पुतिन को मिली संवैधानिक ताक़त, 2036 तक सत्ता में बने रह सकते हैं -आज की बड़ी ख़बरें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को उस विधेयक पर दस्तख़त किए जो 2036 तक उन्हें सत्ता में बनाए रखने की ताक़त प्रदान करता है.
लाइव कवरेज
इंडोनेशिया: बाढ़ से मरने वालों की संख्या 70 से अधिक हुई
इंडोनेशिया में अधिकारियों ने कहा है कि इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण अब तक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है जिसके बाद वहां बांधों के ऊपर से पानी बह रहा है. यहां कम से कम सात गांव के हज़ारों घर पानी में पूरी तहर डूब गए हैं.
अब तक 40 से अधिक लोग लापता हैं और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ा सकता है.
टेलीविज़न पर प्रसारित एक संदेश में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भूमि पेडनेकर और विकी कौशल हुए कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता विकी कौशल ने कहा है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है.
सोशल मीडिया पर किए अलग-अलग पोस्ट में दोनों ने कहा है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी एहतियात बरतने के बावजूद वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं.
भूमि पेडनेकर ने कहा "फिलहाल मुझे कोरोना के मामूली लक्षण हैं और मैं डॉक्टर की सलाह पर घर में हूं. जो लोग बीते दिनों मेरे संपर्क में आए हैं वो कृपया अपना कोरोना टेस्ट करा लें."
वहीं विकी कौशल ने लिखा, "मैं घर पर ही क्वारंटीन में हूं और डॉक्टरों के कहे अनुसार दवाएं ले रहा हूं."
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट Instagram समाप्त, 2
महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करे सीबीआई - बॉम्बे हाईकोर्ट
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की प्राथमिक जांच करे और पंद्रह दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपे.
मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह ने होम गार्ड विभाग में ट्रांसफर किए जाने के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि कोर्ट सीबीआई को अनिल देशमुख के भ्रष्ट आचरण की तुरंत निष्पक्ष, बिना किसी के प्रभाव के, तटस्थ और साफ-सुथरी जॉंच करने के आदेश दे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बॉम्बे हाईकोर्ट डॉक्टर जयश्री पाटिल की याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ़ जस्टिस दीपंकर दत्ता की अध्यक्षता वाली दो जज बेंच ने कहा कि सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए.
क़ानूनी मामलों पर नज़र रखने वाली लाइवलॉ वेबसाइट के अनुसार उन्होंने कहा "न्याय के हित में यही होगा कि सीबीआई के निदेशक को प्राथमिक जांच करने का मौक़ा दिया जाए. एक बार जांच पूरी हो जाए उसके बाद सीबीआई के निदेशक आगे क्या करना है इस पर विचार कर सकते हैं."
परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र पुलिस से हर महीने 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य दिया था.
इस मामले में बीजेपी ने सीबीआई जाँच की भी माँग की थी.
छत्तीसगढ़: नक्सल हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह
बीते कल छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर के पास हुए नक्सली हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जान गंवाने वाले 14 सुरक्षाकर्मियों को जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद अमित शाह जगदलपुर में आला अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं और घायल जवानों से मुलाक़ात भी करने वाले हैं. वो सीआरपीएफ़ कैंप का दौरा भी करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद अमित शाह ने मीडिया से कहा कि मैं शहीद जवानों के परिजनों और देश को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जवानों का ख़ून व्यर्थ नहीं जाएगा.
उन्होंने कहा "नक्सलियों के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई और मज़बूती के साथ और तीव्रता के साथ चालू रहेगी."
इससे पहले भूपेश बघेल ने कहा थी कि नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्प बनाने का काम तेज़ी से किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शनिवार को बीजापुर में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी. वहीं 31 जवानों के घायल होने की ख़बर है.
ब्रेकिंग न्यूज़, मोबाइल फ़ोन बिज़नेस बंद करेगा एलजी
इमेज स्रोत, lgnewsroom.com
एलजी कंपनी ने मोबाइल फ़ोन बिज़नेस यूनिट बंद करने की घोषणा की है.
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस फ़ैसले को बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की मंज़ूरी मिल गई है.
कंपनी का कहना है कि मोबाइल फ़ोन बिज़नेस से बाहर निकलने का फ़ैसला अहम रणनीतिक फ़ैसला है जिसके बाद अब कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए पुर्जे बनाने, कनेक्टेड डिवाइसेस बनाने, रोबोटिक्स, स्मार्ट होम सॉल्यूशन्स और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपना ध्यान बढ़ाएगी.
हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वो अपने मौजूदा ग्राहकों को सर्विस सपोर्ट देती रहेगी और साथ ही समय समय पर उनके लिए ज़रूरी सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी जारी करती रहेगी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार इस यूनिट के लिए खरीददार न तलाश पाने के बाद कंपनी ने इसे बंद करने का फ़ैसला किया है. ये पहली दक्षिण कोरियाई कंपनी है जिसने घाटे में चल रही मोबाइल फ़ोन यूनिट को बंद रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कंपनी का कहना है कि इसके आगे भी कंपनी मोबाइल फ़ोन व्यवसाय से मिले अपने अनुभव का इस्तेमाल कर 6जी जैसे मोबाइल से जुड़ी तकनीक पर काम करना जारी रखेगी.
कंपनी को उम्मीद है कि इस साल जुलाई 31 तक कंपनी इस बिज़नेस को पूरी तरह से बंद कर सकेगी. हालांकि उसके बाद भी कुछ वक्त तक कंपनी के फ़ोन बाज़ार में उपलब्ध रहेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़, अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती, एक दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि वो कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए हैं.
इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी तबीयत ठीक है लेकिन एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द घर लौटूंगा."
एक दिन पहले अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर ख़ुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी.
उन्होंने लिखा था,“मैं कोविड पॉज़िटिव पाया गया हूँ. सभी नियमों का पालन करते हुए मैंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है. मैं होम क्वॉरंटीन में हूँ और ज़रूरी दवाएं ले रहा हूँ.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में 24 घंटों में कोरोना के नए मामले पहली बार एक लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बीते चौबीस घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 1,03,558 मामले दर्ज किए हैं. कोरोना महामारी के आंकड़ों में हाल के महीने में कमी आने के बाद ये अब तक सबसे बड़ा उछाल है.
मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों में देश में कोरोना के कारण 478 मौतें हुई हैं.
इसके साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,25,89,067 हो गए हैं जबकि देश में मौतों का कुल आंकड़ा अब 1,65,101
तक पहुंच गया है.
इमेज स्रोत, coronavirus.jhu.edu/
योगी आदित्यनाथ ने ली कोरोना वैक्सीन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवास सुबह लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली है.
उन्होंने वैक्सीन लेने के बाद कहा कि ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और सभी को ये वैक्सीन लगाना चाहिए
उन्होंने साथ ही सभी लोगों से अपील की कि वो टीका लेने के बाद भी हर तरह का एहतियात बरतें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
छत्तीसगढ़ नक्सल हिंसाः गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर सीमा पर उस इलाक़े का दौरा करेंगे जहाँ शनिवार को माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवानों की मौत हो गई थी.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अमित शाह बाद में अस्पताल में घायल जवानों से भी मिलने जाएँगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इंडोनेशिया, तिमोर लेस्ते में बाढ़ के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, EPA/EAST FLORES BPBD / HANDOUT
इंडोनेशिया और तिमोर लेस्ते (पूर्वी तिमोर) में रविवार को आए बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है.
यहां लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों लबालब भर गए हैं और पानी अब उनके ऊपर से बह रहा है, जिस कारण कई द्वीपों पर हज़ारों घर तबाह हो गए हैं.
बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाक़ा पूर्वी इंडोनेशिया के फ़्लोर्स द्वीप से लेकर पड़ोसी देश तिमोर लेस्ते तक फैला हुआ है.
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. उनका कहना है कि राहतकर्मी बचे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.
इंडोनेशिया के आपदा बचाव एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाती ने पत्रकारों को बताया, “चार उप-ज़िलों और सात गांवों पर बाढ़ का बुरा असर पड़ा है.”
उन्होंने कहा, “फ़ील्ड में मौजूद हमारी टीम से हमने आंकड़ों की पुष्टि की है. हमने पाया है कि 41 लोगों की मौत हुई है जबकि 27 लोग ग़ायब हैं और नौ लोग घायल हैं.”
इमेज स्रोत, EPA/EAST FLORES BPBD / HANDOUT
हालांकि, पूर्वी फ़्लोर्स के उप राज्य-संरक्षक ऑगस्तिनस पयोंग बोली ने कहा है कि उनकी नगरपालिका में कम से कम 60 लोगों की मौत का अनुमान है. इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्राधिकरण ने इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी को उन्होंने बताया, "इनमें से क़रीब 55 लोग एक ही गांव से हैं. अधिकतर लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि उनके गांव में भूस्खलन के साथ-साथ बाढ़ का पानी भी घुस आया."
वहीं, तिमोर लेस्ते की राजधानी जीली में 11 लोगों की मौत हुई है.
तिमोर के नागरिक सुरक्षा सचिव ने बताया है कि आपदा प्रभावित इलाक़ों में लोगों को तलाशने का काम जारी है.
द्वीप के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. कइयों को नज़दीकी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में भी शिफ्ट किया गया है.
नवंबर से लेकर मार्च के महीने तक इंडोनेशिया में मॉनसून का सीज़न होता है. इस दौरान यहां बाढ़ और भूस्खलन जैसे प्रकृतिक हादसे होते रहते हैं.
इमेज स्रोत, EPA/BNPB HANDOUT
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में आज से सख़्त लॉकडाउन, धारा 144 लागू
इमेज स्रोत, EPA/FAROOQ KHAN
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में अलग-अलग राज्य सरकारों ने सीमित पाबंदियां लगानी शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में 144 धारा लागू करने की घोषणा की है.
महाराष्ट्र में सोमवार सवेरे 7 बजे से लेकर शुक्रवार शाम 8 बजे तक सख़्त लॉकडाउन लगाया गया है. सोमवार से शुक्रवार तक सार्वजनिक तौर पर पांच सेअधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है.
वहीं सप्ताहांत में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सवेरे 7 बजे तक लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है.
ये पाबंदी आज से लागू होंगी और 30 अप्रैल 2021 तक लागू रहेगी. इस दौरान केवल ज़रूरी सुविधाओं और बसों, ट्रेनों और टैक्सियों को चलने की इजाज़त दी गई है.
इस दौरान राज्य में अम्यूज़मेन्ट पार्क, सैलून, धार्मिक जगहें, जिम, इनडोर गेम सुविधाएं, सिनेमा घर और थिएटर बंद कर दिए गए हैं.
राज्य में राजनीतिक और धार्मिक समारोहों, रोक लगा दी गई है. रेस्त्रां और बार में केवल पार्सल सेवा की इजाज़त होगी.
रविवार को यहां कोरोना संक्रमण के 57,074 मामले दर्ज किए गए थे जो महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक सबसे अधिक है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 55,878 हो गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं राजस्थान सरकार ने राज्य में आ रहे और राज्य से बाहर जा रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट बाध्यकारी कर दिया है. साथ ही कक्षा एक से लेकर नौ तक की कक्षाओं को रद्द कर दिया गया है.
प्रदेश सरकार से ज़िलाधिकारियों से कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर वो ज़िले में रात का कर्फ्यू लगाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन रात से आठ बजे से पहले या फिर सवेरे के छह बजे के बाद के कर्फ्यू के लिए उन्हें सरकार से इजाज़त लेनी होगी.
साथ ही सरकार ने शादियों में सौ से अधिक लोगों के शामिल होने पर और सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में भी लोगों की संख्या पर पाबंदी लगाई है. वहीं सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी लोग ही उपस्थित रह सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हरियाणा के गृराज्य मंत्री अनिल विज ने 5 अप्रैल से राज्य में लोगों के इकट्ठा होने को लेकर पाबंदियां लगाई हैं.
अनिल विज ने कहा है कि किसी तरह के धार्मिक, खेल या फिर सांस्कृतिक या राजनीतिक आयोजन के लिए जिला कमिश्नर से इजाज़त लेनी होगी.
हॉल में केवल 50 फीसदी लोगों को प्रवेश की इजाज़त होगी, वहीं खुली जगहों में 500 से अधिक लोग नहीं एकत्र हो सकते. जनाज़े में शामिल होने वालों की संख्या भी 50 तक की दी गई है.
भारत में एक दिन में संक्रमण के 93,249 मामले
भारत सरकार द्वारा चार अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को देश में कोरोना संक्रमण ने 93,249 मामले दर्ज किए गए हैं और कोरोना के कारण एक दिन में 513 मौतें हुई हैं.
इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 1.24 करोड़ हो गया है. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 1,64,623 हो गई है.
भारत सरकार के अनुसार कुल संक्रमितों का 76.41 फीसदी केवल महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ कर्नाटक और पंजाब में दर्ज किए गए हैं.
कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. यहां एक दिन में संक्रमण के 57,074 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में एक दिन में 5,818, पंजाब में 2,686, कर्नाटक में 4,373 और तमिलनाडु में एक दिन में संक्रमण के 3,446 मामले दर्ज किए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
नमस्कार!
यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.