You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

लालकिला हिंसा: राजदीप सरदेसाई और शशि थरूर के ख़िलाफ़ देशद्रोह का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजदीप सरदेसाई समेत कई पत्रकारों और शशि थरूर के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है.

लाइव कवरेज

  1. ट्रैक्टर परेड और दिल्ली हिंसा से चर्चित हुए दीप सिद्धू कौन हैं?

  2. किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस का नोटिस, टिकैत ने पूछा- 'पुलिस से गोली क्यों नहीं चली?'

    दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को नोटिस जारी कर, उनसे यह पूछा है कि ‘ट्रैक्टर रैली के तय रूट से अलग जाने के लिए और दिल्ली पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़ने पर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई क्यों ना की जाये?’

    दिल्ली पुलिस ने उन्हें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है.

    इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत से उनके संगठन में शामिल उन लोगों के नाम माँगे हैं जिन्होंने 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हिंसा की.

    दिल्ली पुलिस ने यह नोटिस गाज़ीपुर बॉर्डर पर लगे किसान नेता राकेश टिकैत के टेंट के बाहर चिपका दिया है.

    इस पूरे प्रकरण पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा, “मैं नोटिस पढूँगा, अभी पढ़ा नहीं है, पर सुनने में आया कि मुझे तीन दिन का समय दिया गया है. सभी किसान भाई इस आंदोलन पर हमारी यानी यूनियन की ज़िम्मेदारी पर आये हैं, हम उनकी ज़िम्मेदारी लेते हैं. रही बात पुलिस के रूट की, तो हमारे पास वो तस्वीरें हैं जो साबित करेंगी कि दिल्ली पुलिस ने हमें जो रूट दिया, उन्होंने उस पर बैरिकेड लगाये हुए थे और दिल्ली के भीतर जाने का रास्ता खुला छोड़ा गया था.”

    दिल्ली पुलिस के इस नोटिस के बाद, टिकैत ने पुलिस के बंदोबस्त पर भी गंभीर सवाल उठाया है.

    उन्होंने कहा है कि “एक आदमी आता है, वो लाल क़िले पर झंडा फहराता है, पर पुलिस फ़ायरिंग नहीं करती! किसके आदेश पर ऐसा हुआ? पुलिस ने उसे जाने भी दिया. उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुई. अब तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. कौन है वो शख़्स जो पूरी क़ौम को और किसान संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.”

  3. सीबीएसई 2 फ़रवरी को जारी करेगा 10वीं और 12वीं की डेट शीट

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2 फ़रवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख़ों की घोषणा करेगा.

    केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में बताया था कि सीबीएसई इस साल 4 मई से 10 जून 2021 के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करेगा.

    इसके अलावा उन्होंने बताया था कि ‘1 मार्च 2021 से बच्चों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी.’

  4. किसान प्रदर्शन: सिंघु बॉर्डर पर किसानों के ख़िलाफ़ लगे नारे, क्या हैं ताज़ा हालात?

  5. किसान प्रदर्शन: ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर पुलिस बल और बसें लाई गईं, क्या हैं ताज़ा हालात?

  6. ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से LIVE: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कैसा है माहौल?

  7. भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, भारत-चीन रिश्ते नाज़ुक हालत में

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा है कि बीते साल लद्दाख के नज़दीक गलवान घाटी में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल को लेकर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुए विवाद के बाद भारत और चीन के रिश्ते नाज़ुक हालात में हैं.

    ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ़ चाइना स्टडीज़ के तेरहवें अधिवेशन में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि “सीमा को लेकर दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम इस मूल बात से इनकार नहीं कर सकते कि सीमा के इलाके शांतिपूर्ण रहे है.”

    “अगर देखा जाए तो 2020 से पहले अगर तनाव के कारण इस इलाक़े में लोगों की जान गई थी तो वो 1971 में था. इसलिए बीते साल हुई घटना के बाद दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं. वो न केवल यहां पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी कम करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटे हैं बल्कि उन्होंने ये भी दिखाया है कि वो इस इलाक़े की शांति भंग कर सकते हैं. चीन ने अपना रवैया क्यों बदला और सीमा पर सुरक्षाबलों की तैनाती क्यों बढ़ाई- इस बारे में अभी तक हम किसी ठोस जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं."

    विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बनाने का सिलसिला मुश्किलों भरा रहा है. उन्होंने कहा, “साल 1962 में दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ जिसके बाद भारत और चीन ने 1976 में ही एक दूसरे के यहां अपने राजदूत भेजे थे. भारत की तरफ से किसी प्रधानमंत्री का चीन का पहला दौरा 1954 में हुआ था जिसके बाद 1988 में हुआ एक और बार ये संभव हो सका था.“

    लद्दाख में जारी तनाव के बीच दोनों देशों पर कमांडर स्तर पर चर्चा हो चुकी है लेकिन मुश्किल हल नहीं हो पा रही है. दोनों देशों में फ्रंटलाइन पर सुरक्षाबलों की संख्या कम करने और डिसइंगेजमेंट करने पर सहमति बनी थी.

    पंद्रह घंटे चली कमांडर स्तर की नौवें दौर की बातचीत में भी सेना के बीच जारी तनाव को कम करने पर बातचीत हुई है.

  8. भारत ने श्रीलंका को भेजे पांच लाख कोविड वैक्सीन

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने अपने पड़ोसी देश श्रीलंका को कोरोना वैक्सीन भेजी है.

    भारत में बनी कोरोना वैक्सीन श्रीलंका पहुंच चुकी है, जिसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भारत, भारत के लोगों और भारत के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, भारत ने पांच लाख कोरोना वैक्सीन श्रीलंका भेजी है. श्रीलंका के राष्ट्रपति के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि - ज़रूरत के इस समय में भारत ने श्रीलंका के प्रति जो उदारता दिखाई है, उसका धन्यवाद.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, गाज़ीपुर बॉर्डर: सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के अलावा यूपी रोडवेज़ की दर्जनों बसें मौजूद

    गाज़ीपुर बॉर्डर के यूपी गेट पुलिस चौकी पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के अलावा यूपी रोडवेज़ की दर्जनों बसें तैनात की गई हैं.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार समीरात्मज मिश्र कहते हैं किसानों को आशंका है कि इन बसों को उन्हें घर पहुँचाने के लिए तैनात किया गया है.

    वो बताते हैं कि इस आशंका के बाद किसानों में भी सक्रियता काफ़ी बढ़ गई है और उनका कहना है कि 'किसी क़ीमत पर हम नहीं जाएँगे.'

  10. "ज़्यादातर किसानों को कृषि क़ानून के विवरण के बारे में पता ही नहीं वरना... ": राहुल गांंधी

    कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा में एक सभा को संबोधित करते हुए तीन कृषि क़ानूनों के संबंध में अपनी बात रखी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.

    उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि अधिकांश किसान, इन क़ानूनों (तीन कृषि क़ानू) के विवरण को विस्तार से नहीं समझते हैं, क्योंकि अगर वे समझ गए तो पूरे देश में आंदोलन होगा. देश में आग लग जाएगी."

    राहुल गांधी ने कहा कि "आप सभी को देश के मौजूदा हालात पता हैं. हर कोई देख रहा है कि इस देश में क्या कुछ चल रहा है. 2-3 बड़े व्यापारियों के हित में पीएम मोदी देश चला रहे हैं. आज हर एक उद्योग पर 3-4 लोगों का एकाधिकार है."

    उन्होंने कहा "कुछ सालों पहले ही मैंने यह नोटिस किया था कि भारत के किसानों पर हमले का प्रयास किया गया. इसकी शुरुआत भट्टा-परसौल से हुई थी, जब उनकी ज़मीन छिनी जा रही थी. मुझे उसी वक़्त ये एहसास हो गया था कि यह एक बड़ी समस्या है और मैंने कांग्रेस पार्टी के भीतर इस पर चर्चा शुरू कर दी थी. उसका परिणाम एक नया भूमि-अधिग्रहण बिल था.

  11. महाराष्ट्र: प्याज़ की खेती करनेवाले किसानों का दर्द

    कोरोना महामारी के साल में भी भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि महत्वपूर्ण बनी रही, लेकिन किसानों की आय नहीं बढ़ी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया कि साल 2022 तक वो किसानों की आय दोगुनी कर देंगे.

    इस वादे को पूरा करने के लिए उनके पास अब एक ही साल बचा है. 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा.

    ऐसे में किसानों को सरकार से क्या उम्मीदें हैं? बीबीसी संवाददाता निखिल इनामदार की रिपोर्ट.

  12. घायल पुलिसकर्मियों से मिले गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 26 जनवरी को हुई हिंसक घटना में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल लेने सिविल लाइन्स स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर पहुंचे.

    अमित शाह ने यहां ट्रैक्टर रैली के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों से मुलाक़ात की और उनका हालचाल पूछा.

    घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें पुलिसकर्मियों के साहस और बहादुरी पर गर्व है.

  13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की परेड का निरीक्षण किया.

  14. लाल क़िला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन खोले गए

    लाल क़िला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार खोले गए. सभी स्टेशन खोले गए और सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित.

