कोरोना अपडेट: मुंबई की स्थिति बेक़ाबू- पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि उद्धव ठाकरे की सरकार कोरोना से निपटने में नाकाम रही है.

लाइव कवरेज

  1. बीएसएफ़ में एक भी नया मामला नहीं

    बीएसएफ़

    इमेज स्रोत, BSF

    समाचार एजेंसी एएनआई ने सीमा सुरक्षा बल यानी बीेेएसएफ़ के हवाले से ख़बर दी है कि संगठन में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है.

    बीएसएफ़ में संक्रमण की स्थिति-:

    कुल मामले - 361

    सुधार - 274

    ऐक्टिव मामले - 87

  2. आईटीबीपी में एक भी नया मामला नहीं

    समाचार एजेंसी एएनआई ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के हवाले से कहा है कि पिछले 24 घंटे में इस सुरक्षाबल में संक्रमण का एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है.

    आईटीबीपी में अब तक 119 कर्मी पोज़िटिव पाए गए जिनमें से 67 ठीक हो चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. जाड़ों में फिर फैल सकता है वायरस – अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारी

    डॉक्टर रॉबर्ट रेडफ़ील्ड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका की सरकारी संस्था सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के प्रमुख डॉक्टर रॉबर्ट रेडफ़ील्ड ने कहा है कि दक्षिणी गोलार्ध में कोरोना वायरस जिस तेज़ी से फैल रहा है उससे हो सकता है कि जाड़े के मौसम में ये वायरस फिर से अपना प्रकोप दिखाए.

    अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारी ने अख़बार फ़ाइनेंशियल टाइम्स से कहा कि अमरीका को अगले कुछ महीनों में महामारी की पहचान करने की अपनी क्षमता बढ़ानी होगी वरना एक और संकट पैदा होगा जब कोविड-19 और मौसमी फ़्लू दोनों का ख़तरा एक साथ सामने आ जाए.

    डॉ रॉबर्ट रेडफ़ील्ड ने कहा,”हमने इस बात के प्रमाण देखे हैं कि ये पहले फ़्लू की तरह दक्षिणी गोलार्ध में जाएगा, जैसे कि अभी ये ब्राज़ील में है. और जब दक्षिणी गोलार्ध में इसका प्रकोप पूरा होगा तो मुझे आशंका है कि ये फिर उत्तरी गोलार्ध का रूख़ करेगा.“

    डॉ रेडफ़ील्ड ने साथ ही कहा,”इस साँस से जुड़े वायरस ने हमारे देश को घुटनों पर ला दिया है. सच्चाई ये है कि ये किसी एक व्यक्ति का दोष नहीं.“

    “ये देश कई दशकों से इस तरह के संकट के लिए तैयार नहीं था.“

  4. कीर्तीश का कार्टून

    कीर्तीश का कार्टून
  5. आरोग्य सेतु ऐप नहीं होने पर भी हवाई यात्रा से रोका नहीं जाएगा - हरदीप सिंह पुरी

    25 मई से बहाल होने जा रही घरेलू विमान यात्राओं का ब्यौरा देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को अपने फ़ोन पर आरोग्य सेतु ऐप रखना होगा जिससे बच्चों को छूट होगी. लेकिन यदि किसी के पास ये सुविधा नहीं है तो उसे एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा जिसके बाद वो यात्रा कर सकेगा.

  6. हवाई यात्रा टिकटों की न्यूनतम और अधिकतम क़ीमत की सीमा होगी - हरदीप सिंह पुरी

    25 मई से शुरू होने वाली घरेलू विमान यात्राओं की तैयारियों का ब्यौरा देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया,"हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है.दिल्ली,मुंबई के केस में 90-120मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500रु.होगा, अधिकतम किराया 10,000रु. होगा. यह 24अगस्त को आधी रात होने से एक मिनट पहले तक लगभग 3 महीनों के लिए संचालित रहेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. बीच की सीटों को ख़ाली नहीं रखा जाएगा - हरदीप सिंह पुरी

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि सीटों की क़तार में बीच की सीट को ख़ाली रखने से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता इसलिए बीच की सीट पर भी यात्रियों को बिठाने का फ़ैसला किया गया.

