ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस के दूसरे दौर की आशंका कम.
लाइव कवरेज
कोरोना वायरस से जंग की वो जगह जहां जान का सबसे ज़्यादा ख़तरा होता है
वीडियो कैप्शन, कोरोना वायरस से जंग की वो जगह जहां जान का सबसे ज़्यादा ख़तरा होता है
कोरोना वायरस की जंग में कई लोग घर पर रहकर ठीक हो जा रहे हैं तो कई लोगों को अस्पताल तक जाना पड़ रहा है. इस जंग में सबसे मुश्किल दौर तब आता है जब मरीज़ को आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ता है.
यह वो जगह हैं जहां कोरोना से जंग में ज़िंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो जाता है. देखिए कोरोना वायरस से लड़ रहे महाराष्ट्र के ऐसे ही एक अस्पताल के आईसीयू के भीतर का हाल.
चीन की राजधानी में कोरोना का कहर जारी, टेस्टिंग अब फास्ट ट्रैक पर
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र व्यापक स्तर पर टेस्टिंग की जा रही थी लेकिन बेकाबू होते हालात के बीच अब ये तय किया गया है कि टेस्टिंग को अब फास्ट ट्रैक पर लाया जाएगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ बीजिंग में दो हफ़्ते पहले कोरोना संक्रमण की स्थिति एक बार फिर बिगड़ने लगी थी.
दो करोड़ लोगों की आबादी वाले इस शहर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत 11 जून को पहला केस मिलने के साथ शुरू हुई.
ये मामले शहर के एक होलसेल बाज़ार के थे जहां दो महीने से कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला था.
पिछले 12 दिनों में 249 लोगों के संक्रमित होने का पता चला है.
पिछले साल वुहान से शुरू हुई इस महामारी के बाद बीजिंग में ये संक्रमण की सबसे ख़राब स्थिति मानी जा रही है.
बीजिंग के म्यूनिसिपल हेल्थ कमिश्नर का कहना है कि मार्च में बीजिंग में 40 हज़ार सैंपल रोज़ टेस्ट किए जा रहे थे जबकि अब ये तय किया गया है कि शहर में तीन लाख सैंपल रोज़ टेस्ट किए जाएंगे.
हेल्थ कमिश्नर झांग हुआ ने बताया कि 12 जून से 22 जून के बीच बीजिंग में 29 लाख सैंपल की जांच की गई.
कोरोना वायरसः पुरुषों के प्लाज़्मा में बेहतर एंटीबॉडीज़
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद ठीक हुए पुरुषों से प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील की जा रही है ताकि इसका इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज के रिसर्च में किया जा सके.
अभी तक जो शोध हुए हैं, उनसे पता चला है कि पुरुषों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की संभावना ज़्यादा रहती है, इसलिए उनमें महिलाओं की तुलना में उच्च स्तर के एंटीबॉडीज़ होते हैं.
इसका मतलब ये भी हुआ कि उनका प्लाज़्मा जान बचाने के काम में ज़्यादा उपयोगी है.
ब्रितानी हेल्थ एजेंसी एनएचएस कहना है कि अगर ट्रायल कामयाब रहा तो इस प्लाज़्मा का इस्तेमाल अस्पताल के मरीज़ों के इलाज में किया जा सकता है.
एजेंसी ने अप्रैल से मई के बीच तक कोविड-19 से संक्रमण के बाद ठीक होने वाले लोगों से रक्तदान और प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील की है.
तकरीबन छह सौ लोगों ने इस अपील पर अभी तक अपना प्लाज़्मा डोनेट भी किया है.
पुरुषों से मिले प्लाज़्मा से ये पता चला कि 43 प्रतिशत में उच्च स्तर का एंटीबॉडीज़ था जबकि महिलाओं में केवल 29 फीसदी में ऐसा पाया गया.
वैज्ञानिकों का कहना है कि बुजुर्ग, एशियाई और कोविड-19 का अस्पातल में इलाज करा रहे मरीज़ों में भी उच्च स्तर का एंटीबॉडीज़ देखा गया है.
कोरोना के आयुर्वेदिक इलाज का बाबा रामदेव ने किया दावा
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
पंतजलि ने मंगलवार को 'कोरोनिल टैबलेट' और 'श्वासारि वटी' नाम की दो दवाएं लॉन्च की, जिनके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि ये कोविड-19 की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज हैं.
पंतजलि योगपीठ ने हरिद्वार में ये बताया कि क्लीनिकल ट्रायल के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज़ों पर इसका सौ फीसदी सकारात्मक प्रभाव हुआ.
योग गुरु राम देव ने इस मौके पर बताया, "पूरा देश और दुनिया कोरोना के वैक्सीन या दवा का इंतज़ार कर रहा था. हमें इस बात की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि रिसर्च, क्लीनिकल ट्रायल और एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक दवा तैयार कर ली गई है. पंतजलि रिसर्च सेंटर और एनआईएमएस (नेश्नल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, जयपुर) की साझा कोशिशों से इसे तैयार किया गया है. तीन से सात दिनों में इसके इस्तेमाल से संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो जाता है. हमने पाया कि 69 फीसदी मरीज़ तीन दिनों में और सौ फीसदी मरीज़ सात दिनों में ठीक हो गए."
बाबा रामदेव का दावा है कि इस दवा के ट्रायल में 280 मरीज़ों ने हिस्सा लिया था और वे पूरी तरह से ठीक हो गए हैं.
उन्होंने ये भी कहा कि मरीज़ों पर दवा के परीक्षण के लिए ज़रूरी मंजूरी पहले ही ले ली गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जापान का सुपरफास्ट सुपर कम्प्यूटर, अब लड़ेगा कोरोना वायरस से
इमेज स्रोत, AFP
दुनिया के सबसे तेज़ सुपर कम्प्यूटर को अब कोविड-19 की महामारी के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई में तैनात किया गया है. जापान के सुपर कम्प्यूटर फुगाकू को सोमवार को ही सबसे तेज़ कम्प्यूटर का दर्जा दिया गया है.
ये अमरीका की आईबीएम मशीन की तुलना में प्रति सेकेंड 2.8 गुना ज़्यादा कैलकुलेशन कर लेता है.
समिट नाम का ये अमरीकी सुपर कम्प्यूटर छमाही जारी किए जाने वाले टॉप-500 की सूची में इससे पहले चार बार शीर्ष पर रह चुका था.
लेकिन फुगाकू की जीत ने लंबे समय से चले आ रहे अमरीका-चीन के वर्चस्व को तोड़ दिया है.
जापान इस लिस्ट में 11 साल के इंतज़ार के बाद टॉप पर आया है.
टॉप-500 की ये सूची दुनिया के कुछ सबसे ताक़तवर सुपर कम्प्यूटर की रैंकिंग करती है.
फुगाकू को पहले ही कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में इस्तेमाल किया जा रहा है. ये कम्प्यूटर इस बात का अनुमान लगा रहा है कि छींकने या खांसने से निकलने वाली कफ की बूंदे किस तरह से दफ़्तरों या खुल खिड़कियों वाली ट्रेनों में फैल सकता है.
अगले साल जब ये कम्प्यूटर पूरी तरह से इस्तेमाल के लायक हो जाएगा तो विशेषज्ञों को उम्मीद है कि ये मशीन कोरोना वायरस के असरदार इलाज की खोज में मदद करेगा.
पूरे एक कमरे के बराबर की ये मशीन जापान के कोब शहर में है.
जापानी टेक्नॉलॉजी फर्म फुजित्सु और सरकारी संस्थान राइकेन इंस्टीट्यूट को इसे तैयार करने में छह साल लगे हैं.
फुगाकू नाम माउंट फुजी पर्वत से प्रेरित है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
इस हफ़्ते के आख़िर में ये क्रिकेटर चार्टर प्लेन से ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाले थे और इसके लिए सभी क्रिकेटरों का कोरोना टेस्ट कराया जाना था.
