WHO की आज होगी अहम बैठक
विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए फ़ैसले लेने वाली वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली की आज एक अहम बैठक होने वाली है.
जेनेवा में होने वाली इस बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्य देश शिरकत करते हैं.
माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस पर चर्चा होने वाली है. लेकिन बैठक से पहले ही इस पर राजनीति शुरू हो गई है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार इस बार ताइवान को एसेंबली में ऑब्ज़र्वर के तौर पर भूमिका निभाने पर चर्चा हो सकती है. कोरोना महामारी से लड़ने में ताइवान काफी हद तक सफल हुआ है.
हालांकि एक देश के तौर पर ताइवान संगठन का सदस्य नहीं है. चीन ताइवान को अपना ही एक प्रांत मानता है.
दुनिया के करीब 15 देशों में संगठन के चिट्ठी लिख कर ताइवान को चर्चा के एजेंडे में शामिल करने की गुज़ारिश की थी. हालांकि बैठक में ताइवान को आमंत्रित नहीं किया गया है.