भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के क़रीब 49 हज़ार मामले
दुनिया भर में कोरोना मरीज़ों की संख्या एक करोड़ 56 लाख पार कर गई है और छह लाख 36 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
लाइव कवरेज
फ़्रांस में भारत समेत 16 देशों के यात्रियों की 'ऑन द स्पॉट' टेस्टिंग
फ़्रांसीसी
प्रधानमंत्री ज्यां कैस्टेक्स ने कहा है कि 16 देशों (अमरीका, ब्राज़ील,अल्जीरिया, बहरीन, इसराइल, भारत, दक्षिण अफ़्रीका, कुवैत, क़तर, संयुक्त अरब
अमीरात, ओमान, पनामा, पेरू, सर्बिया, तुर्की और मेडागास्कर) से पहुंचने वाले
यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही ‘ऑन द स्पॉट’ टेस्ट किया जाएगा.
उन्होंने कहा, “यह नियम इन देशों से आने वाले लोगों और यहां से लौटने वाले सभी
फ़्रांसीसी नागरिकों पर लागू होगा.”
कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने पर लोगों को अनिवार्य
रूप से 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा.
फ़्रांस में एक बार
फिर बढ़ते संक्रमण मामलों को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय
ने बताया कि वहां रोज़ाना कोरोना संक्रमण के 1,000 से ज़्यादा मामले दर्ज किए जा
रहे हैं.
इमेज स्रोत, EPA
अगले साल तक ही सामान्य होंगे हालात: डॉक्टर फ़ाउची
अमरीका
के प्रमुख और वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा कि हमें
स्थिति सामान्य होने की उम्मीद अगले साल ही करनी चाहिए.
उन्होंने अमरीकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट से कहा, “मुझे लगता है कि हमें असल में स्थिति सामान्य
होने की बात अगले साल 2021 में ही करनी चाहिए.”
डॉक्टर फ़ाउची ने कहा कि कि इस साल के आख़िर तक अमरीका में कोरोना
वायरस की ‘सुरक्षित
और प्रभावी’ वैक्सीन
उपलब्ध होगी लेकिन इसे पूरी दुनिया में पहुंचने में कई और महीने लग जाएंगे.
इमेज स्रोत, Reuters
ब्रेकिंग न्यूज़, दुनिया भर में कोरोना संक्रमण और मौतों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़त
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि लॉकडाउन की घटती पाबंदियों के बीच
पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड
तेज़ी दर्ज की गई.
डब्ल्यूएचओ
के अनुसार, शुक्रवार को दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के 2,84,196 नए मामले
सामने आए और कुल 9,753 लोगों की मौत हुई. 30 अप्रैल के बाद से यह दैनिक मौतों का
सबसे बड़ा आंकड़ा है.
वहीं,
नए मामलों की संख्या ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के जुलाई का रिकॉर्ड (2,59,848)
तोड़ दिया है.
इमेज स्रोत, AFP
दक्षिण कोरिया में घरेलू संक्रमण घटा लेकिन बाहरी संक्रमण चुनौती
बाहर
से आने वाले कोरोना वायरस मामलों की वजह से दक्षिण कोरिया में संक्रमण का स्तर
मार्च के बाद अब काफ़ी बढ़ गया है.
शनिवार
को यहां कोविड-19 संक्रमण के 113 नए मामले दर्ज किए गए. अब यहां बाहर से आने
वाले मामलों की संख्या में तेज़ी देखी गई है जबकि इससे पहले दक्षिण कोरिया में घरेलू
ट्रांसमिशन काफ़ी ज़्यादा था.
इराक़ से वापस आए कई स्वास्थ्यकर्मी और रूस से लौटे कई नाविक भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए
हैं.
