जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या एक लाख 30 हज़ार से भी ज़्यादा हो गई है.
इसका मतलब ये हुआ कि अमरीका में मौतों का आंकड़ा ब्राज़ील से दोगुना है.
अमरीका के बाद कोविड-19 से सबसे ज़्यादा लोग ब्राज़ील में ही मरे हैं. यहां कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 64, 867 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज़्यादा मौतें (32 हज़ार से ज़्यादा) हुई हैं और अब दक्षिणी राज्यों में भी पुष्ट संक्रमण मामलों का आंकड़ा बढ़ रहा है.