  8. विमानों के किराए को नियंत्रित करने के लिए सात मार्ग बनाए गए - हरदीप सिंह पुरी

    उड्डयन मंत्री ने कहा कि विमानों के किराए को नियंत्रित रखने के लिए दूरी के हिसाब से सभी मार्गों को सात क्षेत्रों में बाँटा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में फ़ैसला बाद में - हरदीप सिंह पुरी

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने का फ़ैसला घरेलू उड़ानों के अनुभव के आधार पर लिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. हम अब तक विदेशों में फँसे 20,000 भारतीयों को वापस लाए - हरदीप पुरी

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी विमान सेवाओं के बारे में प्रेस से बात कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के वंदे भारत अभियान के तहत अभी तक विदेशों में फँसे 20,000 भारतीयों को वापस लाया गया है.

    उन्होंने साथ ही बताया - "अभियान के दूसरे सप्ताह में, हमने संख्या में वृद्धि की, इसे दोगुने से अधिक कर दिया. हम लोगों को वापस लाने की संख्या को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. कोरोना संकट: लॉकडाउन के दौरान 'क्या मुसलमान समझ कर' कर दी वकील की पिटाई

  12. कोरोना: जो देख नहीं सकते वो लॉकडाउन और संक्रमण से कैसे जूझ रहे?

  13. लॉकडाउन में धूप में ड्यूटी करते पुलिसकर्मियों के लिए लड़के ने बना दी अनोखी छतरी

  14. कोविड-19 के टीके के इंतज़ार में बैठे रहना ठीक नहीं, ये जल्द नहीं आने वाला: अमरीकी वैज्ञानिक

    REUTERS

    इमेज स्रोत, REUTERS

    ह्यूमन इम्यूनोडेफ़िशियेंसी वायरस (एचआईवी) पर शोध करने वाले अमरीका के एक नामी वैज्ञानिक ने कहा है कि ‘उन्हें नहीं लगता कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द आने वाली है.’

    विलियम हेसलटाइन जिनके केंसर, एचआईवी समेत अन्य प्रोजेक्ट्स पर किए काम की काफ़ी चर्चा रही है, उनसे पूछा गया था कि ‘कोविड-19 का टीका कितनी जल्द विकसित होने की संभावना है?’

    इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘वे इसका इंतज़ार नहीं करना चाहेंगे क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि निकट भविष्य में यह संभव है.’

    उन्होंने कहा है कि ‘कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए ज़रूरी है कि मरीज़ों की बेहतर पड़ताल की जाए, उन्हें सही तरीक़े से ढूंढा जाए और जहाँ संक्रमण फ़ैलता दिखे, वहीं उसे सख़्त आइसोलेशन के ज़रिए रोका जाए.’

    अमरीका की सरकार को परामर्श देते हुए उन्होंने कहा है कि ‘उन्हें टीके के इंतज़ार में नहीं बैठे रहना चाहिए. अगर शीर्ष नेता ये सोच रहे हैं कि टीका तैयार होने की घोषणा के आधार पर ही वे लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट देने का निर्णय करेंगे, तो यह रणनीति सही नहीं है.’

    अन्य किस्मों के कोरोना वायरस के लिए पहले जो वैक्सीन तैयार की गई हैं, वो नाक को संक्रमण से सुरक्षा देने में विफल रही है जहाँ से वायरस के शरीर में दाखिल होने की सबसे ज़्यादा संभावना मानी जाती है.

    विलियम हेसलटाइन ने कहा है कि ‘बिना किसी प्रभावी इलाज या फिर टीके के भी कोरोना वायरस को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए संक्रमण की सही पहचान ज़रूरी है. जो लोग संक्रमित हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखना सबसे ज़्यादा कारगर है. बाकी लोग हाथ धोते रहें, मास्क पहनें और सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीज़ों और जगहों को साफ़ रखें, तो भी इसमें काफ़ी कमी आ सकती है.’

