You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 50 लोगों की मौत

इंडोनेशिया और तिमोर लेस्ते (पूर्वी तिमोर) में रविवार को आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है.

लाइव कवरेज

  1. भारत का 'कोविड काउंट' पाँच महीने बाद फिर दुनिया में सबसे ऊपर

    भारत में इस सप्ताह जिस तादाद में कोरोना के नये मामले सामने आये हैं, उसके आधार पर दुनिया में भारत को ‘कोरोना संक्रमण का मौजूदा हॉटस्पॉट’ कहना ग़लत नहीं होगा.

    शनिवार को भारत में 93 हज़ार से ज़्यादा नये मामलों की पुष्टि हुई और 500 से ज़्यादा लोग कोविड-19 की वजह से मारे गये. यह आंकड़ा पूरी दुनिया में सबसे अधिक है.

    अगर कोरोना संक्रमण के नये मामलों की दैनिक संख्या को आधार मानें, तो शुक्रवार के बाद से भारत ने अमेरिका और ब्राज़ील को भी पीछे छोड़ दिया है.

    शुक्रवार से पहले, सिर्फ़ ब्राज़ील भारत से पीछे था. उस दिन भारत में कोरोना के क़रीब 69 हज़ार मामलों की पुष्टि हुई थी और ब्राज़ील में क़रीब 72 हज़ार नये मामले दर्ज किये गए थे.

    लेकिन शनिवार को भारत ने कोरोना संक्रमण के नये मामलों के लिहाज़ से दोनों देशों को पीछे छोड़ दिया.

    भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों का सात दिन का जो औसत अब निकल रहा है, वो भी दुनिया में सर्वाधिक है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90 हज़ार से ज़्यादा मामले सितंबर 2020 के समय में दर्ज किये जा रहे थे.

    लेकिन अब एक बार फिर कोरोना के मामले उसी रफ़्तार से बढ़ रहे हैं.

    हर दिन कोविड से होने वाली मौतों का आँकड़ा भी नवंबर-दिसंबर 2020 के स्तर पर पहुँच चुका है, जब देश में रोज़ 500 से ज़्यादा लोग इस महामारी के कारण मारे जा रहे थे.

    भारत में अब तक एक लाख 64 हज़ार 110 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है.

    कोरोना संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज़ से भारत संसार में तीसरे स्थान पर है.

    जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, भारत और ब्राज़ील के बीच अब ज़्यादा अंतर नहीं रह गया है. वहीं अमेरिका, सर्वाधिक मामलों (तीन करोड़ छह लाख) के साथ पहले स्थान पर है.

  2. नमस्कार!

    यह बीबीसी हिन्दी का लाइव पन्ना है, जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट्स देंगे. बीते 24 घंटे के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.