कोरोना अपडेटः ब्रिटेन में 23 मार्च के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री हैनकॉक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली में खड़े किये गए रेलवे के पहले ‘आइसोलेशन कोच’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि ‘दिल्ली में रेलवे के पहले ‘आइसोलेशन कोच’ यानी ‘रेल के डब्बे’ खड़े किये गए हैं जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को क्वारंटीन करने और उनके इलाज की सुविधा उपलब्ध है.’

    रेलवे के अनुसार दिल्ली सरकार की गुज़ारिश पर दस ‘आइसोलेशन कोच’ दिल्ली में खड़े किये गए हैं.

    रेलवे के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दिल्ली में बिना एसी सुविधा वाले 10 कोच खड़े किये गए हैं जिनमें कुल 160 बेड हैं. इसके साथ ही एक कोच स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी रेलवे ने दिया है.

  2. मोदी 2.0: दूसरे साल की पहली कैबिनेट बैठक में क्या-क्या निर्णय लिये गए

    ANI

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जो निर्णय लिये गए हैं, उनके बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी.

    मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे साल में प्रवेश करने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी.

    पढ़िए, प्रेस वार्ता में क्या-क्या बताया गया:

    • आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत एमएसएमई की परिभाषा को बदलने की मंज़ूरी दी गई है. साल 2006 में एक एक्ट पास करके एमएसएमई की परिभाषा की व्याख्या की गई थी. 14 साल बाद इस परिभाषा में बदलाव किया गया है.
    • हमारे देश की जीडीपी में 29 प्रतिशत योगदान MSME का होता है. देश में अभी 6 करोड़ MSME हैं और इस सेक्टर ने 11 करोड़ से ज़्यादा रोज़गार दिये हैं.
    • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 'MSME के लिए 50,000 करोड़ रुपये के फंड ऑफ़ फंड्स को मंज़ूरी दी गई है. इससे संकट में फंसे छोटे उद्योगों को मदद मिलेगी. मेरा मानना है कि सरकार इन 50,000 करोड़ रुपये को कुछ वर्षों में दो लाख करोड़ रुपये बना सकेगी.'
    • MSME सेक्टर में प्लांट और मशीनरी में निवेश 50 करोड़ होगा और टर्न ओवर 100 करोड़ की जगह 250 करोड़ हो गया है. एक्सपोर्ट के टर्नओवर को इस सेक्टर में नहीं जोड़ा जाएगा.
    • उन्होंने कहा कि 4,000 करोड़ रुपये के डिस्ट्रेस एसेट फंड बनाने को भी मंज़ूरी दी गई है.
    • 20 हज़ार करोड़ रुपये का प्रावधान संकट में पड़े एमएसएमई के लिए किया गया है.
    • शहरी और आवास मंत्रालय ने रेहड़ी पटरी वालों के लिए विशेष लोन की व्यवस्था की है. कैबिनेट ने इसे मंज़ूरी दे दी है. 10 हज़ार तक का लोन दिया जाएगा.
    • शहरी और आवास मंत्रालय ने यह विशेष सूक्ष्म ऋण योजना शुरू की है. ये रेहड़ी-पटरी वालों की मदद के लिए योजना है. इस योजना से 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा.
    • केंद्रीय कैबिनेट के फ़ैसले में किसानों के लिए अहम फ़ैसले लिये गए हैं.
    • स्वामीनाथन अय्यर रिपोर्ट में शामिल सिफ़ारिशों को पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वीकार किया गया है और अमल में लाया गया है.
    • एमएसपी को डेढ़ गुणा ज़्यादा करने का वादा सरकार पूरा कर रही है.
    • कृषि लागत और मूल्य आयोग की 14 फ़सलों के लिए सिफ़ारिश आ गई है. कैबिनेट ने इनको मंज़ूरी दे दी है: नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री
    • 14 फसलों पर किसानों को लागत से 50 फ़ीसदी से 83 फ़ीसदी ज़्यादा क़ीमत मिलेगी.
    • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 'किसानों ने बंपर पैदावार कर देश को समर्पित किया है. आज तक 95 लाख मैट्रिक तक धान, गेहूँ की खरीद 360 लाख मिट्रिक टन हो चुकी है. दलहन और तिलहन की खरीद चल रही है.'
    • खेती और उस जुड़े काम के लिए 3 लाख तक के अल्पकालिक कर्ज़ के भुगतान की तिथि 31 अगस्त 2020 तक बढ़ाई गई है.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. कोरोना वायरस तो जान ले ही रहा इससे बचने के उपाय से भी 304 मौतें

  4. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में पीयूष गोयल के दावों की तरह सब बढ़िया है?

