मुकेश, अनिल, नीता, टीना अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना -आज की बड़ी ख़बरें

सेबी ने 21 साल पुराने एक मामले में अंबानी बंधुओं और उनकी पत्नियों पर बुधवार को 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज के पाँच फ़ीसदी की तय सीमा से अधिक शेयर ख़रीदने पर इसकी सूचना सेबी को न देने से जुड़ा है.

लाइव कवरेज

  1. पंजाब में नाइट कर्फ़्यू लागू, राजनीतिक सभाओं पर भी रोक लगी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब में नाइट कर्फ़्यू लागू कर दिया गया है. ये कर्फ़्यू 30 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा.

    इसके साथ ही राज्य सरकार ने राजनीतिक सभा करने पर भी रोक लगा दी है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन ख़त्म होने का डर, मंत्री ने कहा ‘दो-तीन दिन की डोज़ बची’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महाराष्ट्र सरकार को प्रदेश में कोरोना वैक्सीन ख़त्म होने का डर सता रहा है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 वैक्सीन की किल्लत हो सकती है और इसकी सूचना केंद्र सरकार को दे दी गई है.

    बताया गया है कि महाराष्ट्र के कई ज़िलों में अगले एक या दो दिन के भीतर कोविड-19 वैक्सीन ख़त्म हो जायेगी.

    कुछ स्थानीय न्यूज़ चैनलों से बात करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह बात कही है.

    उन्होंने कहा, “हमने केंद्र सरकार से और वैक्सीन माँगी है. हमारे पास सिर्फ़ दो या तीन दिन का स्टॉक है. महाराष्ट्र ऐसा प्रदेश है जहाँ कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं. मुंबई जैसे शहर में भी तीन दिन का स्टॉक बचा है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में एक सप्ताह तक टीकाकरण अभियान चलाने के लिए क़रीब 40 लाख डोज़ की ज़रूरत होती है. फ़िलहाल महाराष्ट्र के पास 14 लाख डोज़ उपलब्ध हैं.

    राजेश टोपे ने प्रेस से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में वैक्सीन ख़राब होने की दर 3 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से (6 प्रतिशत) आधी है.

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेमडेसिविर दवा की भी ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि फ़िलहाल प्रदेश में रेमडेसिविर की क़रीब 50,000 डोज़ रोज़ लगती हैं.

    वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने प्रेस से बातचीत में कहा, “कोवैक्सीन और कोविशील्ड की कमी है. दो-तीन दिन में दूसरी डोज़ वालों को भी देना मुश्किल हो जायेगा. कल 1 लाख 76 हज़ार डोज़ थीं, जो अब और कम हुई होंगी. केंद्र सरकार को मुंबई और महाराष्ट्र पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए.”

  3. त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब को हुआ कोरोना

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने लिखा, ‘मैं टेस्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाया गया हूं. डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक़ मैंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है. मेरा सभी से निवेदन है कि नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें.’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. अकेले ड्राइव करने वाले के लिए भी मास्क अनिवार्य: दिल्ली हाईकोर्ट

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अकेले कार चालक के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य है.

    अदालत ने कहा कि मास्क एक ‘सुरक्षा कवच’ की तरह काम करता है जो कोरोनावायरस को फैलने से रोकता है.

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5% या उससे ज़्यादा रहा है.

    दिल्ली सरकार अस्पतालों में बेड की संख्या लगातार बढ़ा रही है, पिछले तीन दिन में 2,000 से ज़्यादा बेड बढ़ चुके हैं, आने वाले दो-तीन दिन में 2,000-2,500 बेड और जोड़े जाएंगे.

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,15,736 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,28,01,785 हो गई है और 630 मौतें दर्ज की गई है.

    अब तक देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1,66,177 हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. माओवादियों ने कहा, जवान की रिहाई के लिए सरकार से वार्ता को तैयार

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बीजापुर में हुए हमले और एक जवान की रिहाई के लिए सरकार से बातचीत की पेशकश की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार माओवादियों ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है, “बीजापुर हमले में सुरक्षाबलों के 24 जवानों की जान गई. 31 जवान घायल हुए. 1 जवान हमारी हिरासत में है. इस मुठभेड़ में पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी के 4 जवानों की भी जान गई. इस घटना पर हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं. वो मध्यस्थों की घोषणा कर सकते हैं. बातचीत के बाद हम उस जवान को रिहा कर देंगे.”

    इस प्रेस नोट में माओवादियों ने लिखा है कि आम पुलिसवाले हमारे दुश्मन नहीं हैं और घटना में मारे गये पुलिसवालों के परिजनों को हम खेद प्रकट करते हैं.

