कोरोना अपडेट: लॉकडाउन ने यूरोप में लाखों लोगों की जान बचाई

एक शोध के मुताबिक़ लॉकडाउन ने यूरोप में तीस लाख से ज़्यादा लोगों की जान बचाई है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

    कोरोना वायरस

    दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तकतीन लाख सेज़्यादालोगों की जान जा चुकी है.साथ हीसंक्रमण के मामले भी बढ़कर 44 लाख 43 हज़ार से ज़्यादा हो गए हैं.

    इस वायरस से संक्रमित मरीज़ों में ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल थे, लेकिन इलाज के बाद वो ठीक हो चुके हैं और अब काम पर लौट गए हैं.

    हम आपको यहां बता रहे हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण कैसे फैलता है और इससे बचने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं.

    कोरोना वायरस आपके फेफड़ों को संक्रमित करता है. इसके दो मूल लक्षण होते हैं बुख़ार और सूखी खांसी. कई बार इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में भी दिक्कत पेश आती है.

    कोरोना के कारण होने वाली खांसी आम खांसी नहीं होती. इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है और 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार इस तरह के दौरे पड़ सकते हैं. लेकिन अगर आपको खांसी में बलग़म आता है तो ये चिंता की बात हो सकती है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, केंद्र सरकार के अनुसार दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हो रहा: मनीष सिसोदिया

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “मीटिंग में केंद्र सरकार के अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि दिल्ली में फ़िलहाल कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हो रहा है, और इस बारे में चर्चा करने की ज़रूरत है.”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीमार होने की वजह से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को उनकी जगह इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया.

    मंगलवार सुबह सीएम अरविंद केंजरीवाल के कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.

  3. भारत सरकार के विनिवेश सचिव कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारत सरकार के विनिवेश सचिव को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है और फ़िलहाल वे होम-क्वारंटीन में हैं.

    एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि विनिवेश सचिव ने हल्का बुखार आने के बाद अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था जिसमें उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया.

    सूत्रों ने बताया कि इसके बाद निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के संयुक्त सचिव भी अपने घरों में क्वारंटीन में चले गए हैं.

    सीजीओ परिसर स्थित विभाग के कार्यालय को सेनेटाइज़ करने के लिए सील कर दिया गया है.

    विभाग में कोरोना वायरस संक्रमण का यह तीसरा मामला है.

  4. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- 'आधे केस ऐसे आ रहे, जिनका नहीं पता चल रहा कि संक्रमण कहाँ से लगा'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि “दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है, यह बात हम तभी कह सकते हैं, जब केंद्र सरकार आधिकारिक तौर पर इसे माने."

    उन्होंने कहा, "कम्युनिटी स्प्रेड वो स्थिति होती है जब आपके सामने मरीज़ आने शुरू हो जायें और उन्हें ये ना पता हो कि उन्हें संक्रमण लगा कहाँ से है. अब ऐसे बहुत सारे लोग आ रहे हैं जिनका सोर्स नहीं पता लग रहा. लगभग आधे केस ऐसे आ रहे हैं जिन्हें नहीं पता कि उन्हें इनफ़ेक्शन कहाँ से लगा.”

    दरअसल, सत्येंद्र जैन से पूछा गया था कि क्या दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है?

    इसके जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि “एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलिया इस बात को मान चुके हैं. लेकिन केंद्र सरकार को भी यह मानना होगा.”

  5. कोविड-19 के दौर में कैसे हैं पुरानी दिल्ली के हालात

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. 'आमने-सामने कोई बैठक नहीं, किसी विभाग में रोज़ 20 से अधिक कर्मचारी नहीं': केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नये दिशा-निर्देश

    एएनआई

    इमेज स्रोत, एएनआई

    इमेज कैप्शन, सरकारी सर्कुलर की कॉपी

    केंद्र सरकार के कई विभागों और मंत्रालयों में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद भारत सरकार ने दफ़्तरों से जुड़े नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं.

    कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी विभागों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिक़ायत विभाग (DARPG) द्वारा भेजे गये सर्कुलर में लिखा है:

    • जिन कर्मचारियों में बलगम, हल्की खांसी या बुखार जैसे लक्षण हैं, वे घर पर ही रहें.
    • कंटेनमेंट ज़ोन में रहने वाले कर्मचारी घर से ही काम करें, जब तक उनका इलाक़ा कंटेनमेंट ज़ोन की श्रेणी से हटा ना दिया जाये.
    • एक दिन में 20 से अधिक कर्मचारी/अधिकारी दफ़्तरों में ना उपस्थित हों. इसी हिसाब से कर्मचारियों का रोस्टर बने. बाकी कर्मचारी घर से ही काम करें.
    • सहायक सचिव और उप-सचिव स्तर के जो अधिकारी एक ही कैबिन में बैठते हैं, उसे शेयर करते हैं, उन्हें वैकल्पिक दिनों में ऑफ़िस आना होगा. यानी एक अधिकारी एक दिन, तो दूसरे अधिकारी दूसरे दिन दफ़्तर आयें.
    • दफ़्तर के परिसर में भी हर वक़्त मास्क और फ़ेस शील्ड पहनना अनिवार्य है. जो लोग मास्क और फ़ेस शील्ड नहीं पहनेंगे, उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
    • फ़िलहाल साथ बैठकर मीटिंगें, चर्चाएं और बातचीत करने की बजाय ज़्यादा से ज़्यादा कोशिश करें कि ये सभी इंटरकॉम या वीडियो कॉल पर हों.
    • दफ़्तरों में कर्मचारी एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर बैठें.
    • संक्रमण की रोकथाम के लिए दिन में कई बार हाथ धोने का प्रयास करें. दफ़्तरों में प्रमुख जगहों पर सेनेटाइज़र रखे जाएं.
    • जितने भी लिफ़्ट के बटन, ऑफ़िसों में बिजली के बटन, एसी के रिमोट, कंप्यूटर के की-बोर्ड, माउस आदि हैं, उन्हें हर घंटे सेनेटाइज़ किया जाये. कर्मचारियों को ऐसा करने के लिए ज़रूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा.
  7. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'सरकार प्रवासी मज़दूरों को 15 दिनों के भीतर घर भेजे'

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों के भीतर उनके घर भेजने का आदेश केंद्र सरकार को दिया है.

    • साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत ने ये भी कहा है कि आपदा प्रबंधन क़ानून, 2005 के तहत लॉकडाउन का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में प्रवासी मजदूरों के ख़िलाफ़ जितने भी केस दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेने का विचार किया जाए.
    • इस महत्वपूर्ण आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि श्रमिक ट्रेनों की मांग किए जाने की सूरत में रेलवे 24 घंटे के भीतर इसका इंतज़ाम करेगा.
    • साथ ही श्रमिकों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, रेलवे उन्हें मुहैया कराने और उनके प्रचार की व्यवस्था करेगा.
    • सुप्रीम कोर्ट के आदेश में केंद्र और राज्य सरकारों को सुनियोजित तरीके से प्रवासी मजदूरों की पहचान करने के लिए भी कहा गया है.
  8. तेलंगाना: फ़िल्म और टीवी की शूटिंग शुरू करने की अनुमति

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस महामारी के बीच धीरे-धीरे ‘अनलॉक’ हो रहे भारत में तेलंगाना ने फ़िल्मों और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है.

    सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि ‘सीमित संख्या में श्रमिकों के साथ और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो सकती है.’

    उन्होंने कहा कि ‘निर्देशक फ़िल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी शुरू कर सकते हैं.’

    मगर उन्होंने स्पष्ट किया है कि ‘सिनेमाघर फ़िलहाल बंद रहेंगे.’

    स्थानीय मीडिया के अनुसार हाल ही में प्रदेश के कई नामी अभिनेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की थी और उनसे फ़िल्मों और टीवी की शूटिंग फिर से शुरू करने देने का अनुरोध किया था.

    भारत की सबसे बड़ी क्षेत्रीय फ़िल्म इंडस्ट्रियों में से एक – ‘टॉलीवुड’ का सबसे अधिक काम इसी प्रदेश में होता है.

    टॉलीवुड में हर वर्ष ऐसी कई फ़िल्में आती हैं जो कला के मामले में और बॉक्स ऑफ़िस पर, दोनों जगह बॉलीवुड की फ़िल्मों को कड़ी टक्कर देती हैं.

    विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से भारतीय फ़िल्म जगत को जितना नुक़सान हुआ है, उसकी भरपाई करने में क़रीब दो वर्ष लगेंगे.

