झारखंड में सख्त कोरोना गाइडलाइन- स्कूल, जिम, पार्क सब बंद- आज की बड़ी ख़बरें

झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र सरकार ने कुछ कड़े निर्णय लिए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने इसकी जानकारी दी.

लाइव कवरेज

  1. टोक्यो ओलंपिक: उत्तर कोरिया कोरोना के कारण हिस्सा नहीं लेगा

    ओलंपिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तर कोरिया ने घोषणा की है कि वो इस साल टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा.

    उत्तर कोरिया का कहना है कि अपने एथलीटों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए उसने ये फ़ैसला किया है.

    उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके यहाँ कोरोना का कोई मामला नहीं है, हालाँकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं.

    इसके साथ ही उत्तर कोरिया पहला बड़ा देश बन गया है, जिसने कोरोना के कारण अपने को ओलंपिक खेलों से अलग कर लिया है.

    जापान में पिछले साल ओलंपिक खेल होने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण ये टल गया था. इस साल 23 जुलाई से टोक्यो में ओलंपिक खेल होने हैं.

    उत्तर कोरिया के इस फ़ैसले से दक्षिण कोरिया की उम्मीदों को भी झटका लगा है. दक्षिण कोरिया ने उम्मीद लगाई थी कि इस खेल के माध्यम से दोनों देशों के बीच रुकी हुई बातचीत फिर शुरू हो सकती है.

    2018 के शीतकालीन ओलंपिक में दोनों देशों ने संयुक्त टीम भेजी थी और इसके बाद दोनों देशों में ऐतिहासिक बातचीत का दौर भी शुरू हो गया था.

  2. 12 बजे तक पश्चिम बंगाल में 34.71% और तमिलनाडु में 22.92% मतदान

    दोपहर 12 बजे तक असम में 33.18 फ़ीसदी, केरल में 31.62 फ़ीसदी, पश्चिम बंगाल में 34.71 फ़ीसदी, तमिलनाडु में 22.92 फ़ीसदी और पदुचेरी में 35.71 फ़ीसदी मतदान डाले गए हैं.

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया.

    यहां उन्होंने कहा, ‘’ 10 बजे 20 फ़ीसदी तक वोट पड़े हैं जो काफ़ी ज़्यादा हैं, ये बड़ा वोटिंग प्रतिशत केरल के लिए असामान्य है. आमतौर पर अगर वोटिंग टर्नआउट ज़्यादा होता है तो यूडीएफ़ की जीत होती है.‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस: दिल्ली में 30 अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्य लागू

    कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में तुरंत प्रभाव से रात के 10 बजे से लेकर सवेरे 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है.

    दिल्ली सरकार के अनुसार ये रात्रि कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा.

    सोमवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 3,548 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं 15 लोगों की मौत हुई है.

    इसके साथ ही राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या अब 679,962 हो गई है. दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 14,589 एक्टिव मामले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्फ्यू से किसे मिलेगी छूट

    दिल्ली सरकार के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों पर रात्रि का कर्फ्यू लागू नहीं होगा, लेकिन उनके लिए इस दौरान पहचानपत्र दिखाना ज़रूरी होगा.

    साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन जा रहे लोगों को उचित टिकट दिखाना होगा. इलाज के लिए गर्भवती महिलाओँ और दूसरे मरीज़ों को भी आने-जाने की अनुमति होगी.

    जिन लोगों को रात्रि कर्फ्यू में छूट दी जाएगी उनके लिए टैक्सी, ऑटो, बसें, मेट्रो और दूसरे सार्वजनिक परिवहन तो चलने की अनुमति दी जाएगी. साथ ही वो विभाग जो ज़रूरी सेवाएं देते हैं उन्हें भी कर्फ्यू से छूट दी जाएगी.

    टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पताल 24 घंटों रहेंगे खुले

    इससे पहले दिल्ली सरकार ने कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पतालों को चौबीस घंटे खुला रखने का फ़ैसला किया था.

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने कहा था कि जितने ज़्यादा लोगों को टीका लगेगा, कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार उतनी ही कम होगी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने एक खत लिख कर अपील की थी कि सरकार कोरोना के टीके के लिए लगाई गई उम्र सीमा को ख़त्म करे.

  4. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 96,982 नए मामले

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कुल अब तक संक्रमितों की संख्या 1,26,86,049 हो गई है. बीते एक दिन में 446 मौतों के बाद कुल मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गई है.

    देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,88,223 है और संक्रमण के बाद ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 1,17,32,279 है.

    वहीं देश में अब तक कुल 8,31,10,926 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

    कोरोना
  5. ब्रेकिंग न्यूज़, न्यायाधीश एनवी रमन्ना होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

    जस्टिस एनवी रमन्ना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायाधीश एनवी रमन्ना को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है.

    वे 24 अप्रैल को अपने पद की शपथ लेंगे.

    वो 26 अगस्त 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे.

    जस्टिस नाथुलापति वेंकट रमन्ना को 2 फरवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था.

    27 जून 2000 में वो आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर नियुक्त किए गए. इसके बाद साल 2013 में 13 मार्च से लेकर 20 मई तक वो आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ़ जस्टिस रहे.

    2 सितंबर 2013 को उनकी पदोन्नति हुई और वो दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस नियुक्त किए गए. इसके बाद 17 फरवरी 2014 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया.

    फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों की पंक्ति में मौजूदा सुप्रीम कोर्ट चीफ़ जस्टिस एसए बोबड़े के बाद वो दूसरे नंबर पर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. बीजेपी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि "ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है और सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है."

    41 साल की हुई बीजेपी, जानें 10 अहम तथ्य- पढ़ने के लिए क्लिक करें

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. हज, उमरा के लिए सऊदी अरब ने जारी किए नए नियम, कोरोना वैक्सीन लगवाना होगा ज़रूरी

    मक्का मस्जिद

    इमेज स्रोत, Sultan Al-Masoudi/Handout via REUTERS

    सऊदी अरब ने कहा है कि रमज़ान के दौरान कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवा चुके तीर्थयात्रियों को ही हज और उमरा करने की इजाज़त दी जाएगी.

    सऊदी सरकार के हज और उमरा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि हज और उमरा के लिए परमिट पाने के इच्छुक व्यक्ति को कोविड-19 वेक्सीन की दोनों डोज़ लगवानी होंगी और इसके बाद इम्युनिटी की अपनी रिपोर्ट को Eatmarna या Tawakkalna ऐप पर डालना होगा.

    मंत्रालय ने कहा है कि ये नए नियम उन लोगों पर भी लागू होंगे जिन्होंने वैक्सीन के पहला डोज़ लेने के 14 दिनों बाद दूसरा डोज़ लिया है या फिर जो हाल में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं.

    मंत्रालय ने कहा है कि रमज़ान के दौरान मक्का की मस्जिद के आसपास कोरोना वायरस से बचने के लिए किए जाने वाले सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और इसके लिए अधिक संख्या में लोगों को काम पर लगाया जाएगा.

    सऊदी में उमरा के लिए जाने वालों, नियमित प्रार्थना के लि एजाने वालों समेत देश में इस्लाम की पवित्र मानी जाने वाली किसी और जगह पर जाने के लिए भी ऐप में पंजीकरण करवाना ज़रूरी होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. पनीरसेल्वम ने डाला वोट, कहा एनडीए को मिलेगी जीत

    तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने पेरियाकुलम के एक मतदान केंद्र मे वोट डाला.

    वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि एनडीए को चुनावों में बड़ी जीत हासिल होगी और प्रदेश में एआईएडीएमके इस बार लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. टीएमसी नेता के घर पर मिला ईवीएम, सेक्टर अधिकारी निलंबित

    पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन मिलने के बाद सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने सेक्टर अधिकारी के साथ काम कर रहे सेक्टर पुलिस को भी निलंबित करने का आदेश दिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चुनाव आयोग ने कहा है कि इन ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को स्टॉक से अलग कर दिया गया है, अब चुनाव प्रक्रिया में इनका इस्तेमाल नहीं होगा.

    चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव पर्यवेक्षक नीरज पवन ने इन मशीनों पर लगे सील की जांच की जिसके बाद पर्यवेक्षक की निगरानी में इन्हें अलग रख दिया गया है.

    चुनाव आयोग ने कहा कि इस मामले में जो कोई भी शामिल हैं उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाई की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कमल हासन, रजनीकांत और पी चिदंबरम ने डाला वोट

    मक्कल निधि मैय्यम के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन और उनकी बेटियां श्रुति और अक्षरा ने चेन्नई हाई स्कूल में अपने वोट डाले.

    कमल हासल की पार्टी इस विधानसभा चुनावों में पहली बार मैदान में उतर रही है.

