बीजेपी अगले 2-3 महीनों में महाराष्ट्र में सरकार बना लेगी: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने कहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र में अगले 2-3 महीनों में अपनी सरकार बना लेगी.
उन्होंने ट्वीट कर यह दावा किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी ने तैयारी कर ली है.
महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेसी की गठबंधन सरकार है.
विधानसभा चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने मिल कर लड़ा था और दोनों के गठबंधन को बहुमत भी मिल गया था. लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर शिवसेना और बीजेपी में बात नहीं बन सकी और फिर महीनों तक चले राजनीतिक रस्साकशी के बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली.
उसके बाद से ही इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने की पूरी कोशिश करेगी.
लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मंत्री ने इस तरह का कोई बयान दिया हो.
दानवे जालना से सांसद हैं और मोदी मंत्रिमंडल में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री हैं.