  15. किसान नेताओं को नोटिस, तीन दिन में जवाब देने को कहा

    दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली निकालने को लेकर हुए समझौते को तोड़ने के आरोप में योगेंद्र यादव, बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर एस राजेवाल सहित कम से कम 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी किया है.

    एएनआई न्यूज़ एजेंसी ने दिल्ली पुलिस के हवाले से लिखा है कि इन किसान नेताओं को तीन दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है.

  16. दिल्ली के घायल पुलिसकर्मियों से गृहमंत्री आज करेंगे मुलाक़ात

    भारत के गृहमंत्री अमित शाह आज गणतंत्र दिवस पर भड़की हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मिलने के लिए दो अस्पतालों का दौरा करने वाले हैं

  17. गणतंत्र दिवस पर भड़की हिंसा के बाद दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कैसी है सुरक्षा व्यवस्था

    भारत में गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. कुछ जगहों पर झड़प ने हिंसक रूप भी ले लिया.

    ट्रैक्टर रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों का एक जत्था लाल क़िले तक पहुंच गया. जहां पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की और पुलिस के बीच हुई झड़प की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आई हैं.

    इस स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर, ख़ास कर बॉर्डर के नज़दीक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, तो कुछ जगहों पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है.

    देखिए तस्वीरें

    टिकरी बॉर्डर पर आज सुबह सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है.

    दिल्ली-ग़ाज़ियाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को खोल दिया गया है.

    ऩ्यूज़ एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, एनएच24 पर यातायात सामान्य हो रहा है.

    गणतंत्र दिवस के दिन प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक दल लाल क़िले तक पहुंच गया था, जिसके बाद से वहां सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.

    सुरक्षा के मद्देनज़र आज लाल क़िले और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है.

    गाज़ीपुर बॉर्डर इस समय

  18. ग़ाजीपुर बॉर्डर पर बीती रात क्या कुछ हुआ

    गाज़ीपुर बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों का कहना है कि बुधवार रातभर के लिए उनके कैंप में बिजली काट दी गई और आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. बीती रात गाज़ीपुर में मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार समीरात्मज मिश्रा ने कहा कि पूरी रात किसानों के कैंप में बिजली नहीं रही.

    उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम से यहां पुलिसबलों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई थी और बिजली भी काट दी गई थी. रात भर यहां अंधेरा रहा. किसानों ने ट्रैक्टर की बैटरियों से किसी तरह रोशनी की. किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि “शायद यहां से किसानों को हटाने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन बिजली क्यों काटी गई है इस पर हमारे पास कोई जानकारी नहीं है.”

    टिकैत ने एक बयान जारी कर कहा कि "पुलिस प्रशासन दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार को डराना बंद करना चाहिए."

    वीडियो: समीरात्मज मिश्र और पीयूष नागपाल

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में ब्रिटेन के कोरोना वायरस वेरिएंट के 153 मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन ने कहा है कि देश के 147 ज़िलों में 7 दिनों से कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है जबकि 18 ज़िलों में 14 दिनों से कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है.

    उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के कुल मामलों का 70 फीसदी केवल दो राज्यों - महाराष्ट्र और केरल में है.

    उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि अब तक देश में ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस वेरिएंट के 153 मामले में दर्ज किए गए हैं.

    बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,666 नए मामले सामने आए हैं और 123 लोगों की मौत हो गई है.

    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले: 1,07,01,193

    सक्रिय मामले: 1,73,740

    इलाज के बाद ठीक हुए लोग: 1,03,73,606

    अब तक जितने लोगों की मौत हो गई: 1,53,847

    अब तक जितने लोगों को वैक्सीन दी गई: 23,55,979

  20. दीप सिद्धू कौन हैं, जो लाल क़िले की घटना के बाद चर्चा में हैं

    26 जनवरी को प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग किसान ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से अलग हो गया और लाल क़िले पर पहुँच गया. वहाँ उन्होंने लाल क़िले पर निशान साहिब (सिखों का परंपरागत केसरिया झंडा) और किसानों के हरे-पीले झंडों को फ़हराया. जब यह घटना हुई, तब दीप सिद्धू वहाँ मौजूद थे और वीडियो बना रहे थे. इसके बाद से ही दीप सिद्धू चर्चा में हैं. आइए, किसान आंदोलन में दीप सिद्धू की भागीदारी, राजनेताओं और फ़िल्म जगत के लोगों के साथ उनके संबंधों पर एक नज़र डालें.

    स्टोरीः सरबजीत सिंह धालीवाल और सुनील कटारिया

    आवाज़ः नवीन नेगी

    वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास