कोरोना अपडेटः ब्रिटेन में 23 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री हैनकॉक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी.

लाइव कवरेज

  1. 'भारत बिना सोची समझी नीति की क़ीमत चुका रहा है'

    कोरोना संकट

    इमेज स्रोत, ANI

    चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तीन जानी-मानी संस्थाओं ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार के क़दमों की कड़ी आलोचना की है.

    इन संस्थाओं का कहना है कि बिना सोची-समझी लागू की कई नीतियों के कारण देश मानवीय त्रासदी और महामारी के फैलाव के मामले में भारी क़ीमत अदा कर रहा है.

    संस्थाओं ने कहा है कि बेहद सख़्त तालाबंदी के बावजूद न सिर्फ़ कोरोना के मामले दो महीने में 606 से बढ़कर एक लाख अड़तीस हज़ार से अधिक (मई 24 तक) हो गए हैं बल्कि अब ये 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' के स्टेज पर है.

    भारत सरकार महामारी के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्टेज पर पहुंचने की बात से इनकार करती रही है.

    रविवार को जारी बयान में हस्ताक्षरकर्ताओं में सरकार की कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स के महामारी विशेषज्ञ समूह के प्रमुख डॉक्टर डीसीएस रेड्डी और एक अन्य सदस्य डॉक्टर शशि कांत भी शामिल हैं.

  2. गर्मियों में काम करना जानलेवा क्यों बनता जा रहा है?

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, कोविड-19: भारत में हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में सामने आये 8,392 नए केस

    भारत सरकार

    इमेज स्रोत, भारत सरकार

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के रोज़ दर्ज किये जाने वाले मामलों का रिकॉर्ड हर दिन टूट रहा है.

    सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ़ से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,392 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

    इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी के कारण देश में 230 लोगों की मौत भी हुई है.

    भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1 लाख 90 हज़ार 535 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें से 93,322 केस अभी एक्टिव हैं यानी उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. जबकि भारत में 5,394 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो चुकी है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 91,819 लोग इलाज और आराम के बाद इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

    राज्यों में संक्रमण की स्थिति:

    • महाराष्ट्र – 67,655 केस; 29,329 ठीक हुए; 2,286 की मौत
    • तमिलनाडु – 22,333 केस; 12,757 ठीक हुए; 173 की मौत
    • दिल्ली - 19,844 केस; 8,478 ठीक हुए; 473 की मौत
    • गुजरात – 16,779 केस; 9,919 ठीक हुए; 1,038 की मौत
    • राजस्थान – 8,831 केस; 5,927 ठीक हुए; 194 की मौत
  4. मेक्सिको में कोरोना से क़रीब 10,000 मौतें

    विल ग्रांट

    मेक्सिको और सेंट्रल अमरीका संवाददाता, बीबीसी न्यूज़

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

    सोमवार, जून 1 से मेक्सिको कोरोना वायरस महामारी को फैलने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढील देना शुरु कर रहा है.

    1 जून से जिन व्यवसायों को खुलने की इजाज़त दी गई है उनमें कार के कल-पुर्ज़े बनाने वाली फैक्ट्रियां, निर्माण कार्य, बीयर बनाने की फैक्ट्रियां और मोटरसाइकल की दुकानें शामिल हैं.

    हालांकि जानकार लॉकडाउन हटाने के सरकार के फ़ैसले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि देश में अब भी कोरोना महामारी का पीक नहीं आया है. मेक्सिको में कोरोना के कारण अब तक 9,930 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 90,664 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

    मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रादोर आज से देशव्यापी दौरा शुरू करने वाले हैं. उनका कहना है कि "नए हालातों के बीच नई शुरूआत करना ज़रूरी है और हमें अपना खयाल रखते हुए आगे बढ़ना है."

    लेकिन देशव्यापी दौरे के उनके फ़ैसले के लिए कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने उनकी कड़ी आलोचना भी की है. साल 2009 में A/H1-N1 इंफ्लूएंज़ा महामारी के दौरान सरकार की मुहिम का नेतृत्व कर रहे एलेक्ज़ेन्ड्रो मासियास हर्नान्डेज़ ने बीबीसी से कहा, “इससे लोगों को ग़लत संदेश जाएगा क्योंकि एक तरफ जब लोग लॉकडाउन में हैं तब राष्ट्रपति दौरा कर रहे हैं.”

