कोरोना वायरस: गोरों की तुलना में काले अमरीकियों को ख़तरा ज़्यादा

सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार लैटिन और अफ्रीकी अमरीकियों में गोरों की तुलना में संक्रमित होने का ख़तरा तीन गुना ज़्यादा है.

लाइव कवरेज

  1. एम्स में कोविड के मरीज़ ने की आत्महत्या की कोशिश

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली पुलिस के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया है कि ‘सोमवार सुबह एक कोविड पॉज़िटिव मरीज़ ने एम्स ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस मरीज़ को गंभीर चोटें आई हैं, स्थिति अभी नाज़ुक है और उसे एम्स के आईसीयू में रखा गया है.’

  2. पाँच देश जहाँ कोविड-19 से अब तक हुई सबसे अधिक मौतें

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका – 1,29,947

    ब्राज़ील – 64,867

    यूके – 44,305

    इटली – 34,861

    मैक्सिको – 30,869

    जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, 19,693 मौतों के साथ - कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में भारत फ़िलहाल सातवें स्थान पर है. लेकिन हर दस लाख की आबादी पर संक्रमण से हुई मौतों के आँकड़े को देखें तो भारत का स्थान पहले 100 देशों में काफ़ी पीछे है.

  3. मैक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा- 'हमारे यहाँ कोविड-19 से होने वाली मौतों की तुलना यूरोप से ना की जाये'

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रादोर ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से उनके यहाँ हो रही मौतों की तुलना यूरोप से ना की जाये.

    हाल ही में मैक्सिको कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में फ़्रांस से आगे निकल गया है और पाँचवा ऐसा देश बन गया है जहाँ महामारी की वजह से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है.

    एक वीडियो मैसेज में उन्हें कहते सुना गया कि “स्पेन और फ़्रांस की आबादी को मिला दें, तो भी यह मैक्सिको से कम बैठती है, ऐसे में इन तुलनाओं का क्या आधार है. आबादी के हिसाब से ही देखा जाये तो हमारे यहाँ जब एक इंसान की कोविड-19 से मौत होती है, तो क्या स्पेन में उसे तीन लोगों की मौत के समान समझा जाये. हम ऐसे तुलनाएं नहीं कर सकते.”

    मैक्सिको में अब तक कोविड-19 से 30,639 लोगों की मौत हुई है. जबकि फ़्रांस में 29,896 और स्पेन में 28,385 लोग महामारी के दौरान संक्रमण से मरे हैं.

  4. कोविड-19: पाकिस्तान में ठीक हुए आधे से ज़्यादा मरीज़

    radio.gov.pk

    इमेज स्रोत, radio.gov.pk

    पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके दो लाख 31 हज़ार 818 लोगों में से एक लाख 31 हज़ार 649 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

    स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,344 नए मामले दर्ज किये गए हैं.

    बताया गया है कि पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हैं.

    सिर्फ़ सिंध प्रांत में ही कोरोना संक्रमण के क़रीब 95 हज़ार केस दर्ज किये गए हैं.

    बीते 24 घंटे में 50 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर पाकिस्तान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या अब 4,762 हो गई है.

    पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि देश में घूमने-फिरने की गतिविधियों को फ़िलहाल शुरू किया जाये या नहीं, इस पर जुलाई महीने के मध्य में निर्णय लिया जायेगा.

    हालांकि, पाकिस्तान में तीन और चार सितारा होटलों को सैलानियों के लिए तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है.

  5. संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर होना भारत के लिए अलग क्यों?

    Getty Images/ARUN SANKAR

    इमेज स्रोत, Getty Images/ARUN SANKAR

    भले ही भारत में अमरीका और ब्राज़ील के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किये गए हैं, लेकिन प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत पहले 100 देशों में भी नहीं है. यानी संक्रमण का घनत्व भारत में फ़िलहाल काफ़ी कम है.

    ऐसे में आबादी के बड़े अंतर के बावजूद अमरीका, ब्राज़ील या रूस से तुलना करने में भारत के भीतर संक्रमितों की कुल संख्या भले ही अधिक लग सकती है, लेकिन आबादी के हिसाब से गणित कुछ और कहता है.

    भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है. भारत की आबादी क़रीब 135 करोड़ है.

    आबादी के अनुपात में संक्रमण का डेटा देखें, तो यूरोप को छोड़कर महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश हैं:

    क़तर – दस लाख की आबादी पर 35,543 केस

    बहरीन – 17,260 केस

    चिली – 15,458 केस

    कुवैत – 11,693 केस

    अरमेनिया – 9,653 केस

    पेरू – 9,180 केस

    अमरीका – 9,011 केस

    पनामा – 8,840 केस

    सिंगापुर – 7,657 केस

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, सऊदी अरब ने प्रवासी वीज़ा और रेजिडेंट परमिट को लेकर किया अहम फ़ैसला

    सऊदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब ने प्रवासियों के वीज़ा और रेजिडेंट परमिट की अवधि तीन महीने के लिए बिना किसी चार्ज के बढ़ाने की घोषणा की है.

    गृह मंत्रालय ने रविवार को अपने बयान में कहा कि ये फ़ैसला कोरोना महामारी के कारण लोगों, व्यापारियों, प्राइवेट सेक्टर और निवेशकों पर पड़ने वाले असर को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है.

    प्रवासियों के वीज़ा, रेजिडेंट परमिट जिनकी अवधि कोरोना महामारी के दौरान ख़त्म हो गई, वापस लौटने के लिए दिए गए वीज़ा जिनका इस्तेमाल नहीं हो पाया, उन प्रवासियों का वीज़ा जो इस दौरान देश के बाहर हैं और जिनकी अवधि ट्रैवल बैन के कारण खत्म हो गई थी, उन लोगों के रेजिडेंट पर्मिट जो सऊदी अरब विज़िट वीज़ा पर आए थे, सभी की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है.

    सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया इन नियमों की समीक्षा होती रहेगी और ज़रुरत के मुताबिक़ बदलाव किए जाएंगे.

    पिछले हफ़्ते गुरुवार को सऊदी के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने कई सरकारी योजनाओं की अवधि बढ़ाने का ऐलान भी किया था ताकि आर्थिक गतिविधियों और प्राइवेट सेक्टर पर महामारी के कारण पड़ने वाले असर को कम किया जा सके.

  7. ब्यूबॉनिक प्लेग का एक मरीज़ चीन में मिला, कोरोना के बीच बढ़ी चिंता

  8. दुनिया के वो 15 देश जहां सबसे ज़्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए

    दुनिया में कोरोना से अब तक संक्रमित हुए- एक करोड़ 15 लाख लोग

    अमरीका-2,888,730

    ब्राज़ील- 1,603,055

    भारत- 697,413

    रूस- 680,283

    पेरू- 302,718

    चिली- 295,532

    ब्रिटेन- 286,931

    मेक्सिको- 256,848

    स्पेन- 250,545

    इटली- 241,611

    ईरान- 240,438

    पाकिस्तान- 231,818

    सऊदी अरब- 209,509

    तुर्की- 205,758

    फ़्रांस- 204,222

  9. कुवैत से आठ लाख भारतीयों को वापस आना होगा?

    कुवैत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस के संक्रमण का असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है. इनमें वो अर्थव्यवस्थाएं भी हैं जो तेल पर निर्भर हैं.

    दुनिया भर में तेल की मांग कम हुई है और इसलिए क़ीमतों में भी लगातार गिरावट आई है. ऐसे में कई देश अपनी आर्थिक नीतियों को बदलने में लगे हैं. कुवैत भी उन्हीं देशों में से एक है.

    कुवैत अपने यहां से प्रवासी कामगारों की संख्या बड़ी तादाद में घटाने के लिए बिल पास करने जा रहा है ताकि वहां के लोगों के लिए रोज़गार के अवसर कम नहीं हों.

    कुवैत टाइम्स के अनुसार देश की नेशनल असेंबली की लीगल और लेजिसलेटिव कमिटी ने प्रवासियों के तय कोटे को लेकर एक ड्राफ्ट नियम को मंज़ूरी दे दी है. ड्राफ़्ट लॉ को पाँच सासंदों ने सौंपा था. कुवैत टाइम्स के अनुसार अब यह बिल संबंधित कमिटी के पास जाएगा.

    कमिटी इस बिल की स्टडी करेगी और कोटा सिस्टम पर अपनी राय रखेगी. इस बिल के अनुसार कुवैत में विदेशी समुदाय में सबसे ज़्यादा लोग भारत के हैं. बिल अगर लागू होता है तो यहां भारतीय कुवैत की कुल आबादी के 15 फ़ीसदी से ज़्यादा नहीं रह सकेंगे.