    विलियम हेसलटाइन मानते हैं कि चीन और कई अन्य एशियाई देशों ने इस वैकल्पिक रणनीति को बहुत प्रभावशाली तरीक़े से लागू किया है, जबकि अमरीका में ऐसा नहीं देखा गया कि जो लोग वायरस से संक्रमित हो गये हों, उन्हें सख़्त आइसोलेशन में रखा गया हो.

    उनके अनुसार चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान इस तरीक़े से कोरोना वायरस की संक्रमण दर को कम करने में सफल रहे हैं, जबकि अमरीका, रूस और ब्राज़ील इसमें नाकाम रहे हैं.

  15. कोरोना वायरस महामारी से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स

    कोरोना वायरस महामारी

    इमेज स्रोत, EPA

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा- 'तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना से मामले'

    • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से दुनिया को जल्द निजात नहीं मिलने वाली है. संगठन ने कहा है कि बीते चौबीस घंटों में पूरी दुनिया में 106,000 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जो संक्रमितों की संख्या के हिसाब से एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा उछाल है.
    • संगठन के निदेशक टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने जेनेवा में कहा कि एक तरफ़ धनी मुल्क कोरोना के कारण लगाए लॉकडाउन की स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश में हैं तो दूसरी तरफ ग़रीब मुल्कों में ये वायरस तेज़ी से फैल रहा है.

    ’कोरोना की दूसरी लहर के लिए तैयार रहे यूरोप’

    • यूरोपीय संघ की एजेंसी यूरोपियन सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ प्रीवेन्शन एंड कंट्रोल की निदेशक डॉक्टर एंड्रिया अम्मॉन ने कहा है कि यूरोप को कोराना की दूसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए. एंड्रिया का कहना है कि “मुझे लगता है कि अब बस ये सवाल बाक़ी है कि ये दूसरी लहर कब तक आएगी और कितनी बड़ी होगी.”
    • लंबे लॉकडाउन के बाद यूरोप के कई देश अब अपनी अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं और लोगों पर लगाई गई पाबंदियों में ढील दे रहे हैं.
    कोरोना वायरस महामारी

    इमेज स्रोत, RENDAN SMIALOWSKI/AFP via Getty Images

    जी-7 देशों में नेता बैठक के लिए आएं वॉशिंगटन- ट्रंप

    • कोरोना वायरस महामारी के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि इस बार होने वाला जी7 देशों का सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए न हो.
    • ट्रंप का कहना है कि वो कोशिश करेंगे कि इस बार की बैठक वॉशिंगटन में हो जिसमें सभी सात देशों के प्रतिनिधि खुद शिरकत करें. इससे पहले कोरोना महामारी के कारण जी7 देशों का सम्मेलन रद्द कर दिया गया था.
    • ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, “मेरा मानना है कि जी-7 देशों का सम्मेलन वॉशिंगटन के जाने माने कैंम्प डेविड में हो और तय तारीख़ को या फिर किसी और दिन हो. दूसरे देश भी अब अपनी अर्थव्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश में हैं और सभी देश एक जगह आएंगे तो ये स्थितियों के सामान्य होने की दिशा में अहम क़दम होगा.”
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'रेस्पॉन्स प्लान में रखें जान बचाने की जानकारी'

    • ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि संगठन कोविड 19 से जुड़े अपने रेस्पॉन्स प्लान में यौन स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी हटाए.
    • अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमरीकी एजेंसी के कार्यवाहक प्रशासक, जॉन बार्सा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक पत्र लिख कर कहा कि संगठन "जान बचाने से जुड़ी जानकारी पर ध्यान केंद्रित" करे.

