#FarmersProtest: अमित शाह ने कहा, किसानों से चर्चा के लिए केंद्र तैयार

किसानों के विरोध प्रदर्शन से लेकर कोरोना महामारी के हाल तक. देश-दुनिया की सभी ज़रूरी ख़बरें और ताज़ा अपडेट आपको यहाँ मिलेंगे. बीबीसी हिंदी का यह लाइव पन्ना 24 घंटे उपलब्ध है.

लाइव कवरेज

  1. जम्मू-कश्मीर में ज़िला विकास परिषद चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी

    जम्मू-कश्मीर में ज़िला विकास परिषद चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी

    इमेज स्रोत, MOHIT KANDHARI

    शनिवार को जम्मू और कश्मीर में ज़िला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों के पहले चरण की वोटिंग जारी है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार मोहित कंधारीके मुताबिक़, सुबह 11 बजे तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मतदान 22.12 फीसदी रहा.

    इन चुनावों में जम्मू और कश्मीर की कई मुख्यधारा की पार्टियों जैसे नेशनल कॉन्फ़्रेंस, पीडीपी का गुपकर गठबंधन भी हिस्सा ले रहा है. गुपकर गठबंधन जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस बहाल करने की माँग के साथ वजूद में आया है.

    जानकार कहते हैं कि इन चुनावों में गुपकर गठबंधन, भाजपा और पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ़ बुख़ारी की 'अपनी पार्टी' के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला देखने को मिल सकता है.

  2. भारत, मालदीव और श्रीलंका की छह सालों बाद अहम बैठक

    मालदीव के रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल

    भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शनिवार को कोलंबो में एक उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय मैरिटाइम डायलॉग में हिस्सा लिया. इस बैठक में भारत और श्रीलंका के अलावा मालदीव भी शामिल था.

    सामुद्रिक सुरक्षा के मसले पर सहयोग के लिए भारत, मालदीव और श्रीलंका की ये चौथी त्रिपक्षीय बैठक थी जिसकी मेजबानी श्रीलंका कर रहा था. ये बैठक छह साल बाद हो रही थी.

    इससे पिछली मीटिंग की मेजबानी साल 2014 में भारत ने की थी.

    श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने एक ट्वीट कर "भारत, श्रीलंका और मालदीव की सामुद्रिक मसलों और सुरक्षा सहयोग को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता" के बारे में जानकारी दी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बताया कि श्रीलंका के विदेश मंत्री, संसद में सत्ता पक्ष के नेता दिनेश गुणावर्धने इस बैठक के प्रमुख मेहमान थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ श्रीलंका की सेना ने गुरुवार को ये जानकारी दी थी कि इस मीटिंग में बांग्लादेश, मॉरीशस और सेशल्स के पर्यवेक्षक भी हिस्सा लेंगे.

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल इस मीटिंग के लिए शुक्रवार को ही कोलंबो पहुंच गए थे जहां उनकी मुलाकात मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी के साथ हुई.

    इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझादारी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई.

  3. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की तरह देश के बाक़ी किसान आंदोलन क्यों नहीं कर रहे हैं?

  4. अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार किसानों पर अन्याय कर रही है

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों के साथ व्यवहार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने कहा, “किसान के ऊपर इतना अन्याय, ऐसी लाठी, इस तरीक़े से आतंकी हमला किसी सरकार के माध्यम से नहीं हुआ होगा जितना भाजपा की सरकार में हो रहा है. ये वही भाजपा है जिसने कभी किसानों को भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आने पर वो सिर्फ कर्ज़ा माफ ही नहीं बल्कि किसानों की आय दोगुनी भी करेगी.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कोरोना वैक्सीन का जायज़ा लेने पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की वैक्सीन की मैन्युफ़ैक्चरिंग और डेवलपमेंट प्रक्रिया का जायज़ा लिया. पीएम मोदी ने इस दौरान PPE किट पहनी हुई थी.

    अधिकारी उन्हें वैक्सीन डेवलपमेंट से जुड़ी जानकारी दे रहे थे. प्रधानमंत्री ने जहां का दौरा किया, ये जगह ज़ाइडस बायोटेक पार्क है.

    अहमदाबाद के अलावा वो हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया का भी दौरा करेंगे. इन तीनों जगह पर कोरोना वायरस से निपटने वाली वैक्सीन पर काम जारी है.

