टाटा स्टील का ऐलान: कोरोना से मरने वाले स्टाफ़ के परिवार को देता रहेगा वेतन

इमेज स्रोत, Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images
टाटा स्टील ने कहा है कि वह भारत में अपने उन कर्मचारियों के परिवारों को नियमित वेतन देता रहेगा जिनकी मौत कोविड-19 के कारण हुई है.
कंपनी ने कहा है कि वह मृत कर्मचारियों के आश्रित परिजन को उस समय तक वेतन, घर और मेडिकल सुविधाएँ तक देता रहेगा जब तक कि वो कर्मचारी जिसकी मौत हुई, वो 60 साल के नहीं हो गए होते यानी रिटायर नहीं हो गए होते.
कंपनी ने उन कर्मचारियों के बच्चों की ग्रैजुएशन तक की शिक्षा का खर्च उठाने का ऐलान भी किया है.
टाटा स्टील के इस कदम की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ़ हो रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले ओयो रूम्स ने कोरोना संक्रमण के कारण जान गँवाने वाले अपने स्टाफ़ के परिवारों के लिए मदद का ऐलान किया था.
कंपनी ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को आठ महीने का वेतन और पाँच साल तक उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का ऐलान किया था.
इसके अलावा ग्लास यानी काँच बनाने वाली कंपनी बोरोसिल ने भी कहा था कि वो कोविड-19 के कारण मरने वाले अपने कर्मचारियों के परिजनों को अगले दो साल तक सैलरी देगी.






