बीबीसी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए शुक्रिया. यह लाइव पेज अब यहीं बंद हो रहा है. 27 मई, गुरुवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.
हरियाणा: संपत्ति क्षति-वसूली विधेयक-2021 को राज्यपाल की मंज़ूरी
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों और उनके सटीक विश्लेषण के लिए आप बने रह सकते हैं बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर.
लाइव कवरेज
लक्षद्वीप विवाद: बीफ़ बैन, डर फैलाने के गंभीर आरोप पर प्रशासक ने कहा, सबकुछ नियमों के मुताबिक़
क्या सुबोध कुमार जायसवाल बदल पाएंगे सीबीआई की 'पिंजड़े में बंद तोते' की छवि?
मोदी ने मैक्रों का महामारी में मदद के लिए शुक्रिया अदा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बताया है कि उनकी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात हुई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी ने बताया है कि उन्होंने कोविड-19 में भारत की तुरंत मदद करने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद कहा है.
साथ ही उन्होंने ट्वीट में जानकारी दी है कि उन्होंने फ़्रांसीसी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात की है, जिसमें जलवायु परिवर्तन और भारत-प्रशांत क्षेत्र में साथ काम करने पर भी बात हुई है.
कोरोना के कारण जेईई एडवांस की परीक्षा स्थगित
कोरोना महामारी के कारण यूपीएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाएं टाली जा चुकी हैं. इसी क्रम में अब जेईई एडवांस की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है.
पहले यह परीक्षा तीन जुलाई को होने वाली थी.
फ़िलहाल नई तारीख़ की कोई घोषणा नहीं की गई है. परीक्षार्थियों को नई तारीख़ों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
हरियाणा: प्रदर्शनकारियों से संपत्ति के नुक़सान की भरपाई का क़ानून लागू
हरियाणा में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या ने संपत्ति क्षति-वसूली विधेयक-2021 को मज़ूरी दे दी है जिसके बाद अब यह क़ानून बन गया है.
इस क़ानून के तहत सरकार को अधिकार होगा कि वो किसी भी प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को होने वाले नुक़सान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से कर सकेगी.
इससे पहले उत्तरप्रदेश में यह क़ानून बन चुका है और हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यूपी की ही राह पर चलते हुए इस क़ानून को बनाया है.
बता दिया जाए कि, इसी साल बजट सत्र के दौरान 18 मार्च के दिन संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2021 हरियाणा विधानसभा में पारित किया गया था.
13 मई को प्रदेश सरकार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की थी.
उसके बाद ने इन पर अपने हस्ताक्षर कर दिए और सरकार ने नोटिफ़िकिशन निकाल कर इस क़ानून को तत्काल लागू कर दिया है.
जानकारों का कहना है कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने इसे फ़ौरन लागू करने का फ़ैसला किया है.
यास तूफ़ान: चार लोगों की मौत की पुष्टि, बंगाल में तीन लाख घर तबाह
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए संदीप सोनी से.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मनाया "काला दिन"
आज़म ख़ान और उनके बेटे की तबीयत के बारे में अस्पताल ने दी जानकारी

इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है लेकिन फ़िलहाल नियंत्रण में है.
आज़म ख़ान को कोरोना संक्रमण हुआ था. उनका लखनऊ में मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मेदांता अस्पताल ने बुधवार को उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी.
उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्लाह ख़ान भी अस्पातल में भर्ती हैं.
अस्पताल ने बताया कि मोहम्मद अब्दुल्लाह ख़ान की हालत स्थिर बनी हुई है. वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.
मेदांता अस्पताल ने बताया, “आज़म ख़ान के फेफड़ों में कैविटी और फाइब्रोसिस पाए जाने पर उनका इलाज शुरू किया गया था. आज (बुधवार) उन्हें 3 से 5 लीटर ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ी. वो क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में हैं. उनकी स्थिति गंभीर है लेकिन नियंत्रण में है.”
आज़म ख़ान और उनके बेटे को नौ मई को कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए सीतापुर जेल से अस्पताल में भर्ती किया गया था.
अगर पाकिस्तान हमला कर दे तो क्या राज्य अलग हथियार ख़रीदेंगे, तो वैक्सीन क्यों: केजरीवाल

