ब्रिटेन में चार जुलाई से खुलेंगे सिनेमा, होटल, पब

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस के दूसरे दौर की आशंका कम.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना वायरस: वायरस और बैक्टीरिया को मार सकती है ये ख़ास कोटिंग

    लिफ्ट के बटन

    इमेज स्रोत, Alamy

    दुनिया मेंहर साल एक करोड़ लोगोंकी जान जाएगी. जी हां, एक करोड़.

    जिस तेज़ी से कीटाणु और अन्य रोगजनक जीव, एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहे हैं, उससे एंटीबायोटिक दवाएं, कई बीमारियों से लड़ने में बेअसर साबित हो जाएंगी. और इससे आगे चल कर हर साल एक करोड़ लोगों की जान जाने का अंदेशा है.

    अभी तक हर सालदुनिया भर में 7 लाख लोगऐसे रोगों से मर जाते हैं, जिन पर दवाओं का असर नहीं होता. पिछले एक दशक में हानिकारक बैक्टीरिया के ख़िलाफ़ जिन एंटीबायोटिक्स का उपयोग किया जा सकता था, उनका असर अब कम होता जा रहा है.

    इसी दौरान, अन्य रोग पैदा करने वाले वायरस, फफूंद और अन्य परजीवी भी इन दवाओं से लड़ने की शक्ति विकसित कर रहे हैं. मतलब ये कि इनकी वजह से जो बीमारियां होती हैं, उनका इलाज करना और भी मुश्किल हो रहा है. जानकारों का कहना है कि जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो दुनिया भर में हर साल एक करोड़ लोगों की मौत ऐसे रोगाणुओं से होगी, जिन पर मौजूदा दवाओं का असर नहीं होता.

    हम सभी दिन भर में न जाने कितनी चीज़ें छूते हैं. उन सभी पर कई प्रकार के कीटाणु, जीवाणु और वायरस चिपके रहते हैं. वो किसी ना किसी सूरत में हमारे शरीर में दाखिल हो जाते हैं और हमें बीमार करते हैं.

    कोविड-19 महामारी का वायरस CoV-2गत्ते पर 24 घंटे तक ज़िंदा रहसकता है, जबकिप्लास्टिक और स्टील वग़ैरह पर तीन दिनतक. कुछ बैक्टीरिया, ग़ैर जानदार चीज़ों परकई महीने तक रह तक ज़िंदा सकते हैं. इसीलिए, लगातार हर सतह को साफ़ रखने की सलाह दी जाती है.

  2. कोरोना वायरसः श्रीलंका में मुसलमानों के जबरन दाह संस्कार का आरोप

    श्रीलंका मुसलमान

    इमेज स्रोत, Nikita Deshpande

    श्रीलंका के मुसलमान समुदाय ने प्रशासन पर कोरोना वायरस महामारी की आड़ में उनसे भेदभाव करने का आरोप लगाया है.

    उनका कहना है कि कोविड-19 के कारण हुई मौतों के मामले में प्रशासन शवों का जबरन दाह संस्कार करा रही है जबकि इस्लाम में ये वर्जित है. इस्लाम में मृतक को दफनाया जाता है.

    04 मई को 44 साल की फ़ातिमा रिनोज़ा को कोविड-19 संक्रमण के शक़ में अस्पलात में भर्ती कराया गया था.

    फ़ातिमा तीन बच्चों की मां हैं और श्रीलंका की राजधानी कोलोम्बो में रहती हैं. उन्हें सास लेने में दिक्कत पेश आ रही थी और प्रशासन को शक़ था कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण हो सकता है.

    फ़ातिमा के पति मोहम्मद शफ़ीक कहते हैं कि जिस दिन फ़ातिमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया उसी दिन से प्रशासन ने उनके परिवार को एक तरह से अपने कब्ज़े में ले लिया था.

  3. साउथ अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के मामले एक लाख के पार

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के मामले एक लाख को पार कर गए हैं. अफ्रीकी महादेश में साउथ अफ्रीका पहला ऐसा देश है जहां संक्रमण के मामले एक लाख को पार कर गए हैं.

    हालांकि इनमें से 53 हज़ार लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं जबकि 46 हज़ार लोग अभी भी इसकी चपेट हैं.

    कोरोना से दक्षिण अफ्रीका में अब तक एक हज़ार नौ सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    उधर देश में लॉकडाउन के बाद सरकार ने जो राहत के लिए पैकेज की घोषणा की है, उसके विरोध में साउथ अफ्रीका की शीर्ष टैक्सी एजेंसियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है. इससे कई प्रांतों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    साउथ अफ्रीका के गाउटेंग प्रांत को कर्मिशयल हब माना जाता है. यहां मिनी बस और टैक्सी की हड़ताल के चलते हज़ारों लोग जहां तहां फंसे हैं. जोहानसबर्ग और प्रिटोरिया में टैक्सी सर्विस वालों ने सड़कें बंद कर दी हैं.

    ये लोग सरकार से कहीं ज़्यादा वित्तीय मदद की मांग कर रहे हैं. सरकार ने प्रत्येक पंजीकृत टैक्सी चालकों को 300 डॉलर की मदद देने की घोषणा की है लेकिन टैक्सी वाले इस मदद को काफ़ी कम बता रहे हैं.

  4. फ्रांस में 24 घंटे में 23 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ्रांस में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 23 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 29,663 तक पहुंच गई है.

    फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी देश के अस्पतालों में 9,693 कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है.

    सोमवार से फ्रांस में 15 साल तक के बच्चों के लिए स्कूल खोला गया है. इस महीने की शुरुआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा था कि देश में लॉकडाउन को खोलने का एलान किया था.

  5. कोरोना वायरस कोविड-19 की पूरी एनाटॉमी: अब तक जो पता चला है

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 90 लाख के पार

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है. अमरीका स्थितजॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की डैशबोर्डके मुताबिक दुनिया भर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 90 लाख तीन हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.

    अब तक इस महामारी से चार लाख 69 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

    अमरीका कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. अमरीका में 22 लाख 91 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि वहां एक लाख 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    ब्राज़ील में कोरोना के 10 लाख 83 हज़ार से ज़्यादा मामले हैं, जबकि वहां मरने वाले लोगों की संख्या 50 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.

    रूस में पांच लाख 91 हज़ार लोग कोरोना से संक्रमित हैं, हालांकि यहां अब तक इस महामारी से ज़्यादा मौतें नहीं हुई हैं. फिर रूस में आठ हज़ार से ज़्यादा कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

    संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से भारत चौथे पायदान पर है. भारत में चार लाख 25 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि यहां अब तक 13 हज़ार छह सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.

    ब्रिटेन में तीन लाख छह हज़ार लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इस महामारी से ब्रिटेन में अब तक 42 हज़ार 732 लोगों की मौत हुई है.

  7. नमस्कार! बीबीसी हिंदी पर कोरोना वायरस को लेकर लाइव ख़बरों का सिलसिला जारी है. हर दिन की तरह हम आपको देश दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर क्या कुछ चल रहा है, उससे अवगत कराते रहेंगे. साथ में आप हमारे दिलचस्प वीडियो देखने के साथ साथ डिजिटल बुलेटिन को भी यहां सुन पाएंगे. सोमवार को क्या क्या हुआ, जानने के लिए यहां क्लिक करें.