बिल और मेलिंडा गेट्स लेंगे तलाक, ट्विटर पर दी जानकारी

27 साल चली अपनी शादी को ख़त्म करने के बारे में उन्होंने कहा है कि हमें नहीं लगता कि हम अब एक साथ आगे बढ़ सकते हैं.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना की वर्तमान स्थिति के कारण जेईई (मेंस) का सेशन टला

    कोविड 19 महामारी की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यन में रखते हुए जेईई (मेंस) मई 2021 सेशन को स्थगित कर दिया गया है.

    शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि अग्रिम सूचना उन्हें मिलती रहे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पोखरियाल

    इमेज स्रोत, ANI

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, बिल और मेलिंडा गेट्स लेंगे तलाक, ट्विटर पर दी जानकारी

    बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स

    इमेज स्रोत, Frederic Stevens/Getty Images

    माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने तलाक लेने का फ़ैसला किया है और कहा है कि, "हमें नहीं लगता कि हम एक साथ आगे बढ़ सकते हैं."

    27 साल चली अपनी शादी को ख़त्म करने के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है और कहा है, "काफी सोच-विचार करने और हमारे रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी को ख़त्म करने का फ़ैसला लिया है."

    बिल और मेलिंडा की मुलाक़ात 1980 के दशक के आख़िर में तब हुई थी जब मेलिंडा ने माइक्रेसॉप्ट कंपनी ज्वाइन की थी. दोनों के तीन बच्चे हैं.

    दोनों साथ मिल कर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउन्डेशन चलाते हैं. बयान में कहा गया है कि दोनों मिल कर फाउंडेशन के लिए काम करना जारी रखेंंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कोरोना वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए पेटेन्ट के नियम हटाए जाएं - WHO

    टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस

    इमेज स्रोत, Fabrice Coffrini/Pool via REUTERS

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने कहा है कि वैक्सीन के उत्पादन में तेज़ी लाने के लिए ज़रूरी है कि वैक्सीन के पेटेन्ट के नियम हटाए जाएं ताकि अधिक देशों में वैक्सीन का उत्पादन हो सके और वैक्सीन की कीमतें भी कम हों.

    उन्होंने वैक्सीन उत्पादन से जुड़े पेटेन्ट नियम हटाने के भारत और दक्षिण अफ़्रीका के प्रस्ताव का स्वागत किया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि दूसरे देश भी इसका समर्थन करेंगे.

    उन्होंने कहा कोरोना महामारी से जंग के लिए संगठन को और धन की ज़रूरत है.

    सोमवार को आयोजित एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सभी वयस्कों को कोरोना का टीका दिया जा सके इसके लिए संगठन को इस साल और 19 अरब डॉलर की ज़रूरत होगी, जबकि अगले साल 35 से 45 अरब डॉलर की ज़रूरत होने का आकलन है.

    उन्होंने कहा कि जी7 देशों के समूह में शामिल देश इस महत्वपूर्ण काम का नेतृत्व कर सकते हैं और ज़रूरी धन की व्यवस्था करने में संगठन की मदद कर सकते हैं.

    कोरोना वैक्सीन

    इमेज स्रोत, REUTERS/Francis Mascarenhas

    विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ़ साइंटिस्ट सौम्या स्वामिनाथन ने कहा है कि अगले कुछ महीनों के लिए भारत के सीरम इंस्टीट्यूट से अधिक मात्रा में वैक्सीन की उम्मीद नहीं की जा सकती, इसलिए वैक्सीन प्राप्त करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन दूसरे रास्ते तलाश रहा है.

    हाल में दिनों में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ने के बाद भारत सरकार ने वैक्सीन के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी.

    संवाददाता सम्मेलन में सौम्या स्वामिनाथन ने कहा, “हमें उम्मीद नहीं है कि अगले कुछ महीनों तक भारत की सीरम इंस्टीट्यूट आकलन के अनुसार मात्रा में हमें कोरोना वैक्सीन सप्लाई कर सकेगी. ऐसे में दूसरे यूरोप और दूसरे देशों से ऐस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन लेना मददग़ार साबित होगा.”