    अभी कुवैत में 14 लाख से ज़्यादा भारतीय रहते हैं. अगर इस नए बिल को मंजूरी मिल जाती है तो कुवैत से कम से कम आठ लाख भारतीयों को वापस आना होगा.

    पिछले महीने कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबाह अल-ख़ालिद अल-सबाह ने कहा था कि वो प्रवासियों की संख्या 30 फ़ीसद तक करेंगे जो अभी 70 फ़ीसदी है. इसका मतलब यह हुआ कि कुवैत से कम से कम 25 लाख विदेश नागरिकों को निकलना होगा.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, क़रीब 7 लाख मामलों के साथ भारत दुनिया का तीसरा देश जहाँ सबसे ज़्यादा फैला कोरोना संक्रमण

    भारत सरकार

    इमेज स्रोत, भारत सरकार

    बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 हज़ार 248 नए मामले सामने आए हैं जिनके बाद भारत में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6 लाख 97 हज़ार 413 हो गई है.

    इसके साथ ही भारत ने एक बार फिर संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है. जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, रूस में अब तक कोरोना संक्रमण के 6 लाख 80 हज़ार मामले दर्ज किये गए हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 425 लोगों की कोविड-19 से मौत भी हुई है. इन्हें मिलाकर भारत में जनवरी से अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 19 हज़ार 693 हो गई है.

    कोविड-19 से मौत के मामले में भारत ईरान और रूस से आगे निकल गया है. इस महामारी से अब तक अमरीका, ब्राज़ील और यूके में सबसे ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    चीन से तुलना करें तो भारत में संक्रमण के मामले वहाँ से क़रीब आठ गुना हो गये हैं, जबकि दोनों देशों की आबादी में बहुत बड़ा अंतर नहीं है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में इस समय दो लाख 53 हज़ार 287 मरीज़ एक्टिव हैं और चार लाख 24 हज़ार 432 मरीज़ पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

    मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में एक लाख 80 हज़ार से ज़्यादा लोगों के सैंपल लिये गए हैं. अब तक भारत एक दिन में औसतन दो लाख कोविड सैंपलों की जाँच करता रहा है.

  11. जापान ने कोरोना को चुटकी में लिया और बिना बहुत कुछ किए यूं किया कंट्रोल

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, सऊदी अरब ने हज यात्रियों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

    सऊदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने सूचना दी है कि सऊदी अरब सरकार ने हाजियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हज यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल लागू करने की बात कही है.

    सऊदी अरब सरकार को चिंता है कि हज यात्रा के दौरान लोगों में कोरोना संक्रमण फैल सकता है और इससे संक्रमण अन्य जगहों तक भी पहुँच सकता है.

    इसे ध्यान में रखते हुए हज यात्रा के दौरान एक जगह एकत्र होने, बैठकें करने और यात्रियों के बीच मुलाक़ात पर सरकार ने रोक लगा दी है.

    हज यात्रा के आयोजकों और श्रद्धालुओं, दोनों के लिए ही मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

    सऊदी अरब ने जून में निर्णय लिया था कि हज के लिए सिर्फ़ एक हज़ार घरेलू श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जायेगी और कोरोना महामारी की वजह से बाहरी यात्रियों पर सरकार ने रोक लगा दी थी.

    सऊदी अरब के सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (सीडीसी) ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि ‘वर्ष 2020 की यात्रा में पवित्र काबा को छूने पर प्रतिबंध रहेगा.’

    सीडीसी ने कहा है कि हज यात्रियों को काबा के इर्द-गिर्द नमाज़ के लिए एकत्र होते समय, सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखते हुए एक दूसरे से डेढ़ मीटर का फासला रखना होगा.

    इसके साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों जैसे मोना, मुज़दालिफ़ा और अराफ़ात में हज यात्रा परमिट वाले कुछ ही लोगों को जाने की अनुमति होगी.

    इस साल हज यात्रा 19 जुलाई से शुरू हो रही है और ये दो अगस्त तक चलेगी.

    वीडियो कैप्शन, हज पर कोरोना संकट की मार, केवल सऊदी अरब के लोगों को अनुमति
  13. भारत में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार हुई तेज़

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामले काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहे हैं.

    जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमरीका (क़रीब 29 लाख केस), ब्राज़ील (16 लाख से ज़्यादा केस) और रूस (6 लाख 80 हज़ार केस) के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किये गए हैं. भारत में अब तक 6 लाख 73 हज़ार 165 मामलों की पुष्टि हुई है.

    रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि एक दिन में क़रीब 25,000 नये मामले सामने आये और 613 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई.

    केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार, जनवरी में पहला केस सामने आने के बाद से यह एक दिन में कोविड के नये मामले सामने आने का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

    भारत सरकार के अनुसार, अब देश में दो लाख 44 हज़ार 814 कोरोना मरीज़ एक्टिव हैं. चार लाख से ज़्यादा मरीज़ ठीक हो चुके हैं और 19,268 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है.

    देश की राजधानी दिल्ली में कोविड के मामलों को बढ़ता देख दिल्ली सरकार ने एक आध्यात्मिक केंद्र के मैदान में अस्थायी आइसोलेशन सेंटर विकसित किया है.

    बताया गया है कि 20 फ़ुटबॉल मैदानों जितने बड़े इस मैदान में क़रीब दस हज़ार बेड लगाये गये हैं.

    दिल्ली में क़रीब दो करोड़ लोग बसते हैं और सरकार के आला अधिकारियों को डर है कि कोरोना वायरस जुलाई महीने के अंत तक लगभग पाँच लाख लोगों को संक्रमित कर सकता है.

    भारत में मार्च के अंतिम सप्ताह में लागू हुआ कड़ा लॉकडाउन सरकार ने धीरे-धीरे हटा लिया है.

    देश की अर्थव्यवस्था की हालात को देखते हुए अधिकांश आर्थिक गतिविधियों को काम करने की इजाज़त दी जा चुकी है.

    हालांकि स्कूल, मेट्रो ट्रेनें, सिनेमाघर, जिम और स्वीमिंग पूल खोलने संबंधी दिशा-निर्देश आने अभी बाकी हैं.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, ईरान में कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड मौतें

    ईरान सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

    सरकार ने अब यह बात भी स्वीकार की है कि लोगों में स्वैच्छिक रूप से सोशल डिस्टेन्सिंग लागू करने की उनकी कोशिशें नाकाम रही हैं.

    ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो ताज़ा डेटा जारी किया है, उसके अनुसार बीते 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हुई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, महामारी के दौरान कोविड-19 से होने वाली मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है.

  15. कोरोना वायरस: क्या केरल ने संक्रमण को पूरी तरह से काबू में कर लिया?

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, सैंकड़ों वैज्ञानिकों ने कहा, हवा से फैल सकता है कोरोना इसलिए WHO दिशा-निर्देश सुधारे

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक़ सैकड़ों वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि हवा के छोटे कणों में मौजूद कोरोनावायस से भी लोग संक्रमित हो सकते हैं. वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्हें इस बात के सबूत मिले हैं और उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन से इस बीमारी से जुड़े दिशा-निर्देशों को संशोधित करने की मांग की है.

    ख़बर के मुताबिक शोधकर्ताओं ने WHO को एक खुला पत्र लिख कर ये आग्रह किया है. पत्र को अगले हफ़्ते किसी साइंस जर्नल में प्रकाशित करने की योजना है. इसमें 32 देशों के 239 वैज्ञानिक इस दावे से जुड़े के सबूत देंगें. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़ कोरोनो वायरस बीमारी मुख़्य रूप से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक छोटे ड्रॉपलेट से फैलता है जो छींकने या बोलने के दौरान मुंह से निकलते हैं.

    न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक़ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि छींकने के बाद हवा में दूर तक जाने वाले बड़े ड्रॉपलेट या छोटे ड्रॉपलेट जो एक कमरे जितने क्षेत्र में फैल सकते हैं, उनमें मौजूद कोरोना वायरस लोगों को संक्रमित कर सकते हैं. हालांकि WHO ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए अपने बयान में कहा कि जो सबूत शोधकर्ताओं ने दिए हैं, वो काफ़ी नहीं हैं.