  5. मोदी कैबिनेट ने कृषि क्षेत्र से जुड़े फ़ैसले

    बीबीसी

    इमेज स्रोत, बीबीसी

  6. बीबीसी

    इमेज स्रोत, बीबीसी

  7. पीआईबी

    इमेज स्रोत, भारत सरकार

  8. अर्मेनिया के प्रधानमंत्री ने बताया- 'मैं और मेरा परिवार संक्रमित पाये गए'

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान ने बताया है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं.

    फ़ेसबुक लाइव के ज़रिये उन्होंने यह सूचना सार्वजनिक की है.

    उन्होंने कहा है, “अभी तक कोई लक्षण नहीं है. पर मैंने आराम करने का निर्णय लिया है.”

    निकोल ने बताया है कि उनका पूरा परिवार कोविड-19 टेस्ट में पॉज़िटिव पाया गया है.

    अर्मेनिया में अब तक कोविड-19 के 9000 से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 131 लोग महामारी की वजह से मर चुके हैं.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, DGCA ने बताया- फ़्लाइट में बीच की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए विमान कंपनी को क्या करना है...

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को '12 बिंदुओं' का एक निर्देश पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि विमान कंपनियाँ यात्रियों को टिकट देते समय यह कोशिश करें कि बीच की अधिकांश सीटें खाली रहें.
    • डीजीसीए ने यह भी कहा है कि “अगर किसी यात्री को बीच वाली सीट दी जाती है, तो उन्हें फ़ेस मास्क के साथ-साथ ओढ़ने के लिए एक गाउन भी दिया जाये.”
    एएनआई

    इमेज स्रोत, एएनआई

  10. इंडोनेशिया: कोविड-19 से कैसे ठीक हुईं 100 वर्षीय कामतिम

    AFP/Getty Images

    इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

    इंडोनेशिया में एक 100 वर्षीय महिला कोरोना वायरस संक्रमण के बाद पूरी तरह से ठीक हो गई हैं.

    स्थानीय मीडिया में उन्हें इंडोनेशिया की ‘सबसे बुज़ुर्ग मरीज़’ बताया जा रहा है जिन्होंने कोविड-19 को हरा दिया है.

    कामतिम नाम की ये बुज़ुर्ग महिला सुरबाया, जो इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, वहाँ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती थीं.

    क़रीब एक महीने तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद कामतिम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

    पूर्वी जावा के गवर्नर खोफ़िफ़ा इंदर पारावासना ने कहा है, “मुझे उम्मीद है कि कामतिम के पूरी तरह ठीक होने से महामारी के इस दौर में बाकी बुज़ुर्ग लोगों को भी हिम्मत मिलेगी.”

    कामतिम की बहू सिति अमीना ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से बातचीत में कहा कि उनकी रिकवरी की सबसे बड़ी वजह उनका ‘व्यक्तिगत अनुशासन और व्यवहार से दृढ़’ होना है.

    उन्होंने बताया, “जब भी डॉक्टरों और नर्सों से उनके बारे में बात होती थी, तो वो हमेशा कहते कि कामतिम बहुत साहसी हैं, उन्हें बीमारी का डर नहीं है, वो चीज़ों का ध्यान रखती हैं और समय पर दवा लेने के मामले में बहुत सतर्क हैं. और सबसे बड़ी बात यह थी कि वे हमेशा से ठीक होना चाहती थी. इस दौरान, एक दिन भी उन्होंने हिम्मत हारने वाली बात नहीं की.”

    अमरीका की जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, इंडोनेशिया में अब तक 26,000 से ज़्यादा लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और 1,613 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है.

  11. आंध्र प्रदेश ने भी कहा 'बॉर्डर बंद रहेंगे', कोविड-19 के केस मिलने पर राज्य सचिवालय के दो हिस्से बंद

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आंध्र प्रदेश सचिवालय के दो खण्ड पूरी तरह से बंद करने पड़े हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आये हैं जिनमें दो सरकारी मुलाज़िम भी शामिल हैं जो राज्य सरकार के सचिवालय में कार्यरत हैं.

    प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि ‘सचिवालय में काम करने वाले दोनों संक्रमित कर्मचारी अलग-अलग विभाग से संबंधित हैं और दोनों के संपर्क में आये लोगों से भी सेल्फ़ क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है.’

    सोमवार को आंध्र प्रदेश सरकार ने यह भी कहा है कि ‘वो अन्य राज्यों के लिए अपनी सीमाएं फ़िलहाल नहीं खोलने वाले.’

    आंध्र प्रदेश पुलिस के महानिदेशक डीजी सावंग ने कहा है कि ‘जब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक प्राइवेट गाड़ियों की ई-पास के ज़रिये ही आवाजाही संभव होगी और अधिक संक्रमण वाले राज्य का कोई शख़्स कम संक्रमण वाले राज्य में जाना चाहेगा तो उसे कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा.’

  12. अरविंद केजरीवाल की घोषणा, दिल्ली के बॉर्डर सील

  13. कोविड-19: पाकिस्तान में 72,000 से अधिक मामले, 1543 लोगों की मौत

    गेटी इमेज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 72,460 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 2,964 मामले बीते 24 घंटे में सामने आये हैं.

    सोमवार को पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ‘1 जून, सुबह 9 बजे तक पाकिस्तान में 1,543 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है जिनमें से 60 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है.’

    पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हैं.

    • पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अब तक कोविड-19 के 28 हज़ार से ज़्यादा, पंजाब में 26 हज़ार से ज़्यादा, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 10 हज़ार से ज़्यादा, बलूचिस्तान में 4 हज़ार से ज़्यादा और इस्लामाबाद शहर में 2,589 मामलों की पुष्टि हुई है. हालांकि मरने वालों की दर ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में सबसे अधिक है.

    रमज़ान के बाद पाकिस्तान में तेज़ी से बढ़ी संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए, प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की अध्यक्षता में सोमवार को नेशनल कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक होने वाली है जिसमें तय होना है कि महामारी से लड़ने के लिए सरकार क्या-क्या कर सकती है.

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, ‘इमरान ख़ान सरकार दोबारा लॉकडाउन करने का विचार नहीं रखती है.’

    जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, 1500 से अधिक मौतों के साथ पाकिस्तान फ़िलहाल महामारी से होने वाली मौतों के मामले में दुनिया का 23वें नंबर का मुल्क बन चुका है.

    पाकिस्तान में विपक्ष के नेताओं का मानना है कि ‘सरकार ने वक़्त से काफ़ी पहले और एक कठोर लॉकडाउन लागू करके बड़ी ग़लती की.’

    पाकिस्तान के स्थानीय विशेषज्ञों की मानें तो वहाँ भी भारत की तरह इस महामारी का पीक आने में अभी समय है और पीक के दौरान संक्रमित लोगों की संख्या अब से दोगुनी हो सकती है.

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत से नेपाल लौट रही गाड़ी की ट्रक से टक्कर, 12 प्रवासी मज़दूरों की मौत

    नेपाल

    इमेज स्रोत, NEPAL POLICE

    नेपाल पुलिस ने बताया है कि रविवार आधी रात के बाद बांके ज़िले के थुरिया जंगल में हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है.

    बांके ज़िले के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ओली ने बीबीसी की नेपाली सेवा को बताया कि 33 यात्रियों को ले जा रही ये गाड़ी हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी.

    उन्होंने कहा, "घटनास्थल पर ग्यारह लोगों की मौत हो गई और एक की नेपालगंज के भेरी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई."

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ ये गाड़ी उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले से नेपाली प्रवासी मज़दूरों को लेकर नेपाल के सालयान ज़िले वापस लौट रही थी.

    नेपाल

    बांके के ज़िला अधिकारी रामबहादुर कुरुंगवांग ने एएनआई से कहा, "ये प्रवासी मज़दूर भारत से वापस लौट रहे थे. हादसा रात के वक्त हुआ. सभी शवों को घायलों को नेपालगंज के भेरी हॉस्पिटल भेज दिया गया है."

    हादसे में घायल 20 से अधिक लोगों का भेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान अभी तक सामने नहीं आ पाई है लेकिन मरने वाले 12 लोगों में से एक महिला है. पुलिस ने कहा कि उसकी पहचान करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है.

    भेरी अस्पताल ने कहा कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है.

  15. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा- 'दिल्ली का बॉर्डर एक हफ़्ते के लिए सील'

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, bbc

    सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'दिल्ली के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं.' ऐसे में दिल्ली की सीमाओं को खोलने के लिए उन्होंने जनता से राय माँगी है.

    केजरीवाल ने कहा कि 'दिल्ली में इलाज मुफ़्त है, इस कारण से दिल्ली की सीमाएं खुलेंगी तो देश भर से लोग यहाँ आएंगे. ऐसे में 9,000 से अधिक बेड जो दिल्लीवालों के लिए रखे गये हैं वो जल्द भर जाएंगे.'

    दिल्ली सरकार इस मामले में किसी को इलाज के लिए मना नहीं करेगी. लेकिन कुछ लोगों का सुझाव है कि जब तक कोरोना महामारी है, तब तक दिल्ली के लोगों के लिए ही बेड रिज़र्व रखे जाएं.

    फ़िलहाल एक सप्ताह के लिए सीमाएं सील की जाएगी. अगले सप्ताह जनता के सुझाव और जानकारों की राय के बाद इस पर फ़ैसला लिया जाएगा.

    केजरीवाल ने कहा है कि 'जनता इस पर शुक्रवार 5 बजे तक अपनी राय दे सकती है.'

    व्हाट्सऐप के ज़रिए 880-000-7722 पर, ईमेल के ज़रिए delhicm.suggestions@gmail.com और अपना संदेश रिकॉर्ड कराने के लिए लोग 1031 पर फ़ोन कर सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केजरीवाल से कहा है कि 'अनलॉक-1 के साथ दिल्ली भी अब खुलने के लिए तैयार है.' जो चीज़ें खुली रहेंगी वो हैं:

    • दिल्ली में अब सारी इंडस्ट्री खुल सकेंगी.
    • नाई और सलून की दुकानें खोले जाएंगे.
    • ऑटो और ई-रिक्शा को लेकर केंद्र सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं रखा है तो दिल्ली सरकार भी इस पर कोई प्रतिबंध नहीं रखेगी.
    • अब एक से अधिक लोग ऑटो और ई-रिक्शा में जा सकेंगे.
    • रात के 9 बजे से लेकर सवेरे 9 बजे तक केवल एसेन्शियन सेवाओं को भी बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी.
    • दिल्ली में किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं इसके बारे में दिल्ली सरकार एक मोबाइल ऐप जारी कर रहे हैं. वो डाउनलोड करने पर लोगों को इस बारे में जानकारी मिल सकेगी.
    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  16. कोविड-19: सऊदी अरब को कम से कम 20 साल में लगा है ऐसा झटका!

    एएफ़पी

    इमेज स्रोत, एएफ़पी

    सऊदी अरब के फ़ॉरेन रिज़र्व (विदेशी भंडार) में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है. ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में लगातार दूसरे महीने भी फ़ॉरेन रिज़र्व तेज़ी से गिरा.

    इसकी वजह है कोरोना वायरस महामारी जिसके अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव को कम करने के लिए सऊदी अरब को विदेशों में मौजूद अपने कोष के इस्तेमाल के लिए मजबूर होना पड़ा है.

    सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है और कोरोना वायरस महामारी की वजह से उसे अंतरराष्ट्रीय तेल बाज़ार में ऐतिहासिक रूप से कम हुईं तेल की क़ीमतों का सामना करना पड़ा है जिससे सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को बड़ी चोट लगी है.

    सऊदी अरब सरकार ने बताया है कि उन्होंने मार्च और अप्रैल महीने में क़रीब 40 बिलियन अमरीकी डॉलर फ़ॉरेन रिज़र्व से पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड में ट्रांसफ़र किये हैं.

    सऊदी अरब के मौद्रिक प्राधिकरण के अनुसार, मार्च में सऊदी अरब की शुद्ध विदेशी संपत्ति 464.64 बिलियन अमरीकी डॉलर थी जो अप्रैल में घटकर 443.75 बिलियन डॉलर हो गई.

    सरकार ने बताया है कि सऊदी अरब की कुल आरक्षित संपत्तिजिसमें विदेशी मुद्रा और विदेशों में जमा धन के साथ-साथ विदेशी निवेश भी शामिल होता है, उसमें भी अप्रैल महीने तक लगभग 25 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट देखी गई है.

    सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि ''इस एकमुश्त लेन-देन को छोड़कर, जहाँ मौजूदा परिस्थितियों में हमें पैसा अपने यहाँ ट्रांसफ़र करना पड़ा, हम फ़ॉरेन रिज़र्व से कोई और बड़ा ख़र्च नहीं करने वाले हैं.''

    विदेशों में मौजूद सऊदी अरब की संपत्ति में यह गिरावट, बीते कम से कम 20 वर्षों में सबसे तेज़ दर से हुई है.

  17. भारत: विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट जारी, 15 साल में कर्मचारियों की संख्या में सबसे बड़ी कटौती

    बीबीसी

    इमेज स्रोत, bbc

    देश में उत्पादकों के पास नये आर्डर में लगातार कमी के साथ विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में मई महीने में भी गिरावट का सिलसिला बना रहा.

    वहीं विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियाँ कमज़ोर पड़ने से कंपनियाँ तेज़ी से कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं. एक मासिक सर्वे रिपोर्ट में सोमवार को इस बारे में जानकारी दी दी गई है.

    इससे पहले, अप्रैल महीने में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गयी थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ आईएचएस मार्केट इंडिया मैनुफ़ैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई), मई महीने में 30.8 पर रहा जो अप्रैल में 27.4 था.

    यह देश के विनिर्माण क्षेत्र में एक और बड़ी गिरावट का संकेत है. हालांकि यह अप्रैल के मुक़ाबले थोड़ा नरम है.

    अप्रैल महीने में सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि इससे पहले लगातार 32 महीने तक इसमें वृद्धि हुई थी.

    पीएमआई के अनुसार अगर सूचकांक 50 से ऊपर है, तो वह विस्तार को बताता है जबकि उससे नीचे गिरावट का संकेत देता है.

    आईएचएस मार्केट के अर्थशास्त्री एलिट केर ने कहा है, ‘‘पीएमआई का ताज़ा आंकड़ा बताता है कि मई में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन फिर घटा है. इससे पहले, अप्रैल मे इसमें रिकार्ड गिरावट दर्ज की गयी थी जो व्यापक स्तर पर कारोबारी गतिविधियाँ ठप होने का नतीजा था.’’

    सर्वे के अनुसार अप्रैल में रिकार्ड गिरावट के बाद कमजोर माँग के कारण उत्पादन नीचे रहा था जिसके परिणामस्वरूप कंपनियों ने तेज़ी से कर्मचारियों की संख्या कम की है.

    पिछले 15 साल से जुटाये जा रहे आंकड़ों में पहली बार, इतनी बड़ी मात्रा में कर्मचारियों की संख्या में कमी देखी गई है.

  18. श्रीलंका में फंसे भारतीयों को लाने कोलंबो पहुँचा नौसेना का जहाज़

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत ने श्रीलंका में फंसे भारतीयों को लाने के लिए नौसेना का जहाज़ भेजा है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ आईएनएस जलाश्व कोलंबो के बंदरगाह पर खड़ा है जहां बड़ी संख्या में भारतीय इससे स्वदेश वापस लौटने वाले हैं.

    एजेंसी के मुताबिक़ तकरीबन 700 भारतीय आईएनएस जलाश्व से आएंगे.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक कोरोना संक्रमित

    इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस रिपोर्ट के आने के बाद आईसीएमआर की बिल्डिंग सैनेटाइज़ की जा रही है.

    मुंबई के रहने वाले ये वैज्ञानिक कुछ दिनों पहले ही दिल्ली आये थे. रविवार सुबह का उनका कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया.

    ये वैज्ञानिक आईसीएमआर की मुंबई यूनिट - नेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ में कार्यरत हैं.

    आईसीएमआर की बिल्डिंग की साफ़-सफ़ाई का काम अगले दो दिन तक चलेगा.

    संक्रमित वैज्ञानिक पिछले दिनों एक मीटिंग में शामिल हुए थे जिसमें आईसीएमआर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव भी शामिल हुए थे.

    आईसीएमआर प्रशासन की तरफ़ से कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में उन्हें घर से काम करने के लिए कहा गया है.

  20. हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर वैज्ञानिकों की चेतावनी के बावजूद अमरीका ने ब्राज़ील को भेजीं लाखों गोलियाँ

    Getty Images

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वैज्ञानिकों की चेतावनी के बावजूद अमरीका ने ब्राज़ील को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 20 लाख गोलियाँ भेजी हैं.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में कोविड-19 के मरीज़ों पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के ट्रायल को यह कहते हुए बंद कर दिया था कि ‘मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली यह दवा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है.’

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राज़ील के राष्ट्रपति ज़ायर बोलसेनारो, दोनों नेता कोविड-19 की रोकथाम के लिए यह दवा लेने की बात स्वीकार कर चुके हैं.

    बोलसेनारो ने तो यह तक कहा था कि ‘उन्होंने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का डब्बा अपनी माँ के लिए भी संभाल कर रखा है, जो 93 वर्ष की हैं, ताकि वे ज़रूरत पड़ने पर उन्हें यह दवा दे सकें.’

    वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया है कि ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का कोविड-19 पर कितना असर होता है, इसे लेकर कोई ठोस प्रमाण मौजूद नहीं है.’

    वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी भी दी है कि ‘इस भारी दवा से कोविड-19 का इलाज हो ना हो, पर इसके शरीर पर कुछ बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं.’