    वीडियो कैप्शन, कोरोना वैक्सीन का जायज़ा लेने पहुंचे पीएम मोदी
  6. कोरोना वैक्सीन आने के एक महीने के भीतर पूरी दिल्ली में देंगे टीका - सत्येंदर जैन

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंदर जैन ने कहा है कोरोना की वैक्सीन के आने के बाद एक महीने के भीतर पूरी दिल्ली में लोगों को ये दी जाएगी.

    सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जैसे ही कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी उसके तीन-चार सप्ताह के भीतर पोलीक्लिनिक जैसी मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं के ज़रिए राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. हालांकि अब तक उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया है कि दिल्ली में किन-किन लोगों को ये वैक्सीन दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. उत्तर प्रदेश: जबरन धर्मांतरण को रोकने वाले अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी

    उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने जबरन धर्मांतरण को रोकने वाले अध्यादेश को सहमति दी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020’ को सहमति दे दी है.

    राज्यपाल की सहमति के बाद ये अध्यादेश लागू हो जाएगा. अंतरधार्मिक विवाह को लेकर जारी घमासान के बीच योगी सरकार का ये कदम चर्चा का विषय बना हुआ है.

    इस क़ानून के अनुसार 'जबरन धर्मांतरण' उत्तर प्रदेश में दंडनीय होगा. इसमें एक साल से 10 साल तक जेल हो सकती है और 15 हज़ार से 50 हज़ार रुपए तक का जुर्माना.

    शादी के लिए धर्मांतरण को इस क़ानून में अमान्य क़रार दिया गया है. धर्मांतरण जबरन नहीं है, छल से नहीं किया गया है और यह शादी के लिए नहीं है, इसे साबित करने की ज़िम्मेदारी धर्मांतरण कराने और धर्मांतरित होने वाले की होगी.

    अगर कोई शादी के लिए अपनी इच्छा से धर्म बदलना चाहता/चाहती है तो दो महीने पहले संबंधित ज़िले के डीएम के पास नोटिस देना होगा. ऐसा नहीं करने पर 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगेगा और छह से तीन साल की क़ैद हो सकती है.

    पिछले महीने ही 31 अक्टूबर को जौनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "लव-जिहाद पर कड़ा क़ानून बनेगा."

    धर्मांतरण, सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, NURPHOTO/GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
  8. हज़ारोंं किसान सिंघु, टिकरी बॉर्डर पर जमे, प्रदर्शन स्थल जाने से किया इनकार

    किसानों का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, REUTERS/Danish Siddiqui

    सिंघु बॉर्डर पर जमा हज़ारों किसानों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह एक बैठक की और फ़ैसला किया कि वो सिंघु बॉर्डर पर ही अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. जबकि उन्हें प्रदर्शन करने के लिए उत्तरी दिल्ली में जगह देने की पेशकश की गई है.

    टिकरी बॉर्डर पर इकट्ठा किसान भी फिलहाल वहीं जमे हुए हैं. उम्मीद की जा रही है कि वो निर्धारित विरोध स्थल जाने को लेकर जल्द ही कोई फ़ैसला ले सकते हैं.

    पंजाब से दिल्ली आने वाले एक प्रमुख रास्ते, सिंघु बॉर्डर पर बैठक के बाद एक किसान नेता ने कहा कि वो वहां से हिलेंगे नहीं और वहीं प्रदर्शन जारी रखेंगे.

    उन्होंने कहा, “हम यहां (सिंघु बॉर्डर) से नहीं हिलेंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. हम घर वापस नहीं लौटेंगे. प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पंजाब और हरियाणा से हज़ारों किसान आए हैं.”

    किसानों का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, EPA/RAMINDER PAL SINGH

    शुक्रवार को सुरक्षाबलों से झड़प, आंसू गैस के गोलों का सामना करने के बाद सैंकड़ों किसानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश किया.

    दिल्ली पुलिस ने उन्हें संत निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की जगह दी गई है, जबकि हज़ारों किसान बॉर्डर प्वाइंट पर ही रह गए. बॉर्डर पर रह गए किसानों ने पुलिस की ओर से प्रदर्शन के लिए दी गई जगह जाने को लेकर कोई फ़ैसला नहीं लिया.

    शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पानी की बैछारों का इस्तेमाल किया गया. कई तरह से उन्हें रोकने की कोशिश की गई. किसानों ने भी पत्थरबाज़ी की और कुछ जगह बैरिकेड तोड़ दिए.

    केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ ‘दिल्ली चलो’ मार्च करने ये किसान घरों से निकले हैं.

    किसान नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में बैठक के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निरंकारी ग्राउंड में शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी.

    लेकिन वरिष्ठ किसान नेता दर्शन पाल ने बाद में कहा कि वो शुक्रवार रात बॉर्डर प्वाइंट पर ही रहेंगे और निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर जाने या नहीं जाने को लेकर शनिवार को फ़ैसला लिया जाएगा.

  9. अपनी मांगें लेकर दिल्ली पहुंचे किसान क्या कहते हैं...

    FB Live: अपनी मांगें लेकर पंजाब से दिल्ली आ रहे किसानों को हरियाणा दिल्ली सीमा पर रोका जा रहा है.

    किसानों का एक बड़ा जत्था जहां अब भी सिंघु बॉर्डर पर ही है वहीं दिल्ली के बुराड़ी के मैदान में भी बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं. क्या होगी प्रदर्शन कर रहे किसानों की आगे की रणनीति और कैसे हैं हालात?

    ज़्यादा जानकारी के साथ से बुराड़ी के निरंकारी मैदान से दिलनवाज़ पाशा. (कैमरा- पीयूष नागपाल)

  10. अमेरिका ने चार चीनी और रूसी कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए

    माइक पोम्पियो

    इमेज स्रोत, Saul Loeb/Pool via REUTERS

    अमेरिका ने शुक्रवार को चीन और रूस की चार कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं. अमेरिका का आरोप है कि इन कंपनियों ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को विकसित करने में सहयोग दिया.

    अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा कि चारों कंपनियों पर “ईरान के मिसाइल कार्यक्रम के लिए संवेदनशीन तकनीक और चीज़ें देने का” आरोप है.

    उन्होंने कहा कि इन कंपनियों की अमेरिकी सरकार की ओर से मिलने वाली मदद पर रोक लगाई जाएगी, साथ ही दो साल के लिए उनके निर्यात पर भी रोक होगी.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार बुधवार को जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए, उनमें चीन स्थित दो कंपनियां – चंगडू बेस्ट न्यू मेटेरियल्स और जीबो एलिम ट्रेड के साथ-साथ रूस स्थित निल्को ग्रुप और ज्वाइंट स्टॉक कंपनी एलकन शामिल हैं.

    पोम्पियो ने कहा, “हम ईरान के मिसाइल विकसित करने के प्रयासों को बाधित करने का काम जारी रखेंगे और पीआरसी (चीन) और ईरान को मिसाइल से संबंधित सामग्री और प्रौद्योगिकी प्रदान करने वाली इन कंपनियों जैसे विदेशी आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने के लिए अपने प्रतिबंध प्राधिकरणों का इस्तेमाल करेंगे.”

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में हुई ईरान परमाणु संधि से अमेरिका को अलग कर लिया था. ये डील दरअसल पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अस्तित्व में आई थी.

    ट्रंप ने ईरान पर फिर से गंभीर प्रतिबंध लागू किए हैं, जिसे वो "अधिकतम दबाव" का अभियान कहते हैं. ट्रंप प्रशासन तब से ही उन देशों या कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रही है जो ईरान से जुड़ी नीतियों का पालन नहीं कर रहे.

  11. पीएम मोदी पहुंचे ज़ायडस कैडिला बायोटैक पार्क

    प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी जाइडस कैडिला का दौरा करने पहुंचे हैं. ये कंपनी ZyCoV-D नाम की कोरोना की वैक्सीन बना रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 5,482 नए मामले

    बीते चौबीस घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ अब भारत में संक्रमण के कुल मामले 93 लाख 51 हज़ार से भी ज़्यादा हो गए हैं.

    पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से देश में 485 मौतें हुई हैं जबकि देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4,54,940 हो गई है. अब तक भारत में कोरोना से कुल 1,36,200 लोगों की जान जा चुकी है.

    बीते चौबीस घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 5,482 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि यहां कोविड-19 से 98 मौते हुई हैं.

    वहीं, अमेरिका में अब तक कोरोना के एक करोड़ 30 लाख से भी ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक़ अमेरिका में मरने वालों का आँकड़ा 2,64,850 हो चुका है.

    कोरोना के कारण अब तक ब्राज़ील में 171,974 लोगों की मौत हुई है, जबकि ब्रिटेन में 57,648 और फ्रांस में 51,999 लोगों की जान इस वायरस से गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. उत्तर प्रदेश से किसान दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे

    पंजाब और हरियाणा के किसानों के बाद अब उत्तर प्रदेश से किसानों ने राजधानी दिल्ली की तरफ बढ़ने का फ़ैसला किया है.

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में मौजूद भारतीय किसान संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, "सरकार किसानों की समस्या सुलझाने में नाकाम रही है, इसलिए हम दिल्ली की तरफ मार्च कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. कोरोना की मार भारतीय अर्थव्यवस्था पर बरक़रार

  15. टीएमसी विधायक ने मंत्री पद छोड़ा, बीजेपी ने कहा - आएंगे तो स्वागत है

    सुवेंदु अधिकारी

    इमेज स्रोत, hankar Chakraborty/Hindustan Times via Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अगर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक सुवेंदु अधिकारी बीजेपी में आते हैं तो पार्टी में उनका स्वागत किया जाएगा.

    विजयवर्गीय ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “सुवेंदु ममता बनर्जी के अहंकार और भ्रष्टाचार से नाराज़ थे. अगर सुवेंदु जी बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा. टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल होंगे, हम उनके संपर्क में हैं.”

    2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारी ने राज्य सरकार के मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. हालांकि उनके पार्टी से बाहर जाने को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है.

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी का स्टेट ट्रांस्पोर्ट मंत्री के पद से दिया इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया था.

    सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफ़े को ट्वीट करते हुए राज्यपाल धनकड़ ने कहा कि मसले को “संवैधानिक” परिप्रेक्ष्य में देखा जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच ख़बर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफ़े के बाद ट्रांस्पोर्ट मंत्रालय का पोर्टफोलियो अपने पास रखेंगी.

    इससे पहले कई मौक़ों पर अधिकारी को पार्टी के चिन्ह, झंडे या बैनर के बिना ही सार्वजनिक बैठकें करते देखा गया था. यहां तक कि राज्य के कई ज़िलों में अधिकारी के पोस्टर भी देखने को मिले.

    पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं. 294 सीटों वाली इस विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव पर सबकी नज़रें होंगी. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सरकार को बीजेपी कड़ी चुनौती देने का इरादा बना रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. स्वदेशी कोरोना वैक्सीन बनाने के कितने क़रीब पहुंचा भारत

    भारत बायोटेक इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णा ईला भी स्वदेशी वैक्सीन बनने की उम्मीद कर रहे हैं.

    भारत बायोटेक इंटरनेशनरल कोवैक्सीन नाम से स्वदेशी कोरोना वैक्सीन विकसित कर रही है जिसके तीसरे चरण के परीक्षण (ट्रायल) में उत्साहजनक परिणाम मिले हैं.

    हैदराबाद में मौजूद डॉक्टर कृष्णा ईला ने फ़ोन पर बीबीसी से बात की. उन्होंने कहा, "भारत में क्लीनिकल ट्रायल एक बेहद मुश्किल काम है. मैं वॉलेंटियर्स को बधाई देता हूं क्योंकि प्रभावकारी परीक्षण करने वाली भारत में हमारी एकमात्र कंपनी है. इसमें समय लगेगा लेकिन हम वैश्विक मानदंडों का पालन कर रहे हैं."

    हर वैक्सीन के लिए प्रभावकारी परीक्षण का मतलब है कि जिन लोगों के समूह को वैक्सीन दी गई है उनमें बीमारी में आई कमी का प्रतिशत.

    विशेषज्ञों का दावा है कि आनुवंशिक और जातीय पृष्ठभूमि के आधार पर यह रेंज अलग-अलग हो सकती है. इसलिए बड़ी फार्मा कंपनियां अलग-अलग देशों में एक साथ परीक्षण करती हैं.

  17. 'कृषि क़ानूनों को वापस लेने तक जारी रहेगा विरोध'

    केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान पहुंचे.

    एक किसान ने कहा, "हम यहां लंबे वक्त तक प्रदर्शन करने की तैयारी के साथ आए हैं. जब तक कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लिया जाता हमारा विरोध जारी रहेगा."

    इधर दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. कोरोना वैक्सीन कहां तक पहुंची, समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री

    कोरोना की वैक्सीन

    इमेज स्रोत, REUTERSDado RuvicFile Photo

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को कोरोना वैक्सीन तैयार किए जाने की प्रगति की समीक्षा के लिए अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद का दौरा करेंगे.

    प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान अहमदाबाद में दवा कंपनी ज़ायडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ़ इंडिया में वैक्‍सीन बनाये जाने की प्रक्रिया देखेंगे.

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है, “ऐसे समय में जब देश में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के प्रयास निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं, प्रधानमंत्री का ये दौरा और इस मौक़े पर वैज्ञानिकों के साथ उनकी चर्चा काफ़ी अहम होगी. इस दौरे से प्रधानमंत्री को देशवासियों के लिए कोरोना वैक्सीन जल्‍दी लाने की तैयारियों और संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए बनाए गए रोडमैप को समझने में मदद मिलेगी.”

    ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक़, प्रधानमंत्री सबसे पहले अहमदाबाद के पास स्थित जायडस बायोटेक पार्क में कैडिला फार्मास्‍युटिकल्‍स के कोविड वैक्‍सीन बनाने वाले संयंत्र का दौरा करेंगे और वहां टीका बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे.

    जायडस कंपनी, कोविड-19 वैक्‍सीन ZyCoV-D तैयार कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री इसके बाद पुणे जाएंगे और वहां सीरम इंस्‍टीट्यूट में कोरोना वैक्‍सीन, कोवि‍शील्‍ड बनाए जाने की प्रक्रिया देखेंगे.

    वो वैक्‍सीन के सफल परीक्षण के बाद इसके वितरण और आपूर्ति की व्‍यवस्‍था के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे.

    कार्यक्रम के अनुसार अंत में प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां वो भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड में कोविड-19 वैक्‍सीन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

    ये दवा कंपनी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के साथ मिलकर कोविड का टीका, कोवैक्‍सीन बना रही है.

  19. 'तब तक डटे रहेंगे जब तक मांगें पूरी न हो जाएं'

    किसानों का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, EPA/RAJAT GUPTA

    दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार को किसानों को राजधानी आने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त दे दी गई है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें बुराड़ी के एक मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति दी है.

    किसान केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे हैं और सरकार से उनकी चिंता पर ग़ौर करने की अपील कर रहे हैं.

    दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा है, "किसानों के नेताओं के साथ बातचीत करने के बाद उन्हें बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने की इजाज़त दी गई है. हम किसानों से अपील करते हैं कि वो शांति बनाए रखें."

    इससे पहले पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसानों का समूह तीन दिनों तक लगातार मार्च करते हुए राजधानी दिल्ली के क़रीब पहुंचा था.

    किसानों के मार्च के मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर पर पुलिस की भारी तैनाती की गई थी. यहां किसानों के साथ पुलिस की झड़पें भी हुईं. दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस से आंसूगैस के गोले छोड़े. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार किसानों की तरफ से भी पुलिस पर पत्थर फेंके गए.

    इसके बाद जहां कुछ किसान दिल्ली के भीतर आए वहीं कुछ ने सिंघु बॉर्डर पर ही डेरा डाल दिया और कहा कि जब तक उनकी माँगे पूरी ना हो जाए वो वहीं डटे रहेंगे.

    इधर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की है कि किसान विरोध प्रदर्शन ख़त्म करें, सरकार सभी मुद्दों पर उनसे बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार के लाए नए कृषि क़ानूनों से किसानों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे. उन्होंने तीन दिसंबर को किसानों बातचीत की पेशकश की है.

    किसानों का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, REUTERS/Anushree Fadnavis

    पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश के किसानों ने भी लखनऊ समेत की कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए. यहां मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, बागपत, झांसी और जालौन में किसानों ने रास्ता रोक कर विरोध प्रदर्शन किया.

    इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने स्टेडियम को जेल में तब्दील करने की पुलिस की गुज़ारिश को मानने से इनकार कर दिया था. दिल्ली प्रदेश के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना था कि देश का संविधान हर नागरिक को विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त देता है और इसके लिए उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता.

    उन्होंने कहा कि जेल इस समस्या का समाधान नहीं है और केंद्र सरकार को किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए.

  20. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. शुक्रवार की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.