    लेकिन मेक्सिको की अर्थव्यवस्था की गिरती हालत देखते हुए कई लोग राष्ट्रपति के फ़ैसले का समर्थन भी कर रहे हैं. देश में कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों की नौकरियां गई हैं और आशंका जताई जा रही है कि देश की अर्थव्यवस्था इस साल 9 फीसदी तक पिछड़ सकती है.

  5. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- 'हमारे श्रमिक भाई थोड़े अधीर हो गए थे'

    नरेंद्र सिंह तोमर

    इमेज स्रोत, AJAY AGGARWAL/HINDUSTAN TIMES VIA GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, नरेंद्र सिंह तोमर

    भारत के कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीबीसी के साथ बातचीत में कहा है कि 'लॉकडाउन के दौरान पैदल ही या साइकिलों पर अपने घरों की ओर निकलने वाले श्रमिक भाई थोड़े अधीर हो गए थे.'

    नरेंद्र तोमर का मानना है कि 'प्रवासी मज़दूरों को कुछ इंतेज़ार करना चाहिए था.'

    जब उनसे पूछा गया कि पहले चरण का लॉकडाउन घोषित करते वक़्त सरकार को प्रवासी संकटन का अंदाज़ा हो जाना चाहिए था और क्या सरकार में इस पर चर्चा हुई है तो उन्होंने कहा, "सरकार को हमेशा से पता था और सरकार को पूरी जानकारी है कि बेहतर आर्थिक परिस्थितियों के लिए लोग एक इलाक़े से दूसरे इलाक़े मे जाते हैं. ये स्वभाविक है कि जब लॉकडाउन की स्थिति होगी तो लोग असुरक्षित महसूस करेंगे और अपने घर जाना चाहेंगे. और ऐसा ही हुआ."

  6. दुनिया का 7वां सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश बना भारत

    भारत में कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, PRAKASH SINGHAFP via Getty Images

    कोरोना वायरस से दुनिया के सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में भारत अब सांतवें स्थान पर पहुंच गया है.

    • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के मामले दो लाख के आंकड़े के नज़दीक हैं. यूनिवर्सिटी के अनुसार देश में कुल 190,609 कोरोना संक्रमित हैं जबकि 5,408 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है.
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन के जारी आंकड़ों के अनुसार भी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का सातवां सबसे प्रभावित देश बन गया है. संगठन के अनुसार भारत में संक्रमण के कुल 182,143 मामले हैं जबकि 5,164 लोगों की इस कारण मौत हुई है.
    • दुनिया में अमरीका और ब्राज़ील कोराना से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश हैं. जहां अमरीका में मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार और संक्रमितों का आंकडा 17 लाख के पार है, वहीं ब्राज़ील में पांच लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं जबकि तीस हज़ार से अधिक लोगों की इस कारण मौत हुई है.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, REUTERSAdnan Abidi.jpg

    24 घंटों में 8,380 कोरोना पॉज़िटिव

    • भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोराना के 8,380 ताज़ा मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि मंत्रालय के अनुसार अब तक 86,983 लोग कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं जिसके बाद देश में कोराना के कुल 86,983 एक्टिव मामले हैं.
    • मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार देश में कोरोना से रिकवरी दर 47.76 फीसदी है.
    • 1 जून से भारत जारी लॉकडाउन में भी ढील दिए जाने की शुरुआत हो गई है. फिलहाल केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर ये फ़ैसला छोड़ दिया है कि कौन सी गतिविधियां चालू करनी है और क्या बंद रखना है.
    • कोरोना संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या वाले महाराष्ट्र ने 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. दिल्ली ने आठ जून से आंशिक रूप से शर्तों के साथ मॉल, रेस्तरां और होटल खोले जाएंगे. साथ ही सलून भी खोले जाएंगे.

    जाने माने बॉलीवुड संगीतकार वाजिद ख़ान का निधन

    • बॉलीवुड की जानी-मानी संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद ख़ान की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को मौत हो गई है. वो 42 साल के थे और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे.
    • उनके परिवार का कहना है कि "उनके गले में इंफ़ेक्शन था. वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे. अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है."
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    1 जून से खुलेगा मनीला

    • सोमवार को फिलीपीन्स की राजधानी मनीला अब तक के सबसे बड़े लॉकडाउन से बाहर निकल रही है. यहां 1 जून से दुकान और व्यवसाय खोले जाएंगे और सार्वजनिक परिवहन भी चालू हो जाएगा.
    • रविवार को देश में कोरोना के 862 नए मामले सामने आए हैं जबकि 7 लोगों की मौत सांस में परेशानी की वजह से हुई है.
    • यहां मार्च के मध्य से ही लॉकडाउन के कड़े नियम लगाए गए थे जिसका असर यहां की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार काम बंद होने के कारण यहां अर्थव्यवस्था को 34 सालों में सबसे अधिक नुक़सान पहुंचा है.

    मेक्सिको में भी 1 जून से पाबंदियों में ढील

    • मेक्सिको की सरकार 1 जून से कोरोना वायरस के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दे रही है. इसके बाद अब देश में कार के कल-पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्रिय़ां और शराब व्यवसाय फिर से शुरू हो सकेगा.
    • हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि मेक्सिको में अभी भी संक्रमण बढ़ने का ख़तरा है और इस कारण प्रतिबंधों में ढील देने के बारे फिर से सोचा जाना चहिए. देश में कोराना ये कारण अब तक देश में लगभग दस हजार लोगों की जान जा चुकी है जबकि 90,664 इससे संक्रमित हैं.
    • मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रादोर आज से देशव्यापी दौरा शुरू करने के लिए जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है. एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बीबीसी से कहा कि राष्ट्रपति के दौरे से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को ग़लत संदेश जाएगा.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Rahman RoslanGetty Images

    ब्राज़ील में पुलिस और प्रदर्शकारियों में झड़प

    • ब्राज़ील के दो सबसे बड़े शहरों, रियो डी जेनिरोयो साओ पाउलो में पुलिस और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें होने की ख़बरें हैं. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.
    • ब्राज़ील में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या फ्रांस से अधिक हो गई है और मरने वालों के आंकड़ों के हिसाब से ये दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है.
    • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार यहां पांच लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं जबकि 29,314 लोगों की इस कारण मौत हो चुकी है.
    • बोलसोनारो पहले ही कोराना को मामूली फ्लू कह चुके हैं और इसे लेकर लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है. हालांकि देश में कई लोग इस मामले में उनका विरोध करते हैं.
    • अब तक देश के दो स्वास्थ्य मंत्री ये कहते हुए पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं कि राष्ट्रपति एक ऐसे वक्त अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देना चाहते हैं जब देश के सामने कोरोना महामारी खड़ी है.
    ब्राज़ील

    इमेज स्रोत, EPALeo Barrilari

    दक्षिण अफ्रीका में आज से मिलेगी शराब

    • सरकार के लॉकडाउन में ढील देने के बाद दक्षिण अफ्रीकी में आज दो महीनों बाद पहली बार लोग शराब खरीद सकेंगे.
    • देश में शराब से संबंधित हिंसा एक बड़ी समस्या है, ख़ास कर सप्ताहांत में पुलिस के पास शराब से जुड़ी हिंसा में अधिक मामले आते हैं.
    • ऐसे में कोरोना महामारी से निपटने में पुलिस और अस्पतालों को अधिक मुश्किल न हो इसके लिए सरकार ने शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था. अब सोमवार से गुरुवार को लोग शराब खरीद सकेंगे हांलाकि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर अब भी पाबंदी जारी रहेगी.
  7. फ़िलीपींस की राजधानी में आज से लॉकडाउन में छूट

    मनीला में लोग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़िलीपींस की राजधानी मनीला में आज से लॉकडाउन में छूट दी जा रही है. यहां बेहद सख़्त लॉकडाउन लागू था. हालांकि कुछ पाबंदियां अभी भी लगी रहेंगी.

    दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खुलने की अनुमति दी गई है. अधिकतर सार्वजनिक यातायात सेवाएं भी फिर से चलने लगेंगी.

    लेकिन स्कूल, पर्यटन स्थल बंद रहेंगे और रेस्त्रां में बैठकर खाने की अनुमति भी नहीं होगी. बुज़ुर्गों और बच्चों को भी अभी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है.

    फ़िलीपींस में कोरोना संक्रमण से एक हज़ार से कम मौतें हुई हैं. लेकिन नए मामलों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई है.

  8. संगीतकार वाजिद ख़ान का निधन, कोविड-19 से मौत का शक़

    संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के चर्चित संगीतकार वाजिद ख़ान का आज रात निधन हो गया है.

    गायक सोनू निगम ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की है. वाजिद ख़ान के परिवार ने भी बीबीसी से उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, 'उनकी आत्मा के लिए दुआ कीजिए.'

    मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वाजिद ख़ान कोरोना से संक्रमित थे.

