कोरोना वायरस: गोरों की तुलना में काले अमरीकियों को ख़तरा ज़्यादा

सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार लैटिन और अफ्रीकी अमरीकियों में गोरों की तुलना में संक्रमित होने का ख़तरा तीन गुना ज़्यादा है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर आना अभी बाकी है?

    कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक पांच लाख से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं. इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) महानिदेशक ने कहा है कि कुछ देशों में हालात सुधरने के बावजूद महामारी अब भी तेज़ी से फैल रही है और जैसे-जैसे पाबंदियां घटाई जा रही हैं, संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है.

    पूरी जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो, क्लिक करें

  2. स्पेन के कुछ हिस्सों में फिर से कड़ी पाबंदियां

    स्पेन के उत्तर-पश्चिनी क्षेत्र गलिसिया में कोविड-19 संक्रमण मामलों में तेज़ी की वजह से दोबारा कड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं.

    इन पाबंदियों का असर क्षेत्र के लगभग 70 हज़ार लोगों पर पड़ेगा.

    रविवार आधी रात से शुक्रवार तक सिर्फ़ उन्हीं लोगों को इस क्षेत्र में आने या यहां से जाने की इजाज़त होगी जो काम के सिलसिले से बाहर हैं.

    इससे एक दिन पहले स्पेन के कैटेलोनिया में भी ऐसी ही स्थानीय पाबंदियां लगाई गई थीं.

    हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर स्पेन में कोविड-19 संक्रमण पर काफ़ी हद तक काबू पाया जा चुका है.

    स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कम से कम 28,385 लोगों की मौत हुई है.

    स्पेन

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, स्पेन
  3. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना: अभी नहीं कर पाएंगे ताजमहल का दीदार

    समीरात्मज मिश्र, बीबीसी हिंदी के लिए

    सोमवार यानी छह जुलाई से देश भर के स्मारक और ऐतिहासिक स्थल खोले जाने हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगरा में ताजमहल और दूसरे स्मारक अभी नहीं खोले जाएंगे. ताजमहल पिछले 17 मार्च से बंद है.

    आगरा के ज़िलाधिकारी प्रभुनाथ सिंह ने पुरातत्व विभाग के साथ हुई बैठक में यह फ़ैसला लिया और इस संबंध में रविवार देर शाम आदेश पारित किया.

    डीएम ने कहा कि आगरा में कोरोना की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, फ़तेहपुर सीकरी जैसे सभी संरक्षित स्मारकों को 'बफ़र ज़ोन' मानते हुए अग्रिम आदेशों तक फिलहाल न खोले जाने का निर्णय लिया गया है.

    डीएम प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना का ख़तरा अभी टला नहीं है और स्थिति को देखते हुए ही आगे का निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोमवार से कोई धार्मिक स्थल भी दर्शानार्थियों के लिए नहीं खुलेगा.

    केंद्र सरकार ने अनलॉक 2.0 के दौरान देश भर में सभी स्‍मारक खोलने के आदेश दिए हैं, लेकिन इसका अंतिम फ़ैसला राज्‍य सरकारों पर छोड़ा है.

    यूपी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तरह के कई अहम फ़ैसले लेने की ज़िम्मेदारी ज़िलाधिकारियों को दे रखी है.

    आगरा में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यहां अब तक 1282 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 90 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है.

    डीएम के आदेश के बाद ताजनगरी के क़रीब चार हज़ार गाइडों में मायूसी छा गई क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि छह जुलाई को ताजमहल खुलेगा और पर्यटकों का दोबारा आना शुरू हो जाएगा.

    ताजमहल
    इमेज कैप्शन, ताजमहल
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. कोरोना अपडेट: अब तक की 3 प्रमुख बातें

    1. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 6,73,165 मामले हो चुके हैं. इनमें से 2,44,814 मामले अभी सक्रिय हैं. संक्रमण की चपेट में आकर भारत में अब तक कुल 19,268 लोगों की मौत हो गई है और इलाज के बाद, कुल 4,09,083 लोग ठीक हो चुके हैं.

    2. अमरीका की जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के 11 करोड़ से ज़्यादा मामले हो गए हैं. वहीं, संक्रमण की वजह से दुनिया में अब तक पांच लाख 30 हज़ार से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

    3. कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे दौर और तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच स्पेन और कज़ाकिस्तान समेत दुनिया के कई हिस्सों में दोबारा लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है.

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
  5. कोरोना राउंड अप: भारत का अब तक का हाल

    अगर आप हमसे अभी-अभी जुड़े हैं तो एक नज़र डालते हैं भारत के पिछले दिन के अपडेट पर:

    • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों में रिकॉर्ड बढ़त देखी गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को यहां कोविड-19 संक्रमण के 895 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौतें हुईं.
    • गोवा में कोविड के 77 नए मामलों के साथ संक्रमण मामलों की कुल संख्या 1,761 पर पहुंच गई है. इनमें सक्रिय मामले 818 हैं. संक्रमण की वजह से सात अन्य लोगों की मौत हो गई है.
    • हरियाणा में संक्रमण के 457 नए मामले. कुल मामलों की संख्या अब 17,005 है, जिनमें से 3,796 सक्रिय मामले हैं. रविवार को संक्रमण के शिकार पांच अन्य लोगों की मौत हो गई.
    • छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 46 नए मामलों के साथ कुल मामले अब 3,207 हो गई है, जिनमें 615 मामले सक्रिय हैं.
    • पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज़ी दर्ज की गई. संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र असम के डिमा हासाओ ज़िले में सोमवार से दो हफ़्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा.
    • नगालैंड में कोविड के 28 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब संक्रमण के कुल मामले 590 हो गए हैं, जिनमें से 359 मामले सक्रिय हैं. वहीं, मेघालय में रविवार को संक्रमण के तीन नए मामले देखे गए. राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 72 है, जिनमें से 28 मामले सक्रिय हैं.
    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, G

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
  6. नमस्कार! इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.