#FarmersProtest: अमित शाह ने कहा, किसानों से चर्चा के लिए केंद्र तैयार
किसानों के विरोध प्रदर्शन से लेकर कोरोना महामारी के हाल तक. देश-दुनिया की सभी ज़रूरी ख़बरें और ताज़ा अपडेट आपको यहाँ मिलेंगे. बीबीसी हिंदी का यह लाइव पन्ना 24 घंटे उपलब्ध है.
लाइव कवरेज
हरियाणा: किसान नेता और अन्य के ख़िलाफ़ दो मामले दर्ज
हरियाणा के करनाल में भारतीय किसान
संघ के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी और और अन्य के ख़िलाफ़ दो मामले दर्ज किए गए हैं.
करनाल के डीएसपी ने बताया कि ये मामले किसानों के मौजूदा विरोध प्रदर्शन से जुड़े
हैं.
उन्होंने कहा, “ये मामले करनाल के सरदार पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं. मामले विरोध
प्रदर्शन के दौरान नियमों के उल्लंघन से जुड़े हैं.”
इमेज स्रोत, ANI
बुराड़ी में किसानों से मिले आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह ख़ान
आम आदमी पार्टी के विधायक
अमानतुल्लाह ख़ान ने बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में इकट्ठे किसानों से देर
रात मुलाकात की.
उन्होंने कहा, “हम यहाँ सुनिश्चित करने आए हैं कि
किसानों को खाने-पीने या रहने की कोई दिक्कत न हो. किसान जब तक यहाँ हैं, हम उनका
ध्यान रखेंगे.”
इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी
सरकार ने स्टेडियमों को अस्थायी जेल में तब्दील किए जाने की केंद्र सरकार की
गुज़ारिश ठुकरा दी थी.
दिल्ली सरकार ने कहा था, “किसानों की माँगें जायज़ हैं और उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है. उन्हें जेल में
डालना समस्या का समाधान नहीं है.”
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, किसानों से मिलते अमानतुल्लाह ख़ान
अमित शाह के प्रस्ताव से ख़ुश नहीं किसान, कल करेंगे फ़ैसला
गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से
विरोध प्रदर्श के लिए दिल्ली के बुराड़ी मैदान में शिफ़्ट होने की अपील है. लेकिन
उनकी इस अपील पर ज़्यादातर किसान संगठन राज़ी नज़र नहीं आ रहे हैं.
सिंघु बॉर्डर पर मौजूद भारतीय
किसान संघ (पंजाब) के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने भी गृह मंत्री के इस प्रस्ताव पर नाख़ुशी ज़ाहिर की है.
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “अमित शाह जी ने जल्दी बातचीत के लिए एक शर्त रख दी है. ये ठीक नहीं है. उन्हें दिल खोलकर बातचीत का प्रस्ताव रखना चाहिए था. हम लोग कल सुबह एक मीटिंग करेंगे और फिर अपना फ़ैसला तय करेंगे.”
इमेज स्रोत, ANI
ब्रेकिंग न्यूज़, किसानों से बात करने को तैयार अमित शाह, रखी ये शर्त
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय
गृहमंत्री अमित शाह ने नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसानों से
कहा है कि केंद्र सरकार उनसे बात करने के लिए तैयार है. हालाँकि शाह ने इस बातचीत
के लिए एक शर्त भी रखी है.
उन्होंने
विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से बुराड़ी मैदान में शिफ़्ट होने की अपील की है.
गृहमंत्री ने कहा,“जैसे ही किसान
तय जगह पर विरोध प्रदर्शन के लिए जाएंगे, केंद्र उनसे चर्चा के लिए तैयार होगा.”
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमित
शाह की अपील गृह मंत्रालय के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप में फ़ॉरवर्ड की गई थी.
इस
अपील में उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में पंजाब-हरियाणा
और देश के कुछ अन्य हिस्सों से किसान दिल्ली सीमा पर आए हुए हैं. पंजाब से आने वाले
किसानों ने दिल्ली सीमा के पास दो प्रमुख हाइवे पर डेरा डाल रखा है.''