दक्षिण
कोरिया ने घरेलू संक्रमण पर काफ़ी हद तक काबू पा लिया है और अब उसके लिए बाहरी
संक्रमण को रोकने की चुनौती है. इसी मद्देनज़र विदेशों से आने वाले हर नागिरक के
लिए दो हफ़्ते के क्वारंटीन का सख़्त नियम लागू कर दिया गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रियंका गांधी को योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी
कांग्रेस
नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी
लिखकर कहा है कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में ‘विस्फोट’ के बीच सरकार की कम टेस्टिंग वाली नीति से
हालात ‘डरावने’ हो सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भोपाल में 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, किराने और सब्ज़ी की दुकानें भी बंद
शुरैह नियाज़ी
भोपाल से, बीबीसी हिंदी के लिए
कोरोना
के बढ़ते मामलों की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 दिन का लॉकलाउन लागू
हो चुका है. शहर से बाहर जाने और आने वाले लोगों को ई-पास की ज़रूरत होगी.
इस दौरान
होटल, रेस्तरां, धार्मिक स्थल, किराने और सब्ज़ी की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. यहां तक कि किराने
की होम डिलीवरी भी नहीं हो सकेगी.
प्रशासन
का कहना है कि संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिये एक ही उपाय है कि लोग अपने घरों में
रहें और फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
सरकार ने फैसला किया है कि सरकारी
दफ़्तरों में सभी अधिकारी आएंगे लेकिन बाकी स्टाफ़ सिर्फ़ 30 फ़ीसदी तक ही आ
सकेगा. बैंक भी 30 फ़ीसदी स्टाफ़ के साथ खुले रहेंगे लेकिन वो आम जनता के काम नहीं
करेंगे.
भोपाल
में शनिवार सुबह तक कोरोना के 221 मरीज़ मिले हैं, जिससे शहर का आंकड़ा 5,356 पर
पहुंच गया है.
वहीं, प्रदेश में यह आंकड़ा 26,210 हो गया है. इस बीच मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान भी कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं.
इमेज स्रोत, Nur Photo
कोरोना काल की गवाही देती ये तस्वीरें....
कोरोना संकट के इस दौर में दुनिया की तस्वीर ही बदल गई है. लोग मास्क लगाए और एक-दूसरे से दूरी बनाए नज़र आ रहे हैं. लेकिन महामारी के बावजूद दुनिया थमी नहीं है. धीरे-धीरे ही सही, ज़िंदगी चल रही है.
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से हम आपके लिए चुनकर लाए हैं इस दौर की कुछ ज़ुदा तस्वारें...
इमेज स्रोत, AMIT DAVE/REUTERS
इमेज कैप्शन, इस नर्स के माथे पर जमी पसीने की ये बूंदे बताती हैं कि वो अपना काम कितनी लगन और समर्पण से कर रही हैं. तस्वीर अहमदाबाद की है.
इमेज स्रोत, DAI KUROKAWA/EPA
इमेज कैप्शन, जापान के क्योटो की एक तस्वीर. चेहरे पर मास्क लगाए ये महिलाएं मंदिर जा रही हैं.
इमेज स्रोत, BAZ RATNER/REUTERS
इमेज कैप्शन, महामारी ज़िंदगियां मिटाती है, भूख और ज़रूरतें नहीं. इसलिए काम तो करना ही होगा. केन्या में गुलाबों के खेत में काम करती एक महिला.
इमेज स्रोत, ONATHAN BRADY/PA WIR
इमेज कैप्शन, लंदन में इस आर्ट गैलरी को आम जनता के लिए फिर से खोले जाने की तैयारियां हो रही हैं. इसी तैयारी का हिस्सा है वहां काम करने वाली ये महिला स्टाफ़.
पक्षियों को खिलाते और बाइक चलाते नज़र आए ब्राज़ील के राष्ट्रपति
ब्राज़ील के राष्ट्रपति जाएर बालोसोनारो को अपने आधिकारिक आवास पर कुछ पक्षियों को खिलाने और मोटरबाइक चलाते देखा गया.
बोलसोनारो मास्क लगाए भी नज़र आए. कोविड-19 को 'मामूली फ़्लू' कहने वाले ख़ुद कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं. उनका दूसरा कोरोना टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है.
जाएर बोलसोनारो कोरोना वायरस को लेकर अपने कई बयानों की वजह से विवादों में रहे हैं. इस महामारी को हल्के में लेने और इस बारे अंसवेदनशीलता के आरोप लगते रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वीडियो: कोरोना आपके दिमाग़ पर क्या असर कर सकता है?
दुनिया भर में 300 से ज़्यादा अध्ययन हो चुके हैं जो बताते हैं कि कोविड 19 मरीज़ों के दिमाग़ पर भी असर पड़ रहा है. इनमें वो मरीज़ भी हैं जो युवा हैं.
पहले की महामारियों में भी ऐसा देखा गया है. ज़्यादा जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है संक्रमण, प्लाज़्मा थेरेपी की तैयारी
आलोक
पुतुल
रायपुर
से, बीबीसी हिंदी के लिए
पिछले
24 घंटों में छत्तीसगढ़ में 446 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है, जो अब तक सबसे अधिक है. इनमें सर्वाधिक 246 लोग
राजधानी रायपुर के हैं.
जिन
कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है, उनमें
राज्य में सिंधी समाज के प्रमुख संत युधिष्ठिर लाल और उनके परिजन भी शामिल हैं.
सिंधी समाज के धार्मिक केंद्र शदाणी दरबार में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण
के 20 मामले सामने आये हैं.
इसके
अलावा राज्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके विज और उनके परिवार के दो सदस्य भी
कोरोना संक्रमित मिले हैं. रायपुर ज़िले के सिविल सर्जन और उनके परिजन भी कोरोना
पॉज़िटिव पाये गये हैं.
देश
में जब पहली बार लॉकडाउन किया गया था, तब
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का केवल एक मामला सामने आया था. मई के तीसरे सप्ताह
तक भी संक्रमितों का आंकड़ा दो अंकों में सिमटा रहा लेकिन इसके बाद कोरोना
संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई.
अब
यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6819 तक जा पहुंचा है और 37
लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमितों में एक तिहाई लोग राजधानी रायपुर के हैं.
इसके अलावा संक्रमितों में 465 से अधिक लोग सुरक्षाबलों या पुलिस से जुड़े हुये
हैं.
राजधानी
रायपुर में एम्स समेत सभी सरकारी अस्पताल और कोविड-19 सेंटर में मरीज़ों के लिये
कोई जगह नहीं बची है. इसके बाद शनिवार को इनडोर स्टेडियम में मरीज़ों के इलाज की
तैयारी शुरू की जा रही है.
इस
बीच राज्य में प्लाज़्मा थेरेपी से इलाज की तैयारी भी की जा रही है. हालांकि एम्स
के निदेशक नितिन एम. नागरकर का कहना है कि प्लाज़्मा थेरेपी से इलाज को लेकर
केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन
अब तक इसकी अनुमति नहीं मिल पाई है.
इस बीच एम्स (रायपुर) में ठीक हो चुके मरीज़ों का प्लाज़्मा एकत्र किया जा रहा है.
वहीं,
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया है कि कई मामले ऐसे आ रहे हैं, जिनमें कोरोना का सैंपल देने वालों ने अपना
नाम-पता और फ़ोन नंबर ग़लत बताया है. ऐसे लोगों की जांच रिपोर्ट आने के बाद उनकी
तलाशी में मुश्किल आ रही है.
इमेज स्रोत, AIIMS/RAIPUR
आम लोगों की तरह होगा शिवराज का इलाज: भाजपा
कोविड-19
पॉज़िटिव पाए गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य के चिरायु
अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.
भाजपा
के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा है कि ‘वो आम लोगों के मुख्यमंत्री हैं, इसलिये उनका
इलाज वही होगा जहां पर आम लोग इलाज करा रहे है.’
उन्होंने
कहा, "मुख्यमंत्री के लिए कोई विशेष इंतज़ाम नही किया
जा रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कोरोना पॉज़िटिव शिवराज पर दिग्विजय का तंज़
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने पर उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई है.
हालांकि साथ ही उन्होंने शिवराज पर एक तंज़ भी कस दिया.
दिग्विजिय सिंह ने ट्वीट किया, "दुख है शिवराज जी, आप कोरोना संक्रमित पाए गए. ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें. आपको सोशल डिस्टेंसिंग का ख़याल रखना था, जो आपने नहीं रखा. मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर ली थी. आप पर कैसे करते. आगे अपना ख़याल रखें."
शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने की वजह से लगातार विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं.
हाल के दिनों में वो कई कार्यक्रमों में अपने मंत्री, अधिकारियों और कार्यक्रताओं के बेहद करीब देखे गए हैं. राज्य के मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना का वजह से पहले ही अस्पताल में हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ओडिशा: बढ़ते संक्रमण मामलों के बीच प्लाज़्मा थेरेपी को सरकार का बढ़ावा
सुब्रत कुमार पति
भुवनेश्वर से, बीबीसी हिंदी के लिए
ओडिशा
में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 10 मौत हुई है. इसके साथ मौत का आंकड़ा 130 पर
पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में मिले 1320 पॉज़िटिव मामलों के साथ प्रदेश में कुल
पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 24,013 हो गया है.
ओडिशा
में पिछले 15 दिनों से पॉज़िटिव मामलों में तेजी से इजाफ़ा देखने को मिल रहे हैं.
वहीं राज्य में प्लाज़्मा थेरेपी शुरू हो गयी है.
अब ओडिशा
के सभी मंत्री उनके ज़िलों में कोरोना से स्वस्थ हो कर लौटे लोगों को प्लाज़्मा
देने के लिए उत्साहित करेंगे. राज्य
सरकार ने कटक और राउरकेला में प्लाज़्मा बैंक बनाए गए हैं. भुवनेश्वर और ब्रह्मपुर
में भी जल्द ही प्लाज़्मा बैंक खुलेगा.
देश
के कुछ ही राज्यों में प्लाज़्मा थेरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जिनमें से ओडिशा एक है.
इमेज स्रोत, Reuters
ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉज़िटिव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. उन्होंने थोड़ी देर पहले ख़ुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन में जाने की अपील की है.
मुख्यमंत्री ने लिखा, "मेरे
प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है.
मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे
निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ.''
उन्होंने
लिखा, “मैं
कोविड-19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूँ. डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं
को क्वारन्टीन करूंगा. मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण
देती है. मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर
लोग मिलते थे."
उन्होंने
कहा, “कोविड-19
का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है. मैं 25 मार्च से
प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ. मैं
यथासंभव अब वीडियो कॉफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा.''
शिवराज
सिंह चौहान और उनके मंत्री फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने की वजह से
लगातार विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं. हाल के दिनों में वो कई
कार्यक्रमों में अपने मंत्री, अधिकारियों
और कार्यक्रताओं के बेहद करीब देखे गए हैं.
राज्य
के मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना की वजह से पहले ही अस्पताल में हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमेज स्रोत, Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो
असम: 1,080 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, तीन की मौत
दिलीप
कुमार शर्मा
गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
पूर्वोत्तर
राज्य असम पुलिसकर्मियों में कोविड-19 पॉज़िटिव मामलों की कुल संख्या शुक्रवार को
1,080 तक पहुंच गई. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 29,921 दर्ज
की गई है.
असम
के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जीपी सिंह ने एक ट्वीट कर बताया,‘’अबतक असम पुलिस के कुल 1080 जवान
कोरोना से संक्रमित हुए है,
जिनमें 805 जवान पूरी तरह ठीक हो चुके
है. इनमें से 110 पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली है.हमने अबतक अपने तीन सहयोगियों को खोया
है."
राज्य
के स्वास्थ्य विभाग की एक ताज़ा जानकारी के अनुसार यहां अब तक कोविड-19 के कुल
29,921 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 21,761 मरीज़ ठीक हो चुके है. वहीं, अब तक कोरोना
संक्रमित 76 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल राज्य में 8,081 कोविड मरीज़ों का
इलाज चल रहा है.
