कोरोना: भारत में हालात दिल तोड़ने से भी ज़्यादा दुखदायी- विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख
विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने भारत में कोरोना महामारी की स्थिति पर गहरा दुख जताया है.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, 18 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ़्त मिलेगी वैक्सीन - दिल्ली सरकार
दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी
लोगों को मुफ़्त में कोरोना वैक्सीन देने का फ़ैसला किया है.
सोमवार को एक वर्चुअल संवाददाता
सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द और बड़े स्तर पर
लोगों को वैक्सीन दी जाए. इसके लिए प्रदेश सरकार एक योजना बना रही है.
उन्होंने ये जानकारी भी
दी कि इसके लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की योजना मंज़ूरी दी है.
केजरीवाल ने ये उम्मीद जताई कि सभी को वैक्सीन मिलने पर कोरोना के कारण किसी मरीज़ की स्थिति गंभीर नहीं होगी.
कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. इस चरण में 18 साल और उससे ऊपर की आयु वाले सभी लोग 1 मई से टीका लगवा सकेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
केजरीवाल ने वैक्सीन की क़ीमतों का मुद्दा उठाया और कहा कि वैक्सीन की क़ीमत सभी के
लिए और सभी जगहों पर समान होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि वैक्सीन
के एक निर्माता केंद्र सरकार को 150 रूपये में कोरोना वैक्सीन दे रहे हैं. वहीं एक
वैक्सीन निर्माता ने कहा है कि वो राज्यों को 400 रूपये में वैक्सीन देंगे, वहीं
एक और निर्माता ने राज्यों को 600 रुपये में वैक्सीन देने की बात की है.
उन्होंने केंद्र सरकार से
अपील की कि वो राज्यों के लिए वैक्सीन की कीमतें कम करने के बारे में विचार करे.
सभी को मुफ़्त दी जाए कोरोना की वैक्सीन- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के सभी नागरिकों को मुफ़्त में
कोरोना की वैक्सीन दी जानी चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
महामारी से जूझ रहे भारत के लिए दुनिया भर से पहुंच रही है मदद
इमेज स्रोत, High Commission of India for Singapore/via REUTERS
कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर
से जूझ रहे भारत के अस्पताल ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहे हैं. चरमराने की
कग़ार तक पहुंच चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकारें, केंद्र
सरकार से मदद की गुज़ारिश कर रही हैं.
ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ओडिशा और
छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्य से दूसरे राज्यों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई
है. कई राज्य दूसरे देशों से भी ऑक्सीजन मंगाने की कोशिश कर रहे हैं.
इन हालातों के बीच कई देशों ने भारत
को मदद की पेशकश की है और जल्द से जल्द ऑक्सीजन और ज़रूरी मेडिकल साजोसामान भारत भेज
रहे हैं या भेजने की कोशिश कर रहे हैं.
श्रीलंका में मौजूद चीनी दूतावास ने
कहा है कि महामारी के इस मुश्किल वक्त में चीन भारत के साथ है. दूतावास ने जानकारी
दी है कि दिल्ली के लिए हॉन्ग कॉन्ग से 800 ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर भेजे गए हैं और आने
वाले सात दिनों में और दस हज़ार ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर भारत भेजने की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल
मैक्रों ने रविवार को कहा है कि महामारी से लड़ रहे भारत के लिए वो आने वाले दिनों
में ऑक्सीजन वेंटिलेटर भेजेगा.
इससे पहले यूरोपीय कमीशन ने कहा था कि भारत के मदद की गुज़ारिश
मिलने के बाद जल्द से जल्द ज़रूरी दवाएं और मेडिकल सप्लाई भारत भेजने की तैयारी कर
रहा है.
इधर ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनकी
सरकार भारत सरकार के साथ मिल कर काम कर रही है और कोरोना से लड़ने के लिए ब्रिटेन ने
300 से अधिक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर समेत 600 मेडिकल डिवाइस भारत भेज रहा है.
इस तरह दवाओं और मेडिकल सामान की कुल नौ खेप भारत के लिए
भेजी जा रही है, जिसकी पहली खेप मंगवार को दिल्ली पहुंचेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सिंगापुर ने भारत के लिए 500
बाईपैप, 250 ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर और दूसरी मेडिकल सप्लाई भेजी हैं.
सभी ज़रूरी सप्लाई की पहली खेप लेकर
एक विमान सिंगापुर से चांगी हवाईअड्डे से बीती रात मुंबई पहुंचा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
संयुक्त अरब अमीरात ने भारत की मदद के लिए हाई कैपासिटी क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भेजे हैं.
यूएई के विदेश मंत्री शेख़ अब्दुल्ला बिन ज़ायेद ने रविवार को कहा कि कोरोना के मामलों में आए अचानक उछाल से जूझ रहे भारत की हरसंभव मदद करने और उसका साथ देने के लिए यूएई प्रतिबद्ध है.
भारत में महामारी की ताज़ा स्थिति के बारे में उन्होंने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से फ़ोन पर चर्चा की और कहा कि मुश्किल वक्त में वो भारत के साथ हैं.
सऊदी अरब ने कहा है कि वो
भारत की आपातकालीन ज़रूरत के लिए चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर और 80 मैट्रिक टन
ऑक्सीजन भेजने वाला है.
सऊदी गैजेट के अनुसार अडाणी
ग्रूप और लिंडे कंपनी के सहयोग से ये ऑक्सीजन भारत लाई जा रही है. इसके अलावा लिंडे
कंपनी ने 5000 ऑक्सीजन सिलेंडर भी भारत के लिए देगी जिसे भी जल्द से जल्द भारत के
अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा.
ऑक्सीजन की पहले खेप सऊदी
के पूर्व में मौजूद दम्मम से गुजरात के मुंद्रा के लिए निकल चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
अमेरिका ने कहा है कि वो कोविशील्ड वैक्सीन के उत्पादन के लिए भारत को ज़रूरी कच्चे माल की आपूर्ति करेगी ताकि वैक्सीन के उत्पादन के काम में तेज़ी लाई जा सके.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका भारत की मदद करने को लेकर दृढ़-संकल्प है.
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है किबीते सात दशकों से दोनों देश स्वास्थ्य सेक्टर में एक-दूसरे के सहयोगी रहे हैं और मदद करते रहे और जैसे कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में भारत की ओर से अमेरिका को मेडिकल मदद की गई थी उसी तरह अब जबकि भारत को ज़रूरत है तो अमेरिका मदद करने के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्प है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
असम के स्वास्थ्य मंत्री
हिमन्ता बिस्व सर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने भूटान से ऑक्सीजन आयात करने की
व्यवस्था की है.
इससे एक दिन पहले असम स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण मंत्री पीयुष हज़ारिका ने भूटान के समद्रूप जोंगखर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का दौरा किया और कहा कि एक बार ये
प्लांट बन कर तैयार हो गया तो इससे असम को रोज़ाना 50 मेट्रिक टन कर ऑक्सीजन
मिलेगी जिससे कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
ब्रेकिंग न्यूज़, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,52,991 नए मामले, 2812 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार
देश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,52,991 ने मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं देश में कोरोना के कारण बीते चौबीस घंटों में 2812 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ताज़ा
आंकड़ों के साथ देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा अब 1,73,13,163 हो गया है जबकि इसके कारण मौतों का आंकड़ा 1,95,123 पहुंच गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीते दो दिनों के आंकड़ों की तुलना में देखा जाए तो कोरोना के मामले धीमी गति से बढ़ते दिख रहे हैं.
जहां शनिवार को संक्रमण के3,49,691नए मामले दर्ज किए गए थे, वहीं शुक्रवार को चौबीस घंटों में संक्रमण के 3,46,786 मामले दर्ज किए गए.
वहीं मौतों की शनिवार को 2,767 थी जबकि शुक्रवार को 2,624 थी.
डॉक्टरों, नर्सों को मुफ़्त उड़ान सेवा देगी विस्तारा एयरलाइन्स
भारतीय विमानन कंपनी विस्तारा एयरलाइन्स (टाटा एसआईए) ने कोरोना
महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुफ़्त उड़ान सेवा की
पेशकश की है.
कंपनी ने नागर विमानन मंत्रालय
को एक पत्र लिखकर कहा है कि वो कोरोना महामारी के जूझ रही सरकारी संस्थाओं से
जुड़े डॉक्टरों और नर्सों को देश भीतर किसी भी जगह के लिए मुफ़्त उड़ान सेवा देगी. ये सेवा उनके काम ख़त्म होने पर लौटने के लिए भी रहेगी.
हालांकि कंपनी ने कहा है कि
इसके लिए यात्री को ज़रूरी पहचान पत्र या दस्तावेज़ अपने साथ रखने होंगे और यात्रा
के दौरान कोविड-19 के मद्देनज़र लगाए गए सभी ज़रूरी दिशानिर्देशों का पालन करना
होगा.
कंपनी ने ये भी कहा है कि
महामारी से लड़ रही सरकार की मदद के लिए वो केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र
शासित प्रदेश और उनके साथ मिल कर काम कर रही संस्थाओं के लिए वैक्सीन, पीपीई किट
और मेडिकल स्पलाई जैसे सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के काम के लिए भी तैयार
है.
विस्तारा एयरलाइन्स के इस कदम
के लिए नागर विमानन मंत्रालय ने कंपनी का शुक्रिया अदा किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मोदी की अपील, मतदान के दौरान कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की पश्चिम बंगाल चुनावों में नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मतदान के दौरान कोविड-19 से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का पालन करें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कड़ी पाबंदियों के बीच आज मतदान
इमेज स्रोत, EPA/PIYAL ADHIKARY
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सातवें चरण के लिए सोमवार को पांच जिलों की
कुल 34 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
यहां कुल आठ चरण में मतदान कराए जा रहे हैं. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.
बीते कुछ दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों
के तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस कारण यहां कड़ी पाबंदियों के बीच मतदान
कराए जाने हैं.
सातवें चरण में कुल 36 विधानसभा सीटों पर मतदान कराए जाने थे, लेकिन मुर्शिदाबाद
के शमशेरगंज और जांगीपुर विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवारों की
मौत के बाद इन दो सीटों पर मतदान टाल दिया गया है. इन दो सीटों पर अब 16 मई को
मतदान कराए जाएंगे.
जिन 34 सीटों पर आज मतदान होने हैं उनसें से नौ सीटें मुर्शिदाबाद, नौ सीटें
पूर्वी बर्दवान, छह-छह सीटें दक्षिणी दिनाजपुर और माल्दा और चार सीटें कोलकाता में
हैं.
सातवं चरण में कुल 284 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला होना है जिनमें से 37
महिलाएं हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कौन सी सीटें हैं महत्वपूर्ण?
आज जिन अहम विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है उनमें भवानीपुर अहम है जो मौजूदा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट है. साल 2011 में हुए चुनावों के बाद से ये सीट
लगातार तृणमूल कांग्रेस के हाथों में रही है.
हालांकि इस बार के चुनावों के लिए ममता बनर्जी ने भवानीपुर की बजाय नंदीग्राम
से चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है. यहां से तृणमूल कंग्रेस ने इस बार जानेमाने
ट्रेड यूनियन लीडर शोभनदेव चट्टोपाध्याय को टिकट दिया है जिनका मुक़ाबला बीजेपी नेता
और बंगाली फ़िल्मों के जानेमाने चेहरे रुद्रनील घोष से है.
इमेज स्रोत, EPA/PIYAL ADHIKARY
हिंसा और महामारी के साए में मतदान
पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं. शनिवार
और रविवार को यहां कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए.
यहां शनिवार को
यहां संक्रमण 14,281 मामले सामने आए जबकि 59 लोगों की मौत हुई, वहीं रविवार को
संक्रमण के 15,889 मामले सामने आए जबकि 57 लोगों की मौत हो गई.
महामारी की दूसरी लहर के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने रोडशो,
गाड़ियों की रैली जैसे प्रचार के तरीकों पर पाबंदी लगा दी थी. आयोग ने पांच सौ से
अधिक लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा होने को लेकर भी रोक लगा दी थी.
आयोग का कहना था कि प्रचार के दौरान कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का
उल्लंघन किया जा रहा है.
बाद में तृणमूल कांग्रेस कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी कई चुनावी रैलियां भी
स्थगित कर दी थीं.
चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के जौरान कोविड-19 से जुड़े सभी दिशानिर्देशों
का सख़्ता से पालन किया जाएगा.
चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार में हिंसा की घटनाएं हुई जिसमें पांच
लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद आयोग ने सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए और प्रचार
के दौरान ‘साइलेंस पीरियड’ को 48 घंटों से बढ़ा कर 72 घंटे कर दिया था.
सातवें चरण के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की कम से कम 796 कंपनियां तैनात की हैं
बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पेज में आप सबका स्वागत है.
हम यहाँ
दिन भर भारत में कोरोना महामारी और देश-दुनिया के बाक़ी बड़े अपडेट्स से आपको अवगत
कराएंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.