कोरोना अपडेट: न्यूयॉर्क शहर आज से दोबारा खुलना शुरू
कोरोना के कारण सबसे ज़्यादा मौत अमरीका में हुई है. अकेले न्यूयॉर्क शहर में दो लाख से ज़्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 21 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
लाइव कवरेज
महाराष्ट्र में चीन से अधिक हुए कोविड-19 संक्रमण के मामले
इमेज स्रोत, Getty Images
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या चीन से ज़्यादा
हो गई है.
महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 85,975 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि चीन
में संक्रमण के 84,191 मामले रजिस्टर किए गए हैं.
अकेले राजधानी मुंबई में अभी तक संक्रमण के 48,774 मामले
दर्ज किए जा चुके हैं.
चीन में अब तक 4,638 लोगों की मौत हुई है. वहीं भारत में मौतों
का आंकड़ा 7,000 के क़रीब है.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 5,000 पार
इमेज स्रोत, MONEY SHARMA
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पांच हज़ार से ज़्यादा हो गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण के 239 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से अभी तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को दर्ज किए गए नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5070 हो गई है. हालांकि, संक्रमित लोगों में 2405 मामले ऐसे भी हैं, जिनमें संक्रमण के बाद लोग ठीक भी हुए हैं.
राज्य के सभी 38 ज़िलों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले हैं. इनमें केवल 11 ज़िले ऐसे हैं जहां संक्रमित लोगों की संख्या 100 से कम है. 278 पुष्ट मामलों के साथ खगड़िया सबसे प्रभावित ज़िला है जबकि पटना में संक्रमण के 275 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
बेगूसराय में 262, भागलपुर में 240, रोहतास में 234 और मधुबनी में 218 मामलों दर्ज किए गए हैं. खगड़िया और बेगूसराय में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि भोजपुर, पटना, सीतामढ़ी, सिवान और वैशाली में दो-दो लोगों की मौत हुई है.
राज्य में अभी तक 99,108 कोरोनो टेस्ट किए गए हैं. राज्य में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 22 मार्च को दर्ज किया गया था लेकिन पिछले एक महीने में 4000 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें बड़ी संख्या में वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों से बिहार वापस लौटे हैं.
अनलॉक-1: आज से मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थल खुलेंगे, मगर कुछ निर्देशों के साथ
इमेज स्रोत, Getty Images
अनलॉक-1 के तहत भारत में सोमवार यानी आज से मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल फिर से खुलने जा रहे हैं.
ये रियायतें ऐसे वक़्त में दी जा रही हैं, जब एक दिन पहले रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 9,971 नए मामले दर्ज किए गए और इसी के साथ संक्रमण के मामलों में भारत, इटली और स्पेन जैसे देशों से भी आगे निकलकर दुनिया में पांचवें नंबर पर आ गया.
लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार महामारी की वजह से पिछड़ी अर्थव्यवस्था में फिर से जान डालने के लिए उत्सुक है, इसके लिए वो चाहते हैं कि लाखों लोग काम पर लौटें.
यही वजह है कि 8 जून से मॉल, रेस्तरां खोले जा रहे हैं. लेकिन इन जगहों को खोलते वक़्त कुछ नियमों का पालन भी करना होगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी कर कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर बाक़ी जगहों के होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को सोमवार 8 जून से खोलने की अनुमति दे दी है.
अनलॉक 1: काम पर लौटने को लेकर हम इतने डरे हुए क्यों हैं?
इमेज स्रोत, Getty Images
घर पर रहने के आदेश वापस लिए जाने लगे हैं और हममें से कई लोग काम पर लौटने लगे हैं.
भारत में भी सोमवार से कई आर्थिक गितिविधियां फिर से शुरू हो रही हैं. लेकिन सामान्य दिनचर्या को फिर से शुरू करने में आपको घबराहट क्यों है?
जब हमें पहली बार अपने घरों तक सीमित किया गया तब हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लौटने के ख़्वाब देखते थे.
हम अपने पसंदीदा पब, थिएटर और दुकानों में जाना चाहते थे. हमें ट्रेन में सफ़र की याद सताती थी. हम नये कपड़े खरीदना और हैंडशेक के बारे में भी सोचते थे.
लेकिन जैसे-जैसे दुनिया भर में लॉकडाउन उठाया जा रहा है और कारोबार धीरे-धीरे खुल रहे हैं, हममें से कई लोग जो स्वास्थ्य सेवा में नहीं हैं या ज़रूरी सेवाओं में काम नहीं करते, उनके सामने एक दुविधा खड़ी हो गई है.
लॉकडाउन में कैसे तबाह हुई चाय बाग़ान मज़दूरों की ज़िंदगी
वीडियो कैप्शन, लॉकडाउन में कैसे तबाह हुई चाय बाग़ान मज़दूरों की ज़िंदगी
भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन बड़ी अर्थव्यवस्था होने से इस पर कोरोना वायरस महामारी का असर नहीं पड़ा ऐसा नहीं है.
मार्च के बाद से यहां बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ हो गई है.
भारत का चाय उत्पादन भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है जो लाखों की संख्या में मज़दूरों को रोज़गार देता है.
देश की सबसे पुरानी चाय कंपनी असम कंपनी लिमिटेड के दो सौ साल के इतिहास में पहली बार कंपनी को पूरी तरह से काम बंद करना पड़ा.
अब चाय बागानों में काम तो शुरू हो चुका है लेकिन मज़दूर अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.
ये वीडियो बीबीसी के विशेष 'लॉकडाउन में आजीविका' सिरीज़ का हिस्सा है.
अमरीका में कोरोना के कारण 1,10,000 मौतें, प्रदर्शनों के कारण बढ़ सकते हैं मामले
इमेज स्रोत, Getty Images
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़े के अनुसार, कोरोना
वायरस के कारण अमरीका में 1,10,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है.
वहीं, इस दौरान देशभर में
विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं, जिसके कारण वायरस के वापस उभर आने का डर है.
इसके साथ ही अमरीका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20
लाख तक पहुंचने वाले हैं. इसके बाद रूस में 6.72 लाख और रूस में 4.67 लाख मामले
हैं.
इनके अलावा कई लातिन अमरीकी देशों में भी कोविड-19 के मामले
बढ़ रहे हैं.
चीन में मिले छह नए केस, जिनमें से पांच बिना लक्षण वाले
इमेज स्रोत, Getty Images
बीते 24 घंटे में चीन मे कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं. इन नए छह मामलों में से पांच मामले ऐसे हैं जिनमें पीड़ित में कोई लक्षण नज़र नहीं आ रहे थे.
रॉयटर्स के मुताबिक़, इसके एक दिन पहले संक्रमण के तीन मामले ही सामने आए थे.
नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक़, पांच मामले ऐसे हैं जिनमें लक्षण उजागर नहीं हुए थे.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक़, चीन में संक्रमण के 84 हज़ार से अधिक मामले हैं और यहां अब तक 4,638 लोगों की मौत हो चुकी है.
इटली में कम हो रहे हैं संक्रमण के मामले लेकिन रूस में बढ़ रहा है ख़तरा
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस संक्रमण के
लिहाज़ से इटली दुनिया भर में सातवें स्थान पर है. इटली में संक्रमण के दो लाख 35
हज़ार मामले हैं. इटली में कोविड19 से अभी तक क़रीब 34 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी
है.
लेकिन इटली में संक्रमण
के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं.
इटली में बीते 24 घंटों
में 53 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जोकि एक दिन पहले के आंकड़ों से कम है. एक
दिन पहले इटली में 72 लोगों की मौत हुई थी.
इटली में बीते 24 घंटे
में संक्रमण के 197 नए मामले सामने आए हैं.
इसके अलावा कनाडा में भी
स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है.
बीते 24 घंटे में कनाडा
में कोविड19 से मरने वालों की संख्या 70 रही.
एक ओर जहां इटली में
संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम होता नज़र आ रहा है वहीं रूस में संक्रमण के मामले
तेज़ी से बढ़ रहे हैं.
बीते 24 घंटे में रूस में
क़रीब 9 हज़ार नए मामले सामने आए. इसके अलावा बीते 24 घंटे में 134 लोगों के मौत
की भी पुष्टि हुई है. इसके साथ ही रूस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5859 हो गई
है.
भारत में क्या है कोरोना वायरस संक्रमण की ताज़ा स्थिति
इमेज स्रोत, Getty Images
पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले का सामना आना जारी है. भारत में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या ढाई लाख को पार कर चुकी है.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 3007 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कुल संख्या संक्रमितों की 85975 तक पहुँच चुकी है और मरने वालों की संख्या 3060 तक पहुँच गई है.
गुजरात में कोरोना के 480 नए मामले सामने आए हैं 30 अन्य लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 20097 हो चुकी है तो मरने वालों की संख्या 1249 तक पहुँच गई है. गुजरात में अब भी 5205 संक्रमित मरीज़ हैं.
राजस्थान में रविवार को कोरोना के 262 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कुल मरने वालों की संख्या इसके साथ ही 240 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 10599 तक पहुँच गई है.
पंजाब में पिछले 24 घंटों में 93 नए मामले सामने आए हैं और एक मौत हुई है. राज्य में कुल मामलों की संख्या 2608 हो चुकी है और मरने वालों की संख्या 51 हो चुकी है.
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 449 नए मामले और 13 मौत हुई है. कुल संक्रमितों की संख्या 8187 हो चुकी है और मरने वालों की संख्या 324 हो चुकी है. तमिलनाडु में रविवार को 1515 नए मामले सामने आए हैं. 18 लोगों की मौत हुई है. कुल संख्या राज्य में 31667 तक पहुँच चुकी है जिसमें 14396 मरीज अब भी संक्रमित हैं और 16999 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. राज्य में कोरोना से कुल 269 मौत अब तक हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 433 नए मामले सामने आए हैं. सात लोगों की मौत की भी रिपोर्ट है. इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10536 हो गई है. इनमें से 6185 लोगों ठीक हो कर घर लौट चुके हैं और 4076 लोग अभी भी संक्रमित हैं. मरने वालों की कुल संख्या 275 पहुँच तक चुकी हैं.
हरियाणा में 496 नए संक्रमण के मामले मिले हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4448 तक पहुँच चुकी है. गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 230 मामले आए हैं. राज्य में अब तक कुल 28 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है.
उत्तराखंड में 14 मामले नए आए हैं. कुल संख्या संक्रमण के 1355 तक पहुँच चुकी है. इनमें से 528 लोग ठीक हो चुके हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी है.
जम्मू कश्मीर में एक दिन में सबसे ज्यादा सामने आए है. राज्य में 620 नए मामले आए हैं. इनमें से 37 जम्मू डिवीजन से हैं तो 583 कश्मीर डिवीजन से हैं. कुल संख्या राज्य में संक्रमितों की 4087 हो चुकी है. 41 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.
कोरोना अपडेट: दुनिया भर में अब तक क्या कुछ हुआ
इमेज स्रोत, Getty Images
दुनिया में संक्रमण के आंकड़े
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक़, दुनिया भर में कोरोना
वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 69 लाख 52 हज़ार से अधिक हो गए हैं.
दुनिया भर में कोविड19 से मरने वालों की संख्या चार लाख से अधिक है.
अमरीका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है. अमरीका में संक्रमण के 19 लाख 25
हज़ार से अधिक मामले हैं. अमरीका में मरने वालों की संख्या एक लाख दस हज़ार से
अधिक है.
ब्राज़ील दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है. ब्राज़ील में संक्रमण के
6 लाख 72 हज़ार से अधिक मामले हैं.ब्राज़ील में मरने वालों का आंकड़ा 35 हज़ार से
अधिक है.
संक्रमण के आधार पर रूस तीसरे स्थान पर है. ब्रिटेन चौथे और भारत पांचवे स्थान
पर है.
ब्राज़ील ने हटाए संक्रमण के आंकड़े
कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर
बोलसोनारो की आलोचना हो रही है. इस आलोचना के बीच ब्राज़ील की सरकारी वेबसाइट से
कोविड19 के मरीजों के महीनों के आंकड़े हटा दिए गए हैं.
ब्राज़ील में कोरोना वायरस के 6 लाख 72 हज़ार से अधिक मामले हैं. ब्राज़ील में
मरने वालों का आंकड़ा 35 हज़ार से अधिक है.
एक बार फिर अमरीका और चीन आमने-सामने
कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में अमरीका और चीन के बीच गतिरोध जारी है.
पहले वायरस की उत्पत्ति और उसके बारे में दुनिया को सूचित नहीं करने को लेकर और अब
वैक्सीन को लेकर दोनों देश आमने-सामने आ गए हैं.
एक अमरीकी सांसद ने बीजिंग पर वैक्सीन इजाद करने की कोशिशों में रुकावट पैदा
करने का आरोप लगाया है.
वेटिकन सिटी कोरोना मुक्त
वेटिकन सिटी ने कोरोना मुक्त होने का एलान किया है. वेटिकन
सिटी के आधिकारिक प्रेस प्रमुख ने कहा, "कोरोना
वायरस से संक्रमित आख़िरी शख़्स का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. आज की तारीख में
वेटिकन सिटी में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है."
मई के
शुरुआती दिनों में वेटिकन सिटी में 12 कोरोना
संक्रमित थे.
सऊदी अरब में कोरोना के मामले एक लाख के पार
सऊदी अरब में
कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज़्यादा हो गई है. रविवार को देश के
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 3,045 नए मामलों का पता चला है. इससे देश में
कोरोना संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 1,01,914 हो चुकी है.
अब तक कोरोना से देश में 712 लोगों की मौत हो चुकी है.
अफ़ग़ानिस्तान में 24 घंटे में 30 मौतें
अफ़ग़ानिस्तान में बीते 24 घंटे के
दौरान कोरोना संक्रमण से 30 लोगों की मौत हुई है. यह अफ़ग़ानिस्तान में
एक दिन में कोरोना से सबसे ज़्यादा मौतें हैं.
इनमें
अकेले क़ाबुल में 23 लोगों की मौत हुई है. अफ़ग़ानिस्तान में
कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20,342 हो चुकी
है.
‘कोरोना के चलते 6 करोड़ लोग ग़रीबी
रेखा से नीचे चले जाएंगे’
कोरोना वायरस महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़े
विनाशकारी झटके की तरह है. यह कहना है विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास का.
मालपास ने
चेताया है कि इस महामारी के चलते करोड़ों लोगों की ज़िंदगी पर असर पड़ सकता है. उन्होंने
कहा कि अर्थव्यवस्था को होने वाला यह नुकसान एक दशक तक रहने की आशंका है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इस लाइव पेज में बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का स्वागत है. हम
यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े देश-दुनिया के हर ज़रूरी और बड़े
अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.