''कम तापमान और
सर्दियों के कारण किसानों को परेशानी हो रही है. इसलिए मेरी अपनी किसान भाइयों से
एक विनम्र अपील है. सरकार ने आपके लिए दिल्ली के बुराड़ी मैदान में व्यवस्था की
है, जहाँ आप विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं.”
अमित शाह ने यह भी दुहराया कि केंद्र
सरकार ने तीन दिसंबर को किसानों के एक प्रतिनिधमंडल को उनकी समस्याओं के बारे में
बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया है.
उन्होंने कहा, “कुछ किसान संगठनों और नेताओं ने
तीन दिसंबर के बजाय तुरंत बातचीत की माँग की है. इसलिए मैं सबको भरोसा दिलाना
चाहता हूँ कि जैसे ही आप प्रदर्शन के लिए बुराड़ी मैदान में जाएंगे, सरकार आपसे
चर्चा के लिए तैयार होगी.”
गृहमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 13 नवंबर को सरकार ने किसानों के मुद्दों
के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया था. उन्होंने बताया कि इस बैठक में
केंद्र सरकार की ओर से कृषि मंत्री और रेल मंत्री मौजूद थे.
हालाँकि विरोध प्रदर्शन कर रहे किसा फ़िलहाल बुराड़ी मैदान में जाने के लिए
तैयार नज़र नहीं आ रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सिंघु बॉर्डर से हिलने को राज़ी नहीं है किसान, पहले बातचीत की माँग
अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे में मोदी ने लिया वैक्सीन डेवलपमेंट का जायजा
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे में कोरोना वैक्सीन के विकास और उत्पादन के लिए हो रही तैयारियों का जायजा लिया.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि एक दिन की उनकी यात्रा का मक़सद कोरोना वैक्सीन के लिए तैयारियों और चुनौतियों को समझना था.
मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव अहमदाबाद में दवा कंपनी ज़ाइडस कैडिला का सेंटर था.
इसके बाद एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, "ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया. मैं उनके इस कार्य हेतु किए जा रहे प्रयास के लिए टीम की सराहना करता हूं. भारत सरकार इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए उनके साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है."
ज़ाइडस कैडिला के चेयरमैन पंकज पटेल ने हाल ही में कहा ता कि उनकी कंपनी मार्च, 2021 तक वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लेगी और वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक का उत्पादन कर सकेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मोदी के इस दौरे का दूसरा पड़ाव हैदराबाद था जहां उन्होंने फार्मा कंपनी भारत बॉयोटेक की मैन्युफैक्चिंग फैसिलिटी का दौरा किया.
उन्होंने कहा, "हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा में, स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई. अब तक के परीक्षणों में हुई प्रगति के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी. उनकी टीम त्वरित प्रगति के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर कार्य कर रही है."
भारत बॉयोटेक के कोवैक्सीन प्रोजेक्ट में इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वीरोलॉजी भी साझीदार है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
एक दिन के इस व्यापक दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा और आख़िरी पड़ाव पुणे था जहां वे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के कैंपस गए.
एसआईआई कोवीशील्ड नाम के वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है.
अनूपा दास: KBC जीतने के बाद कितनी बदली है बस्तर की महिला टीचर की ज़िंदगी
इमेज स्रोत, SONY
इमेज कैप्शन, केबीसी में करोड़पति बनने वालीं अनूपा दास
छत्तीसगढ़ के बस्तर की चर्चा आम तौर पर माओवादी हिंसा के लिए होती है लेकिन इन दिनों केबीसी सीज़न 12 में करोड़पति बनने वाली अनूपा दास के कारण बस्तर चर्चा में है.
अनूपा दास कहती हैं, "मैं पिछले 20 सालों से किसी प्रतियोगी की तरह कौन बनेगा करोड़पति की तैयारी कर रही थी और मैं न केवल केबीसी में पहुंची बल्कि मैंने एक करोड़ रुपये भी जीते. यह मेरे सपनों के सच होने की तरह है."
बस्तर के एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत अनूपा दास केबीसी सीज़न 12 में एक करोड़ रुपये जीतने वालीं तीसरी महिला प्रतिभागी हैं.
इससे पहले केबीसी सीज़न 12 में दिल्ली की नाज़िया नसीम और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वालीं आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपये जीते हैं.
बस्तर ज़िले के मुख्यालय जगदलपुर में पली-बढ़ीं 42 साल की अनूपा दास बचपन से ही पढ़ने-लिखने में कुशल रही हैं. उनके घर के पास ही स्कूल था और पास में ही लाइब्रेरी भी थी, जहां वे अक्सर जाया करती थीं.
वर्जिनिटी टेस्ट: 'कौमार्य जाँच से पता चलेगा कि मैं वर्जिन हूँ और तभी शादी होगी'
इमेज स्रोत, Getty Images
बीबीसी न्यूज़बीट और 100 वुमन की टीम ने अपनी जाँच में पाया कि ब्रिटिश मेडिकल क्लिनिकों पर महिलाओं का विवादित कौमार्य टेस्ट किया जाता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ ये टेस्ट मानवाधिकारों का उल्लंघन है. ये संगठन इस टेस्ट पर प्रतिबंध भी चाहते हैं.
आलोचकों का कहना है कि ये टेस्ट अवैज्ञानिक हैं और ये साबित भी नहीं कर सकते कि किसी का कौमार्य भंग हुआ है या नहीं. बल्कि ये यौन शोषण का ही एक रूप हो सकता है.
इस टेस्ट में महिला के जननांग को चेक किया जाता है ये देखने के लिए कि हायमन पूरी तरह मौजूद है या नहीं.
बीबीसी ने अपनी छानबीन में पाया कि कई प्राइवेट क्लीनिक कौमार्य रिपेयर का विज्ञापन दे रहे हैं और जब उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होंने 150 से 300 पाउंड के बीच तथाकथित 'कौमार्य जाँच' का प्रस्ताव दिया.
मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह: जिन्हें ईरान की डिफेंस इंडस्ट्री का क़ासिम सुलेमानी कहा जाता था
इमेज स्रोत, HAMSHAHRIONLINE
इमेज कैप्शन, मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह
मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह ईरान के सबसे प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक और आईआरजीसी के वरिष्ठ अधिकारी थे. पश्चिमी देशों के सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार वो ईरान में बहुत ही ताक़तवर थे और ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम में उनकी प्रमुख भूमिका थी.
इसराइल ने साल 2018 में कुछ ख़ुफ़िया दस्तावेज़ हासिल करने का दावा किया था जिनके अनुसार मोहसिन ने ही ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम की शुरुआत की थी.
उस समय नेतन्याहू ने प्रेसवार्ता में मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह को ईरान के परमाणु कार्यक्रम का प्रमुख वैज्ञानिक क़रार देते हए कहा था, "उस नाम को याद रखें."
साल 2015 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह की तुलना जे रॉबर्ट ओपनहाइमर से की थी.
ओपनहाइमर वो वैज्ञानिक थे जिन्होंने उस मैनहट्टन परियोजना की अगुवाई की थी जिसने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहला परमाणु बम बनाया था.
सेबी ने लगाया एनडीटीवी के प्रमोटर्स पर दो साल का प्रतिबंध, आदेश के ख़िलाफ़ अपील करेगी कंपनी
इमेज स्रोत, PTI
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एनडीटीवी के प्रमोटर्स प्रणय रॉय और राधिका रॉय के प्रतिभूति बाज़ार (शेयर मार्केट) में कारोबार करने पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है साथ ही उन्हें 12 साल पहले इनसाइडर ट्रेडिंग के
ज़रिए अवैध रूप से कमाए 16.97 करोड़ रुपये की रक़म को लौटाने का निर्देश भी दिया गया है.
हालांकि कंपनी ने इन आरोपों से यह कहते हुए इनकार किया है कि वो इसके ख़िलाफ़ तुरंत अपील करेगी.
एनडीटीवी के संस्थापकों राधिका तथा प्रणय रॉय का प्रतिनिधित्व करने वाले डीएमडी एडवोकेट्स के वरिष्ठ पार्टनर फेरेश्ते सेठना के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कहा है कि 'इनसाइ़र ट्रेडिंग' को लेकर दिया गया सेबी का आदेश तथ्यों के ग़लत
आकलन पर आधारित है, और अपील के बाद जांच में सही साबित नहीं होगा. अपील तुरंत दाखिल की जाएगी.
सेबी के आदेश में एनडीटीवी के तीन पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों पर भी जुर्माना लगाया गया है, जिनमें कंपनी के पूर्व सीईओ और सीएफ़ओ भी शामिल हैं.
इसके साथ ही नियामक संस्था ने कंपनी के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग के लिए सात व्यक्तियों और कंपनियों पर भी एक से दो साल का प्रतिबंध लगाया है.
इनमें से कुछ लोगों को तब कि शेयर ट्रेडिंग से हुई अवैध कमाई को वापस करने को कहा गया है जब उनके पास अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) था.
यूपीएसआई कंपनी के आंतरिक मामले से जुड़ी वह जानकारी है जिसका कंपनी ने खुलासा नहीं किया हो और इसके आधार पर कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ा कोई व्यक्ति अथवा संस्था शेयरों की ख़रीद बिक्री से मुनाफ़ा कमाए तो उसे इनसाइडर ट्रेडिंग कहते हैं. सेबी के 1992 में बनाए क़ानून के मुताबिक यह गैर क़ानूनी है.
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी कैसे बने एलन मस्क
इमेज स्रोत, REUTERS/HANNIBAL HANSCHKE
इमेज कैप्शन, एलन मस्क
हफ़्ते की बड़ी आर्थिक खबरों में से एक थी- एलन मस्क की टेस्ला कम्पनी पाँच लाख करोड़ डॉलर की हुई और इसी के साथ एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर बन गए.
इस दूसरे पायदान पर उनसे पहले बिल गेट्स थे.
टेक्नॉलॉजी जगत की खबरों से सम्बंधित बीबीसी टेक टेंट पॉडकास्ट का सवाल है कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली इस कम्पनी में निवेशकों को ऐसा क्या दिख रहा है जो एक साल पहले नहीं दिखा था.
क्योंकि साल 2020 की शुरुआत में स्टॉक बाज़ार ने टेस्ला की क़ीमत 80 अरब डॉलर आंकी थी और तब भी कहा जा रहा था कि ये क़ीमत ऐसे बिज़नेस के लिए ज़्यादा ही है जो कोई ख़ास फ़ायदेमंद नहीं है.
पूरे साल इस कम्पनी के शेयर्स बढ़ते रहे और फिर कम्पनी पाँच लाख करोड़ डॉलर की क़ीमत भी पार कर गई.
कृषि क़ानून: प्रदर्शनकारी किसान बोले, हम हाइवे पर ही डटे रहेंगे
वीडियो कैप्शन, प्रदर्शनकारी किसान बोले, 'हम हाइवे पर ही डटे रहेंगे'
सिंघु बॉर्डर पर जमा हज़ारों किसानों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह एक बैठक की और फ़ैसला किया कि वो सिंघु बॉर्डर पर ही अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.
जबकि उन्हें प्रदर्शन करने के लिए उत्तरी दिल्ली में जगह देने की पेशकश की गई है. टिकरी बॉर्डर पर इकट्ठा किसान भी फिलहाल वहीं जमे हुए हैं.
उम्मीद की जा रही है कि वो निर्धारित विरोध स्थल जाने को लेकर जल्द ही कोई फ़ैसला ले सकते हैं.
पंजाब से दिल्ली आने वाले एक प्रमुख रास्ते, सिंघु बॉर्डर पर बैठक के बाद एक किसान नेता ने कहा कि वो वहां से हिलेंगे नहीं और वहीं प्रदर्शन जारी रखेंगे.
उन्होंने कहा, "हम यहां (सिंघु बॉर्डर) से नहीं हिलेंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. हम घर वापस नहीं लौटेंगे. प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पंजाब और हरियाणा से हज़ारों किसान आए हैं."
तुर्की की गायिका जो हिंदी में गाने गाती हैं
वीडियो कैप्शन, तुर्की की गायिका जो हिंदी में गाने गाती हैं
बॉलीवुड गानों की शौक़ीन ओयको गुल का संबंध तुर्की के शहर अंकारा से हैं.
लेकिन उनकी गायकी सुन कर कोई यह नहीं कह सकता कि उनका संबंध भारत या पाकिस्तान से नहीं है.
22 साल की ओयको गुल हिंदी और उर्दू भाषाओं में गाने गाती हैं.
भारतीय और पाकिस्तानी संगीत में उनकी दिलचस्पी आमिर ख़ान की फ़िल्म 'लगान' से शुरू हुई.
उस समय वो सिर्फ़ दस साल की थीं. ओयको गुल से बीबीसी संवाददाता समरा फ़ातिमा ने बातचीत की.
मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह के इंतक़ाम पर आमदा ईरान, इसराइल ने अपने दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाई
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह
मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह के कत्ल का इलज़ाम लगने के बाद इसराइल ने दुनिया भर में अपने दूतावासों की सुरक्षा बढ़ा दी है.
ईरान ने इसराइल पर अपने परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का आरोप लगाया है.
यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़ ईरान के कई नेताओं ने बदले की कार्रवाई की धमकी दी है जिसके मद्देनज़र इसराइल ने ये कदम उठाया है.
इसके साथ ही यहूदी आबादी वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं.
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि उनका देश वक़्त आने पर मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह के क़त्ल का इंतक़ाम लेगा.
ईरान के नेता अयोतल्लाह अली ख़ामनेई ने अपने टॉप लेवल के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की आलोचना की है.
साथ ही उन्होंने कहा है कि ईरान की सरकार इस अपराध को गंभीरता से लेगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सज़ा दी जाएगी.
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन बनाने के कितने क़रीब पहुंचा भारत
इमेज स्रोत, SOPA IMAGES
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के तीन वैक्सीन विकास केंद्रों का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान उनका अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद जाने का कार्यक्रम है.
प्रधानमंत्री अहमदाबाद में जाइडस बायोटैक पार्क, पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और हैदराबाद में भारत बायोटेक का दौरा करेंगे.
इस दौरान पीएम मोदी वैक्सीन की प्रगति और बड़े पैमानी पर इसके उत्पादन की तैयारियों का जायजा लेंगे.
पूरी दुनिया की तरह भारत में भी कोरोना वायरस की वैक्सीन का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है. लेकिन, ये सवाल भी उठ रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माणकर्ता भारत इस मामले में कितना आगे है और कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन कब बना पाएगा.
Cover Story: क्यों ख़ास हैं जम्मू कश्मीर जिला विकास परिषद चुनाव
वीडियो कैप्शन, Cover Story: क्यों ख़ास बन गए हैं जम्मू कश्मीर जिला विकास परिषद चुनाव
पिछले साल जम्मू कश्मीर का दर्जा बदलने के बाद पहली बार वहां कोई बड़ा चुनाव होने जा रहा है.
दूसरे किसी राज्य में ज़िला विकास परिषद चुनाव की वैसे तो उतनी चर्चा नहीं होती...
लेकिन ये चुनाव ख़ास बन गए हैं. आखिर इसकी वजह क्या है?
चीनी वैज्ञानिकों का दावा, भारत से दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस
इमेज स्रोत, SAJJAD HUSSAIN
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
चीनी वैज्ञानिकों के एक दल ने दावा किया है कि कोरोना वायरस पहली बार भारत से होकर दुनिया भर में फैला.
नवभारत टाइम्सने यहख़बरब्रितानी अख़बारडेली मेलके हवाले से छापी है. ख़बर के मुताबिक़ चीनी ऐकेडमी ऑफ़ साइंसेज़ के वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि कोरोना वायरस संभवत: साल 2019 की गर्मियों में भारत में पैदा हुआ था.
चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना वायरस जानवरों से होकर गंदे पानी के ज़रिए इंसानों में पहुँच गया. इसके बाद यह भारत से चीन के वुहान पहुँचा, जहाँ इसकी पहचान हुई.
चीनी वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि भारत की "लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और युवा आबादी के कारण कोरोना वायरस कई महीनों तक बिना पकड़ में आए लोगों को संक्रमित करता रहा."
हालाँकि दूसरे देशों के वैज्ञानिकों ने चीनी वैज्ञानिकों के इस दावे को ग़लत बताया है. ब्रिटेन की ग्लास्गो यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डेविड रॉबर्ट्सन ने कहा है कि चीनी वैज्ञानिकों का शोध त्रुटिपूर्ण है और यह कोरोना वायरस के बारे में जानकारी में कोई इज़ाफ़ा नहीं करता.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के सचिव ने की खुदकुशी की कोशिश
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष को बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष के कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश करने के बाद राज्य में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का आना शुरू हो गया है.
कर्नाटक कांग्रेस ने शनिवार को इस मामले में जांच की मांग की.
पार्टी का कहना है कि जांच से ही सच सामने आएगा और साथ ही कांग्रेस की तरफ़ से ये दावा भी किया गया कि कुछ गोपनीय मामले इस घटना से जुड़े हो सकते हैं.
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ये आरोप लगाया है कि प्राइवेट किस्म के कुछ वीडियो के कारण एनआर संतोष ने खुदकुशी करने की कोशिश की होगी.
हालांकि येदियुरप्पा सरकार के मंत्री आर अशोक और केएस ईश्वरप्पा ने डीके शिवकुमार के दावों को बेबुनियाद बताया है.
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव: बीजेपी, टीआरएस और एमआईएम के बीच टक्कर
इमेज स्रोत, NOAH SEELAM/ Contributor
इमेज कैप्शन, लोकसभा चुनाव 2019 में तेलंगाना में चार सीटें जीतने का जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
हैदराबाद में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं. ये निकाय चुनाव इसलिए भी ख़ास बन गए हैं क्योंकि एक के बाद एक बीजेपी के कई बड़े नेता हैदराबाद में चुनावी रैलियां कर रहे हैं.
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 150 पार्षद चुने जाने हैं जिन पर शहर में प्रशासन और आधारभूत ढांचे के निर्माण की ज़िम्मेदारी होती है.
इमारत व सड़क निर्माण, कूड़े का निपटारा, सरकारी स्कूल, स्ट्रीट लाइट, सड़कों का रखरखाव, शहर योजना, साफ-सफाई और स्वास्थ्य ऐसे मसले हैं जो नगर निगम संभालता है.
इस समय 1,122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. एक दिसंबर को मतदान किया जाएगा और चार दिसंबर को नतीजों की घोषणा होगी.
जीडीपी माइनस 7.5 फ़ीसदी - ये अच्छी ख़बर या बुरी?
इमेज स्रोत, NURPHOTO
इतिहास में पहली बार भारत में आर्थिक मंदी आ गई है. जुलाई से सितंबर के बीच भारत की अर्थव्यवस्था साढ़े सात फीसदी घटी है.
इससे पहले की तिमाही में यह गिरावट 24.9 फीसदी थी. उसके मुक़ाबले आज हालत अच्छी है, चिंताजनक है या फिर चिंताजनक होते हुए भी उम्मीद से भरी है? इसका जवाब इस बात पर निर्भर है कि आप इसे किस नज़रिए से देखना चाहते हैं.
24.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट के बाद यह गिरावट थमकर साढ़े सात फीसदी ही रह गई ये - तो इस नज़रिए से ये अच्छी ख़बर हुई न!
सरकार की तरफ से इस दलील को रखने वाले यही समझा रहे हैं. उनका कहना है कि कोरोना के भयानक झटके के बाद अब जो आंकड़ा आया है वो आशंका से कम है और इस बात का संकेत है कि आगे हालात बेहतर होंगे.