    माओवादियों ने इस वक्तव्य में लिखा है कि पुलिस बल के 2000 से ज़्यादा जवान सुकमा और बीजापुर ज़िलों के गाँवों पर हमला करने आये थे, जिसकी योजना अमित शाह के नेतृत्व में बनायी गई थी.

    माओवादियों के अनुसार, नवंबर 2020 में शुरू हुए इस सैन्य अभियान में 150 से ज़्यादा ग्रामीणों की हत्या की गई जिसमें कुछ हमारे पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी थे.

    नोट के अंत में माओवादियों ने लिखा है कि मोदी-शाह भले ही कितने भारी हत्याकाण्ड की योजना बना लें, हम उन सभी योजनाओं का जनयुद्ध के माध्यम से मुँहतोड़ जवाब देंगे.

  6. कहानी बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी की

    बीबीसी

    इमेज स्रोत, बीबीसी

    उत्तर प्रदेश की पुलिस बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी को पंजाब से ले आई है. उन्हें अब बांदा जेल में रखा गया है.

    मुख़्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने की ये ख़बर पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में है.

    पर मुख़्तार अंसारी हैं कौन? क्या है उनकी कहानी? एक बार फिर पढ़िए बीबीसी पर पहले प्रकाशित हुआ एक विशेष लेख.

  7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर डैनियल सैम्स कोरोना से संक्रमित पाये गए

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर डैनियल सैम्स कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं.

    टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है.

    बताया गया है कि सैम्स ने 3 अप्रैल को चेन्नई के एक होटल में जब चेक-इन किया था, तब वे कोरोना से संक्रमित नहीं थे. लेकिन 7 अप्रैल को जो सैंपल लिया गया, उसमें उन्हें कोविड पॉज़िटिव पाया गया है.

    टीम के अनुसार, फ़िलहाल सैम्स में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे, लेकिन उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है.

    आईपीएल के 14वें सीज़न का आग़ाज़ 9 अप्रैल से होना है.

    सैम्स से पहले, आईपीएल में खेलने वाले तीन खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं.

    उनसे पहले, आरसीबी के ही पडिक्कल, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी नीतीश राणा और दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल के कोरोना संक्रमित होने की ख़बर आई थी.

  8. आरबीआई रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा: गवर्नर शक्तिकांत दास

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय रिज़र्व बैंक ने लगातार पाँचवीं बार रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.

    आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय बैंक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा, यह 4 प्रतिशत ही रहेगा और रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत रहेगा.

    बाज़ार के जानकारों ने पहले ही इस बात के संकेत दिये थे. उनका कहना था कि मुद्रास्फीति बढ़ने, महँगाई से जुड़े लक्ष्यों और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिज़र्व बैंक मौद्रिक नीति के मामले में नरम रुख़ अपनाते हुए यथास्थिति बनाए रख सकता है.

    शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान 10.5% पर बरकरार है.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में 1 लाख 15 हज़ार 736 नये मामले

    कोरोना महामारी

    इमेज स्रोत, ईपीए

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 15 हज़ार 736 नये मामले दर्ज किये गए.

    इन नये मामलों के आने के बाद भारत में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 8 लाख 43 हज़ार 473 हो गये हैं.

    बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 630 लोगों की मौत हुई, जिन्हें मिलाकर भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या 1 लाख 66 हज़ार 177 हो गई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक एक करोड़ 28 लाख से ज़्यादा कोविड केस दर्ज किये जा चुके हैं और 8 करोड़ 70 लाख से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है.

  10. सीआरपीएफ़ जवानों ने बताया क्या हुआ था नक्सल हमले के दिन - ग्राउंड रिपोर्ट

    माओवादी

    इमेज स्रोत, बीबीसी

    "एसआई साहब थे हमारे. उनके पास ही में आकर ग्रेनेड गिरा और उसका छर्रा उनके पांव में लग गया. पैर में से ब्लीडिंग बहुत ज़्यादा होने लग गई थी और वे दर्द से चिल्ला रहे हैं कि कोई पट्टी बांधो, कुछ कीजिए ताकि ख़ून बहना रुक जाए किसी तरह से. फर्स्ट एड को बुला रहे थे लेकिन फर्स्ट एड के एसटीएफ़ के जवान पहले से ही घायल थे."

    सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान बलराज सिंह की आँखों में, शनिवार को बीजापुर में हुए माओवादी हमले की जैसे सारी तस्वीरें एक साथ घूम जाती हैं.

    बीजापुर के तर्रेम में हुए इस माओवादी हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान मारे गये थे. इसके अलावा 31 घायल जवानों को बीजापुर और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती किया गया था.

