कोरोना अपडेट: फ़्रांस में लॉकडाउन के कारण आठ लाख लोगों की नौकरी को ख़तरा

फ़्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मेयर ने संसद की वित्तीय कमेटी को इसकी जानकारी दी.

लाइव कवरेज

  1. , पेरू में संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार

    AFP

    इमेज स्रोत, कोरोना वायरस

    पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के ताज़ा आंकड़े जारी किये हैं.जिसके मुताबिक़, पेरू में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 203,736 हो गए हैं.

    पेरू में अब तक कोरोना वायरस के कारण 5,738 लोगों की मौत भी हो चुकी है. पेरू में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 6 मार्च को सामने आया था.

    ब्राज़ील के बाद लैटिन अमरीका में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले पेरू में ही हैं.

  2. लॉकडाउन में दाना नहीं मिलने से हज़ार से अधिक पक्षियों की मौत

    अफ़ग़ानिस्तान की मशहूर मज़ार ए शरीफ़ मस्जिद में पाले गए सफ़ेद कबूतरों में से हज़ार से अधिक सफ़ेद कबूतरों की दाना नहीं मिलने के कारण मौत हो गई है. कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण मस्जिद लंबे समय से बंद रही जिस कारण इन पक्षियों को दाना नहीं मिला और इन्होंने दम तोड़ दिया.

    12वीं शताब्दी की यह मस्जिद नीली मस्जिद के नाम से भी जानी जाती है क्योंकि इसके पत्थर नीले रंग के हैं.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मस्जिद की रखवाली करने वाले क़ायूम अंसारी ने न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी को बताया कि कबूतर लगातार मर रहे थे क्योंकि उन्हें कोई दाना डालने नहीं आया.

    उन्होंने बताया, “हर रोज़ करीब 30 से अधिक डोव (सफ़ेद कबूतर) मर रहे थे. हम इन्हें इसी मस्जिद के बाहर दफ़ना देते थे.”

    वो बताते हैं कि अभी तक एक हज़ार से अधिक पक्षी मर चुके हैं.

    देश में लॉकडाउन के दौरान बंद रही कई धार्मिक इमारतों में से यह मस्जिद भी एक है. अफ़ग़ानिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 21 हज़ार से अधिक है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि असल आंकड़े इससे कहीं अधिक होगें.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ब्राज़ील ने हटाए गए आंकड़ों को वापस जोड़ा

    ब्राज़ील ने कोरोना वायरस संक्रमितों और कोविड19 से मरने वालों के आंकड़ों को दोबार शामिल कर लिया है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आंकड़ों के संदर्भ में निर्देश दिया था.

    क़रीब दो दिन पूर्व ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से कोरोना मरीज़ों की संख्या से जुड़े कई पन्नों को हटा दिया गया था जिसके बाद से ही ब्राज़ील की आलोचना हो रही थी. ब्राज़ील के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों को हटाने के साथ ही ये भी कहा था कि अब वे आगे भी संक्रमण के कुल आंकड़े जारी नहीं करेंगे.

    लेकिन मंगलवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने मंत्रालय को दोबारा से आंकड़ों को जोड़ना का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के जज ने आदेश सुनाते हुए कहा था कि सरकार के इस क़दम ने कोरोना वायरस की निगरानी को बिल्कुल असंभव कर दिया है.

    इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों को लेकर ब्राज़ील से पारदर्शिता बरतने की अपील की थी.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  4. चीन ने ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे अपने छात्रों को दी चेतावनी

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे अपने यहाँ के छात्रों को यह कहते हुए ‘सावधानी बरतने’ की चेतावनी दी है कि उन्हें आने वाले दिनों में ‘नस्लवादी हमलों’ का सामना करना पड़ सकता है.

    चीन के शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है, “महामारी के दौरान, ऑस्ट्रेलिया में एशियाई मूल के लोगों के साथ भेदभाव के कई मामले सामने आये हैं. इन मामलों में एशियाई लोगों को जान-बूझकर निशाना बनाया गया. विश्व स्तर पर, कोविड-19 के प्रकोप को अब तक प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं किया गया है. इसलिए यात्राएं करना और विश्वविद्यालय के खुले परिसरों में घूमना जोखिम भरा हो सकता है.”

    लेकिन ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री डेन तेहान ने चीन के इस दावे को ग़लत बताया है.

    उन्होंने कहा है कि उनके विश्वविद्यालय पूरी तरह सुरक्षित हैं. मंगलवार को उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स में पढ़ाई के लिहाज़ से ऑस्ट्रेलिया एक लोकप्रिय जगह है क्योंकि हम सफलतापूर्वक ऐसा कर पाये हैं, हमारे यहाँ कई तरह की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र हैं जो वर्ल्ड क्लास शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.”

    “कोरोना को नियंत्रित करने में भी हम सफल रहे हैं. इसलिए हमारे विश्वविद्यालय पूरी तरह सुरक्षित हैं.”

    वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले चीनी छात्रों की संख्या 20 लाख से अधिक थी.

  5. ब्रिटेन में कैसी है कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक़ ब्रिटेन में संक्रमण के मामले बढ़कर 2 लाख 90 हज़ार के पार हो गए हैं. साथ ही मरने वालों की संख्या करीब 41 हज़ार हो गई है.

    कोरोना महामारी पर होने वाली दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग को आज ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी आलोक शर्मा और हेल्थ एंड सेफ़्टी एक्ज़ीक्यूटिव की सीईओ साराह एल्बन ने संबोधित किया.

    आज की प्रेस ब्रीफ़िंग के महत्वपूर्ण बिंदु

    • सोमवार से ग़ैर ज़रूरी चीज़ों की दुकानें खुल सकेंगी लेकिन उनके लिए कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जारी की गई गाइडलाइन्स का पालन करना होगा.
    • जो दुकानदार गाइडलाइन्स का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.
    • बार रेस्त्रां और पब को चार जुलाई से दोबारा खोले जाने की योजना है.
    • सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो मीटर की दूरी बनाए रखने का नियम अब भी बना हुआ है. लेकिन इसकी समीक्षा की जा सकती है.
    कोरोना वायरस
  6. बीजिंग और वुहान शहर के बीच हवाई सेवा शुरू

    बीजिंग और वुहान शहर के बीच हवाई यात्राएं फिर से सुरू हो गई हैं.

    वुहान शहर ही वोजगह है जहां कोरोना वायर संक्रमण के सबसे शुरुआती मामले सामने आए ते. मंगलवार से यह हवाई सेवा शुरू हो गई.

    चीन के आधिकारिक समाचार पत्र के मुताबिक़, बीजिंग और हुबे प्रांत के वुहान शहर के बीच वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गई हैं.

    वुहान परिवहन प्राधिकरण के मुताबिक़, चाइना साउदर्न एयरलाइंस रोज़ाना राउंड ट्रिप के तहत उड़ान भरेगी. यह विमान वुहान से शाम चार बजे उड़ान भरेगा और उसके बाद शाम क़रीब छह बजकर पांच मिनट पर बीजिंग उतरेगा. क़रीब एक घंटे के बाद यही विमान वहां से वापस लौटेगा.

    ख़ास बात इस विमान सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को 14 दिनों के क्वारंटीन के लिए नहीं जाना होगा.

    कोरोना महामारी से पहले तकवुहान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सुदूर पूर्व और पश्चिम से चीनी उड़ानों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केंद्र था. लेकिन महामारी के दौरान वुहान ने 76 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी. शहर के भीतर और बाहर परिवहन सिर्फ़ आपातकालीन परिस्थिति में ही संभव था.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.