    उन्होंने कहा, “हम अमेरिका से बात कर रहे हैं जिसने ऐस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन के 6 करोड़ डोज़ देने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी. अमेरिका के पास वैक्सीन है और हमें उम्मीद है कि संगठन के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत ये वैक्सीन भारत और दूसरे देशों को दी जा सकेगी.”

    उन्होंने कहा कि संगठन मॉडर्ना से भी बात कर रहा है और कंपनी के साथ वैक्सीन की 50 करोड़ डोज़ को लिए करार पर सहमति बनी है. लेकिन ये वैक्सीन इस साल के मध्य तक ही मिलना शुरू होगी.

    कोवैक्स योजना के तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया के सभी मुल्कों तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचाना चाहता है. संगठन के अनुसार योजना का असर क़रीब 190 देशों पर पड़ेगा.

  4. ऑक्सीजन को लेकर पिछले साल चेताया था, लेकिन सरकार ने परवाह नहीं की - सुब्रमण्यण स्वामी

    बीजेपी के सांसद डॉ सुब्रमण्यण स्वामी ने कहा है कि ये बताने की बजाय कि कितना ऑक्सीजन मौजूद है, सरकार को ये बताना चाहिए कि कितनी ऑक्सीजन सप्लाई की गई है और किस-किस अस्पताल को दी गई है.

    सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, बीते साल अक्तूबर में स्वास्थ्य मामलों की संसदीय समिति ने ऑक्सीजन सिलिंडरों के आउटपुट और सप्लाई में भारी कमी की चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने इसकी परवाह नहीं की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    स्वामी के ट्वीट पर अजिन थॉमस नाम के एक व्यक्ति ने सवाल किया कि आप भी तो व्यवस्था का हिस्सा थे?

    इसके उत्तर में में स्वामी ने कहा, “मैं संसदीय समिति का सदस्य था और संसद के ज़रिए सरकार कर रिपोर्ट पहुंचा कर हमने अपना काम किया. व्यवस्था का हिस्सा होने के नाते मेरा काम वहां ख़त्म हुआ. इसके आगे मेरी या अन्य सासंदों की कोई भूमिका नहीं. अगर कार्यान्वयन का काम भी सासंदों के हाथों में होता तो भारत को प्रधानमंत्री की ज़रूरत नहीं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. पंजाब ने केंद्र सरकार से मांगे और ऑक्सीजन टैंकर

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ऑक्सीजन की मांग में आई तेज़ी को देखते हुए केंद्र से अधिक ऑक्सीजन टैंकर मांगे हैं.

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल 15 ऑक्सीजन टैंकर हैं और ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने में ये असमर्थ हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमरिंदर सिंह ने ये भी कहा कि वो पूर्ण लॉकडाउन के पत्र में नहीं हैं. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि नागरिक कोरोना वायरस को फैलने के लिए सरकार के लागू किए सभी नियमों का पालन करें.

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति नहीं सुधरी तो वो लॉकडाउन लगाने के लिए बाध्य होंगे.

  6. कोरोना महामारी – संकट के बीच दिल्ली सरकार ने सेना से मांगी मदद

    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने तबाही ला दी है. इस बीच दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए सेना से मदद का आह्वान किया है.

    कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी दिल्ली आईसीयू बेड और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है.

    दूसरी लहर भारत में कोहराम बरसा रही है. बीते एक सप्ताह से अधिक समय से हर रोज़ देश में तीन लाख से अधिक कोरोना के मामले आ रहे हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में हर रोज़ 20 हज़ार से अधिक नए मामले आ रहे हैं.

    राजधानी दिल्ली देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से है. ऐसे में दिल्ली सरकार चाहती है कि सेना कोविड केयर सुविधाओं और आईसीयू यूनिट्स का संचालन करे जिसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है.