पाकिस्तान-इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट सिरीज़ जुलाई में शुरू होनी है.
उधर, प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस संकट का समाधान लॉकडाउन कतई नहीं है.
सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि देश में कड़े लॉकडाउन की कोई ज़रूरत नहीं है.
उन्होंने कहा, "लॉकडाउन ने पाकिस्तान में एक अभूतपूर्व स्थिति खड़ी कर दी है. अगर राज्यों ने इसके बारे में फ़ैसला करने से पहले मुझसे सलाह ली होती तो मैं उन्हें लॉकडाउन लागू करने की कभी इजाजत नहीं देता."
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं.
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, वहां अभी तक संक्रमण के 180,000 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. साथ ही पाकिस्तान में कोविड-19 की महामारी के कारण 3695 लोगों की मौत भी हुई है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
मंगलवार को रूस में कोरोना वायरस से संक्रमण के 7425 मामले दर्ज किए गए. इसके साथ देश भर में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 599,705 हो गई है.
कोरोना संक्रमितों की संख्या के लिहाज से रूस दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है.
देश में कोरोना वायरस के रोकथाम की व्यवस्था देख रही सरकारी एजेंसी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूस में 153 लोगों की मौत हुई है.
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक़ कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण रूस में अभी तक 8359 लोगों की मौत हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के लीडर राम गोविंद चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया है कि राम गोविंद चौधरी को बुखार और जुकाम की शिकायत के बाद लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया.
इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हॉन्ग कॉन्ग में कोरोना संक्रमण के मामलें में रिकॉर्ड तेजी
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
सोमवार को हॉन्ग कॉन्ग में कोरोना संक्रमण के 30 मामले दर्ज किए गए. अप्रैल की शुरुआत के बाद से ये संक्रमण की सबसे बड़ी संख्या है.
दुनिया के दूसरे बड़े शहरों की तुलना में हॉन्ग कॉन्ग अभी तक कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लगभग कामयाब ही रहा था.
लेकिन मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद हॉन्ग कॉन्ग में कोविड-19 की महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई.
स्थानीय मीडिया के अनुसार मरने वाले की उम्र 72 साल थी.
हॉन्ग कॉन्ग में अभी तक कोरोना संक्रमण के 1161 मामले दर्ज किए जा चुके हैं.
22 जून तक 71 लाख से ज़्यादा कोरोना टेस्ट हुएः आईसीएमआर
इमेज स्रोत, ANI
इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने मंगलवार को बताया कि देश भर की अलग-अलग लैबोरेट्रियों में 22 जून तक 71 लाख से ज़्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.
सिर्फ़ 22 जून को 187,223 सैंपल टेस्ट किए गए हैं.
आईसीएमआर का कहना है कि अभी तक 7,137,716 कोरोना टेस्ट किए गए हैं.
देश के 953 लैबोरेट्रीज़ को कोरोना टेस्ट के लिए मंजूरी दी गई है, जिनमें 699 सरकारी हैं और 254 प्राइवेट सेक्टर की.
पीएम-केयर्स फंड से सरकारी कोविड अस्पतालों को मिलेंगे 50 हज़ार मेड-इन-इंडिया वेंटिलेटर्स
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएम केयर फंड से सरकारी कोविड अस्पातलों को 50 हज़ार वेंटिलेटर्स दिलाने के लिए दो हज़ार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. ख़ास बात ये है कि ये वेंटिलेटर्स भारत में बने होंगे.
इसके अलावा प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए इस फंड से एक हज़ार करोड़ रुपये की रकम आवंटित की गई है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि अभी तक 2923 वेंटिलेटर्स का निर्माण हुआ है और इनमें से 1340 वेंटिलेटर्स राज्य सरकारों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों को दिया जा चुका है.
