देश के किसान कृषि क़ानून से ख़ुश बस पंजाब में कुछ बेचैनी: तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को ग्वालियर में कहा कि देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आकर किसान कृषि क़ानूनों का समर्थन कर रहे हैं लेकिन पंजाब में कुछ बेचैनी दिखाई देती है जिसके अनेक कारण हैं लेकिन वहां के किसान यूनियन से भी हमारी बात चल रही है, जल्द ही कोई समाधान निकलेगा इसकी उम्मीद है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ग्वालियर में किसान सम्मेलन को संबोधित करने से पहले उन्होंने कहा, “तीन नए कृषि सुधार बिल किसान की हर समस्या का समाधान है. जहां तक आंदोलन का प्रश्न है किसान यूनियन के साथ सरकार बातचीत कर रही है जल्द ही समाधान निकलेगा.”
“विपक्षी दल पूरे देश में किसानों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं. पूरे देश के किसानों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो मोदी जी के नेतृत्व में कृषि सुधार की कोशिश शुरू हुई है वो किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली है.”
तोमर ने किसान सम्मेलन के दौरान मंच से कहा, “2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि देश की जनता ने हमें ये बहुमत देश बदलने के लिए दिया है. हमें इसके लिए कुछ कठोर निर्णय भी लेने होंगे.”










