बाइडन ने वैक्सीन प्लान जारी करते हुए पीएम मोदी का किया ज़िक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नए वैक्सीन लक्ष्यों की घोषणा की है जिसमें उन्होंने बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन देने की योजना के बारे में भी बताया है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएल सस्पेंड, कोरोना संक्रमण के कई मामलों के बाद लिया गया फ़ैसला

    कोरोना संक्रमण के कई मामलों के बाद आईपीएल क्रिकेट के मौजूदा सत्र को अनिश्चितिकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक बयान में कहा है कि आईपीएल और बीसीसीआई के अधिकारियों ने एक आपात बैठक कर एकमत से आईपीएल के मौजूदा सत्र को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया है.

    आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बायो बबल के भीतर कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

    बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी समाचार एजेंसी एएनआई से आईपीएल के मौजूदा सत्र को स्थगित किए जाने की पुष्टि की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. ट्विटर ने अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट किया सस्पेंड

    कंगना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

    कंगना ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में हिंसा का दावा करते हुए एक ट्वीट किया था जिसके बाद उनके इस ट्वीट को ट्विटर पर कई लोगों ने हिंसक और भड़काऊ बताया था. कई लोगों ने ट्विटर से कंगना का अकाउंट रद्द करने की माँग की थी.

    हालाँकि अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है इसे लेकर ट्विटर की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया गया है.

    ट्विटर पर कंगना के पेज पर लिखा है कि "ट्विटर ऐसे एकाउंटों को सस्पेंड कर देता है जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं".

    कंगना

    इमेज स्रोत, TWITTER

  3. दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारकों को दो महीने तक मुफ़्त राशन, ऑटो-टैक्सी चलाने वालों को 5000 रू.- केजरीवाल

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में अगले दो महीने तक हर राशन कार्ड धारक को फ्री में राशन दिया जाएगा और आटो रिक्शा चालक और टैक्सी चालकों को 5000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है.

    एक वीडियो बयान जारी कर केजरीवाल ने कहा है, ''हमने तय किया है कि दिल्ली के लगभग सभी 72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीनों तक मुफ़्त राशन दिया जाएगा.''

    ''इसका ये मतलब नहीं है कि दिल्ली में अगले दो महीने तक लॉकडाउन लगा रहेगा. हम ये क़दम इस आर्थिक संकट की स्थिति में गरीबों की मदद करने के लिए उठा रहे है. ''

    ''इसके साथ ही हर ऑटो रिक्शा चालक और टैक्सी चालक को 5000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.''

    दिल्ली में इस वक़्त लॉकडाउन लागू है. राजधानी में सोमवार को कोरोना के 18,043 नए मामले सामने आए. 24 घटों में 448 मौतें हुई हैं जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. राहुल गांधी ने कहा- देशभर में लॉकडाउन ही कोरोना को रोकने का इकलौता विकल्प

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश में गहराते कोरोना संकट और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार से देश भर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है.

    उन्होंने ट्वीट में लिखा है, '' मैं ये साफ़ कहना चाहता हूं कि लॉकडाउन के अलावा कोई और विकल्प नहीं है क्योंकि सरकार के पास रणनीति नहीं है. इन लोगों ने वायरस को इस स्तर तक फैलने में मदद की है और अब इसे रोकने का कोई तरीक़ा नहीं बचा है. भारत के खिलाफ़ एक अपराध किया जा चुका है. ''

    इससे थोड़ी देर पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''भारत सरकार को ये समझ में नहीं आ रहा है, कोरोना को रोकने का एकमात्र तरीका संपूर्ण ल़ॉकडाउन है- जिसमें गरीब लोगों को सरकार की ओर से मदद दी जाए. भारत सरकार की ओर से कोई कार्रवाई ना करने से कई मासूमों की जान जा रही है. ''

    मंगलवार को देश में 3,57,229 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण की कुल संख्या देश में 2 करोड़ से ज़्यादा हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार में 15 मई तक लगा लॉकडाउन

    बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन आज जारी की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. पश्चिम बंगालः बीजेपी का टीएमसी पर हिंसा का आरोप, 5 मई को देशभर में धरने का एलान

    जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा की ख़बरें आ रही हैं.

    बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या करने का आरोप लगाया है.

    पार्टी ने इसके विरोध में 5 मई को देशव्यापी धरने का एलान किया है.

    बीजेपी ने कहा है कि हालात का जायज़ा लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के लिए बंगाल दौरे पर जा रहे हैं.

    बीजेपी ने एक बयान में कहा है, '' बंगाल में तृणमूल सरकार के संरक्षण में चल रही हिंसा के तांडव के मद्देनज़र वस्तुस्थिति का जायज़ा लेने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल मंगलवार, 04 मई से दो दिवसीय दौरे पर बंगाल में रहेंगे जहाँ वे हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों से मुलाक़ात करेंगे और प्रजातांत्रिक तरीके से हिंसा का विरोध करेंगे. ''

    एक अलग ट्वीट में बीजेपी ने कहा है कि '' बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा जारी हिंसा के खिलाफ़ 5 मई को देशव्यापी धरना किया जाएगा. ये धरना कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. कोरोनाः 24 घंटे में 3.57 लाख नए मामले और 3,449 लोगों की मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोमवार को देशभर में कोरोना के 3,57,229 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे में 3,449 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है.

    इस वक्त देश में कुल सक्रिय मामले 34,47,133 हैं.

    मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन आंकड़ों की जानकारी दी गई है.

    बीते 24 घंटों में 3,20,289 लोग अस्पताल से ठीक हो कर अपने घर लौटे हैं.

    अब तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2,02,82,833 हो चुके हैं और इससे मरने वालों की संख्या 2,22,408 हो चुकी है.

    इस दौरान 1,66,13,29 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. और 15,71,98,207 लोगों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोनाः अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कुवैत से पहुँचे ऑक्सीजन सिलिंडर, कॉन्सन्ट्रेटर

    अमेरिका से मदद

    इमेज स्रोत, @MEAIndia

    कोरोना संकट से जूझते भारत के लिए विदेशों से मदद पहुँचने का सिलसिला जारी है.

    मंगलवार को अमेरिका से मदद की पाँचवीं खेप भारत पहुँची.

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया है कि इन मेडिकल सामग्रियों में 545 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर शामिल हैं.

    प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटेन से भी भारतीय वायुसेना का एक विमान 450 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चेन्नई के हवाई अड्डे पर उतरा.

    वहीं यूएई से भी एक जहाज़ से 7 आईएसओ टैंकर और 20 मीट्रिक टैन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुँच गया है.

    कुवैत से भी एक विमान 282 सिलेंडर, 60 ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर और वेेंटिलेटर व अन्य मेडिकल सामग्रियाँ लेकर भारत पहुँच गया है.

    वहीं कुवैत में भारत के राजदूत ने बताया है कि मंगलवार को वहाँ के अल-शुएबा पोर्ट से 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य मेडिकल सामग्रियाँ लेकर एक जहाज़ भारत के लिए रवाना हो गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4

    पोस्ट X समाप्त, 4

  9. 7 करोड़ डॉलर की ज़रूरी दवाएं भेजेगी फ़ाइज़र

    फ़ाइज़र की कोरोना वैक्सीन

    इमेज स्रोत, EPA/MOHAMED MESSARA

    दवा बनाने वाली कंपनी फ़ाइज़र ने सोमवार को कहा है कि वो कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को सात करोड़ डॉलर मूल्य की मुफ्त दवाएं भेजेगी.

    कंपनी के कार्यकारी निदेशक एलबर्ट बोर्ला ने कहा है कि कंपनी कोरोना के दूसरी लहर के कहर का सामना कर रहे भारत के लोगों के लिए ज़रूरी दवाओं के रूप में मानवीय राहत भेजेगी. ये कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा मानवीय राहत प्रयास होगा.

    कंपनी ने कहा है, "हम बड़ी मात्रा में दवाएं दान कर रहे हैं ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि देश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती सभी कोविड मरीज़ों को आने वाले 90 दिनों के भीतर मुफ़्त में दवा मिले. हमें उम्मीद है कि इस कोशिश से सैंकड़ों जानें बचाई जा सकेंगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका, यूरोप और एशिया में मौजूद उसके सेंटर्स भारत सरकार के प्रोटोकॉल के तहत कोविड के मरीज़ों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को जल्द से जल्द भारत भेजने के काम में लगे हैं.

    इन दवाओं में सूजन कम करने वाली दवा, ख़ून के थक्क बनने से रोकने वाली दवा और बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबायोटिक शामिल होंगे.

    कंपनी के अनुसार 7 करोड़ डॉलर मूल्य के ये दवाएं जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी और इसके वितरण के लिए कंपनी सरकार और एनजीओ पार्टनर्स के साथ मिल कर काम करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कंपनी ने भारत सरकार से कहा, हमारी वैक्सीन सुरक्षित

    सोमवार को कंपनी ने भारतीय सरकार से कहा है कि उसकी बनाई कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं है.

    भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार विदेशों में बनाई गई कोरोना वैक्सीन के स्थानीय ट्रायल के बारे में विचार कर रही है.

    अप्रैल के मध्य में सरकार ने पश्चिमी देशों और जापान में इस्तेमाल के लिए इजाज़त मिल चुकी वैक्सीन को भारत में बेचे जाने की अनुमति दे दी थी. हांलाकि ये स्पष्ट कर दिया था कि आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की इजाज़त दिए जाने के बाद कंपनियां तीन दिनों के भीतर स्थानीय स्तर पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू करेंगी.

    इससे पहले के नियम के अनुसार वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाज़त मिलने से पहले कंपनी को क्लिनिकल ट्रायल करना होता था.

    सरकार ने फ़ाइज़र, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन को भारत में वैक्सीन बेचने के लिए कहा है लेकिन इनमें से किसी भी कंपनी ने अब तक इसके लिए औपचारिक तौर पर आवेदन नहीं किया है.

    हालांकि कंपनी ने कहा है कि इस बारे में वो सरकार से बातचीत कर रही है.

    कंपनी की प्रवक्ता ने समाचार एंजेंसी रॉयटर्स को बताया कि, "कंपनी की वैक्सीन की सुरक्षा और इसके असर के संबंध में डेटा को अमेरिका, ब्रिटेन, जापान के नियामकों और विश्व संवास्थ्य संगठन का समर्थन प्राप्त है."

    फ़ाइज़र अपनी जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के साथ मिल कर कोरोना वैकेसीन का उत्पादन कर रही है. कंपनी की वैक्सीन को बेहद कम माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर स्टोर करने की ज़रूरत होती है. इसे छह महीने तक कंट्रोल्ड तापमान में रखा जा सकता है.

    कंपनी का कहना है कि इस्तेमाल की अनुमति हुई तो अपने ख़ास तौर पर बनाए गए शिपर्स में वैक्सीन सेंटर्स तक पहुंचाएगी.

  10. नमस्कार, बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत हैं.

    हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के के लिए यहां क्लिक करें.