महाराष्ट्र (275), दिल्ली (275), गुजरात (175), बिहार (100), कर्नाटक (90), राजस्थान (75) समेत अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ये वेंटिलेटर्स मिले हैं.
जून के आख़िर तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त 14 हज़ार वेंटिलेटर्स दिए जाने का आश्वासन सरकार ने दिया है.
कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
इमेज स्रोत, Sergei Fadeichev
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने कोरोना वायरस के तीन लक्षणों को चिन्हित किया है.
इन लक्षणों का अंदाज़ा होते ही आपको सचेत होना है और तमाम एहितायात बरतने होंगे, जिसमें चिकित्सीय सलाह लेना भी शामिल है.
क्या हैं ये तीन लक्षण
लगातार खांसी का आना- इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है और 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार इस तरह के दौरे पड़ सकते हैं. लेकिन अगर आपको खांसी में बलग़म आता है तो ये भी चिंता की बात हो सकती है.
बुख़ार- इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है.
गंध और स्वाद का पता नहीं चलना- विशेषज्ञों का कहना है कि बुख़ार और खांसी अब भी वायरस के वो संभावित महत्वपूर्ण लक्षण हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए.
बिहार में कोरोना महामारी से अब तक 52 की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 7,893 हुए
इमेज स्रोत, ANI
सोमवार को बिहार में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई. 51 वर्षीय मृतक होमगार्ड का सिपाही था.
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब राज्य में कोविड-19 की महामारी के कारण 52 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 228 नए मामलों के साथ राज्य में 7893 केस दर्ज किए जा चुके हैं.
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि मृतक होमगार्ड पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. उन्हें हाल ही में हॉस्पिटल में दाखिला कराया गया था, जहां उनका कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉज़िटिव आया था.
इस घटना के साथ ही पटना शहर में अब तक कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
दरभंगा में पांच, बेगूसराय और सिवान में चार-चार लोगों की मौत इस महामारी के कारण हुई है.
बिहार के सभी 38 ज़िलों में कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं.
पटना में सबसे ज़्यादा 426, मधुबनी में 375, भागलपुर में 367, बेगूसराय में 347 और सिवान में 324 लोग संक्रमित पाए गए हैं.
हालांकि बिहार में 5,767 लोग ऐसे भी हैं जो संक्रमण के बाद ठीक हुए हैं. राज्य में 1.61 सैंपल्स की जांच अभी तक की गई है.
बिहार में मार्च के आख़िरी हफ़्ते से कोरोना संक्रमण के मामले शुरू हो गए थे. लेकिन मई की शुरुआत के बाद से राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 6000 से ज़्यादा बढ़ी है.
संक्रमित लोगों में ज़्यादातर वे लोग हैं जो लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे हुए थे और बाद में वापस लौट आए.
राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "तीन मई के बाद बिहार लौटने वाले 5,010 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं."
अमरीका में 40 लाख लोगों की मौत हो सकती थीः ट्रंप
इमेज स्रोत, Getty Images
अमरीका में आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार कोरोना महामारी से अब तक एक लाख 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
मगर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ये संख्या डेढ़ लाख या उससे भी ज़्यादा हो सकती है.
टेलीविज़न चैनल स्पेक्ट्रम न्यूज़ से इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने साथ ही ये भी कहा कि 'अगर हमने इसे कम करने के लिए प्रयास नहीं किए होते तो हम 20 से 40 लाख लोगों को खो देते.'
इससे पहले 16 मार्च को लंदन की इम्पीरियल कॉलेज की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमरीका में क़दम नहीं उठाए गए तो वहाँ 22 लाख लोगों की मौत हो सकती है.
हालांकि अमरीका के कुछ इलाकों में नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है, मगर टेक्सास, फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया समेत 23 राज्यों में संक्रमण के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं.
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 126 हुए
इमेज स्रोत, ANI
मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नौ मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गई है.
राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 44 सक्रिय मामले हैं तो 22 मरीज़ ऐसे भी हैं जो संक्रमण के बाद ठीक हो गए हैं.