    जानकारों का कहना है कि जो आंकड़े जारी किये जा रहे हैं कोविड19 के मामले और संक्रमण के कारण होने वाली मौतें उससे कहीं अधिक हैं. इसका एक प्रमुख कारण कम हो रही जांच है. और मौतों का आंकड़ा अधिक होने की आशंका इसलिए अधिक है क्योंकि बहुत से लोगों की मौत उनके घरों में ही हो जा रही है.

    दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कोरोना से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा,"हमने ऑक्सीजन सप्लाई के लिए अगर सेना के पास ट्रक हैं तो मदद करें. डीआरडीओ के पांच सौ बेड का सेंटर पहले से ही है लेकिन अगर ऐसे ही सेंटर और हो पाएं तो मदद होगी. लेकिन सबसे अधिक ज़रूरत ऑक्सीजन लाने-ले जाने के लिए बहुत मदद की ज़रूरत है."

  7. कोरोना- बीते दो सप्ताह में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस का कहना है कि बीते दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के जितने नए मामले आए हैं उतने महामारी के शुरुआती छह महीनों में भी नहीं आए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. कोरोना- महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 48 हज़ार से अधिक नए केस

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 48 हज़ार 621 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 59,500 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं. बीते चौबीस घंटे में राज्य में 567 लोगों की संक्रणण से मौत भी हुई है.

  9. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस्तीफ़ा देने राजभवन पहुंचीं

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल जगदीप धनखड़ को इस्तीफ़ा सौंपने के लिए राजभवन पहुंचीं.

    ममता बनर्जी पांच मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कोरोना महामारी के कारण नेपाल सरकार ने हवाई यात्राओं पर लगाई रोक

    नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कोरोना संकट को देखते हुए कुछ अहम फ़ैसले लिए हैं.

    नेपाल में घरेलू उड़ानों को फिलहाल के लिए रोकने का फैसला किया गया है. यह फ़ैसला दो मई की आधी रात से ही लागू हो गया है.

    इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाना है.

    अथॉरिटी की ओर से जारी एक आपातकालीन नोटिस में कहा गया है कि दुनिया में फैले कोरोना वायरस के नए म्यूटेंट को देखते हुए नेपाल की सरकार ने दो मई को कुछ अहम निर्णय लिए हैं. ये निर्णय विमान सेवाओं से जुड़े हुए हैं ताकि नेपाल अपने यहां इस संक्रमण को फैलने से रोक सके और बचाव कर सके.

    अथॉरिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर 6 मई रात 11 बजकर 59 मिनट से लेकर 14 मई मध्यरात्रि तक के लिए रोक लगायी जाती है. हालांकि इस दौरान नेपाल और भारत के बीच एयर बबल समझौते के तहत हवाई यात्राओं पर रोक नहीं होगी.

    हालांकि भारत-नेपाल के बीच एयर ट्रैवल बबल समझौते के तहत हफ़्ते में सिर्फ़ दो ही विमान उड़ान भरेंगे. जिसमें से एक नेपाल एयरलाइंस का विमान होगा और एक एयर इंडिया का. लेकिन इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं.

    विमान से आने वाले सभी यात्रियों को अपने ख़र्च पर कम से कम दस दिन क्वारंटीन रहना होगा. ये यात्री सरकार द्वार सूचीबद्ध किये गए होटलों में क्वारंटीन होंगे. और क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने वाले को संक्रामक रोग अधिनियम 2020 के तहत सज़ा दी जाएगी.

    नेपाल

    इमेज स्रोत, https://caanepal.gov.np/

  11. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 03 मई 2021

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 03 मई 2021 सुनिए संदीप सोनी से.

  12. कोरोना- पटना नगर निगम ने कोरोना संक्रमित मृतकों के दाह संस्कार के लिए मंगवायी 300 टन लकड़ी

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Reuters

    सीटू तिवारी

    पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए

    पटना नगर निगम ने कोरोना संक्रमित मृतकों के दाह संस्कार के लिए 300 टन लकड़ी अलग अलग जगहों से मंगवाई है.