    फ़िल्म जगत के कुछ विश्लेषकों ने जो अनुमान लगाये हैं, उनके मुताबिक़ लॉकडाउन के कारण बॉक्स ऑफ़िस पर होने वाली आमदनी में 1500 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, कोविड-19: भारत में हर दिन बन रहे नये रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 9,987 नये मामले दर्ज

    भारत

    इमेज स्रोत, भारत सरकार

    भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,987 नये मामले दर्ज किये गए जो एक दिन में कोविड-19 के नये मामले सामने आने का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

    इन नये मामलों को जोड़कर, भारत में अब तक दो लाख 66 हज़ार 598 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1 लाख 29 हज़ार 917 फ़िलहाल सक्रिय मामले हैं यानी वो मरीज़ जिनमें संक्रमण के लक्षण अभी दिख रहे हैं. जबकि एक लाख 29 हज़ार 214 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 331 मरीज़ों की कोविड-19 से मौत हुई है.

    कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक जितने मामले सामने आये हैं, उनमें से कुल 7,466 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है.

    भारत सरकार के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 के 49 लाख 16 हज़ार 116 सैंपलों की जाँच हो चुकी है. बीते 24 घंटे में एक लाख 41 हज़ार 682 सैंपल लिये गए हैं.

    महाराष्ट्र: 44,384 (एक्टिव मामले) 3,169 (मौतें) 88,528 (संक्रमण के मामले)

    तमिलनाडु: 15,416 ; 286 ; 33,229

    दिल्ली: 17,712 ; 874 ; 29,943

    गुजरात: 5,309 ; 1,280 ; 20,545

    उत्तर प्रदेश: 4,320 ; 283 ; 10,947

    राजस्थान: 2,513 ; 246 ; 10,763

  10. भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर विश्व बैंक का डरावना अनुमान - प्रेस रिव्यू

    अर्थव्यवस्था

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विश्व की कई आर्थिक एजेंसियों के अनुमानों के बाद अब विश्व बैंक ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 3.2 फ़ीसदी तक सिकुड़ जाएगी.

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार की ख़बर के मुताबिक़, वॉशिंगटन स्थित कई क़र्ज़दाताओं का कहना है कि भारत में लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों पर लगी रोक ने अर्थव्यवस्था को विनाशकारी झटका दिया है.

    विश्व बैंक के ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट के ताज़ा अंक में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर किए गए आंकलन में नकारात्मक रूप से नौ फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

    हालांकि, विश्व बैंक ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में वापस उछाल लेगी.

    विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2019-20 वित्त वर्ष में यह विकास दर 4.2 फ़ीसदी थी जिसके 2020-21 वित्त वर्ष में 3.2 फ़ीसदी तक सिकुड़ने का अनुमान है.

    साथ में ख़बरें और भी हैं. पढ़ें- प्रेस रिव्यू.

  11. कोरोना काल में अर्थव्यवस्था: ऐसे ही स्थिर रहा रुपया तो क्या सुधरेंगे हालात

    भारतीय करेंसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    2020 की शुरुआत की बात है, डॉलर के मुक़ाबले रुपये की कीमत 71.3 थी और आज के मुकाबले ये मज़बूत स्थिति में था. लेकिन मार्च महीने के आते-आते कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देश एक के बाद एक अपने यहां लॉकडाउन लगाने लगे.

    भारत में एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे तो दूसरी तरफ रुपये की कीमत डॉलर के मुक़ाबले धीरे-धीरे कमज़ोर होती गई. जहां पहली मार्च तक भारत में कोरोना संक्रमण के केवल 3 मामले दर्ज किए गए थे वहीं 24 मार्च को जब देश में लॉकडाउन लगाया गया यहाँ कोरोना के 511 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी.

    उस दौरान डॉलर के मुक़ाबले रुपये की क़ीमत पर नज़र डालें तो पता चलता है कि पहली मार्च को ये 72.1 थी, लेकिन लगातार कमज़ोर होते हुए 24 मार्च तक ये 75.9 तक पहुंच गई. देश में काम बंद होने से अर्थव्यवस्था की गाड़ी डगमगाती नज़र आने लगी.

    और कोरोना लॉकडाउन के बाद आरबीआई ने पहली बार कहा कि देश के सामने अभूतपूर्व आर्थिक चुनौती है 2020-21 में आर्थिक विकास दर नेगेटिव रह सकती है. लेकिन 24 मार्च के बाद से डॉलर के मुक़ाबले रुपये की स्थिति लगभग स्थिर ही रही.

    अप्रैल के महीने में रुपया थोड़ा और कमज़ोर हुआ ज़रूर और इसकी क़ीमत 76.8 तक हो गई लेकिन फिर मई के आते आते ये 75.8 हुई. जून के महीने में भी अब तक ये लगभग 75.0 से 75.5 के बीच ही रही है. तो क्या ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर भविष्य में ये ऐसे ही स्थिर रहा तो भारत की अर्थव्यवस्था को इसका लाभ मिलेगा?

  12. डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, कोरोना महामारी ‘बदतर’ होती जा रही है

    डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एदनहोम गेब्रेयासिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एदनहोम गेब्रेयासिस

    कोरोना वायरस संक्रमण के दुनियाभर में अब तक 70 लाख से अधिक मामले हो चुके हैं और इसके कारण 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि महामारी ‘बदतर’ होती जा रही है.

    डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एदनहोम गेब्रेयासिस ने कहा, “इस महामारी में छह महीने से भी अधिक समय तक रहने के बाद भी अब तक कोई देश राहत की सांस नहीं ले पा रहा है.”

    सोमवार को कोरोना वायरस पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक लाख से अधिक मामले बीते 10 दिनों में दर्ज किए गए हैं और रविवार को सामने आए 75 फ़ीसदी मामले सिर्फ़ 10 देशों से हैं जिनमें अमरीका और दक्षिण एशिया शामिल है.

    टेड्रोस ने साथ ही कहा कि डब्ल्यूएचओ को कई देशों से आए ‘सकारात्मक संकेतों’ ने प्रोत्साहित भी किया है.

    उन्होंने कहा, “इन देशों में अब सबसे बड़ा ख़तरा यह है कि यह अपनी उपलब्धि को लेकर आत्मसंतुष्ट हैं.”

    “शोध से आए परिणामों में पाया गया है कि विश्व में अभी भी अधिकांश लोग संक्रमण के दायरे में हैं.”

  13. 'कोविडियट्स' से लेकर 'क्वारंटीन' तक, कोरोना वायरस के लिए हमने नई भाषा क्यों बनाई

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, REUTERS/Bruno Kelly

    चुनौतियों से भरे हालात उन परिस्थितियों को जाहिर करने के नये तरीकों को जन्म देते हैं.

    19वीं सदी के लेखक जॉर्ज एलियट उस समय की कठोर लैंगिक और जीवनशैली की पाबंदियों से निराश थे तो उन्होंने पहली बार 'फ्रस्ट्रेटिंग' शब्द का इस्तेमाल किया.

    हाल में, ब्रेग्ज़िट ने 'ब्रेमेन' और 'ब्रेग्रेट' जैसे कई नये शब्दों को जन्म दिया. 'बैकस्टॉप' जैसे कई पुराने शब्दों को नये अर्थ मिले.

    बर्किंघम सिटी यूनिवर्सिटी के समाज-भाषाशास्त्री रॉबर्ट लॉसन का कहना है कि ब्रेग्ज़िट भले ही सबसे हाल का उदाहरण हो, लेकिन कोविड-19 के कारण भाषायी परिवर्तन की गति अभूतपूर्व है.

    लॉसन इसकी कई वजह बताते हैं- तेज़ी से फैलता वायरस, मीडिया में इसकी प्रमुखता और वैश्विक संपर्क, वो भी ऐसे समय जब सोशल मीडिया और दूर के संपर्क अहम हो गए हैं.

  14. कोरोना काल में दिन में डॉक्टर, रात में रैपर

    वीडियो कैप्शन, दिन में डॉक्टर, रात में रैपर

    नामीबिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेहद कम हैं और ये देश मार्च में लगाए गए लॉकडाउन से धीरे-धीरे बाहर निकल रहा है.

    यहां लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से राहत दी जा रही है.

    कोरोना काल में नामीबिया में डॉक्टर के तौर पर काम करने वाली लाटोया ममबोला अपने फ्री टाइम में गीत गाती हैं.

    वो दिन के वक्त अस्पताल में मरीज़ देखती हैं लेकिन रात में वो रैप करती हैं.

    रैपिंग की दुनिया में उन्हें लायनेस के नाम से भी पुकारा जाता है.

    बीबीसी अफ्रीका के चिल्ड्रेन प्रोग्राम, व्हाट्स न्यू ने उनसे बात कर उनके काम के बारे में जाना.

  15. क्या ग़रीबी कोरोना वायरस को और घातक बना देती है?

    वीडियो कैप्शन, क्या ग़रीबी कोरोना वायरस को और घातक बना देती है?

    कोरोना वायरस सभी लोगों को समान रूप से प्रभावित नहीं करता.

    बीबीसी ने ये जानने की कोशिश की कि ग़रीबों को कोरोना वायरस क्यों और कैसे अधिक नुक़सान पहुंचा सकता है.

  16. COVER STORY: क्या वायरस की मैपिंग से खुलेगा राज़?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: क्या वायरस की मैपिंग से खुलेगा राज़?

    ब्रिटेन में वैज्ञानिकों का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें कोरोना वायरस की अलग क़िस्में मिली हैं.

    ब्रिटेन के नॉरफ़ॉक में क्वॉड्रम इंस्टीट्यूट की एक टीम वायरस के जीनोम यानी जेनेटिक मटीरियल की मैपिंग कर रही है.

    वायरस की क़िस्मों के बीच का फर्क पता करके ये जाना जा सकेगा कि ये बीमारी कैसे फैलाते हैं.

    इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा.

    इस बीच दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 70 लाख 38 हज़ार के पार हो गई है.

  17. क्या आप कार में बैठकर कॉन्सर्ट का मज़ा ले पाएंगे

    वीडियो कैप्शन, कार में बैठकर कॉन्सर्ट का मज़ा

    कोरोना वायरस महामारी के दौर में म्यूज़िक इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है.

    अनुमान है कि दुनिया भर में म्यूज़िक इंडस्ट्री को 5 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है.

    दक्षिण कोरिया में म्यूजिक बैंड्स अपने शो के ज़रिए बड़ी कमाई करते हैं, लेकिन कॉन्सर्ट और टूर प्लान रद्द होने से वो परेशानी में हैं.

    बदले दौर में घाटे की भरपाई के लिए म्यूज़िक कंसर्ट का तरीका भी बदलने लगा है.

  18. कोरोना संकट: रेस्तरां कारोबारियों की मुश्किल

    वीडियो कैप्शन, कोरोना: रेस्तरां कारोबारियों की मुश्किल

    देश के कई हिस्सों में बंदिशों में ढील के बावजूद कई रेस्तरां कारोबारी अभी दोबारा काम शुरू नहीं करना चाहते.

    उनका कहना है कि तमाम बंदिशों के बीच रेस्तरां खोलना घाटे का सौदा हो सकता है.

    चंडीगढ़ के एलांते मॉल में रेस्तरां चलाने वाले संजीव वर्मा भी उनमें से एक हैं. उनसे बात की बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने.

  19. अनलॉक-1: मॉल,रेस्तरां खुले फिर क्यों परेशान कारोबारी?

    वीडियो कैप्शन, मॉल,रेस्त्रां खुले फिर क्यों परेशान कारोबारी?

    भारत में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं.

    तमाम फैक्ट्रियां खुल गई हैं और निर्माण कार्य भी शुरू हो रहे हैं. दुकानें, मॉल और रेस्तरां भी खोल दिए गए हैं.

    लेकिन बहुत से कारोबार ऐसे हैं जिनके लिए लॉकडाउन के बाद हालात एकदम बदल गए हैं और उनके लिए पहले जैसी स्थिति में लौटना बेहद मुश्किल होने वाला है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता निखिल इनामदार की रिपोर्ट.

  20. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की क्या है स्थिति...

    महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    • कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दुनिया में 70 लाख के ऊपर पहुंच चुके हैं जबकि इसकी वजह से 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
    • दुनिया में सबसे अधिक मौतें अमरीका, ब्रिटेन और ब्राज़ील में हुई हैं. अमरीका में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
    • भारत में दो महीने से भी लंबे लॉकडाउन के बाद कई शहरों में मॉल और धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं. हालांकि, देश में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ना जारी हैं.
    • पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख के पार जा चुके हैं और रविवार को 4,728 नए संक्रमण का पता चला था.
    • न्यूज़ीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उसने दुनिया के किसी भी देश से अधिक कड़ा लॉकडाउन लागू करके कोरोना वायरस के एक्टिव मामले ज़ीरो कर दिए हैं.