अरुणाचल प्रदेश का चांगलांग ज़िला कोरोना संक्रमण से सबसे ज़्यादा प्रभावित है. जहां छह नए मामले दर्ज किए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने राज्य सरकार के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि संक्रमण के नए मामले उन लोगों के हैं जो हाल ही में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और नई दिल्ली से लौटे थे.
भारत के गांवों पर कोरोना की मार
वीडियो कैप्शन, भारत के गांवों पर कोरोना की मार
कोरोना महामारी से भारत के दिल्ली मुंबई जैसे शहर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
पर भारत के गांवों पर क्या पड़ इसका असर ,आज कवर स्टोरी में इसी की पड़ताल.
मेक्सिको में नवजात ट्रिपलेट्स कोरोना पॉज़ीटिव
इमेज स्रोत, Getty Images
मेक्सिको में एक साथ जन्मे तीन बच्चे कोरोना पॉज़ीटिव पाए गए हैं.
इन बच्चों का कोरोना टेस्ट इनके जन्म लेने
के एक घंटे बाद ही किया गया था.
ये बच्चे किसी भी ऐसे
शख़्स के संपर्क में नहीं आए थे जो कोरोना पॉज़ीटिव रहा हो.
वैज्ञानिकों का मानना है
कि इन बच्चों का परीक्षण करने के बाद यह पता करने में मदद मिलेगी कि क्या वायरस गर्भवती
मां से बच्चों में जा सकता है.
इन तीनों बच्चों में से
दो की स्थिति स्थिर है और एक बच्चे को सांस से जुड़ी परेशानी को देखते हुए इलाज
दिया जा रहा है.
अधिकारियों का मानना है
कि इन बच्चों के माता-पिता में कोरोना वायरस संक्रमण रहा होगा लेकिन लक्षण नज़र
नहीं आए.
बीजिंग में संक्रमण के 13 नए मामले
इमेज स्रोत, Reuters
बीजिंग में कोरोना संक्रमण
के 13 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद वहाँ नए मामलों की संख्या बढ़कर 249 हो गई है.
बीजिंग में बीते 57 दिन
तक शहर में स्थानीय संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया था.
लेकिन इस महीने की
शुरुआत में एक बड़े फ़ूड मार्केट से जुड़े क्लस्टर के बाद नए मामले सामने आए हैं.
पूरे चीन में मंगलवार को संक्रमण
के 22 नए मामलों की पुष्टि की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 4 लाख 40 हज़ार के पार
भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,993 नए मामले सामने आए हैं और 312 लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताज़ा आँकड़ों के बाद भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 40 हज़ार हो गई है.
मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,011 हो गई है.
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं जहाँ संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 35 हज़ार से अधिक है.वहाँ छह हज़ार से
अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
राजधानी दिल्ली संक्रमण के लिहाज़ से दूसरे स्थान पर है. वहाँ कुल 62 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित हैं. 2,233 हो गई है.
संक्रमण के लिहाज़ से तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है.
इमेज स्रोत, @BOC_MIB
कोरोना संकट में केवल सऊदी अरब में रहने वाले कर सकेंगे हज
इमेज स्रोत, AFP
कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में भी 2020 में सऊदी अरब हज का आयोजन करेगा. लेकिन इस बार केवल सऊदी अरब में रह रहे लोग ही हज कर पाएंगे.
सऊदी अरब सरकार के हज और उमरा मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी करके बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार सीमित हाजियों को ही हज करने की इजाजत होगी.
इस बयान में कहा गया है कि इस साल कोरोना संक्रमण को देखते हुए दूसरे देशों से आने वाले हाजियों की अनुमति नहीं होगी.
अधिकारियों के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों के चलते ही यह फ़ैसला लिया गया है.
बयान में कहा गया है कि लोगों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे तमाम सुरक्षात्मक प्रावधान भी अपनाए जाएंगे.