    पटना नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने सोमवार को बाकायदा पटना के तीन श्मशान घाटों (बांस घाट, खाजेकला घाट, गुलबी घाट) के लिए फोन नंबर जारी करके लोगों से अपील की है कि “ अंत्येष्टि घाट पर विद्दुत शवदाह गृह के माध्यम से अंत्येष्टि के लिए घाट पर पहुंचने से पहले संबंधित घाट के कंट्रोल रूम में कॉल करके अंत्येष्टि का समय निर्धारित कर लें.”

    साथ ही ये भी फैसला लिया गया है कि बांस घाट पर ही केवल कोविड मृतकों की अंत्येष्टि की जाएगी. बाकी दोनों घाट पर नॉन कोविड मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था है. बांस घाट के अलावा नगर निगम पटना सिटी के वार्ड संख्या 70 में नंदगोला घाट पर भी कोविड संक्रमित मृतकों की अंत्येष्टि की व्यवस्था निगम कर रहा है.

    गौरतलब है कि श्मशान घाट पर अवैध वसूली को लेकर कई खबरें आई थी जिसके बाद घाट पर सी सी टी वी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है. साथ ही कोविड संक्रमित मृतकों की अंत्येष्टि निशुल्क करने का फैसला पहले ही निगम ने लिया था.

    आंकड़ो में देखे तो बिहार में 3 मई को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1,07,667 एक्टिव केस है. जबकि रिकवरी रेट 78.29 फीसदी है.

    राजधानी पटना में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 17,224 है. वहीं पटना में 3 मई को 24 मौत हुई जबकि राज्य की बात करें तो अब तक कुल 2821 मौत हो चुकी है.

    दूसरे राज्यों की तरह ही बिहार सरकार पर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की सही संख्या छुपाने का आरोप लग रहा है.

  13. आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स के दो सपोर्ट स्टाफ़ कोरोना पॉज़ीटिव

    केकेआर के दो खिलाड़ियों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दो सपोर्ट स्टाफ़ कोरोना पॉज़ीटिव पाए गए हैं.

    सोमवार देर शाम आई टेस्ट रिपोर्ट में ये दावा किया गया है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, “चेन्नई सुपर किंग्स के दो सदस्य कोरोना पॉज़ीटिव पाये गए हैं. जिनमें से एक सपोर्ट स्टाफ़ के सदस्य हैं और एक एक बस क्लीनर. हालांकि उनके नाम ज़ाहिर नहीं कर सकते. टीम का ट्रेनिंग सेशन इसके कारण रद्द कर दिया गया है और सभी ज़रूरी एहतियात अपनाए जा रहे हैं.”

    शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ मैच खेला था. मौजूदा अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, ANI

  14. ममता बनर्जी 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

    ममता बनर्जी पांच मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

    यह लगातार तीसरा मौक़ा होगा जब वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी. लगभग एक महीने तक आठ चरणों में हुए मतदान के बाद पश्चिम बंगाल में त्रिणमूल कांग्रेस को एकबार फिर बहुमत मिला है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आठ चरणों में हुए मतदान के नतीजे दो मई देर रात तक आए. राज्य में कुल 292 विधानसभा सीटें हैं. 292 सीटों में से 213 सीटें जीतकर त्रिणमूल कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है वहीं बीजेपी राज्य में दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में सामने आयी है. बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है.

  15. हल्के लक्षण होने पर सीटी-स्कैन कराने का कोई लाभ नहीं- डॉ. रणदीप गुलेरिया

    कोविड महामारी पर स्वास्थ्य मंत्रालय की मीडिया ब्रीफ़िंग में मौजूद रहे एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि "सीटी-स्कैन और बायोमार्कर का दुरुपयोग किया जा रहा है. हल्के लक्षण होने पर सीटी-स्कैन कराने का कोई फ़ायदा नहीं है. एक सीटी स्कैन 300 बार छाती का एक्स-रे कराने के बराबर है. यह बहुत नुकसानदेह है."

    एम्स के निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहें. सेचुरेशन 93 या उससे कम हो रहा हो, बेहोशी जैसे हालात हों, छाती में दर्द हो रहा है तो एकदम डॉक्टर से संपर्क करें.

    ब्रीफ़िंग में मौजूद स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना महामारी को लेकर होने वाली ब्रीफ़िग में बताया कि देश में 12 ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना वायरस के एक्टिव केस एक लाख से भी ज़्यादा हैं. सात राज्यों में यह आंकड़ा पचास हज़ार से एक लाख के बीच है. इसके अलावा 17 राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामले पचास हज़ार से कम हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने देश में कोरोना की स्थिति का ज़िक्र करते हुए बताया कि देश में अभी तक 81.77 फ़ीसद मामले ठीक हुए हैं. देश में क़रीब 34 लाख सक्रिय मामले हैं. देश में कोरोना संक्रमण से अभी तक दो लाख के क़रीब लोगों की मृत्यु हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 3417 लोगों की मौत हुई है.

    लव अग्रवाल ने बताया कि कुछ राज्यों में जैसे मध्य प्रदेश और दिल्ली में हर रोज़ आने वाले संक्रमण के मामलों में शुरुआती कमी देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में कोविड19 क मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. लव अग्रवाल ने कहा कि इन राज्यों को और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए.

    आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय को और अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए.

  16. पहली बार ऐसा हुआ है जब एक पीएम ने फ़ोन नहीं किया- ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि यह पहला मौका है जब एक प्रधानमंत्री ने जीत की बधाई देने के लिए फोन नहीं किया है. शायद वे व्यस्त थे.

    चुनावी नतीजों के बाद यहां कालीघाट स्थित आवास पर पहली प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने एक मोबाइल संदेश के हवाले से दावा किया कि नंदीग्राम के रिटर्निंग ऑफिसर ने जान के डर से वोटों की दोबारा गिनती का निर्देश नहीं दिया. लेकिन टीएमसी प्रमुख ने यह नहीं बताया कि आखिर रिटर्निंग ऑफिसर ने किससे यह आशंका जताई थी.

    उन्होंने बीजेपी पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए इस मुद्दे पर अदालत में जाने की बात भी दोहराई.

    ममता का कहना था कि नंदीग्राम में पहले उनको विजयी घोषित कर दिया गया था और राज्यपाल ने उनको जीत की बधाई भी दे दी थी.

    उन्होंने आरोप लगाया कि नतीजों के बाद बीजेपी हताशा में टीएमसी समर्थकों पर हमले कर रही है. उन्होंने चुनाव के दौरान कूचबिहार के एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का भी आरोप लगाया.

    टीएमसी प्रमुख ने लोगों से शांति बहाल रखने और संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है.

    उन्होंने कहा कि कोरोना की परिस्थिति सामान्य होने के बाद पार्टी ब्रिगेड परेड मैदान में विजय रैली आयोजित करेगी. उसमें देश के तमाम नेताओं को न्योता दिया जाएगा.

    चुनाव में कांग्रेस और सीपीएम का सूपड़ा साफ़ होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि कोई पार्टी इस तरह साफ़ हो जाए.

    उन्होंने कहा, "हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन बीजेपी के कुछ वोट इन दोनों को मिलते तो बेहतर होता."

    उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में बैठक के दौरान भावी मंत्रिमंडल के स्वरूप और शपथ ग्रहण के बारे में फैसला किया जाएगा. ममता ने बताया कि वे आज शाम सात बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगी. उस बैठक के दौरान सरकार के गठन पर चर्चा होने की संभावना है.

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के पत्रकारों को कोरोना वॉरियर का दर्जा भी दिया.

  17. कोविड ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को भावी सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता

    NEET-PG को कम से कम चार महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है. इससे बड़ी संख्या में अनुभवी डॉक्टर कोविड ड्यूटी करके महामारी के इस संकट में सहयोग कर सकेंगे.

    इसके अलावा मेडिकल इंटर्न्स को उनके फ़ैकेल्टी के नेतृत्व में कोविड प्रबंधन की ड्यूटी में तैनात किया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने पीएमओ के हवाले से लिखा है कि सौ दिन की कोविड ड्यूटी पूरी करने वाले डॉक्टरों को आने वाली सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी.

    इसके साथ ही एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र कोविड के मरीज़ों को टेली-परामर्श दे सकते हैं. साथ ही अपने फैकेल्टी की निगरानी में हल्के लक्षण वाले कोविड मरीज़ों को देख भी सकते हैं.

    बीएससी और जीएनएम क्वालिफाइड नर्सें भी फुल टाइम कोविड ड्यूटी कर सकती हैं लेकिन सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में.

  18. कोरोना वैक्सीन के नए ऑर्डर को लेकर सरकार ने दी सफ़ाई

    वैक्सीन

    इमेज स्रोत, AFP

    पीआईबी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में मीडिया में चल रही उन ख़बरों का खंडन किया गया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मार्च के बाद से केंद्र ने कोरोना वैक्सीन के लिए कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है.

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि केंद्र ने कोविड19 टीकों को लेकर कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है. इन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश की दो वैक्सीन निर्माता कंपनियों (सीरम इंस्टीट्यूट 100 और भारत बायोटेक 20 मिलियन) को अंतिम ऑर्डर मार्च 2021 में दिया गया था.

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि मीडिया में चल रही ये ख़बरें पूरी तरह से ग़लत है और किसी भी सही तथ्य पर आधारित नहीं है.

    पीआईबी द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि सीरम इंस्टीट्यूट को सौ प्रतिशत एडवांस जारी करते हुए 1732.50 करोड़ रुपये दिये गए हैं. यह रकम 28 अप्रैल 2021 को जारी की गई जोकि कोविशील्ड की अतिरिक्त 11 करोड़ डोज़ के लिए है.

    इसके अलावा 100 प्रतिशत एडवांस देते हुए भारत बायोटेक को पांच करोड़ वैक्सीन के लिए 787.50 करोड़ रुपये दिये गए हैं. इसलिए यह कहना कि भारत सरकार ने वैकेसीन के लिए मार्च के बाद से कोई ऑर्डर नहीं दिया, सही नहीं है.

    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया ने भी ट्वीट करके इस बात का समर्थन किया है.

    ट्वीट में कहा गया है कि- “हम इस कथन और सूचना की प्रमाणिकता का समर्थन करते हैं. हम पिछले एक साल से भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और भारत सरकार के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद भी करते हैं. हम लोगों की ज़िंदगी बचाने के लिए अपने टीकों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की यूरोपीय संघ कमीशन की अध्यक्ष से बात

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उरसुला वॉनडेर लेयेन से कोरोना महामारी संकट पर चर्चा की.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का मुक़ाबला करने में यूरोपीय संघ की ओर से मिली मदद और साथ के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

    भारत और यूरोपीय संघ के बीच आठ मई को एक मीटिंग होनी है जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि इससे कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ रणनीतिक साझेदारी को एक नई दिशा मिलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    यूरोपीय संघ कमीशन की अध्यक्ष ने भी ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सार्थक बातचीत हुई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि यह बातचीत सिर्फ़ कोरोना संकट तक ही सीमित नहीं थी. इसमें यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. कमीशन की अध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि यूरोपीय संघ अपने लोकतांत्रिक साझेदार भारत के साथ इस संकट की घड़ी में पूरी तरह खड़ा है. उनकी ओर से आश्वासन भी दिया गया है यूरोपीय संघ भारत की हर संभव मदद के लिए तैयार है और सहायता प्रदान कर रहा है.

  20. कोरोना संकट- आंध्र प्रदेश में पांच मई से दो सप्ताह के लिए आंशिक कर्फ्यू की घोषणा

    आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड19 से निपटने के लिए अपने प्रयासों को एक क़दम और बढ़ाते हुए आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की है.

    मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने समीक्षा बैठक के दौरान घोषणा की कि राज्य में पांच मई सुबह छह बजे से लेकर 14 दिनों तक आंशिक कर्फ्यू लागू रहेगा.हालांकि इस दौरान बेहद ज़रूरी चीज़ों की दुकानें खुली रहेंगी और आवश्यक सेवाएं भी संचालित होती रहेंगी.