You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

'ममता दूसरी से नहीं लड़ेंगी चुनाव, मोदी सुरक्षित सीट ढूंढें'

पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान भारी मतदान हुआ है.

लाइव कवरेज

  1. तमिलनाडु में बीजेपी ने खेला जाति कार्ड, लेकिन क्या ये कामयाब होगा?

  2. मोदी सरकार की 'ओवरसाइट' थी ब्याज दरों में कटौती या 'इनसाइट'

  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी क्या निराशा में विपक्षी एकता की बात कर रही हैं?

  4. क्या भारत से संबंधों को लेकर पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष 'निक्सन चाइना सिंड्रोम' से पीड़ित हैं?

  5. आलिया भट्ट हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

    अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम के ज़रिए बताया है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

    गुरुवार रात को 28 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इसकी जानकारी दी.

    इस पोस्ट में लिखा था कि वो कोविड-19 टेस्ट में पॉज़िटिव पाई गई हैं और उन्होंने ख़ुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और अपने डॉक्टरों की सलाह पर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं.

  6. दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल में 80 फ़ीसदी और असम में 76 फ़ीसदी मतदान, टीएमसी ने कहा- ममता किसी और सीट से नहीं लड़ेंगी चुनाव

    पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण में अच्छा ख़ासा मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल में जहां 80.43 फ़ीसदी मतदान हुआ है वहीं असम में इसका प्रतिशत 76.96 फ़ीसदी है.

    वहीं, पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मतदान के दौरान नंदीग्राम में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बीजेपी और टीएमसी दोनों ही एक-दूसरे पर मतदान में धांधली करने के आरोप लगाते रहे.

    नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई पोलिंग बूथ का दौरा किया और वहां पर चुनाव आयोग पर कोई कार्रवाई न करने का उन्होंने आरोप लगाया.

    बीबीसी हिंदी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने बताया कि हिंसा और फ़र्ज़ी मतदान के आरोपों के बीच पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 30 सीटों के लिए 80 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ है.

    मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज़ आफ़ताब ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे तक 80.43 प्रतिशत वोट पड़े थे. मतदान के साढ़े छह बजे ख़त्म होने की वजह से इसमें और इज़ाफ़ा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

    इस दौर में खासकर नंदीग्राम सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने अपनी-अपनी जीत के दावे करते हुए एक-दूसरे पर वोटरों को धमकाने और चुनावी धांधली करने के आरोप लगाए.

    बयाल गांव के एक बूथ पर बीजेपी का कब्ज़ा होने के आरोपों के बाद ममता खुद वहां पहुंची और करीब पौने दो घंटे रहीं. इस दौरान मतदान कुछ देर के लिए ठप रहा. ममता ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर शिकायत भी भेजी.

    ममता के आरोप

    ममता ने पत्रकारों से कहा, “हमने चुनाव आयोग से अब तक 63 शिकायतें की हैं. लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आयोग अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहा है. हम इस मुद्दे पर अदालत का दरवाज़ा खटखटाएंगे.”

    दूसरी ओर, केशपुर में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु के काफिले और मीडिया की गाड़ियों पर हमले के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने बंगाल दौरे में दावा किया कि ममता बनर्जी के चेहरे पर पसरी हताशा से साफ है कि वो नंदीग्राम में हार रही हैं.

    उन्होंने कहा, “क्या आपके दूसरी सीट से चुनाव लड़ने के जो कयास लग रहे हैं वह सच हैं? आपको नंदीग्राम के लोगों ने जवाब दे दिया है. अब दूसरी जगह भी बंगाल आपके लिए तैयार है.”

    लेकिन उसके बाद शाम को टीएमसी ने साफ कर दिया कि नंदीग्राम में ममता की जीत तय है. इसलिए उनके दूसरी सीट से लड़ने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता.

    टीएमसी ने ट्वीट किया है कि ‘दीदी नंदीग्राम जीत रही है. उनका दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल नहीं खड़ा होता.’

    इसके बाद टीएमसी के ट्वीट में पीएम मोदी पर आरोप लगाए गए हैं. इसमें कहा गया है, “नरेंद्र मोदी जी पश्चिम बंगाल में नामांकन समाप्त होने के साथ आपके सभी झूठ जानने से पहले ही लोगों को गुमराह करने की कोशिशें करना छोड़ दें. 2024 में अपने लिए सुरक्षित सीट देखिए क्योंकि वाराणसी में आपको चुनौती दी जाएगी.”

  7. वैष्णवी गुप्ता ने एक पैर पर खड़े रहकर बनाया हूला हूप रिकॉर्ड

  8. म्यांमार की हिंसा पर भारत की चुप्पी के पीछे आख़िर क्या मजबूरी है?

  9. दिल्ली में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 2,790 केस, एक्शन प्लान तैयार करने को मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बुलाई बैठक

    दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2790 नए मामले सामने आए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ये इस साल एक दिन में सामने आए केसों की सबसे बड़ी संख्या है.

    अधिकारियों के मुताबिक़ कोरोना वायरस की वजह से नौ लोगों की मौत हुई है. इसके बाद दिल्ली में कोविड-19 से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 11 हज़ार 36 हो गई है.

    संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है जिसमें कार्य योजना तैयार की जाएगी. बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले अचानक तेज़ी से बढ़े हैं.

    दिल्ली सरकार ने सभी क्लास के बच्चों के स्कूल आने पर पाबंदी लगा दी है.

    शिक्षा निदेशालय ने एक बयान जारी कहा कि नौवीं से 12वीं तक के बच्चों को सिर्फ़ अपने शिक्षकों से मिड-टर्म, प्री-बोर्ड या बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में कुछ सलाह लेने के लिए आने की अनुमति होगी.

  10. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.

  11. राजस्थान: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक परिवार को पाँच लाख रुपए का कैशलेस बीमा, मोहर सिंह मीणा, जयपुर से

    राजस्थान में अब हर परिवार को कैशलैस इलाज उपलब्ध करवाने के लिए पाँच लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने वाली ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ में पंजीयन के लिए एक अप्रेल से दस अप्रेल 2021 तक ग्राम पंचायत स्तर पर एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्डाें में पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे.

    पंजीयन के लिए परिवार का जनआधार कार्ड, जनआधार कार्ड पंजीयन रसीद एवं आधार कार्ड ज़रूरी होगा.

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि, "पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा था. अब मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पाएगा. साथ ही प्रदेश के सभी अन्य परिवारों को बीमा प्रीमीयम की 50 प्रतिशत राशि अर्थात 850 रूपए पर वार्षिक 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी."

    योजना में हर परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर निःशुल्क इलाज के लिए पाँच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा.

    उन्होंने बताया, "राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एनएफ़एसए व सामाजिक आर्थिक जनगणना (एसईसीसी 2011) के पात्र परिवारों, लघु व सीमांत कृषक व संविदाकर्मियों का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार देगी. जबकि अन्य परिवार 850 रुपए प्रतिवर्ष के प्रीमियम पर योजना से जुड़ सकते हैं."

    योजना का लाभ 1 मई 2021 से मिलना प्रारम्भ होगा.

    आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभान्वित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को पंजीयन करवाने की आवश्यकता नहीं है.

    योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए हैल्पलाइन नम्बर 18001806127 भी जारी किया गया है.

    योजना के तहत चिन्हित बीमारियों के लिए 50 हज़ार रूपए एवं गंभीर बीमारियों के लिए 4 लाख 50 हज़ार का बीमा कवर मिलेगा, जबकि विभिन्न बीमारियों के 1576 पैकेज शामिल किए गए हैं.

    योजना से जुडे़ निजी एवं सरकारी अस्पतालों में लाभार्थी परिवार निःशुल्क उपचार ले सकते हैं. मरीज़ के अस्पताल में भर्ती होने से पाँच दिन पहले का और डिस्चार्ज के बाद पन्द्रह दिनों का चिकित्सा ख़र्च निःशुल्क पैकेज में शामिल होंगे.

  12. फ़िलहाल भारत से रिश्ते सामान्य होना संभव नहीं: पाकिस्तान, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत से चीनी-कपास आयात को मंज़ूरी नहीं

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि फ़िलहाल भारत के साथ संबंध सामान्य होना मुमकिन नहीं है.

    क़ुरैशी ने गुरुवार को इमरान मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, “प्रधानमंत्री इमरान ख़ान सहित पाकिस्तानी कैबिनेट की आम राय है कि भारत जब तक पाँच अगस्त 2019 के एकतरफ़ा फ़ैसले पर दोबारा ग़ौर नहीं करता तब तक दोनों देशों के रिश्ते का सामान्य होना संभव नहीं है.”

    उन्होंने ये भी कहा कि कैबिनेट ने भारत से चीनी और कपास के आयात की मंज़ूरी नहीं दी है.

    कु़रैशी ने बताया कि कैबिनेट ने इकॉनॉमिक कॉर्डिनेशन कमेटी के सुझाव पर विचार किया और कहा कि अभी इस मामले में और ग़ौर किए जाने की ज़रूरत है.

    बुधवार को इकॉनॉमिक कॉर्रडिनेशन कमेटी से सुझाव दिया था कि पाकिस्तानी व्यापारियों को भारत से चीनी, कपास और सूत के आयात की इजाज़त दी जानी चाहिए.

    लेकिन गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उस सुझाव को ख़ारिज कर दिया.

    भारत ने पाँच अगस्त 2019 को भारत प्रशासित कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिलने वाले विशेष दर्जे को ख़त्म कर दिया था और उससे राज्य का दर्जा भी छीनते हुए उसे दो केंद्र प्रशासित राज्य में बदल दिया था.

  13. केरल चुनाव: मोदी के बारे में क्या कहते हैं कालीकट के निवासी

    केरल में छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. केरल के कालीकट में क्या कहते हैं स्थानीय निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता पार्थ पांड्या.

  14. पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी बनाम नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी का दावा- हार के डर से दूसरे दलों से मदद मांग रही हैं ममता, पश्चिम बंगाल की सीएम का पलटवार

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव 'आचार संहित के उल्लंघन' का आरोप लगाया है. उन्होंने मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली करने पर सवाल उठाए.

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के जयनगर में एक रैली की थी. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखे हमले किए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "चुनाव में हार के डर से ममता बनर्जी दूसरी पार्टी के नेताओं से मदद और समर्थन की अपील कर रही हैं."

    मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो सौ से ज़्यादा सीटें हासिल करेगी.

    पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "दीदी ओ दीदी... दीदी तृणमूल कुल नहीं बंगाल के लोगों के लिए शूल है शूल. बंगाल को असहनीय पीड़ा देना वाला शूल है तृणमूल. बंगाल के साथ अन्याय करने वाला शूल है तृणमूल."

    पश्चिम बंगाल में ही एक और रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कभी दीदी (ममता बनर्जी) मुझे टूरिस्ट कहती हैं. कभी बाहरी बताती हैं. दीदी आप घुसपैठियों को अपना मानती हैं लेकिन भारत माता के बच्चों को बाहरी बताती हैं. दीदी लोगों को बाहरी बताकर संविधान का अपमान करना बंद कीजिए."

    उन्होंने अपने बांग्लादेश दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर भी पलटवार किया. वहीं, ममता बनर्जी ने दावा किया कि नंदीग्राम में उन्हें ही जीत मिलेगी.

    ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा की वो नंदीग्राम नहीं बल्कि लोकतंत्र को लेकर चिंतित हैं.

    वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी के अनुसार नंदीग्राम के बयाल इलाक़े के सात नंबर बूथ पर बीजेपी समर्थकों की कथित धांधली और फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप के बाद ममता मौक़े पर पहुँची.

    ममता के उस मतदान केंद्र पर पहुँचने के कुछ देर बाद हालत तनावपूर्ण हो गए और दोनों दलों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए.

    पुलिस वालों ने बड़ी मुश्किल से उनको अलग किया, लेकिन वो लोग एक खेत के दोनों किनारों पर खड़े होकर एक दूसरे के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करने लगे.

    ममता ने वहां भीतर बैठ कर ही हाथ से चुनाव आयोग को शिकायती पत्र लिखा.

    मुख्यमंत्री ने वहीं से राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फ़ोन कर पूरे मामले की जानकारी दी.

    उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने नंदीग्राम की घटनाओं पर ज़िला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है.

    जिस मतदान केंद्र पर यह बवाल हुआ वो मुख्य सड़क से दो किलोमीटर भीतर है.

    ममता व्हील चेयर पर ही वहां पहुँची थी. कुछ देर बाद आयोग के पर्यवेक्षक भी केंद्रीय बालों के साथ मौक़े पर पहुँच गए.

    क़रीब दो घंटे तक मतदान केंद्र में रहने के बाद जब टीएमसी और बीजेपी समर्थकों को दूर खदेड़ दिया गया तो ममता बाहर निकलीं.

    उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यहां 80 फ़ीसदी फ़र्ज़ी मतदान हुआ है और केंद्रीय बल के जवानों ने टीएमसी समर्थकों को वोट नहीं डालने दिया. मैने आयोग से शिकायत की है और एफ़आईआर भी दर्ज कराऊंगी."

    दूसरी ओर बीजेपी ने एक उम्मीदवार यानी ममता के दो घंटे तक मतदान केंद्र के भीतर रहने पर सवाल उठाया है.

    प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "ममता समझ गई हैं कि उनकी हर तय है. इलाक़े में हिंसा भड़काने के लिए ही उन्होंने यह सब किया है."

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की इलाक़े में तनाव क़ायम है. मौक़े पर भरी तादाद में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

  15. धांधली के आरोप के बाद बूथ पर पहुंची ममता, आमने-सामने टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

    पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट के एक बूथ पर तनाव की स्थिति बन गई है.

    तृणमूल कांग्रेस ने इस बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर धांधली का आरोप लगाया.

    इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गईं. ममता बनर्जी इसी सीट से उम्मीदवार हैं. उनका मुख्य मुक़ाबला भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी से है.

    बयाल के इस बूथ पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. वहीं दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

    ममता बनर्जी ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत भी की है. फिलहाल यहां मतदान रोक दिया गया है.

  16. असम विधान सभा चुनाव: युवा मतदाताओं की राय, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से क्या चाहते हैं वोटर

  17. शुभेंदु अधिकारी का दावा- टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काफ़िले पर पथराव किया

    प्रभाकर मणि तिवारी

    नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल) से, बीबीसी हिन्दी के लिए

    नंदीग्राम के सतेंगाबारी क्षेत्र में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफ़िले पर पथराव होने की ख़बर है.

    इस कथित हमले के लिए शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है. लेकिन टीएमसी ने इसे ‘शुभेंदु का नाटक’ बताया है.

    इस घटना के बाद, केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के लोग मौक़े पर पहुँच गये हैं.

    शुभेंदु अधिकारी ने इसे ‘पाकिस्तानियों का काम’ बताया है. उन्होंने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल में जंगलराज है, इसीलिए ऐसी घटनाएं होती हैं.’

    घटना के बाद प्रेस से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “पथराव करने वाले टीएमसी समर्थक थे. विशेष समुदाय के लोगों ने हमारे काफ़िले पर हमला किया. उन्होंने गो-बैक के नारे भी लगाये.”

    वहीं, ममता बनर्जी जो नंदीग्राम की वोटर नहीं हैं, वे अपने किराये के मकान से दोपहर तक बाहर नहीं निकलीं.

    पहले भी वे मतदान के दिन घर में रहती रही हैं. फ़िलहाल ममता के घर के सामने मीडिया का भारी जमावड़ा है.

    गुरुवार सुबह वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही, भेटुकिया में एक बीजेपी कार्यकर्ता के आत्महत्या करने की वजह से तनाव पैदा हुआ था.

  18. किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रहीं, अनुपम खेर ने दी जानकारी

    चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं.

    उनके पति, अभिनेता अनुपम खेर ने एक ट्वीट के ज़रिये इसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने बताया है कि किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा (एक किस्म का ब्लड कैंसर) है.

    प्राप्त सूचना के अनुसार, 68 वर्षीय किरण खेर को ब्लड कैंसर है, इसकी पुष्टि पिछले साल हुई थी.

    बताया गया है कि मुंबई के एक निजी अस्पताल में बीते चार महीने से किरण खेर का इलाज चल रहा है.

    अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लोगों से किरण खेर के लिए दुआएं माँगी हैं.

  19. मिथुन चक्रवर्ती ने ख़ुद को 'मोदी भक्त' बोले जाने पर क्या कहा?

  20. LIVE: आज से 45 साल की उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन

    मुंबई से LIVE: देशभर में 45 से ज़्यादा उम्र वाले लोगों को आज से वैक्सीन और महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर क्या हो सकते हैं नए नियम? ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर.