कोरोना के भारतीय वैरिएंट को लेकर WHO की विश्व स्तर पर चेतावनी

WHO की कोविड-19 प्रमुख मारिया वेन केरखोव ने कहा कि ऐसी जानकारियाँ हैं, जो बताती हैं कि यह अधिक संक्रामक है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना के भय से भी लोग मर रहे: यूपी सरकार के मंत्री

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अनुसार, कोविड-19 के भय से भी लोग मर रहे हैं.

    शाहजहाँपुर (यूपी) में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद प्रेस से बात करते हुए खन्ना ने कहा कि जो लोग कोरोना से संक्रमित पाये जा रहे हैं, वो बीमारी को लेकर डर फैला रहे हैं जिसकी वजह से भी कई मौतें हो रही हैं.

    उन्होंने कहा कि यह सभी की ज़िम्मेदारी है कि भय का माहौल कम किया जाये.

    प्रेस से बात करते हुए सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, “कोविड पॉज़िटिव पाये जाने के बाद लोग दूसरों को भयभीत करते हैं जिसकी वजह से भी मृत्यु दर बढ़ी है.”

    उन्होंने सरकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जो लोग यहाँ कोरोना का उपचार करा रहे हैं, वो इलाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने दावा किया कि यूपी सरकार की सक्रियता की वजह से प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आयी है.

    हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार फ़िलहाल उत्तर प्रदेश उन राज्यों में से एक है जहाँ कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं.

    रविवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना के 23 हज़ार से ज़्यादा नये मामले दर्ज किये गए और 296 लोगों की संक्रमण से मौत हुई. प्रदेश में अब तक 15 हज़ार से ज़्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण के बाद मौत हो चुकी है.

    रविवार को ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में लगाये गए आंशिक कोरोना कर्फ़्यू को 17 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया था, जो पहले सोमवार सुबह समाप्त होना था.

  2. कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन की सीमा को बढ़ा दिया गया है.

    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ़्ते के लिए बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का लॉडकाउन ज़्यादा कड़ा होगा.

    सीएम योगी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना संक्रमण की बुरी मार झेल रहे उत्तर प्रदेश राज्य ने भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लिए लॉकडाउन की सीमा को बढ़ा दिया है.

    उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया कर्फ़्यू 17 मई तक बढ़ा दिया है. इससे पहले लगाया गया कर्फ़्यू सोमवार सुबह सात बजे ख़त्म होने वाला था.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जम्मू-कश्मीर के सभी 20 ज़िलों में कोरोना कर्फ़्यू 17 मई सवेरे सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है. आदेश के अनुसार इस बार कोरोना कर्फ़्यू पहले से सख्त होगा और इस दौरान केवल मेडिकल और राशन की दुकानों जैसी ज़रूरी सेवाओं की ही खुलने की इजाज़त दी जाएगी.

    इस दौरान शादी समारोह जैसे आयोजनों में 25 से अधिक लोगों के शामिल होने की इजाज़त नहीं होगी.

    इससे पहले लगाए गए कोरोना कर्फ़्यू की मियाद 10 तारीख सवेरे सात बजे तक ख़त्म होने वाली थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी कोरोना प्रतिबंधों को और बढ़ा दिया है

    कांगड़ा के ज़िलाधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने बताया,"नए नियम 10 मई से सुबह 6 बजे से लागू होंगे. सिनेमा हॉल, मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, जिम बंद रहेंगे."

    उत्तराखंड में भी कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है. राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 10 मई को सुबह छह बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सभी ज़रूरी चीज़ों की दुकानें खुली रहेंगी.

    11 मई सुबह छह बजे से लेकर 18 मई सुबह छह बजे तक के लिए कोरोना कर्फ़्यू लागू रहेगा.

    गोवा लॉकडाउन

    इमेज स्रोत, ओएआई

    इसके अलावा तमिलनाडु सरकार ने भी 10 मई से दो हफ़्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.

    कर्नाटक में भी आज से 24 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा. कर्नाटक में पहले से लॉकाडाउन लागू है लेकिन बढ़ते मामलों के कारण समय-सीमा बढ़ा दी गई है.

    गोवा में भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच 24 मई तक के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.

    केरल में लागू लॉकडाउन को 16 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

    केरल

    इमेज स्रोत, एएनआई

    हरियाणा में भी लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन की समय सीमा को एक और सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं राजस्थान में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इसके अलावा मिज़ोरम सरकार ने भी दस मई से सात दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है.

  3. असम में हिमंत बिस्वा सरमा और पश्चिम बंगाल में ममता के मंत्री आज लेेंगे शपथ

    असम

    इमेज स्रोत, Himanta Biswa Sarma

    इमेज कैप्शन, हिमंत बिस्वा सरमा

    असम में हिमंत बिस्वा सरमा आज अपने मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

    उन्हें चुनाव परिणाम आने के एक सप्ताह बाद रविवार को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव राज्य की पिछली एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रखा.

    बीजेपी ने 126 में से 60 सीटें जीतकर असम में सत्ता बरक़रार रखी है. उसने एनडीए के अपने सहयोगियों एजीपी और यूपीपीएल के साथ मिलकर 75 सीटें हासिल कर सरकार बनाने लायक बहुमत आसानी से हासिल कर लिया.

    हिमंत बिस्वा सरमा साल 2015 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. सोनोवाल सरकार में वो कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके है.

    कांग्रेस में रहते हुए वो पहली बार 2001 में, इसके बाद 2006 और 2011 मेंं जालुकबाड़ी से विधायक चुने गए थे.

    ममता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों को आज शपथ दिलाई जाएगी.

    इनमें 34 कैबिनेट और नौ राज्यमंत्री शामिल हैं. मंत्रिमंडल के कुछ नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. ये नेता वर्चुअली शपथ ग्रहण करेंगे.

    ममता बनर्जी अपनी नई सरकार में 16 नए चेहरों को भी मौक़ा देने जा रही हैं. इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी भी शामिल हैं.

    ममता बनर्जी इस महीने की पाँच तारीख़ को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकी है. यह लगातार तीसरा मौक़ा है जब ममता बनर्जी राज्य की कमान संभाल रही हैं.

    पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 292 में से 213 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है.

  4. नमस्कार,

    बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत हैं. हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.