    खुद कमल हासन कोयंबटूर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां उनका मुक़ाबला बीजेपी की वनति श्रीनिवासन और कांग्रेस के मयूरा एस जयकुमार से है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं अभिनेता रजनीकांत ने थाउज़ेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र के स्टेला मारिस मतदान केंद्र में अपना वोट डालने पहुंचे.

    पिछले दिनों रजनीकांत ने अपनी सियासी पारी शुरू करने की घोषणा की थी. इसके लिए उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित से बात भी की थी. लेकिन बाद में स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए उन्‍होंने राजनीति में आने की अपनी योजना टाल दी थी.

    पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम शिवगंगा जिले के कांडानूर के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे.

    वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बदलाव आएगा और डीएमके कांग्रेस गठबंधन को बड़ी जीत मिलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  11. ई श्रीधरन ने डाला वोट

    केरल में पोन्नानी मतदान केंद्र में ई श्रीधरन ने अपना वोट डाला. वो पालक्काड से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं.

    वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी की 475 सीटों के लिए मतदान शुरू

    विधानसभा चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आज सबसे अहम दिन है. मंगलवार को 10 करोड़ से अधिक वोटर यहां विधानसभा की 475 सीटों के लिए अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.

    पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए तीन ज़िलों की 31 सीटों, असम में अंतिम चरण के 40 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पुदुचेरी में सभी 30 सीटों पर चुनाव के लिए आज मतदान कराए जा रहे हैं.

    तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक चरण में मतदान कराए जा रहे हैं. ऐसे में यहां चुनाव की सरगर्मियां आज ख़त्म हो जाएंगी. वहीं असम में आज आख़िरी चरण के मतदान के बाद यहां चुनावों का समापन होगा.

    लेकिन पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हैं, ऐसे में आज के बाद भी यहां पांच और चरण के चुनाव बाकी रहेंगे. यहां सभी चरणों के मतदान 29 अप्रैल तक ख़त्म होने हैं. सभी पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे दो मई को आएंगे.

    विधानसभा चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल में आज जिन 31 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें दक्षिण चौबीस परगना की 16, हावड़ा की 7 और हुगली की 8 सीटें शामिल हैं. यहां बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी-कांग्रेस गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला है.

    यहां मैदान में 205 उम्मीदवार हैं जिनमें से बीजेपी नेता स्वपन दासगुप्ता, तृणमूल कांग्रेस नेता अशिमा पात्रा और सीपीएम नेता कांति गांगुली अहम हैं.

    मतदान के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. चुनाव आयोग ने सभी 10,871 मतदान केंद्रों को "संवेदनशील" कहा है और यहां सेंट्रल आर्म्ड पुलिसबल की 618 कंपनियां तैनात की गई हैं.

    इसके साथ-साथ कई जगहों पर राज्य पुलिस को भी तैनात किया गया है. साल 2016 में हुए चुनावों में इन 31 सीटों में से 30 तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई थीं जबकि हावड़ा की एक सीट पर कांग्रेस ने अपना परचम फहराया था.

    लेकिन 2019 के संसदीय चुनावों में यहां बीजेपी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी.

    यहां के दक्षिण 24 परगना और हुगली जिले के कई इलाक़ों में जहां मुसलमान वोटरों की संख्या अधिक है और वहां इंडियन सेक्युलर फ्रंट के पीरज़ादा अब्बास सिद्दीक़ी, ममता बनर्जी के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं.

    विधानसभा चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तमिलनाडु

    यहां विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए एक चरण में मतदान कराए जा रहे हैं और मुख्य मुक़ाबला मुख्यमंत्री पलनीसामी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एआईएडीएम और 2011 से सत्ता से दूर रही के स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके के बीच माना जा रहा है.

    जहां एआईएडीएम, बीजेपी और पट्टाली मक्कल कच्ची का गठबंधन है तो वहीं डीएमके, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां गठबंधन में मैदान में उतर रही हैं.

    बीते पांच दशकों से यहां की राजनीति में दो पार्टियां - डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) और एआईडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) सबसे महत्वपूर्ण रही हैं.

    2016 विधानसभा चुनाव के छह महीने बाद ही उस समय की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके प्रमुख जे जयललिता की मौत हो गई थी. उसके बाद 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख करुणानिधि की भी मौत हो गई. इन दोनों अहम नेताओं की मौत के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि ये चुनाव बेहद दिलचस्प हो सकते हैं

    विधानसभा चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एआईएडीएमके ने बीजेपी को 20 सीटें दी है जबकि पट्टाली मक्कल कच्ची ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बाक़ी सभी सीटों पर एआईएडीएमके के उम्मीदवार मैदान में हैं.