    उनके परिवार की ओर से बीबीसी को बताया गया है, 'वाजिद ख़ान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था.'

    वाजिद ख़ान

    इमेज स्रोत, Wajid Khan

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फोटो
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'उनके गले में इंफ़ेक्शन था. वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे. अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है.'

    वाजिद ख़ान का सबसे ताज़ा गीत भाई-भाई एक सप्ताह पहले ही रिलीज़ हुआ था. ये सलमान ख़ान के साथ बनाया गया था.

    वाजिद ख़ान अपने भाई साजिद ख़ान के साथ मिलकर संगीत बनाते थे और सबसे पहले साल 1998 में सलमान ख़ान अभीनीत फ़िल्म 'मैंने प्यार किया से' से चर्चा में आए थे.

    फ़िल्म अभिनेता रणवीर शोरी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि वाजिद ख़ान की मौत कोरोना से हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी वाजिद ख़ान को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है.

  9. अमरीत एयरलाइन में भी छंटनी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमीरात एयरलाइन का विमान

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फोटो

    अमीरात एयरलाइन ने कहा है कि कोरोना महामारी की वजह से उसे कर्मचारियों की छंटनी करनी होगी. हालांकि एयरलाइन ने इस बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं दी है.

    एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को चलाए रखने के लिए हमने हर संभव परिस्थिति पर ग़ौर किया लेकिन हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि दुर्भाग्यवश हमें अपने साथ काम करने वाले कुछ शानदार लोगों को अलविदा कहना होगा."

    दुबई की इस सरकारी एयरलाइन में क़रीब साठ हज़ार लोग काम करते हैं. इनमें से कितने लोगों को निकाला जा रहा है, ये भी स्पष्ट नहीं है.

    लेकिन यदि अमीरात एयरलाइन भी दुनिया की बाकी एयरलाइनों के पदचिन्हों पर चली तो हज़ारों नौकरियां जा सकती हैं.

    ब्रिटिश एयरवेज़ का कहना है कि वह महामारी के कारण 12 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी करेगी.

    वहीं ईज़ीजेट भी तीस प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है. कोरोना वायरस महामारी ने एयरलाइनों के कारोबार को ठप्प कर दिया है.

  10. राज्यों में आज से क्या खुलेगा

    दिल्ली में पार्क में लोग

    इमेज स्रोत, Reuter

    क्या गतिविधियां चालू करनी है और क्या बंद करना है ये फ़ैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है. केंद्र सरकार ने राज्यों के बीच लोगों के आवागमन के लिए पास की व्यवस्था को भी बंद कर दिया है और लोगों को कहीं भी आने जाने की अनुमति दी है, हालांकि कई राज्य सरकारों ने लोगों के राज्य के भीतर और बाहर आवागमन पर रोक लगाई है और ई-पास की व्यवस्था को जारी रखा है.

    दिल्ली

    आठ जून से मॉल आंशिक तौर पर खोले जाएंगे, रेस्त्रां और होटलों में लोगों के बीच फ़ासले बनाए रखने के लिए सख़्त शर्तें होंगी. वहीं सलून और नाई की दुकानों को ग्राहकों के बीच दूरा का ध्यान रखते हुए ही खोलने दिया जाएगा. दिल्ली में अभी 122 कंटेनमेंट ज़ोन हैं जिसकी वजह से शहर के कई इलाक़ों में अभी भी अधिकतर गतिविधियां बंद ही रहेंगी.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि स्थायी तौर पर लॉकडाउन में रहना असंभव है.

    वहीं यूपी के गाज़ियाबाद और नोएडा जाने के लिए भी पास अनिवार्य होगा.

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य के भीतर यातायात को अनुमति तो दे दी है लेकिन अंतिम फ़ैसला ज़िला प्रशासन पर छोड़ दिया है.

    यानी अगर कोई ज़िला चाहेगा तो लोगों के आवागमन को रोक सकता है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गाज़ियाबाद में दिल्ली से लोगों के आने-जाने पर रोक रहेगी. सिर्फ़ पास के साथ ही लोगों को आने-जाने दिया जाएगा.

    लोगों और सामान के राज्य से बाहर जाने पर भी किसी तरह की रोक नहीं है. महाराष्ट्र महाराष्ट्र भारत में कोरोना संक्रमण से सबसे ज़्यादा प्रभावित है. यहां देश के एक तिहाई से अधिक मामले हैं.

    महाराष्ट्र

    सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है. हालांकि सरकार ने मॉल के अलावा सभी दुकानों, बाज़ारों को ऑड-ईविन के आधार पर 5 जून से खुलने की अनुमति दे दी है.

    सरकार ने खुले सार्वजनिक स्थानों जैसे समुद्र तट, बीच पार्क आदि में व्यक्तिगत व्यायाम को अनुमति दे दी है. हालांकि ये गतिविधियां सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक ही की जा सकेंगी. शारीरिक व्यायाम के अलावा और गतिविधियों को अनुमति नहीं है और लोगों से सिर्फ़ आसपास के पार्क में ही जाने के लिए कहा गया है.

    इसके अलावा स्वरोज़ार में लगे लोग जैसे प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन आदि को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मास्क पहनकर काम करने की अनुमति दी गई है.

    स्वास्थ्य सेवाओं, दवा दुकानों, आपदा विभाग, पुलिस, एनआईसी, खाद्य विभाग, राजस्व विभाग के अलावा सभी सरकारी दफ़्तरों को पंद्रह प्रतिशत या कम से कम पंद्रह कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है.

    राज्य के भीतर सड़क पर यात्री परिवहन की अभी अनुमति नहीं है. टैक्सी, कैब, कार या मोटरसाइकिल को ज़रूरी होने पर ही चलने की अनुमति है.

    ज़िलों के बीच और ज़िले के भीतर बसें बंद रहेंगी. महाराष्ट्र में धर्मस्थल भी बंद रहेंगे. वहीं शहरी क्षेत्र में सिर्फ़ ज़रूरी उद्योग ही चलेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में ओद्योगिक और कृषि गतिविधियों को पहले ही अनुमति दे दी गई थी.

    हालांकि महाराष्ट्र में अभी सलून और नाई की दुकानें बंद ही रहेंगी.

    कर्नाटक

    कर्नाटक की सरकार ने भी राज्य के भीतर और राज्यों के बीच लोगों के आवागमन की छूट दी है.

    कर्नाटक में आठ जून से धर्मस्थलों, होटलों, रेस्त्रां और शॉपिंग मॉल को खुलने की अनुमति होगी.

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में राज्य के भीतर बिना अनुमति के लोगों के आवागमन पर अभी रोक रहेगी. यानी यहां पास की ज़रूरत होगी.

    कंटेनमेंट ज़ोन में सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं को ही चलने दिया जाएगा.

    सभी ग़ैर प्रतिबंधित दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलने की अनुमति है.

    हालांकि शॉपिंग मॉल अभी बंद ही रहेंगे.

  11. आज से खुलने लगेगा भारत

    सिलीगुड़ी में खुला सलून

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आज से लॉकडाउन का पांचवा चरण, जिसे अनलॉक 1 भी कहा जा रहा है शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर लॉकडाउन को तीस जून तक के लिए सिर्फ़ कंटेनमेंट ज़ोन तक ही सीमित कर दिया है.

    लेकिन राज्यों को कोरोना वायरस को रोकने के लिए कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के अधिकार दिए गए हैं.

    अब राज्य कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर सामान्य ज़िंदगी की शुरुआत कर सकते हैं.

    अनलॉक के पहले चरण में भारत के गृह मंत्रालय ने मॉल, होटल, रेस्त्रां और धर्मस्थल जैसे स्थानों को 8 जून से खुलने की अनुमति दी है.

    हालांकि स्कूल, कॉलजे, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चर्चा के बाद दूसरे चरण में खोले जाएंगे. इन संस्थानों को खोलने के बारे में फ़ैसला जुलाई में लिया जाएगा.

    हालांकी अभी भी कुछ गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी.

    अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएं बंद रहेंगी. स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, हॉल, सामाजिक, राजनीतिक और खेलों से जुड़ी गतिविधियां भी बंद रहेंगी.

    भारत में आज से क्या होगा, ये जानने के लिए ये रिपोर्ट पढ़ें

    जहां भारत में आज से लॉकडाउन में छूट दी जा रही है वहीं ब्रिटेन में आज से बच्चों के लिए स्कूल खुल जाएंगे.

    इसके अलावा बाहरी गतिविधियों को भी अनुमति होगी. ब्रितानी सरकार ने देश के अधिकतर हिस्सों को खोलने का फ़ैसला लिया है.

  12. बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का इस लाइव पेज में स्वागत है. हम यहां दिन भर कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े बड़े और ज़रूरी अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के सभी अपडेट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें.