यूरोप को WHO की चेतावनी- पाबंदियों में राहत दी तो आ सकती है कोरोना की ‘आंधी‘

देश-दुनिया की ख़बरों और उनके सटीक विश्लेषण के लिए बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर बने रहें.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका ने अपने नागरिकों से तत्काल भारत छोड़ने को कहा

    कोविड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे भारत जल्द से जल्द छोड़ दें. अमेरिका ने भारत में तेज़ी से फैलते कोरोना संक्रमण को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है.

    अमेरिका ने कहा है कि भारत में कोरोना संकट इतना गहरा गया है कि मेडिकल सुविधाएं नाकाफ़ी साबित हो रही हैं.

    अमेरिका ने लेवल 4 ट्रैवल हेल्थ नोटिस जारी किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को कोरोना संकट से निपटने के लिए कई स्तरों पर मदद करने की घोषणा की है तब इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हेल्थ अलर्ट जारी करते हुए कहा है, ''भारत में कोरोना के नए मामले और इससे होने वाली मौत के आँकड़े हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. कोविड-19 टेस्टिंग की सुविधाएं भी सीमित हैं. अस्पतालों में मेडिकल आपूर्ति को लेकर मारामारी की स्थिति है. इसके अलावा नए मरीज़ों के लिए अस्पताल में कोई बेड ख़ाली नहीं है.''

    अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोविड के बढ़ते मामलों से मेडिकल सुविधाएं ध्वस्त हो गई हैं. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक भारत से आने वाली फ्लाइट से सीधे आ जाएं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, A screenshot of the 'Health alert' issued to U.S. citizens in India

  2. कोरोना के संकट को देखते हुए चारधाम यात्रा हुई रद्द

    चारधाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश में हर दिन रिकॉर्ड संख्या में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चारधाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है. ये यात्रा 14 मई से शुरू होने वाली थी.

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस यात्रा के रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा है, '' उत्तराखंड सरकार इस साल होने वाली चारधाम यात्रा को कोरोना संकट को देखते हुए रद्द कर रही है. चारों मंदिरों में केवल उनके पुजारी ही पूजा करेंगे.''

    बुधवार को देश में 3 लाख 79 हज़ार से ज़्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं और 3645 लोगों की मौत हुई है.

    उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कोरोना संकट: भारत ने यूएन की मदद लेने से किया इनकार

    संयुक्त राष्ट्र

    इमेज स्रोत, Reuters

    संयुक्त राष्ट्र आम सभा के अध्यक्ष ने दो दिन पहले ही कहा था कि अब वक़्त आ गया है कि दुनिया भारत की मदद करे क्योंकि भारत ने उन देशों तक कोरोना की वैक्सीन पहुँचाई थी, जिनके लिए आसान नहीं था.

    लेकिन भारत ने यूएन की मदद लेने से इनकार कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के उपप्रवक्ता फ़रहान हक़ ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि भारत ने मदद के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है.

    फ़रहान हक़ ने पीटीआई के पूछे सवाल के जवाब में कहा, ''हमने कोविड से जुड़े सामानों की सप्लाई चेन में ज़रूरत पड़ने पर मदद के लिए कहा था. हमें कहा गया कि भारत को इसकी ज़रूरत नहीं है क्योंकि पहले से ही एक मज़बूत व्यवस्था मौजूद है. लेकिन हमलोग का प्रस्ताव अब भी है और हम अब भी मदद के लिए तैयार हैं.''

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पीटीआई ने पूछा कि क्या संयुक्त राष्ट्र की तरफ़ से कोई ज़रूरी सामानों की आपूर्ति भारत आने वाली है? इस पर फ़रहान हक़ ने कहा, ''अभी तक ऐसा कुछ नहीं है लेकिन हमारे लोग हैं, जो इन मसलों को देखते हैं, वे मदद के लिए तैयार हैं. हम भारत में यूएन के लोगों से संपर्क में हैं और ज़रूरत पड़ी तो मदद के लिए तैयार हैं. भारत में कोरोना महामारी का संकट बहुत ही बड़ा है और हमलोग की नज़र बनी हुई है.''

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कोविड-19 जब तक पूरी दुनिया से ख़त्म नहीं हो जाता है तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा. यूएन प्रमुख ने कहा है कि पूरी दुनिया को कोविड 19 की लड़ाई मिलकर लड़नी होगी क्योंकि जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होगा तब तक कोई सुरक्षित नहीं होगा. संयुक्त राष्ट्र में 75वीं आम सभा के प्रमुख वोल्कान बोज़किर ने भारत को मदद के लिए आह्वान किया था तो यूएन में भारत के स्थायी दूत त्रिमूर्ति ने इसकी सराहना की थी.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  4. COVER STORY: 'कोरोना नहीं, सिस्टम है घातक'

  5. राहुल गांधी ने फ़्री का मतलब बताया और कहा, बिना पैसा दिए मिलनी चाहिए वैक्सीन

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके देश में टीकाकरण को सभी के लिए फ्री करने की बात कही है.

    उन्होंने डिक्शनरी से फ़्री शब्द का अर्थ ट्वीट करते हुए लिखा है -

    ''फ्री - विशेषण, क्रियाविशेषण.

    बिना कोई कीमत चुकाए कुछ पाना.

    जैसे- भारत को कोविड-19 की वैक्सीन फ्री में मिलनी चाहिए

    हर नागरिक का टीकाकरण बिना पैसे लिए फ्री में होना चाहिए.

    उम्मीद करता हूँ इस बार वो ये बात समझ जाएँगे."

    भारत में तीसरे चरण का वैक्सीनेशन 1 मई से शुरू हो रहा है जिसमें 18 साल या उससे ज्यादा की उम्र वालों को टीका लग सकेगा. 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण पहले ही शुरू हो चुका है.

    एस्ट्राज़ेनेका और ऑक्सफ़ोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड की कीमत राज्य सरकार के अस्पतालों के लिए 300 रुपये और प्राइवेट अस्पतालों के लिए 600 रुपए रखी गई है.

    वहीं कोवैक्सीन की कीमत राज्य सरकार के लिए 600 रुपये और प्राइवेट अस्पतालों के लिए 1200 रुपये रखी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. राजस्थानः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉज़िटिव

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

    उन्होंने ट्वीट के ज़रिए ये जानकारी देते हुए लिखा, '' कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा. ''

    एक दिन पहले ही उनकी पत्नी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. कोरोनाः बीते 24 घंटे में 3 लाख 79 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 3645 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में गुरूवार को जारी आँकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण के 3,79,257 नए मामले सामने आए हैं और 3645 लोगों की मौत हुई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आँकड़ों में बताया गया है कि बीते 24 घंटों में 2,69,507 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है.

    भारत में कुल संक्रमण के मामले 1,83,76,524 हो चुके हैं और मरने वालों की कुल संख्या 2,04,832 हो चुकी है.

    अब तक 15,00,20,648 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. पश्चिम बंगाल: आठवें और आख़िरी चरण में 35 सीटों पर मतदान जारी

    बंगाल चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रभाकर मणि तिवारी

    बीबीसी हिन्दी के लिए कोलकाता से

    तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमण और इस पर तेज होते आरोप-प्रत्यारोप के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को चार ज़िलों की 35 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है.

    यह चरण संयुक्त मोर्चा और टीएमसी के लिए साख़ की लड़ाई है. कांग्रेस के सामने मालदा और मुर्शिदाबाद में अपना गढ़ बचाने की चुनौती है तो टीएमसी के सामने कोलकाता और बीरभूम का गढ़ बचाने की.

    अंत भला तो सब भला की तर्ज पर चुनाव आयोग ने भी इस चरण में शांतिपूर्ण चुनाव कराने और कोविड प्रोटोकाल लागू करने के लिए हर संभव उपाय किए हैं. इनके तहत मतदान केंद्रों में प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.

    वर्ष 2016 में इन 35 सीटों में से टीएमसी और कांग्रेस-लेफ्ट गठजोड़ ने 17-17 सीटें जीती थीं जबकि मालदा की एक सीट बीजेपी को मिली थी.

    लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के आंकड़ों के मुताबिक टीएमसी को 19 सीटों पर बढ़त मिली थी और बीजेपी को 11 सीटों पर.

    चुनाव आयोग ने इस चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के हरसंभव उपाय किए हैं. मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज़ आफ़ताब बताते हैं, “इस चरण में केद्रीय बलों की 753 कंपनियां तैनात की जा रही हैं. इसके अलावा मतदान केंद्रों में प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सुरक्षा उपायों का भी पालन किया जा रहा है.”

    अंतिम चरण की इन सीटों के लिए 283 उम्मीदवार मैदान में है. इनमें 35 महिलाएं हैं. इन सीटों पर वोटरों की तादाद 84.77 लाख है.

    एक महीने से भी लंबा खिंचने वाले इस चुनाव में आखिरी तीन चरणों का मतदान कोरोना के साए में ही हुआ है.

    अब राज्य में चुनाव की बजाय कोरोना संक्रमण और इस पर होने वाला आरोप-प्रत्यारोप सुर्खियों में है और चुनावी राजनीति मुद्दों की बजाय कोरोना और वैक्सीन पर आ पहुँची है.

  9. भारत में संक्रमित हुए चीनी नागरिक सरकार को लेकर क्या कह रहे

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग्लोबल टाइम्स अख़बार को चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का मुखपत्र माना जाता है. इस अख़बार में जो कुछ भी छपता है उसे चीन की सरकार की मंशा और नीतियों के रूप में देखा जाता है.

    भारत में कोरोना महामारी को लेकर भी इस अख़बार में कई चीज़ें छप रही हैं. बुधवार को एक रिपोर्ट छपी है कि भारत में जो चीनी नागरिक कोरोना से पीड़ित हैं, वे किस हाल में रह रहे हैं. पढ़िए उस, रिपोर्ट का अंश.

    भारत में रह रहे चीनी नागरिक कोरोना महामारी का सबसे मुश्किल वक़्त झेल रहे हैं. बुधवार को भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो लाख के पार चली गई है.

    दिल्ली में कोविड संक्रमित हुए चीनी नागरिक निको यांग ने ग्लोबल टाइम्स से कहा, ''अस्पतालों जगह नहीं है. सभी भरे हुए हैं. चाहे आप अमीर हों या ग़रीब, अस्पतालों में जगह नहीं मिलेगी.'' निको यांग सेल्फ क्वॉरंटीन होकर कोविड से ठीक हुए हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में इन दिनों कोरोना का संक्रमण बहुत तेज़ी से फैल रहा है. अस्पताल बुनियादी सुविधाओं के लिए तड़प रहे हैं और कोविड मरीज़ इलाज के बिना दम तोड़ रहे हैं. ऑक्सीजन को लेकर मारामारी की स्थिति है.

    यहाँ तक कि मरने वालों की तादाद इतनी बढ़ गई है कि अंत्येष्टि के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है. कई जगहों पर तो अंत्येष्टि के सामान ख़त्म हो जा रहे हैं. शमशानों में जगह नहीं है तो पार्कों में अंत्येष्टि की जा रही है. यांग कहते हैं कि वो बाक़ी भारतीयों की तुलना में सौभाग्यशाली थे.

    यांग कहते हैं,''मेरे सहकर्मी हर दिन खाना भेज देते थे. और मेरा मानना है कि अगर हम चांग वेनहोंग की सलाह को मानें तो कोरोना पर जीत ज़रूर मिलेगी.''

    चांग चीन के महामारी विशेषज्ञ हैं और वे मीडिया में आकर लोगों को कोरोना से कैसे लड़ना है, बताते रहते हैं. भारत स्थित चीनी दूतावास ने भी उन्हें आमंत्रित किया था और उन्होंने कोविड 19 को लेकर कई सलाह दी थी.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कितने चीनी हैं यह पता नहीं है लेकिन ग्लोबल टाइम्स को पता चला है कि बड़ी संख्या में चीनी नागरिक पिछले साल वापस आ गए थे.

    पिछले दो सालों में भारत सरकार ने चीनी कंपनियों पर कई तरह की पाबंदी लगाई है और इस वजह से बड़ी संख्या में कंपनियाँ बंद हो गईं. भारत में एक स्थानीय चीनी ने कहा, ''2019 में मेरी कमाई ख़ूब थी लेकिन अब मुनाफ़ा आधा से भी कम हो गया है. लेकिन जब तक ओपो और विवो हैं, मैं भारत में ही रहूँगा.''

    चीन

    इमेज स्रोत, GLOBAL TIMES

  10. यूपी पंचायत चुनावः कोरोना से बिगड़ते हालात के बावजूद आज चौथे दौर की वोटिंग

    उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पंचायत चुनावों के चौथे चरण के लिए मतदान किए जा रहे हैं. इस चरण में 17 ज़िलों में चुनाव हो रहा है.

    राज्य में 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव के लिए मतदान किए जा रहे हैं.

    आँकड़े बताते हैं जिन 18 ज़िलों में पहले चरण में मतदान हुआ था वहां कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी.

    चुनाव में ड्यूटी करने वाले कई कर्मचारियों की मौत की भी ख़बर आई है जिसपर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. कोरोना से उखड़ती सांसों को बचाने की कोशिश

  12. कोरोनाः एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण अधर में

  13. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को किया आश्वस्त

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड महामारी से जूझ रहे भारत को हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है. बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच फ़ोन पर बात हुई थी.

    रूस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि रूस आपातकालीन मानवीय मदद भारत भेज रहा है. 22 टन ज़रूरी उपकरण, जिनमें 20 ऑक्सीजन प्रोडक्शन यूनिट, 75 लंग वेंटिलेटर्स, 150 मेडिकल मॉनिटर्स और दो लाख दवाइयों के पैक हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने रूस को इस मदद के लिए शुक्रिया कहा है.

    भारत में अब रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी भी लगेगी. रूस ने भारत के इस क़दम का स्वागत किया है. रूस ने कहा है कि स्पूतनिक वी की एफिकेसी दर और सुरक्षा सबसे ऊपर है. रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन भारत में ही होगा. मई महीने से भारतीय कंपनियाँ स्पूतनिक वी वैक्सीन की 85 करोड़ खुराक तैयार करेंगी.

    पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बातचीत को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी किया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार रूस ने आश्वासन दिया है कि वो मुश्किल वक़्त में भारत के साथ खड़ा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दोनों देशों के बीच यह सहमति भी बनी है कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का उत्पादन भारत में होगा और इसका इस्तेमाल भारत समेत बाक़ी दुनिया में भी किया जा सकेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के गगनयान कार्यक्रम में रूस की मदद के लिए भी धन्यवाद कहा.

    उधर नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भी कहा है कि चीन भारत की मदद के लिए तैयार है. भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने ट्वीट कर कहा है, ''भारत से आई मांग को देखते हुए चीन मेडिकल आपूर्तिकर्ता ओवरटाइम काम कर रहे हैं. हाल के दिनों में क़रीब 25 हज़ार ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर्स की मांग भारत से आई है. कार्गो प्लेन मेडिकल आपूर्ति के लिए तैयार हैं. चीनी कस्टम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे.''

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: ICU के अंदर तड़पते मरीज़

    भारत में कोविड से अब तक दो लाख से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हाल में हर दिन तीन लाख से ऊपर नए मामले सामने आ रहे हैं. भारत में मेडिकल आपूर्ति और अस्पताल पूरी तरह से बैठ गए हैं. बीमारों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है और बुनियादी चीज़ें नाकाफ़ी साबित हो रही हैं.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर भारत में जारी कोरोना महामारी और देश-दुनिया के सभी ज़रूरी और बड़े अपडेट्स से आपको अवगत कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें.