ब्रेकिंग न्यूज़, चीन ने यूएन सुरक्षा परिषद को म्यांमार तख़्तापलट पर निंदा करने से रोका

इमेज स्रोत, Reuters
चीन ने म्यांमार में हुए तख़्तापलट के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को निंदा करने से रोक दिया है.
म्यांमार की सेना तत्मडॉ ने बीते सोमवार सुबह सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची समेत अन्य चुने हुए नेताओं को गिरफ़्तार करके तख़्तापलट कर दिया था. म्यांमार की सेना की ओर से एक साल लंबे आपातकाल की घोषणा की गई है.
तख़्तापलट करने वाले सैन्य शासकों ने एक सुप्रीम काउंसिल का गठन किया है जो कि मंत्रिमंडल से ऊपर रहेगी.
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने बीते मंगलवार मुलाक़ात की थी लेकिन एक साझा बयान जारी करने को लेकर सहमति नहीं बन सकी.
क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य चीन, जो कि वीटो पॉवर रखता है, ने इस साझा बयान का समर्थन नहीं किया.




