कोरोना: उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, कई ज़िलों में नाइट कर्फ़्यू -आज की बड़ी ख़बरें
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को ये आदेश दिया कि राज्य के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रखे जाएंगे. जिन ज़िलों में संक्रमण के सौ मामले रोज़ाना रिपोर्ट हो रहे हैं या फिर जहां 500 सक्रिय मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा.
लाइव कवरेज
जब स्टालिन की बेटी को अमेरिकी भारत से उड़ा ले गए? - विवेचना
वीडियो कैप्शन, जब स्टालिन की बेटी को अमेरिकी भारत से उड़ा ले गए? - Vivechana
साल 1967 में स्टालिन की बेटी स्वेतलाना अलिलुयुवा अपने पति ब्रजेश सिंह की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने भारत आई थीं.
यहां से वो सोवियत संघ वापस नहीं लौटीं. उन्होंने अमेरिका में राजनीतिक शरण ले ली.
वो किस तरह भारत से अमेरिका पहुंची बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में.
क्या 'शादी का वादा' कर बलात्कार करना, रेप नहीं होता?
उसने कहा, वो ना कह चुकी थी लेकिन लड़के ने कहा, यह कोई बड़ी बात नहीं है. वो उससे शादी करने वाला था, इसलिए वो बलात्कार नहीं था. लड़के ने इस घटना को याद करते हुए कहा, ये कोई अपराध नहीं था, उसके बाद उसने लड़की से शादी कर ली थी. इसलिए उसने जो किया, उसमें कुछ भी गलत नहीं था. उसके लिए यह बात यहीं खत्म हो गई.
लेकिन, लड़की की शादी उसी के साथ हुई थी, जिसने उसके साथ यह अपराध किया था. उस लड़की ने बताया, "यही इसका तकलीफ़देह पहलू है."
उसने बताया, "यह सामान्य शादी नहीं हो सकती थी, मैंने इसकी उम्मीद भी नहीं की थी."
नौ साल बाद, निधि और सुनील (बदला हुआ नाम) जब इस घटना की परतें उतारने बैठे तो निधि ने उन बातों को याद करते हुए सालों पहले हुई उस घटना को बलात्कार करार दिया. नौ साल तक रिलेशनशिप में रहने के साथ उसके साथ ये हुआ था.
दोनों के बीच 2012 में जो हुआ था, उस पर बातचीत करने से वे तीन साल तक बचते रहे. निधि की यादों में वो घटना आज भी गुंथी हुई है.
निधि को अच्छी तरह याद है, वो गर्मी का दिन था. उसने काले और सफ़ेद रंग की चेक शर्ट पहन रखी थी. लड़का एक अपार्टमेंट में किराये पर रहता था. दोनों उस दिन उस कमरे में पहुँचे थे. लड़की ने अपनी एफ़आईआर में शिकायत की है कि लड़के ने उसे ड्रग्स देकर उसके साथ रेप किया था. उसने लड़के को इस घटना का वीडियो बनाने का ज़िक्र करते सुना था. बाद में वो लड़की को ये कहकर धमकाता रहता था कि अगर उसने, उससे शादी नहीं की तो वह इस वीडियो को यूट्यूब पर डाल देगा.
म्यांमार से मणिपुर आकर बसने वाले तमिल लोगों की कहानी
भारत के एक पूर्वोत्तर राज्य में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क़स्बे में एक भव्य दक्षिण भारतीय मंदिर का दिख जाना किसी अचंभे से कम नहीं है. और यह जानकारी कि उस क़स्बे में क़रीब 3,000 तमिल समुदाय के लोग बसते हैं अपने आप में चौंकाने वाली बात है.
ऐसा ही कुछ नज़ारा बीबीसी ने मणिपुर के सीमावर्ती क़स्बे मोरेह में देखा. यहाँ सुदूर तमिलनाडु से आए लोगों ने इस मणिपुरी क़स्बे को ना केवल अपना घर बना लिया है बल्कि कई दशकों से यहाँ रहते रहते वे यहाँ की संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन गये हैं.
श्री आंगला परमेश्वरी श्री मुनेश्वरार मंदिर का विशाल परिसर मोरेह में तमिल समुदाय के लोगों की उपस्थिति का सबसे प्रत्यक्ष उदाहरण है. यह मंदिर बिल्कुल भारत-म्यांमार सीमा से सटा हुआ है और इसका प्रांगण दोनों देशों के बीच पड़ने वाले 'नो मेन्स लैंड' के बिल्कुल साथ लगा हुआ है.
तमिल लोग मणिपुर कैसे पहुँचे?
जब बर्मा (वर्तमान में म्यांमार) अंग्रेज़ी शासन के अधीन था, तो अंग्रेज़ बहुत से तमिल लोगों को वहाँ मज़दूरी और कई अन्य तरह के कामों के लिए ले गये थे. 1948 में बर्मा आज़ाद हो गया लेकिन बहुत से भारतीय लोगों ने जिनमें तमिल भी शामिल थे, वहीं बसना चुना. 1962 में जब बर्मा लोकतंत्र से सैन्य शासन की तरफ़ मुड़ा, तो वहाँ रहने वाले भारतीय लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो गयी.
कूचबिहार जिले के शीतलकुची इलाके में सन्नाटे का आलम, शवों को दफनाया गया, ममता ने मृतकों के परिवारों का जिम्मा उठाने का भरोसा दिया
इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC
प्रभाकर मणि तिवारी
कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के शीतलकुची इलाके में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान सीआईएसएफ जवानों की फायरिंग में मारे गए चार युवकों को रविवार को गांव में दफना दिया गया. उनके शव सुबह माथाभांगा अस्पताल से गांव पहुंचे थे.
उनकी शव यात्रा में हिंदू-मुस्लिम दोनों तबके के लोग शामिल हुए. केंद्रीय बलों के जवानों के खिलाफ भारी गुस्सा होने के बावजूद गांव वालों ने इलाके में शांति बहाल रखने का वादा किया.
दूसरी ओर, शनिवार की घटना के 24 घंटे बाद भी इलाके में भारी उत्तेजना है. डर के मारे गांव के कई लोग घर छोड़ कर चले गए हैं. इस घटना के विरोध में टीएमसी ने रविवार को पूरे राज्य में प्रतिवाद दिवस का पालन किया.
उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भी केंद्रीय बलों के मुद्दे पर केंद्र सरकार, बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. दूसरी ओर, नदिया जिले में रोड शो कर रहे अमित शाह ने ममता पर मौतों पर राजनीति करने और आम लोगों को केंद्रीय बलों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाया.
इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC
उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मृतकों के परिजनों से बात की और उन परिवारों का पूरा जिम्मा उठाने का भरोसा दिया.
ममता ने कहा, "मैं उन परिवारों का पूरा जिम्मा उठाऊंगी. टीएमसी का हर कार्यकर्ता सौ-सौ रुपये की सहायता देगा. उस रकम के अलावा चुनाव खर्च का कुछ हिस्सा भी पीड़ित परिवारों को सौंपा जाएगा."
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने इलाके में 72 घंटे की निषेधाज्ञा इसलिए लगाई है ताकि उनको (ममता को) वहां जाने से रोका जा सके और सबूत मिटाए जा सकें. ध्यान रहे कि ममता ने रविवार को मौके पर जाने का एलान किया था.
कल की घटना को सामूहिक हत्या करार देते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी घटना नहीं देखी है. यह लोकतंत्र की हत्या है.
ममता का कहना था कि चुनाव आयोग को 'एमसीसी' का अर्थ 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' से बदल कर 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' कर देना चाहिए. हम बंगाल में किसी भी हालत में मोदी और बीजेपी को जीतने नहीं देंगे.
इसबीच, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को यह कह विवाद खड़ा कर दिया है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो जगह-जगह शीतलकुची कांड हो सकता है.
परमाणु करार पर जारी बातचीत के बीच ईरान ने लगाए आधुनिक सेंट्रीफ्यूज
इमेज स्रोत, Iranian Presidency Office/WANA/Handout via REUTERS
साल 2015 के परमाणु समझौते को लेकर यूरोपीय देशों से चल रही बातचीत के बीच ईरान ने
एक बार फिर इस समझौते का उल्लंघन करते हुए 'तेज़ी से यूरेनियम संवर्धन करने के लिए' आधुनिक
सेंट्रीफ्यूज आधिकारिक रूप से अपने परमाणु कार्यक्रम में शामिल कर लिया है.
देश के नतांज़ परमाणु केंद्र में एक ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका
सीधा प्रसारण सरकारी टेलीविज़न पर किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रपति हसन रूहानी
मौजूद थे. उन्होंने कहा कि देश के परमाणु कार्यक्रम का उद्देश्य इस ऊर्जा का शांतिपूर्ण नागरिक इस्तेमाल है.
उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर कहना
चाहता हूँ कि हमारी सभी परमाणु गतिविधियाँ शांतिपूर्ण असैन्य काम के लिए हैं. जैसा
कि देश के सुप्रीम लीडर पहले भी कह चुके हैं कि हमारा परमाणु कार्यक्रम इस्लामी
मूल्यों पर आधारित है और ईरान ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे बड़ी संख्या में लोगों
के लिए ख़तरा पैदा हो. जापान के हिरोशिमा-नागासाकी में अमेरिका के ख़तरनाक और ग़लत
क़दम से क्या हुआ हम जानते हैं.”
ईरान द्वारा यह नया क़दम परमाणु करार को लेकर इस सप्ताह वियना में शुरू हुई बातचीत
के बीच उठाया गया है. अगले दौर की बातचीत आने वाले सप्ताह में होनी है. पहले दौर की बातचीत के बाद यूरोपीय संघ और रूस के प्रतिनिधियों ने कहा था कि
बातचीत सकारात्मक रही है.
हालांकि परमाणु समझौते की शर्तों का पालन करने और ईरान
पर लगाई गई किन आर्थिक पाबंदियों को पहले हटाया जाना चाहिए, इसे लेकर अमेरिका और ईरान में
सहमति नहीं बन पाई है. ईरान का कहना है कि वो परमाणु अप्रसार संधि को लेकर प्रतिबद्ध है और चाहता है
कि दूसरे देश भी इसका पालन करें.
अमेरिका के
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में ईरान और पश्चिमी देशों के बीच हुए परमाणु समझौते से
बाहर निकलने का फ़ैसला किया था जिसके बाद अब इस समझौते को फिर से बहाल करने की
कोशिशें की जा रही हैं. अमेरिका और ईरान
के अलावा फ्रांस,
ब्रिटेन, चीन, जर्मनी और रूस भी इस समझौते का हिस्सा हैं.
राजस्थान: नाकेबंदी के दौरान बदमाशों की फ़ायरिंग, दो पुलिसकर्मियों की मौत
मोहर सिंह मीणा
जयपुर (राजस्थान) से बीबीसी हिन्दी के लिए
इमेज स्रोत, मोहर सिंह
इमेज कैप्शन, मृतक कॉन्स्टेबल ओंकार रेबारी
राजस्थान के भीलवाड़ा में शनिवार देर रात पुलिस की नाकेबंदी के दौरान दो जगहों पर बदमाशों द्वारा की गई फ़ायरिंग में राजस्थान पुलिस के दो सिपाहियों की मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं को स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाशों ने अंजाम दिया.
एसएफ़एल टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थलों का जायज़ा लिया है. बताया गया है कि जिस गाड़ी में बदमाश सवार थे, वह गाड़ी राजसमन्द ज़िले के भीम इलाक़े
से बरामद हुई है.
हालंकि, बदमाशों की तलाश अभी भी जारी
है. बड़ी अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस गाड़ी के साथ एक पिकअप गाड़ी भी मिली
है, जिसमें डोडा पोस्त (एक तरह का नशीला पदार्थ जिसका इस्तेमाल अफीम बनाने में होता है) भरा हुआ है.
राजसमन्द
के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि भीलवाड़ा में हुई फ़ायरिंग से संबंधित
एक गाड़ी बरामद की गई है और मामले में अभी जाँच जारी है.
इमेज स्रोत, मोहर सिंह
इमेज कैप्शन, मृतक कॉन्स्टेबल पवन चौधरी
चेकिंग के लिए रोकने पर की फ़ायरिंग
भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बीबीसी को बताया, "शनिवार देर रात दो जगह पुलिस नाकेबंदी के दौरान तस्करों की फ़ायरिंग से दो कॉन्स्टेबल मारे गये हैं. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है."
"पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रोकने का प्रयास किया था, जिसपर बदमाशों ने फ़ायरिंग शुरू कर दी. हम मामले की जाँच कर रहे हैं. पहली घटना कोटड़ी इलाके में हुई जहाँ रात क़रीब 11 बजे पुलिस नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी."
"काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार क़रीब आधा दर्जन बदमाशों ने फ़ायरिंग शुरू कर दी. एक गोली कॉन्स्टेबल ओंकार रेबारी के सीने में लगी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया."
इमेज स्रोत, मोहर सिंह
इमेज कैप्शन, मृतक पुलिस कर्मियों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधायक रामलाल जाट
दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
विकास शर्मा ने बताया कि दूसरी घटना कोटड़ी से क़रीब चालीस किलोमीटर दूर रायला में पुलिस नाकेबंदी के दौरान हुई, जहाँ देर रात ढाई बजे उसी अंदाज़ में पुलिस पर फ़ायरिंग की गई और फ़ायरिंग में एक गोली कॉन्स्टेबल पवन चौधरी के लगी.
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.
मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को सांत्वना देने सत्ताधारी पार्टी के मांडलगढ़ विधायक रामलाल जाट पहुँचे.
इधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
कश्मीर: पिछले 48 घंटे में भारतीय सेना ने 10 चरमपंथियों को मारा
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय सेना ने दावा किया है कि कश्मीर घाटी में बीते 48 घंटे में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक कम से कम दस चरमपंथी मारे गये हैं.
सेना के अनुसार, ये मुठभेड़ दक्षिणी कश्मीर के तीन ज़िलों- शोपियाँ, पुलवामा और अनंतनाग में हुईं हैं.
श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता एमरॉन मोस्वी ने बताया कि शोपियाँ के चौगाम इलाक़े में शुक्रवार को पाँच चरमपंथी मारे गये थे, जबकि पुलवामा के नाइबुग इलाक़े में दो चरमपंथी एक मुठभेड़ में मारे गये.
पुलिस ने बताया है कि शोपियाँ के चौगाम में मारे गये पाँच चरमपंथी हिज़्बुल और लश्करे-तैयबा से जुड़े थे. इस मुठभेड़ में चार भारतीय जवानों के घायल होने की भी ख़बर है जिनका इलाज चल रहा है.
सेना ने रविवार को बताया कि कल यानी शनिवार को शोपियाँ के हाड़ीपोरा में हुई एक मुठभेड़ में कुल तीन चरमपंथी मारे गये. यह ऑपरेशन अब ख़त्म हो चुका है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार देर शाम एक ट्वीट में बताया कि ज़िला अनंतनाग के सिमथान इलाक़े में शनिवार देर शाम चरमपंथियों के साथ एक मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है.
आधिकारिक रूप से अभी तक इस मुठभेड़ में किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है.
हालांकि, अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़ इस मुठभेड़ में अब तक एक चरमपंथी की मौत हुई है. सेना ने यह भी दावा किया है कि जिस जगह मुठभेड़ हुई, वहाँ से कई हथियार भी बरामद किये गए हैं.
दिल्ली में हालात ख़राब हुए तो लॉकडाउन लग सकता है- अरविंद केजरीवाल
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,732 नये मामले दर्ज किये गए हैं.
केजरीवाल ने रविवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि दिल्ली में ये कोरोना की चौथी
लहर है जो काफ़ी तेज़ी से बढ़ रही है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है पर यदि अस्पतालों में स्थिति बिगड़ी तो लॉकडाउन लगाने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचेगा.
उन्होंने नागरिकों से उन्होंने आग्रह किया है कि किसी भी अस्पताल में जाने से पहले कोविड संबंधी ऐप पर बिस्तरों की उपलब्धता को जांच लें.
उन्होंने
पीएम मोदी से टीकाकरण पर लगीं पाबंदियाँ हटाने की गुज़ारिश की.
उन्होंने
कहा, "दिल्ली में जो कोरोना के मरीज़ आ रहे हैं, उनमें से 65 फ़ीसदी मरीज़ 45 साल से कम उम्र के हैं, ऐसे में अगर टीकाकरण को लेकर लगाई गई उम्र की पाबंदी नहीं हटाई गई, तो कोरोना का साइकिल नहीं टूट सकेगा."
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में 1,52,879 नए मामले, कोविड-19 से 839 लोगों की मौत
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,52,879 नए मामले दर्ज किये गए और कोविड-19 के कारण 839 लोगों की मौत हो गई.
इन्हें मिलकर, भारत में अब कोरोना के संक्रिय मामलों की संख्या 11 लाख से अधिक हो गई
है, जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,69,275 हो गई है.
कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान देश में संक्रमण के नये मामले जिस दर से सामने आये थे, दूसरी लहर में उससे कहीं अधिक मामले सामने आ रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों के आँकड़ों को देखें तो पता चलता है कि रोज़ाना सामने आने वाले मामलों की संख्या में किस तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कोरोना से लड़ने के लिए 4 दिन का 'टीका उत्सव'
इस बीच सरकार रविवार, 11 अप्रैल से बुधवार, 14 अप्रैल तक, यानी ज्योतिबा फुले की जयंती से चार दिन के लिए ‘टीका उत्सव‘ मनाने की तैयारी कर
रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कोरोना के ख़िलाफ़ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत बताया है.
उन्होंने कहा है कि लोग उनकी मदद
करें जो कोरोना का टीका लगवा पाने के लिए योग्य तो हैं लेकिन किसी कारण ऐसा नहीं
कर पा रहे हैं.
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान स्वयं जाकर टीका लगवाने में असमर्थ लोगों, पर्याप्त साधन या
जानकारी के अभाव में टीका ना लगवा पाने वालों की मदद की जानी चाहिए.
उन्होंने मास्क की ज़रूरत पर बल दिया और कहा कि जहाँ कोरोना
का कोई पॉज़िटिव केस हो वहाँ परिवार और समाज के लोग ‘माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन’ बनायें और दूसरों को संक्रमण से बचाएं.
राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज़, ‘आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद
राहुल गांधी लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे हैं.
उन्होंने शायरी के अंदाज़ में ट्वीट किया, “ना कोरोना पर क़ाबू,ना पर्याप्त वैक्सीन, ना रोज़गार, ना किसान-मज़दूर की सुनवाई,ना एसएसएसई सुरक्षित, ना मध्य-वर्ग संतुष्ट. आम खाना ठीक
था, आम जन को तो छोड़ देते!”
इससे पहले, शनिवार को उन्होंने
लिखा था, “भारत को क्या चाहिए? रोज़गार और वैक्सीन. बीजेपी सरकार दे क्या रही है? जुमले और मज़ाक.”
पिछले कुछ दिनों में, गांधी ने कई
बार देश में कोरोना वैक्सीन की कमी पर बात की है. पिछले दिनों उन्होंने इस संबंध
में पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को कुछ सुझाव दिये
थे.
ब्रेकिंग न्यूज़, चीन के शिनजियांग में एक दर्जन से ज़्यादा श्रमिक कोयला खदान में फंसे
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन के शिनजियांग प्रांत की एक
कोयला खदान में पानी भर जाने से क़रीब 13 श्रमिक उसमें फंस गये हैं.
स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि इन
श्रमिकों को बचाने का काम चल रहा है.
चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क़रीब
आठ श्रमिकों को अब तक निकाला जा चुका है, लेकिन 13 श्रमिक अब भी खदान में फंसे हुए
हैं.
बचावकर्मियों ने बताया है कि ये 13
श्रमिक खदान में किस तरफ फंसे हुए हैं, इसका पता लगा लिया गया है. उन्हें साँस
लेने में तकलीफ़ ना हो, इसके लिए खदान में ऑक्सीजन पंप की जा रही है, साथ ही पानी
को खींचकर बाहर निकाला जा रहा है.
कोरोना को लेकर लगातार बढ़ रही चिंता, किस राज्य में क्या हलचल?
इमेज स्रोत, बीबीसी
कोरोना के मामलों में आयी ज़बरदस्त तेज़ी ने अधिकांश
राज्यों को कड़े निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया है.
शनिवार को कोविड-19 के सवा लाख से ज़्यादा नये मामले
सामने आये. लगभग पूरे हफ़्ते देश में कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में फ़िलहाल कोरोना
के सक्रिय मामले साढ़े 10 लाख से अधिक हो चुके हैं और 1 लाख 68 हज़ार से ज़्यादा लोगों
की अब तक कोविड-19 से मौत हो चुकी है.
जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोविड-19 से मौतों के मामले में भारत अब अमेरिका, ब्राज़ील और मैक्सिको के बाद चौथे नंबर पर है, जबकि कुल मामलों के लिहाज़ से भारत तीसरे नंबर पर है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वो यह सुनिश्चित करें कि किसी भी धार्मिक स्थल में एक समय पर पाँच से ज़्यादा लोग ना जायें. यूपी सरकार प्रदेश के कई ज़िलों में नाइट कर्फ़्यू लगाये जाने की घोषणा कर चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के एक वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा इस्तीफ़ा सौंपे जाने की घटना का संज्ञान लिया है.
उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार कर हम कोविड को नहीं हरा सकते और यह बहुत शर्मनाक है कि कुछ लोग डॉक्टरों से बुरा बर्ताव कर रहे हैं. भोपाल के जेपी अस्पताल में जो हुआ, हम उसकी निंदा करते हैं. किसी को भी डॉक्टरों के ग़लत व्यवहार करने का अधिकार नहीं है.”
वहीं कोरोना संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित तेज़ी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी कई कड़े फ़ैसले लिये हैं. प्रशासन ने हर तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल और मनोरंजन से जुड़ी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है.
दिल्ली सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के अलावा किसी को सार्वजनिक स्वीमिंग पूल इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं होगी.
दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के आदेश के मुताबिक़, शादियों में 50 से अधिक और अंतिम संस्कार में 20 से ज़्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे. रेस्तराँ और बार में 50 फ़ीसदी सीटें ही भरी जा सकेंगी. सभी कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे. डीटीसी की बसों और मेट्रो की सीटें भी 50 फ़ीसदी तक ही भरी जा सकेंगी.
साथ ही कहा गया है कि हवाई यात्रा करके महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी. बिना रिपोर्ट के आने वालों के लिए 14 दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राजस्थान में भी अब संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है. शनिवार को यहां कोविड-19 के 4,400 से ज़्यादा नये मामले सामने आये.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. गहलोत ने जानकारों का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को पहली लहर से ज़्यादा ख़तरनाक बताया जा रहा है, इसलिए मास्क पहनें और अन्य ज़रूरी सावधानियाँ बरतें.
इधर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार को यह आश्वासन दिया है कि अगले 3-4 दिनों में प्रदेश सरकार को 1121 नये वेंटिलेटर दिये जायेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
महाराष्ट्र में इस वक़्त संक्रमण सबसे अधिक तेज़ी से फैल रहा है. इसे लेकर शनिवार को पुणे में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हुए थे.
उन्होंने कहा, “बैठक में सबसे ज़्यादा चिंता वेंटिलेटरों को लेकर थी, इसलिए हम इसकी व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं. अगले 3-4 दिनों में महाराष्ट्र को वेंटिलेटर मिल जायेंगे.”
बताया गया है कि 700 वेंटिलेटर गुजरात और 421 वेंटिलेटर आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र के लिए लाये जा रहे हैं.
केंद्र सरकार का दावा: भारत ने 85 दिनों में कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ डोज़ दीं, अमेरिका और चीन से भी तेज़
भारत सरकार ने कहा है कि वो दुनिया का पहला ऐसा
देश बन गया है जिसने कोरोना महामारी को रोकने के लिए सबसे तेज़ी से लोगों को कोरोना
वैक्सीन दी है.
सरकार ने कहा है कि उसने 85 दिनों में लोगों
को वैक्सीन की 10 करोड़ डोज़ दी हैं जबकि अमेरिका ने इसके लिए 89 दिनों का वक़्त लिया और चीन ने ये काम 102 दिनों में किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना टीकाकरण अभियान के ज़रिए भारत सरकार इस साल जुलाई से पहले 25 करोड़
लोगों को कोरोना की वैक्सीन देना चाहती है. हालांकि जानकार मानते हैं कि इस टार्गेट
को पूरा करने के लिए सरकार को अभियान में और तेज़ी लाने की ज़रूरत है.
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में टीकाकरण के पहले चरण की
शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी.
एक अप्रैल को टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हुआ है. वहीं अप्रैल
चार को भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के एक लाख से भी अधिक मामले दर्ज किए
गए.
अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है जहां एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने
आए हैं. शनिवार को देश में एक दिन में 1.45 लाख नए मामले सामने आए जिसमें से 58,993 मामले केवल महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं.
नमस्कार!
यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.