    कोरोना को लेकर एक बार फिर ट्रंप का चीन पर वार

    • डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कोरोना वायरस की उत्पत्ति के लिए चीन को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वो “दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों जान लेने के लिए ज़िम्मेदार है.”
    • उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “चीन के किसी पागल ने एक बयान जारी कर चीन के सिवा की सभी को कोरोना वायरस के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है. कोई उस व्यक्ति को समझाए कि दुनिया भर में हो रही मौतों के लिए चीन की नाकामयाबी ज़िम्मेदार है.”
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    निचले स्तर पर वैश्विक आयात-निर्यात - WTO

    • विश्व व्यापार संगठन के आँकड़ों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय आयात और निर्यात कम से कम चार सालों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.संगठन ने चेतावनी दी है कि साल 2020 की पहली छमाही में आयात निर्यात के हालात सुधरेंगे, ऐसे कोई आसार नहीं दिखते.

    पर्यटक जा सकेंगे यूनान

    • यूनान के प्रधानमंत्री किर्याकॉस मीत्सोटाकिस ने घोषणा की है कि 15 जून से यूनान को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा.
    • बुधवार को टेलीविज़न पर प्रसारित एक संदेश में उन्होंने कहा, “आधिकारिक रूप से 15 जून से देश में पर्टयन का सीज़न शुरू होता है लेकिन इस बार कोराना महामारी के कारण ये प्रभवित हुआ है. अब जून 15 के बाद से विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए होटल खोल दिए जाएंगे. साथ ही देश में मौजूद पर्यटन स्थलों के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी एक जुलाई से शुरू की जाएंगी.”

    द. अफ़्रीका में कोरोना से दो दिन के बच्चे की मौत

    • दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली एम कीज़े ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के कारण पहली बार एक नन्हे बच्चे की जान गई है.उन्होंने कहा कि दो दिन के एक प्रीमैच्योर बेबी की मौत कोरोना से हो गई है. बच्चे को सांस लेने में तकलीफ़ थी और उसे जन्म के बाद तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था.

    स्वास्थ्य व्यवस्था में फ्रांस करेगा व्यापक सुधार

    • फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार का ऐलान किया है. फ्रांस की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुनिया भर में बेहतरीन मानी जाती है कि लेकिन कोरोना महामारी ने एक तरह से ये साबित कर दिया कि इसे और दुरुस्त किए जाने की ज़रूरत है.
    • राष्ट्रपति मैक्रों पहले ही स्वास्थ्य व्यवस्था में अधिक निवेश और कर्मचारियों के "वेतन, करियर और उनकी ट्रेनिंग" पर अधिक ध्यान देने की बात कर चुके हैं.
    अंफन

    इमेज स्रोत, Reuters

    कोरोना काल में तूफ़ान बना मुसीबत

    • भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में बुधवार को एक शक्तिशाली तूफ़ान, अंफन ने दस्तक दी है. माना जा रहा है कि बीते दस सालों में आने वाला ये सबसे शक्तिशाली तूफ़ान है.
    • अधिकारी यहां 22 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोरोना महमारी के बीच इस काम में उन्हें मुश्किल पेश आ रही है.

    रोहिंग्या को बचाएं सरकारें- एमनेस्टी

    • इस बीच मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सरकारों से अनुरोध किया है कि वो समंदर में फंसे 1,000 रोहिंग्या शरणार्थियों को खोजने के लिए तत्काल खोज अभियान चलाएं. संगठन का कहना है कि तूफान अंफन के कारण शरणार्थियों की जान को ख़तरा हो सकता है.
    • संगठन का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण सरकारें महीनों से समुद्र में फंसी शरणार्थियों की नावों को अपने यहां उतरने नहीं करने दे रहीं.

    18 देशों में काम बंद करेगा ऑक्सफैम

    • कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा मानवाधिकार संगठन ऑक्सफैम इंटरनेशनल लगभग 1,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा.
    • साथ ही संगठन 18 देशों मे चल रहे अपने काम को भी बंद करेगा. इन देशों में अफगानिस्तान भी शामिल है, जहां संगठन ने 50 सालों तक काम किया है.
  16. कोरोना मरीज़ों के इलाज के लिए यूएई गए भारतीय डॉक्टर और नर्स

  17. भारत में 1 लाख 12 हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

    कोरोना संक्रमितों की संख्या

    इमेज स्रोत, MOHFW

    भारत में बीते चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 5,609 ताज़ा मामले सामने आए हैं. इसके साथ अब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल आँकड़ा 112,359 तक पहुंच गया है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 45,299 लोग कोरोना संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं. वहीं कोरोना के कारण अब तक देश में कुल 3435 मौतें हुई हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 45,299 लोग कोरोना संक्रमण के बाद ठीक भी हुए हैं. वहीं कोरोना के कारण अब तक दे में कुल 3435 मौतें हुई हैं.

    • देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं जिसके बाद तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली सबसे आगे हैं.
    • महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कारण 39,297 लोग संक्रमित हुए हैं.
    • जबकि तमिलनाडु में 13,191, गुजरात में 12,537 और दिल्ली में 11,088 लोग कोरोना संक्रमित हैं.
    • वहीं अब तक कोरोना से सबसे अधिक 1,390 मौतें महाराष्ट्र में और 749 मौतें गुजरात में हुई हैं.
  18. ब्रेकिंग न्यूज़, कोविड-19: दुनिया के चार देश जहाँ फ़िलहाल मिल रहे हैं सबसे ज़्यादा नए मामले

    Getty

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले 24 घंटे में दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1 लाख 6 हज़ार नए मामले सामने आये हैं जो ‘एक दिन में नए मामले सामने आने का’ अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में, पिछले 24 घंटे में जो नए मामले सामने आये हैं, उनमें से दो-तिहाई मामले सिर्फ़ चार देशों में दर्ज किये गए हैं और ये चार देश हैं- अमरीका, रूस, ब्राज़ील और भारत.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को ही यह चेतावनी दी थी कि ‘कोरोना वायरस महामारी को लेकर यह ना समझा जाये कि ये समाप्ती की ओर है.’

    जिनेवा में बोलते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस ऐडहेनॉम गेब्रीयेसोस ने कहा कि “जैसे-जैसे अमीर और विकसित देश लॉकडाउन से उभर रहे हैं, कोरोना वायरस संक्रमण ग़रीब देशों में फैल रहा है.”

    उन्होंने कहा, “हमें अभी भी बहुत लंबा सफ़र तय करना है. हमें चिंता है कि यह महामारी अब निम्न और मध्यम आय वाले देशों में बढ़ रही है.”

    लैटिन अमरीकी देश ब्राज़ील अब इस महामारी के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है जहाँ संक्रमण के मामले ब्रिटेन से ज़्यादा हो चुके हैं और संक्रमण की दर भी लगातार बढ़ रही है.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी ऐसे समय में आयी है जब कई यूरोपीय देश लॉकडाउन के बाद की स्थिति में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नए उपायों पर चर्चा कर रहे हैं.

  19. दुनिया भर में क़रीब 50 लाख कोरोना संक्रमित

    कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में एक दिन में आए सबसे बड़े उछाल के बाद अब दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख के क़रीब पहुंच गया है.

    जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के अनुसार दुनिया भर में 49 लाख 95 हज़ार 712 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इससे अब तक 3 लाख 28 हज़ार 95 लोगों की मौत हो चुकी है.

    माना जा रहा है कि अलग–अलग देशों में कोरोना टेस्टिंग की दर, टेस्टिंग में देरी और कम रिपोर्टिंग के कारण मरने वालों की संख्या इससे अधिक हो सकती है.

    15 वो देश जो कोरोना वायरस के करारण सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं:

    कोरोना
  20. भारत और मलेशिया के बीच अचानक से रिश्ते इतने बेहतर कैसे हुए?