    वहीं डीएमके ने कांग्रेस को 25 सीटें दी हैं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया और विदुतलाई चिरुतागल कच्छी को 6-6 सीटें मिली हैं.

    आईयूएमएल और कोंगुनाडु मुन्नेत्र कड़गम 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. कमल हासन की तीन साल पुरानी पार्टी, मक्कल निधि मैय्यम यानी एमएनएम पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है.

    मंगलवार के चुनावों में एडापद्दी सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री पलानीस्वामी, कोलातूर से डीएमके के के स्टालिन, बोडिनयाकोन्नूर से पूर्व मुख्यमंत्री और एआईडीएमके के ओ पनीरसेल्वम और कोयंबटूर दक्षिण से कमल हासन के भाग्य का फ़ैसला होना है.

    बाक़ी सभी सीटों पर एआईएडीएमके के उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं डीएमके ने कांग्रेस को 25 सीटें दी हैं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया और विदुतलाई चिरुतागल कच्छी को 6-6 सीटें मिली हैं.

    वहीं आईयूएमएल और कोंगुनाडु मुन्नेत्र कड़गम 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. कमल हासन की तीन साल पुरानी पार्टी, मक्कल निधि मैय्यम यानी एमएनएम पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है.

    केरल चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल

    केरल में मंगलवार को सभी 140 सीटों पर एक चरण में मतदान होने हैं. यहां आज 2.74 करोड़ वोटर, 957 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करेंगे.

    माना जा रहा है कि यहां मुख्य मुक़ाबला सत्ताधारी एलडीएफ़ और विपक्षी यूडीएफ़ के बीच होने वाला है. साल 1980 के बाद से यहां यही दोनों पार्टियां सत्ता पर काबिज़ रही हैं लेकिन किसी एक पार्टी को लगातार दो बार सत्ता में रहना नसीब नहीं हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं.

    आज के चुनावों में जिन अहम नेताओं के भाग्य का फ़ैसला होना है उनमें मैदान में मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा, ऊर्जा मंत्री एमएम मणि, विपक्षी नेता रमेश चेन्निताला, पूर्व मुख्यमंत्री उमेन चांडी, वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन और हाल में बीजेपी का दामन थामने वाले ई श्रीधरन शामिल हैं.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र केरल में कई चुनावी रैलियां की हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां का चुनाव उनके लिए भी अहम परीक्षा साबित हो सकता है.

    असम चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    असम

    असम में तीन चरणों में होने वाले मतदान का आज अंतिम चरण है जिसमें 12 जिलों की 40 विधानसभा सीटों के लिए 337 उम्मीदवार मैदान में हैं.

    जिन अहम नेताओं के भाग्य का फ़ैसला आज मतदान पेटियों में सील हो जाएगा उनमें जालुकबाड़ी से बीजेपी नेता हेमन्त बिस्व सर्मा, धरमपुर से बीजेपी नेता चंद्रमोहन पटवारी, पूर्वी गुवाहाटी से शिक्षा मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य और पटाचारकुची से बीजेपी राज्य प्रभारी रणजीत कुमार दास शामिल हैं.

    वहीं बोन्गाईगांव से असम गण परिषद के फणीभूषण चौधरी, पूर्वी कोकराझार से बोड़ोलैंड पीपल्स फ्रंट की प्रमिला रानी ब्रह्मा और बारामा से लोकसभा सांसद नब हीरा कुमार, कांग्रेस के विधायक रेकीबुद्दी अहमद, असम गण परिषद की चेगांव कमला कलिता और असम जातीय परिषद के पवित्रा डेका प्रमुख हैं.

    मतदान से पहले चुनाव आयोग ने भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए यहां सेंट्रल आर्म्ड पुलिसबल की 320 कंपनियां तैनात की हैं.

    पुदुचेरी

    यहां की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सेक्युलर गणतांत्रिक मोर्चा का गठबंधन और एनडीए के नेतृत्व वाला गठबंधन आमने सामने हैं. यहां कुल 324 उम्मीदवार मैदान में हैं.

    बीते साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद से पुदुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू है.

  13. , नमस्कार!

    यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें.