ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार के बड़े फ़ैसले

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/HT/Getty
कोरोना संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित तेज़ी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार को कई कड़े फ़ैसलों का ऐलान किया.
प्रशासन ने हर तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल और मनोरंजन से जुड़ी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है:
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के अलावा किसी को सार्वजनिक स्वीमिंग पूल इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं होगी.
- दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के आदेश के मुताबिक़ शादियों में 50 से अधिक और अंतिम संस्कार में 20 से ज़्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे.
- रेस्तराँ और बार में 50 फ़ीसदी सीटें ही भरी जा सकेंगी.
- सभी कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे.
- डीटीसी की बसों और मेट्रो की सीटें भी 50 फ़ीसदी तक ही भरी जा सकेंगी.
- हवाई यात्रा करके महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी. बिना रिपोर्ट के आने वालों के लिए 14 दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त