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने पूछा है कि अगर पाकिस्तान भारत पर हमला कर दे तो क्या राज्य अपने अलग से हथियार ख़रीदेंगे, तो कोविड-19 से युद्ध में ऐसा क्यों है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मेरी जानकारी के मुताबिक़ कोई भी राज्य सरकार अब तक वैक्सीन की एक डोज़ भी नहीं ख़रीद पाई है. वैक्सीन कंपनियों ने राज्य सरकारों से बात करने से इनकार कर दिया है.”
“ये समय राज्य और केंद सरकार दोनों के लिए एकजुट होने और मिलकर काम करने का है. हमें टीम इंडिया के तौर पर काम करने की ज़रूरत है. वैक्सीन उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है ना कि राज्यों की. अगर हम इसमें देरी करते हैं तो पता नहीं कितनी और जानें जली जाएंगी.”
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा, “देश वैक्सीन क्यों नहीं ख़रीद रहा है? हम इसे राज्यों पर नहीं छोड़ सकते. हमारा देश कोविड-19 के ख़िलाफ़ युद्ध लड़ रहा है. अगर पाकिस्तान भारत पर हमला कर देता है तो क्या हम राज्यों को उनके हालात पर छोड़ देंगे? क्या यूपी और दिल्ली अलग-अलग अपने हथियार ख़रीदेंगे?”
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में चार दिनों से वैक्सीनेशन सेंटर बंद पड़े हैं.
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोई वैक्सीन नहीं है. 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स पिछले चार दिनों से बंद हैं, ना सिर्फ़ दिल्ली में बल्कि पूरे भारत में कई सेंटर्स बंद हैं. आज जब हमें नए सेंटर्स खोलने चाहिए लेकिन अब मौजूदा सेंटर्स को ही बंद कर रहे हैं, जो सही नहीं है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
सत्ता में बैठे अज्ञानी लक्षद्वीप को बर्बाद कर रहे हैं, मैं लोगों के साथ हूं: राहुल गांधी

इमेज स्रोत, AFP
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लक्षद्वीप में प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता ज़ाहिर की है.
लक्षद्वीप में विपक्षी दल प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल की हालिया नई नीतियों का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो जन-विरोधी सुधार कर रहे हैं.
इस मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “लक्षद्वीप समुद्र में भारत का गहना है. सत्ता में बैठे अज्ञानी कट्टर लोग इसे बर्बाद कर रहे हैं. मैं लक्षद्वीप के लोगों के साथ हूं.”
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करके बीजेपी पर हमला बोला था.
उन्होंने लिखा था, “मैं लक्षद्वीप के लोगों को अपना पूरा समर्थन देती हूं. मैं हमेशा आपकी विरासत की रक्षा के लिए आपके साथ खड़ी रहूंगी और लड़ूंगी. ये एक राष्ट्रीय ख़ज़ाना है जिसे हम सभी को संजोना है.”
प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट में लिखा, “बीजेपी सरकार और उसके प्रशासक को इस विरासत को नष्ट करने, लक्षद्वीप के लोगों का उत्पीड़न करने या उन पर मनमाने प्रतिबंध लगाने और नियम थोपने का कोई अधिकार नहीं है.”
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
क्यों हो रहा विरोध
विपक्ष प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को प्रशासक के पद से हटाने की माँग कर रहा है. उनका आरोप है कि मौजूदा प्रशासक लक्षद्वीप की शांति और संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं और मनमाने प्रतिबंधों से लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं.
लक्षद्वीप मुस्लिम बहुल आबादी वाला द्वीप है जिनमें अधिकतर अनुसूचित जनजातियां हैं. यहां प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के कुछ प्रस्तावित नए नियमों का लोग विरोध कर रहे हैं.
लक्षद्वीप में पशु संरक्षण क़ानून लाने की योजना है, जिसमें गाय, बैल की हत्या पर प्रतिबंध है. एक और क़ानून के तहत यहां शराब के कारोबार को बढ़ाने की योजना है.
एक अन्य क़ानून असामाजिक गतिविधि विनियमन विधेयक है जिसके तहत किसी संदिग्ध को बिना कोर्ट के वारेंट के गिरफ़्तार किया जा सकता है.
लक्षद्वीप विकास प्राधिकरण विनियमन 2021 भी विवाद में बना हुआ है. इस क़ानून के तहत सरकार उन इलाक़ों में विकास के लिए विकास प्राधिकरण बना सकती है जहां आधारभूत ढांचे का पर्याप्त विकास नहीं हुआ है.
लेकिन, विरोध करने वालों का आरोप है कि इससे रियल स्टेट के हितों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की छोटी ज़मीनें हड़प ली जाएंगी.
इन प्रस्तावित क़ानूनों के चलते लक्षद्वीप पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है और प्रफुल्ल पटेल के फ़ैसलों का विरोध हो रहा है.
किसान आंदोलन: 6 महीने की कहानी 6 यादगार तस्वीरों में देखिए
सेंट्रल विस्टा: क्या पीएम मोदी को एक नए घर की ज़रूरत है?
किसानों की अब क्या है रणनीति?
किसानों की आगे की रणनीति पर किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां से बीबीसी संवाददाता खुशहाल लाली की बातचीत.
ब्रेकिंग न्यूज़, यास चक्रवाती तूफ़ान ओडिशा से आगे बढ़ा, झारखंड में अलर्ट

इमेज स्रोत, Getty Images
चक्रवाती तूफ़ान यास आज सुबह उत्तरी ओडिशा के समुद्र तट और उससे सटे पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से टकरा गया.
सुबह 10.30 से 11.30 बजे के बीच यह बालासोर पहुँचा जहां पर हवा की रफ़्तार 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी.
ऐसा अनुमान है कि अगले छह घंटों में जब यह तूफ़ान झारखंड की ओर बढ़ेगा तो यह कमज़ोर होगा. हालांकि, झारखंड को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
भुवनेश्वर में मौसम विभाग केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि चक्रवाती तूफ़ान ओडिशा से आगे बढ़ चुका है लेकिन मछुआरों को समुद्र में आज पूरे दिन तक जाने के लिए मना किया गया है.
उन्होंने बताया कि यह गुज़र चुका है लेकिन कल तक बारिश होगी.
तूफ़ान के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य ख़ासे प्रभावित हुए हैं.
ओडिशा में बालासोर, भद्रक, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा प्रभावित हुए हैं तो वहीं पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना, दिगहा, पूर्वी मिदनापुर और नंदीग्राम पर ख़ासा असर पड़ा है
कोलकाता के 13 निचले इलाक़ों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दिगहा में दो लोगों की मौत हुई है. वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया है कि इमारत गिरने में एक व्यक्ति और मछली पकड़ने के दौरान एक शख़्स की मौत हुई है.
वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया था कि मंगलवार को बिजली गिरने के कारण दो लोगों की मौत हुई थी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो चक्रवाती तूफ़ान से प्रभावित पूर्वी मिदनापुर, दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना का शुक्रवार को दौरा करेंगी.
उन्होंने बताया है कि प्रभावित इलाक़ों के लिए 1 करोड़ रुपये की राहत सामग्री भेजी जा चुकी है और इस तूफ़ान से राज्य के कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं.
अमेरिका ने फ़लस्तीनियों से किए कई वादे, ट्रंप से अलग बाइडन प्रशासन का रुख़
104 साल के स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता का निधन

इमेज स्रोत, ASIF SAUD
स्वतंत्रा सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता एचएस डोरेस्वामी का बुधवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 104 साल थी.
एचएस डोरेस्वामी ने नागरिकता संशोधन क़ानून सहित कई अन्य सामाजिक मुद्दों के लिए चले अभियानों का नेतृत्व किया था.
उन्हें कोरोना के इलाज के बाद पिछले हफ़्ते ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन बाद में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी.
उनकी देखभाल कर रहे नागेश्वर राव ने बीबीसी हिंदी को बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कल रात उन्हें आईसीयू में शिफ़्ट किया गया लेकिन आज उनकी मौत हो गई.
एचएस डोरेस्वामी ने दो साल पहले सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज को अपना शरीर दान किया था.
दिल्ली को मिलेगी रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन: अरविंद केजरीवाल

इमेज स्रोत, Twitter/@ArvindKejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि स्पूतनिक वी के निर्माताओं ने दिल्ली को वैक्सीन देने पर सहमति जताई है.
हालांकि, इस वैक्सीन की कितनी डोज़ दी जाएंगी इस पर अभी फ़ैसला नहीं हुआ है.
स्पूतनिक वी कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ रूस में निर्मित वैक्सीन है. भारत में इसके इस्तेमाल को मंज़ूरी दी जा चुकी है.
सीएम केजरीवाल ने बताया, “स्पुतनिक वी के निर्माताओं के साथ बातचीत जारी है. वो हमें वैक्सीन देंगे लेकिन कितनी इस पर अभी फ़ैसला नहीं हुआ है. हमारे अधिकारी और वैक्सीन निर्माताओं के प्रतिनिधियों की मंगलवार को मुलाक़ात हुई है.”
इससे पहले दिल्ली सरकार ने जानकारी दी थी कि फ़ाइज़र और मॉडर्ना कंपनियों ने सीधे राज्य सरकार को वैक्सीन बेचने से मना कर दिया है. कंपनियों का कहना है कि वो सीधे केंद्र सरकार से इस संबंध में बात करेंगी. कुछ और राज्यों ने भी फ़ाइज़र और मॉडर्ना के वैक्सीन बेचने से इनकार करने की जानकारी दी थी.
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बढ़ रहे म्यूकरमायकोसिस के मामलों की भी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि दिल्ली में म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) के क़रीब 620 मामले हो गए हैं लेकिन इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की कमी है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
‘ड्राइव थ्रू’ वैक्सीनेशन सेंटर
वहीं, दिल्ली में बुधवार से पहला ‘ड्राइव थ्रू’ वैक्सीनेशन सेंटर भी शुरु हो गया है. ये वैक्सीनेशन सेंटर द्वारका के वेगास मॉल में है. इसमें गाड़ियों में बैठे हुए ही वैक्सीन दिए जाने की सुविधा दी गई है.
इस मौक़े पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मॉडर्ना और फ़ाइज़र दोनों की वैक्सीन बच्चों के लिए सुरक्षित है और केंद्र सरकार को बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए ये वैक्सीन ख़रीदनी चाहिए.
उन्होंने ये भी बताया कि शुक्रवार को छत्रसाल में सरकारी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू हो जाएगा.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला.
उन्होंने कहा, “भारत ने टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने में छह महीनों की देर कर दी. हमारे लोगों का टीकाकरण करने की बजाए वैक्सीन विदेश भेज दी गईं.”
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
ब्रेकिंग न्यूज़, रूस और सऊदी अरब करेंगे साझा मानव स्पेस मिशन

इमेज स्रोत, ROSCOSMOS/ROGOZIN/TELEGRAM
इमेज कैप्शन, रबसी स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने इसा साल एक वीडिया जारी कर कहा था कि रूस नए स्पेस मिशन के लिए मॉड्यूल बना रहा है. रूस के डिप्टी प्रधानमंत्री एलेक्ज़ेन्डर नोवाक ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूस और सऊदी अरब एक साथ मिल कर मानव स्पेस मिशन को अंजाम देंगे और इसके लिए रूस, सऊदी के अंतररिक्षयात्रियों को प्रशिक्षित कर रहा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार रूस और सऊदी अरब दोनों ही कच्चे तेल के बड़े निर्यतक हैं. दोनों के बीच रिश्तों में तेल के खनन को लेकर सौदे अहम भूमिका निभाते आए हैं.
दोनों देशों के इंटरगवर्न्मेन्टल कमीशन के अधिकारियों के बीच एक वर्चुअल वार्ता के बाद एलेक्ज़ेन्डर नोवाक ने कहा, "दोनों मुल्कों की बात की जाए तो दोनों मिल कर अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में काम करेंगे. इस योजना पर फ़िलहाल काम चालू हो चुका है, ख़ास तौर साझा मानव स्पेस मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों की ट्रेनिंग का काम."
सरकारी बयान में इससे अधिक जानकारी नहीं दी गई है.
इससे पहले इसी साल रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने कहा था कि वो साल 2025 तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बाहर निकल जाएगा और अपना ख़ुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा.
स्पेस एजेंसी का कहना था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मंज़ूरी मिलने के बाद वो स्पेस स्टेशन को ऑर्बिट में भेजने के तैयारी में जुट जाएगा.
माना जा रहा है कि इसके साथ ही अंतरिक्ष अभियान के मामले में अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के साथ दो दशकों से भी अधिक वक़्त से चला आ रहा रूस का सहयोग ख़त्म हो जाएगा और रूसी अंतरिक्ष अभियान में ये एक नए अध्याय की शुरूआत होगी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
चीन से भी हाथ मिलाएगा रूस
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी एक ख़बर के अनुसार रॉसकॉसमॉस के कार्यकारी अधिकारी एलेक्जेन्डर बोलशेन्को ने कहा है कि आने वाले वक़्त में रूस मानव स्पेस मिशन के लिए चीनी सुपरहेवी लॉन्चर का इस्तेमाल करेगा.
बीते सप्ताह सोमवार को उन्होंने कहा था कि भविष्य में होने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए दोनों देश आपस में तकनीकी सहयोग करने का फ़ैसला किया है.
उन्होंने कहा, "चीन मानव स्पेस मिशन के लिए रूसी सुपरहेवी लॉन्चर का इस्तेमाल करेगा और वहीं रूस इस तरह के अभियान में चीनी सुपरहेवी लॉन्चर का इस्तेमाल करेगा."