इस
बीच असम सरकार ने अस्पताल से छुट्टी के बाद ठीक हुए मरीज़ों के लिए होम क्वारंटीन
की अवधि को 14 दिन से घटाकर सात दिन कर दिया है.
स्वास्थ्य
मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया,"स्थिति को देखते हुए असम सरकार ने अस्पताल से
छुट्टी के बाद होम क्वारंटीन की अवधि को कम करने का फ़ैसला किया है. अब हम बीपीएल, बुजुर्ग लोगों, बीमार और दिव्यांगजन के तहत रहने वाले परिवारों को छोड़कर अन्य लोगों
को 2,000 रुपये का ज़रूरी सामान उपलब्ध नहीं कराएंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पश्चिम बंगाल: लॉकडाउन तोड़ने वालों पर लाठीचार्ज, 100 से ज़्यादा गिरफ़्तार
प्रभाकर मणि तिवारी
कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
पश्चिम
बंगाल में शनिवार को इस सप्ताह के दूसरे लॉक डाउन के दौरान पुलिस प्रशासन सख़्त
नज़र आ रहा है.
पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों पर कुछ जगहों पर लाठीचार्ज भी
किया गया. नियम तोड़ने के आरोप में 100 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया
है.
लॉकडाउन
में शनिवार सभी उड़ानें और लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं.
हालांकि
इन सभी कोशिशों के बावजूद राज्य में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24
घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2,216
नए मरीज़ सामने आए. वहीं संक्रमण के कारण 35 लोगों की मौत
हो गई.
राज्य
में मृतकों की संख्या बढ़ कर 1,290
हो गई है वहीं संक्रमितों की कुल तादाद 53,973
तक पहुंच गई है.
दूसरी तरफ़ स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बताते
हैं, “राज्य में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ
होने वाले मरीजों का प्रतिशत 62.12 प्रतिशत तक पहुंच गया है. बंगाल में शुक्रवार
को 1,873 मरीज़ होकर घर लौटे. यह अब तक का
नया रिकॉर्ड है.”
इमेज स्रोत, Sanjay Das/BBC
वीडियो: कोरोना की वैक्सीन आप तक कैसे पहुंचेगी?
सबकी निगाहें कोरोना वायरस की वैक्सीन पर हैं और भारत समेत दुनिया के कई देश वैक्सीन बनाने की कोशिश में हैं.
दर्जनों क्लीनिकल ट्रायल जारी हैं और कुछ देशों में ये ट्रायल दूसरे फ़ेज़ में पहुँच भी चुके हैं.
कई देश और कंपनियां उम्मीद कर रहे हैं कि साल के अंत तक एक वैक्सीन तैयार हो सकती है. लेकिन अगर ये वैक्सीन बन भी गई तो दुनिया के हर कोने और आप तक पहुँच कैसे सकेगी?
बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव और देबलिन रॉय की यह वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में अब तक डेढ़ करोड़ से ज़्यादा सैंपल जांचे गए
इंडियन काउंसिल ऑफ़
मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि 24 जुलाई तक भारत में कुल 1,58,49,068 सैंपल जांचे जा चुके हैं. शुक्रवार को 4,20,898 सैंपल जांचे गए.
भारत सरकार लगातार
कहती आई है कि वो कोरोना के विरुद्ध जंग में ‘ट्रेसिंग, टेस्टिंग
और आइसोलेशन’ को अपना हथियार बना रही है.
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में बीते 24 घंटों में 48 हज़ार नए मामले
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में बीते 24 घंटों में
कोरोना वायरस के 48,916 नए मामलों की पुष्टि
हुई है.
बीते 24 घंटों में ही भारत
में इस वायरस से संक्रमित होकर 757 लोगों की मौत हुई है.
इसके साथ ही भारत में अब तक
13,36,861 लोग
संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 4,56,071 मामले अभी भी सक्रिय श्रेणी में हैं.
भारत में अब तक इस वायरस से
संक्रमित होने के बाद 31,358 लोगों की
मौत हो चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने
के लिए नागपुर शहर में आज और कल ‘जनता कर्फ्यू’लगाया गया है.