लेबनान से रॉकेट हमलों के बीच बाइडन और नेतन्याहू के बीच बातचीत
एक तरफ़ जब इसराइल लेबनान से रॉकेट हमले पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, कोविड से भारत में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,529 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से रिकॉर्ड 4,529 लोगों की मौत हुई है. यह अमेरिका में जनवरी महीने में एक दिन में हुई 4,475 मौत से भी ज़्यादा है.
इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2.67 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं. भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले ढाई करोड़ पार कर गए हैं.
12 मई के बाद यह सातवीं बार है जब भारत में कोविड से होने वाली रोज़ाना मौत 4000 के ऊपर रही. सोमवार से भारत में कोरोना के नए मामले तीन लाख नीचे आ रहे हैं.
कोविड के कारण पीएम मोदी की लोकप्रियता में आई बड़ी गिरावट: सर्वे
इमेज स्रोत, Getty Images
एक सर्वे के अनुसार
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट आई है. भारत के लोग जब
कोरोना की दूसरी लहर से तबाह हैं और हर दिन हज़ारों की तादाद में मौतें हो रही हैं, ऐसे में सर्वे के
नतीजे को बहुत चौंकाने वाला नहीं माना जा रहा है. इस सर्वे रिपोर्ट को समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने प्रकाशित किया है.
मोदी 2014 में प्रधानमंत्री
चुने गए थे और 2019 में एक बार फिर से तीन दशक बाद बड़े बहुमत से दोबारा प्रधानमंत्री
बने थे.
लेकिन भारत में कोविड-19
महामारी की मार इतनी तगड़ी है कि आम लोग बेहाल हैं और पूरे सिस्टम पर सवाल उठ रहा है. इस हफ़्ते कोरोना संक्रमण के मामले ढाई करोड़ तक पहुँच गए हैं.
अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस
कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने मोदी की लोकप्रियता को लेकर सर्वे किया है और उसी सर्वे का
नतीजा मंगलवार को जारी किया गया.
इमेज स्रोत, Getty Images
मॉर्निंग कंसल्ट ने
अगस्त 2019 से मोदी की लोकप्रियता पर सर्वे शुरू किया था और तब से यह सबसे बड़ी गिरावट
है.
मोदी की कुल रेटिंग इस हफ़्ते 63 फ़ीसदी रही. यह अप्रैल की तुलना में 22 पॉइंट
की बड़ी गिरावट है.सर्वे के मुताबिक़ महानगरों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ
ही मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है.
मोदी सरकार का कहना
है कि कोरोना महामारी से वो निपटने में बेहतर कोशिश कर रही है. इस महीने YouGov नाम की एक एजेंसी ने भी मोदी सरकार को लेकर सर्वे किया था.
इस सर्वे में भी महामारी
से निपटने में सरकार के प्रति लोगों का भरोसा कम हुआ है. सर्वे में शामिल केवल 59 फ़ीसदी
लोगों ने कहा कि सरकार ने संकट से निपटने में अच्छा काम किया है. कोरोना की पिछली लहर
में ऐसे लोगों की तादाद 89 फ़ीसदी थी. मोदी को 2024 के पहले आम चुनाव का सामना नहीं
करना है.
इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार जिनके भरोसे लड़ रहा कोरोना से लड़ाई
बिहार के स्वास्थ्य
मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीज़ों की पहचान और
होम आइसोलेशन के रोगियों की मदद के लिए प्रशिक्षित ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं
की सेवा ली जाएगी.
इन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं
को काम के बदले आख़िर में प्रति मरीज़ 200 रुपए का भुगतान किया जाएगा. राशि का भुगतान
डीबीटी के माध्यम से आधार से लिंक सीधे बैंक खाते में किया जाएगा.
सिंगापुर ने कहा- केजरीवाल की बातों में बिल्कुल सच्चाई नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर सिंगापुर और नई दिल्ली के बीच हवाई सेवा बंद
करने की मांग की थी.
केजरीवाल ने कहा था
कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक है और भारत में
ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है.
केजरीवाल ने अपने
ट्वीट में अपील की थी- सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों और बच्चों
के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अरविंद केजरीवाल के
ट्वीट के जवाब में भारत में सिंगापुर के डिप्लोमैटिक मिशन ने कहा है कि ये सच नहीं
है. सिंगापुर डिप्लोमैटिक मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल सिंगापुर इन इंडिया ने केजरीवाल
के ट्वीट को रीट्वीट कर हुए लिखा है, ''आपकी इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि सिंगापुर में कोविड का कोई नया स्ट्रेन
आया है. जाँच में पचा चला है कि B.1.617.2 वेरिएंट ही कोविड के ज़्यादातर मामलों में मौजूद है और हाल के हफ़्तों में बच्चों
में भी यही वेरिएंट पाया गया है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारतीय मीडिया में
कोविड के नए वेरिएंट पर एक रिपोर्ट छपी थी, जिसे बच्चों के लिए ख़तरनाक और भारत में तीसरी लहर से जोड़ा
गया था. इस वेरिएंट को सिंगापुर वेरिएंट बताया गया था. सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय
ने इसे ख़ारिज कर दिया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय
ने कहा कि कोई सिंगापुर वेरिएंट नहीं है और हाल हफ़्तों जो कोरोना के मामले सामने आए
हैं उनमें B.1.617.2 वेरिएंट पाया गया
है और ये सबसे पहले पहले भारत में ही मिला था.
नमस्कार!
यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिन भर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.