    WHO के डॉ. बेनेडेटा अलेंग्रांज़ी ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, “ख़ासतौर पर पिछले दो महीनों हमने कई बार कहा है कि हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ये बीमारी हवा के माध्यम से फैल सकती है लेकिन इसे साबित करने के लिए कोई ठोस या स्पष्ट प्रमाण नहीं हैं.” न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक WHO ने इससे जुड़े उनके सवालों पर ख़बर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी.

  17. कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं और कैसे कर सकते हैं बचाव?

    लगातार खांसी का आना- इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है और 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार इस तरह के दौरे पड़ सकते हैं. लेकिन अगर आपको खांसी में बलग़म आता है तो ये भी चिंता की बात हो सकती है.

    बुख़ार- इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है.

    गंध और स्वाद का पता नहीं चलना- विशेषज्ञों का कहना है कि बुख़ार और खांसी अब भी वायरस के वो संभावित महत्वपूर्ण लक्षण हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए.

    ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने कोरोना वायरस के तीन लक्षणों को चिन्हित किया है.

    इन लक्षणों का अंदाज़ा होते ही आपको सचेत होना है और तमाम एहितायात बरतने होंगे, जिसमें चिकित्सीय सलाह लेना भी शामिल है. पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    कोरोना से बचाव
    इमेज कैप्शन, कोरोना से बचाव
  18. ब्रेकिंग न्यूज़, कम्युनिटी ट्रांसमिशन की कगार पर केरल, आज से फिर लॉकडाउन

    इमरान कु़ैरशी

    बीबीसी हिंदी के लिए

    केरल भारत का ऐसा पहला राज्य बन गया है जो कोरोना वायरस के ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन से महज एक या दो कदम दूर है’.

    वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए हालिया कदम के तहत केरल सरकार ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक हफ़्ते के लिए एक बार फिर लॉकडाउन का ऐलान किया है.

    यह लॉकडाउन सोमवार सुबह छह बजे से प्रभाव में आ जाएगा.

    राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बीबीसी हिंदी से कहा, "हम अभी ये नहीं कह सकते कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है. लेकिन हम इसके काफ़ी करीब हैं. हमें ऐसे कुछ मामलों का पता चला है जहां संक्रमित लोगों ने न तो कहीं यात्रा की थी और न ही किसी के संपर्क में आए थे. ऐसे दो-तीन मामले रोज़ाना हमारे सामने आ रहे हैं.''

    केरल सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र राज्य में सुरक्षा दिशानिर्देश पूरे एक साल तक लागू करने का फ़ैसला किया है. इसके तहत अब से एक साल तक सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना या मुंह ढंकना अनिवार्य होगा.

    इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर 10,000 तक का जुर्माना या दो साल तक की जेल भी हो सकती है.

    किस पर छूट और किस पर प्रतिबंध?

    • काम की जगहों पर भी मास्क पहनना होगा और 6 फ़ीट की दूरी का पालन करना होगा.
    • शादी समारोह में 50 लोगों और अंतिम संस्कार में सिर्फ़ 20 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई है.
    • किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन, मार्च आदि के लिए पहले लिखित अनुमति लेनी होगी जिसमें 10 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.
    • किसी भी दुकान और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में 25 से अधिक लोग नहीं जा सकेंगे.
    • सभी दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को सैनिटाइज़र उपलब्ध कराने होंगे ताकि ग्राहक हाथ धोकर ही अंदर आएं.
    • सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध होगा.
    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

  19. कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार करने वालों का दर्द

    भारत में रोज़ाना कोरोना वायरस के आंकड़ें बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही मरने वालों की तादाद भी बढ़ रही है. कोरोना वायरस से जिन लोगों की मौत हो रही है उनके अंतिम संस्कार में भी कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं.

    ऐसे अंतिम संस्कारों को पूरा करने वाले लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस वीडियो रिपोर्ट के ज़रिए उन लोगों की मुश्किलों पर नज़र डाली गई है.

    वीडियोः पीयूष नागपाल और विजय पांडे

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  20. कोरोना के दौर में फल-सब्ज़ियों को कैसे साफ़ करें?

    बाज़ार से फल और सब्ज़ियां लाने के बाद उनकी सफ़ाई और संक्रमण फैलने के ख़तरे को लेकर चिंतित हैं? भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आपके लिए कुछ काम के टिप्स हैं :)

    कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय

    इमेज स्रोत, Govt of India/Twitter