    इन्हीं घायल जवानों में एक हैं बलराज सिंह. रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती बलराज सिंह के पेट में गोली लगी थी. लेकिन इलाज के बाद अब वे ख़तरे से बाहर हैं.

    शनिवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ का मंज़र बयान करते हुए उनकी आँखें चमकने लगती हैं. बलराज को जैसे एक-एक दृश्य याद है.

  11. अमेरिका ने ‘कोविड पासपोर्ट सिस्टम’ को भेदभावपूर्ण बताया

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    व्हाइट हाउस ने कहा है कि किसी भी अमेरिकी नागरिक पर यह दबाव नहीं डाला जायेगा कि वो कोरोना टीकाकरण का सबूत लेकर आये.

    व्हाइट हाउस ने कोविड-19 पासपोर्ट अनिवार्य किये जाने के प्रस्ताव को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया है कि नागरिकों के अधिकार और उनकी निजता की सुरक्षा ज़रूरी है.

    दुनिया भर में ‘कोविड-19 पासपोर्ट’ को लेकर चर्चा चल है. कुछ जानकारों का मानना है कि इससे यह पता लगाने में आसानी होगी कि किसने कोविड वैक्सीन ली है और इससे महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी.

    लेकिन आलोचकों का कहना है कि कोविड पासपोर्ट जैसा कोई भी दस्तावेज़ भेदभाव करने वाला साबित होगा.

    अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस व्यवस्था को लागू करने से मना कर दिया है.

    व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका ऐसी किसी व्यवस्था का समर्थन नहीं करता और भविष्य में भी नहीं करेगा जिसके तहत नागरिकों को टीकाकरण साबित करने वाला दस्तावेज़ बनवाना पड़े.

  12. मुख़्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से यूपी की बांदा जेल लाया गया

    मुख़्तार अंसारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में मऊ ज़िले से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

    बांदा सदर थाने के प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने प्रेस से बातचीत में इसकी पुष्टि की.

    उन्होंने कहा, “यूपी पुलिस की एक टीम मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मुख़्तार अंसारी को यहाँ (बांदा) ले आयी है. अंसारी को एक एंबुलेंस में पंजाब से उत्तर प्रदेश लाया गया.”

    क़रीब 14 घंटे का सफ़र कर, 57 वर्षीय मुख़्तार अंसारी को पंजाब से यूपी की 900 किलोमीटर दूर स्थित एक जेल में स्थानांतरित किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पाँच बार विधायक रहे मुख़्तार अंसारी को बांदा जेल के बैरक नंबर-15 में रखा गया है.

    बांदा जेल के जेलर प्रमोद तिवारी ने बताया है कि बैरक में अंसारी की सुरक्षा के लिए तीन सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे. साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर चार डॉक्टरों की एक टीम बनायी गई है जो अंसारी की सेहत पर नज़र रखेगी.

    सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को यह आदेश दिया था कि मुख़्तार अंसारी को पंजाब की जेल से उत्तर प्रदेश की जेल में स्थानांतरित किया जाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट में यह दलील दी गई थी कि मुख़्तार अंसारी के ख़िलाफ़ राज्य में कई आपराधिक मामले लंबित हैं, इसलिए उन्हें वहाँ स्थानांतरित किया जाए.

    जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस आर एस रेड्डी की बेंच ने मुख़्तार अंसारी को रूपनगर जेल से बांदा जेल शिफ़्ट करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था.

    मंगलवार को मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफ़शां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ये आशंका जताई थी कि उनके पति की जान ख़तरे में हैं. उन्होंने कोर्ट से माँग की थी कि ‘उत्तर प्रदेश पुलिस को यह निर्देश दिया जाये कि उनके पति को फ़र्जी मुठभेड़ में ना मारा जाए और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का मौक़ा मिलना चाहिए.’

    बीएसपी विधायक मुख़्तार अंसारी पर राज्य (यूपी) और राज्य से बाहर 52 मामले दर्ज हैं जिनमें से 15 मामलों में अदालत की कार्यवाही चल रही है.

    पंजाब पुलिस के अनुसार, अंसारी जबरन उगाही के एक मामले में साल 2019 के जनवरी महीने से रूपनगर जेल में बंद थे.

    मंगलवार शाम को पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया था कि मुख़्तार अंसारी की कस्टडी यूपी पुलिस को सौंप दी गई हैं.

    इसके बाद रोपड़ ज़िले (पंजाब) के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा था कि पंजाब पुलिस की कोई टीम या कमांडो मुख़्तार अंसारी के काफ़िले के साथ नहीं रहेगा. इस पूरे ऑपरेशन को यूपी पुलिस ही लीड करेगी.

  13. नमस्कार!

    यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.