ट्विटर सबसे बड़े लोकतंत्र पर शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा: भारत सरकार

देश-दुनिया की ख़बरों और उनके सटीक विश्लेषण के लिए आप बने रह सकतें हैं बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर.

लाइव कवरेज

  1. यास तूफ़ान जल्द कमज़ोर पड़ जाएगा: मौसम विभाग

    ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तेज़ हवाओं से नुक़सान करने वाला चक्रवाती तूफ़ान 'यास' अब झारखंड के दक्षिण इलाक़े के ऊपर बना हुआ है.

    हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ घंटों में यह चक्रवाती तूफ़ान कमज़ोर पड़ जाएगा.

    मौसम विभाग ने ट्वीट किया है, ‘यास’ तूफ़ान का केंद्र सुबह साढ़े पांच बजे तक दक्षिणी झारखंड और आसपास के इलाके में बना हुआ था और अगले छह घंटों में यह उत्तर की ओर बढ़कर धीरे-धीरे कमज़ोर हो जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यह तूफ़ान बीती रात को दक्षिणी झारखंड और ओडिशा के उत्तरी इलाक़ों के पास केंद्रित था.

  2. मेहुल चोकसी को भारत भेजने को तैयार है डोमिनिका- एंटीगा एंड बारबूडा के पीएम

    मेहुल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एंटीगा एंड बारबूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि डोमिनिका में पकड़े गए भारतीय हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस भारत भेज दिया जाएगा.

    गैस्टन ब्राउन ने कहा कि उन्होंने डोमिनिका से कह दिया है मेहुल को एंटीगा एंड बारबूडा न भेजकर सीधे भारत को सौंप दिया जाए.

    13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में अभियुक्त मेहुल रविवार को एंटीगा एंड बारबुडा से लापता हो गए थे, जिसके बाद वहां की पुलिस उन्हें तलाश रही थी.

    ब्राउन ने कहा कि हो सकता है मेहुल, नाव की मदद से अवैध तरीक़े से डोमिनिका गए हों.

    समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा, "हमारा देश मेहुल चोकसी को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने इस द्वीप से जा कर बड़ी ग़लती की है. डोमिनिका की सरकार और अधिकारी हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं और हमने भारत सरकार को भी सूचित कर दिया है कि उन्हें भारत को सौंप दिया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    'संपर्क में हैं भारत और डोमिनिका के अधिकारी'

    मेहुल चोकसी ने जनवरी 2018 के पहले हफ़्ते में भारत से भागने से पहले 2017 में ही कैरेबियाई देश एंटीगा एंड बारबूडा की नागरिकता ले ली थी. इस देश में इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत नागरिकता ली जा सकती है.

    ब्राउन ने कहा, “डोमिनिका चोकसी को वापस भेजने को तैयार है मगर हम उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे. मैंने डोमिनिका के प्रधानमंत्री और प्रशासन से अपील की है कि उन्हें हमारे यहां न भेजें क्योंकि यहां बतौर नागरिक उन्हें क़ानूनी और संवैधानिक सुरक्षा हासिल है.”

    उन्होंने कहा, “हमने गुज़ारिश की है कि उन्हें हिरासत में लेकर भारत को सौंपने का इंतज़ाम किया जाए. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने डोमिनिका की नागरिकता ली है. इसलिए डोमिनिका को उनके प्रत्यर्पण में कोई दिक्कत नहीं होगी.”

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इससे पहले बुधवार रात को चोकसी के वकील ने पुष्टि की थी कि वह डोमिनिका में मिले हैं.

  3. आतंकवाद को कूटनीति के तौर पर जायज़ नहीं बता सकता भारत: एस. जयशंकर

    एस. जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत न तो आतंकवाद को बर्दाश्त कर सकता है और न ही कूटनीति के तौर पर इसे जायज़ बता सकता है.

    एस. जयशंकर ने बुधवार को ये बातें हूवर इंस्टीट्यूशन की ओर से आयोजित आयोजित ‘भारत: रणनीतिक भागीदारी के लिए अवसर और चुनौतियां’नाम के एक वर्चुअल सेशन में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल एचआर मैकमास्कर से बातचीत के दौरान कही.

    बातचीत में जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हुआ हालिया सीज़फ़ायर (युद्धविराम) एक ‘अच्छा’ कदम है लेकिन साथ ही उन्होंने इशारा किया कि दोनों देशों के बीच कुछ ‘बड़े मुद्दे’ अभी बाकी हैं.

    विदेश मंत्री ने कहा, “एक दिन दोनों पड़ोसियों (भारत-पाकिस्तान) को रास्ते तलाशने ही होंगे.”

    उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से कई बार सीज़फ़ायर का उल्लंघन किया जा चुका है जबकि कुछ हफ़्ते पहले ही दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिटरी ऑपरेशन्स के बीच समझौता हुआ था कि वो एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पार एक-दूसरे पर गोलियाँ नहीं चलाएंगे.

    उन्होंने कहा, "फायरिंग तभी होती है जब सीमापार से घुसपैठ होती है. अगर घुसपैठ नहीं होगी तो फायरिंग का भी कोई कारण नहीं है. ये एक अच्छा कदम है. लेकिन ज़ाहिर है कि दोनों देशों के बीच कई बड़े मुद्दे हैं."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. यहाँ हम आपको सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 26 मई, बुधवार के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.