You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

स्वदेशी वैक्सीन के ह्युमन ट्रायल को अनुमति, सरकार ने कहा ‘कोरोना के अंत की शुरुआत’

बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के कारण 63 लोगों की जान गई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 3,067 हो चुका है.

लाइव कवरेज

  1. लॉकडाउन के बाद ब्रिटेन में पहला 'नाइट आउट'

    ब्रिटेन के लोगों को लॉकडाउन से भारी राहत मिली है. वहां अब पब, सलून, रेस्तरां और सिनेमा हॉल खुल गए हैं. हालांकि इन सभी जगहों पर फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग के नियम अब भी लागू रहेंगे.

    इसके साथ ही, कोरोना वायरस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वालों के सम्मान में लोग अपनी खिड़नी पर रौशनी करके उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

  2. सादगी से मन रहा है अमरीका का स्वतंत्रता दिवस

    अमरीका में लोगों से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाने की अपील की जा रही है.

    कई शहरों में परेड कैंसल कर दी गई है,बीच बंद कर दिए गए हैं और आतिशबाज़ी के कार्यक्रम भी रोक दिए गए हैं. प्रशासन के मुताबिक़ ये सारे कदम इसलिए उठाए गए ताकि बड़े स्तर पर लोगों को इकट्ठा होने से रोका जा सके.

    कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट डेटा के अनुसार, शुक्रवार को अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण के 57,562 नए मामले दर्ज किए गए.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़,

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण मामलों में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि शनिवार को दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,23,26 नए मामले सामने आए. इससे पहले 28 जून को 189,077 नए मामले दर्ज किए गए थे. अमरीका, ब्राज़ील और भारत में संक्रमण मामलों की संख्या सबसे ज़्यादा दर्ज की गई है. हालाँकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आँकड़ों के अनुसार रोज़ाना होने वाली मौतों का आँकड़ा स्थिर (5,000) रहा.

  4. इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.