You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

राजीव बनर्जी समेत तृणमूल के कई पूर्व नेता बीजेपी में शामिल

गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाक़ात और भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन गए.

लाइव कवरेज

  1. दिल्ली की सीमा से लगे अलग-अलग प्रदर्शन स्थल पर कैसा है माहौल

    गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से किसान आंदोलन पर सवाल उठने लगे थे.

    हालांकि, किसान नेता लगातार दावा करते रहे हैं कि ये उनके आंदोलन को कमज़ोर करने की साज़िश थी.

    इस बीच किसान आंदोलन पर रणनीति के लिए शुक्रवार को मुज़फ़्फरनगर में महापंचायत भी हुई और सिंघु बॉर्डर पर हिंसा की तस्वीरें भी सामने आईं.

    प्रशासन की ओर से सभी प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. साथ ही किसान नेताओं से बात करके प्रदर्शन स्थल खाली कराने की भी कोशिश की जा रही है.

    दिल्ली के अलग-अलग आंदोलन स्थलों पर क्या है मौजूदा हाल...

    गाज़ीपुर बॉर्डर

    सिंघु बॉर्डर

    टिकरी बॉर्डर

  2. गाज़ीपुर बॉर्डर पर वापस जुट रहे हैं किसान, युवा प्रदर्शनकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद

    किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का लौटना जारी है.

    गुरुवार रात को गाज़ीपुर बॉर्डर के उनके एक भावुक वीडियो से ना सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बल्कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के किसानों में भी आंदोलन के लिए एक नई ऊर्जा देखने को मिली है.

    तस्वीरों में देखिए बीती रात गाज़ीपुर बॉर्डर पर कैसा रहा माहौल.

  3. गाज़ीपुर बॉर्डर पर बीती रात कैसा रहा माहौल

  4. कृषि क़ानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान आज मनाएंगे सद्भावना दिवस

    केंद्र सरकार के लाए कृषि क़ानूनों के विरोध में दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान बीते दो महीने से अधिक समय से डटे हुए हैं.

    किसानों का आंदोलन मुख्य रूप से दिल्ली से लगे सिंघु बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर पर जारी है.

    प्रदर्शन में शामिल नेता आज 30 जनवरी को सद्भावना दिवस मनाएंगे.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने किसान नेता अमरजीत सिंह के हवाले से ख़बर दी है कि आज सभी किसान नेता भूख हड़ताल करेंगे. यह भूख हड़ताल सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगी.

    किसान नेता अमरजीत सिंह ने कहा कि यह किसान आंदोलन देश के लोगों का है.

  5. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. 29 जनवरी (शुक्रवार) की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें