वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक़ का निधन- आज की बड़ी ख़बरें

उदारवादी छवि वाले देश के बड़े इस्लामिक स्कॉलर कल्बे सादिक़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इसी महीने की 17 तारीख़ को उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

लाइव कवरेज

  1. Cover Story: अमेरिकी फ़ौज की वापसी का अंजाम?

    वीडियो कैप्शन, Cover Story: अमरीकी फ़ौज की वापसी का अंजाम?

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन जनवरी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

    उसके ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का एक अहम फ़ैसला अमल में आ चुका होगा.

    ये फ़ैसला अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ में तैनात अमेरिकी सैनिकों की वापसी से जुड़ा है.

    ये एक ऐसा फ़ैसला है जिसे लेकर ट्रंप के सहयोगी हैरान हैं तो नेटो ने फिक्र जाहिर की है.

    क्या है इसकी वजह, कवर स्टोरी में विस्तार से बात.

  2. बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशल्स के लिए आज रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, ANI

    विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशल्स के लिए छह दिनों के दौरे पर रवाना हो रहे हैं.

    विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार विदेश मंत्री तीनों देशों में अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे. बयान में कहा गया है, "एस जयशंकर 24 और 25 नवंबर को बहरीन के दौरे पर रहेंगे. बतौर विदेश मंत्री उनकी ये पहली बहरीन यात्रा होगी. वे द्विपक्षीय मुद्दों और साझा हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे."

    बहरीन में साढ़े तीन लाख से भी ज़्यादा भारतीय लोग रहते हैं.

    इसके बाद एस जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे जहां वे 25 और 26 नवंबर को रहेंगे.

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूएई में एस जयशंकर की मुलाकात वहां के विदेश मंत्री जायद अल नाहयान से 26 नवंबर को होगी.

    दोनों देशों की बातचीत में अन्य मुद्दों के अलावा वहां काम कर रहे भारतीय कामगारों का मुद्दा भी शामिल होगा. संयुक्त अरब अमीरात में तीस लाख से ज़्यादा भारतीय काम करते हैं.

  3. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. सोमवार की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.