You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना अपडेट: मोदी ने कहा, भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया
मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि लॉकडाउन-4 भी होगा लेकिन पूरी तरह से नए रंग रूप वाला होगा.
लाइव कवरेज
कोरोना लॉकडाउनः नाइजीरियाई सेक्स वर्कर का संघर्ष
कोरोना अपडेट: क्या हम भूल जाएंगे छूने का अहसास?
चीन: वुहान में सभी का कोरोना टेस्ट करने का प्लान
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार हूबे प्रांत में स्थित वुहान शहर के सभी 1 करोड़ दस लाख शहरियों का कोविड-19 टेस्ट करने का प्लान तैयार किया जा रहा है.
यह प्लान हालांकि अभी शुरुआती चरण में है लेकिन वुहान शहर के सभी ज़िलों से जानकारी मांगी गई है कि कैसे 10 दिन के भीतर टेस्टिंग का काम पूरा किया जा सकता है.
वुहान शहर की एक सोसायटी में रहने वाले 6 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद सरकार को इस प्लान के बारे में विचार करने पर मजबूर होना पड़ा है.
वुहान शहर में ही कोविड-19 के सबसे शुरुआती मामले सामने आये थे जिसके बाद पूरे शहर में 11 सप्ताह का लॉकडाउन रखा गया था.
8 अप्रैल को लॉकडाउन के प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटा लिया गया था. लेकिन अब कुछ नए मामले सामने आने से स्थानीय प्रशासन की चिंताएं फिर बढ़ गई हैं.
बीबीसी के ज़रिये दुनिया को बताएं अपनी राय..., ट्वीट पर क्लिक करें और ट्वीट के जवाब में लिखें अपना नज़रिया
कोरोना से बचना है तो खाना बनाते समय सावधान रहिए
कोरोना वायरस: लॉकडाउन के बाद कैसे कटेंगे बाल
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में अब रूस दूसरे नंबर पर
मंगलवार को भी रूस में 10,899 नए मामले सामने आये हैं जिनके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,32,000 हो गई है.
पिछले रविवार से लगातार रूस में कोविड-19 के मरीज़ों की संख्या प्रति दिन दस हज़ार से ज़्यादा पाई गई है.
स्थानीय प्रशासन के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे बुरी तरह प्रभावित- मॉस्को शहर में 5000 से ज़्यादा नए मामलों की पुष्टि हुई है.
- जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमरीका में अब तक क़रीब साढ़े 13 लाख लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है और 80 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
- वहीं मंगलवार तक स्पेन में 2,27,436, ब्रिटेन में 2,24,332, इटली में 2,19,814 और फ़्रांस में 1,77,547 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.
- दुनिया में क़रीब 42 लाख लोग अब तक कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं.
पाकिस्तान लॉकडाउन: ढील मिलते ही बाज़ारों में भीड़ और ट्रैफ़िक जाम
पाकिस्तान में लॉकडाउन से ढील मिलने के बाद बाज़ारों में भारी भीड़ और सड़कों पर ट्रैफ़िक जाम देखने को मिल रहा है.
स्थानीय मीडिया के अनुसार ‘पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में लोग बाज़ारों पर टूट पड़े हैं.’ पाकिस्तान के अधिकांश बाज़ार एक महीने से ज़्यादा समय के बाद खुले हैं.
पाकिस्तान के ‘डॉन अख़बार’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट अभी भी बंद है, लेकिन फ़ैक्ट्रियों और सभी दफ़्तरों को खोल दिया गया है.
कराची के एक कपड़ा व्यापारी, मोहम्मद सत्तार के हवाले से अख़बार ने लिखा है, “हमने क़रीब दो महीने बाद दुकान खोली है. हमारी कंगाली की हालत हो गई है. लोगों का कर्ज़ चढ़ गया है और अपने मुलाज़िमों को वेतन भी देना है.”
- हालांकि लॉकडाउन के बाद उमड़ी भीड़ को लेकर पाकिस्तान के लोगों में चिंताएं भी हैं क्योंकि पाकिस्तान में संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है.
- जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जुटाये गए आँकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में अब तक 32,000 से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 706 लोग कोविड-19 की वजह से मर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, गुजरात हाई कोर्ट ने लिया ग़रीबों की स्थिति का संज्ञान
गुजरात हाई कोर्ट ने प्रवासी कामगारों की पीड़ा और लॉकडाउन के दौरान ग़रीबों की स्थिति से जुड़ी रिपोर्टों पर संज्ञान लिया है.
कोर्ट ने कहा है कि ‘यह सुनिश्चित करना प्रदेश प्रशासन का सर्वोपरि कर्तव्य है कि उनके यहाँ कोई आदमी भूखा ना सोयें.’
गुजरात के सूरत शहर से कई बार मज़दूरों और कामगारों के सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने की रिपोर्टें आ चुकी हैं. इन लोगों का कहना है कि काम धंधे 40 से ज़्यादा दिनों से बंद हैं और उनके पास खाने-पीने का सामान जुटाने के भी पैसे नहीं बचे हैं.
महाराष्ट्र: कोरोना के डर से क़रीब 17,500 क़ैदियों को मिल सकती है ज़मानत या परोल
महाराष्ट्र सरकार की एक उच्चस्तरीय समिति ने कोविड-19 के मद्देनज़र प्रदेश की जेलों में बंद 50 प्रतिशत क़ैदियों को अस्थायी रूप से रिहा करने का फ़ैसला लिया है.
बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस ए ए सैय्यद, राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय चांडे और महाराष्ट्र के महानिदेशक जेल एस एन पांडे की समिति ने मार्च में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण देश भर की जेलों में भीड़ कम करने का आह्वान किया था.
- समिति ने राज्य भर की जेलों से लगभग 50 प्रतिशत क़ैदियों को अस्थायी ज]मानत या परोल पर रिहा करने का फ़ैसला लिया है.
- हालांकि जेल अधिकारियों को इन क़ैदियों को रिहा करने के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई गई है.
- समिति के अनुसार महाराष्ट्र की जेलों में फ़िलहाल 35,000 से ज़्यादा क़ैदी हैं जिनमें से क़रीब 17,500 क़ैदियों को अगले कुछ दिनों में अस्थायी रूप से रिहा किया जाना है.
कर्नाटक सरकार ने श्रम विभाग के प्रमुख सचिव पी मणिवन्नन को हटाया
कर्नाटक सरकार ने श्रम और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव पी मणिवन्नन को बिना कोई पद दिये, उनका तबादला कर दिया है.
पी मणिवन्नन ने हाल ही में नियोक्ता संघ के उन सदस्यों को नोटिस थमा दिये थे जिन्होंने अपने कर्मचारियों और श्रमिकों को अप्रैल महीने का वेतन नहीं दिया.
बताया जा रहा है कि ‘कर्नाटक सरकार उनके इस फ़ैसले से ख़ुश नहीं थी.’
सूत्रों के अनुसार कर्नाटक एंप्लॉयर एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को एक पत्र लिखकर पी मणिवन्नन की शिकायत भी की थी.
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी मणिवन्नन के स्थान पर 1995 बैच के आईएएस अधिकारी एम माहेश्वर राव को श्रम और सूचना विभाग की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.
इस संबंध में पी मणिवन्नन ने एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा है, “कल रात 9 बजे मैंने दोनों विभागों की ज़िम्मेदारी मेरी जगह ले रहे अधिकारी को सौंप दी है. आपके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद.”
इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “कर्नाटक में कंस्ट्रक्शन मज़दूरों के पंजीकरण का काम चल रहा है ताकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 5000 रुपये इन मज़दूरों को मिल सकें. अगर आप भी किसी मज़दूर की यह राशि प्राप्त करने में मदद करना चाहते हैं तो अपने क्षेत्र के श्रम विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें.”
कर्नाटक में मंगलवार सुबह से ही ट्विटर पर #bringbackManinvannan यानी पी मणिवन्नन को वापस लाओ ट्रेंड कर रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (12 मई) रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
- सोमवार को पीएम मोदी ने ऐसे संकेत दिये थे कि कोरोना वायरस महामारी को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन को एक बार फिर कुछ दिनों के लिए बढ़ाना पड़ सकता है.
- प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस बारे में सोमवार को चर्चा भी की थी जिसके बाद यह राय बनती दिखी कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में जो सावधानियाँ बरती गईं और प्रतिबंध रखे गए, लॉकडाउन के चौथे चरण में शायद उन सभी की ज़रूरत नहीं रहे.
- पीएम मोदी ने कहा था कि संक्रमण दर को कम रखते हुए, धीरे-धीरे सार्वजनिक गतिविधियों को बढ़ाये जाने की ज़रूरत है ताकि देश को कोरोना वायरस के प्रकोप का क्रूरतम चेहरा ना देखना पड़े, साथ ही अर्थव्यवस्था भी चलती रहे.
- लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है.
कोरोना वायरस के साथ रहना कैसे सीख रहे दुनिया के तमाम देश?
#InternationalNursesDay पर मुंबई पुलिस का 'मुन्ना भाई' स्टाइल
ब्रेकिंग न्यूज़, रूस के कोविड-19 अस्पताल में लगी आग, 5 की मौत
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्थित एक कोविड-19 अस्पताल में आग लगने की वजह से कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गई है.
स्थानीय प्रशासन के अनुसार क़रीब 150 लोगों को अब तक अस्पताल से सुरक्षित निकाला जा चुका है.
रूस की समाचार एजेंसियों के अनुसार वेंटिलेटर से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है.
कोरोना अपडेट: कौन सी ट्रेन कब चलेगी और कहां रुकेगी? ये है लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़, कोविड-19: दिल्ली में एक दिन में 13 लोगों की मौत
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोविड-19 के 406 नए मामले सामने आये हैं और पहले से संक्रमित 13 लोगों की मौत हो गई है.
उनके अनुसार दिल्ली में संक्रमण के मामले अब बढ़कर 7,639 हो गये हैं, जिनमें से 86 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है.
प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली में अब तक 2,512 लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.’
भारतीय बाज़ार में गिरावट, कई सेक्टर लाल निशान पर कर रहे कारोबार
कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों से घरेलू बाजार में भी चिंता दिखाई दे रही है.
सोमवार को डाउ जोंस में 100 अंकों से ज़्यादा गिरावट रही. वहीं आज एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है. ख़ासतौर से बैंक और फ़ाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली ज़्यादा है.
सेंसेक्स क़रीब 369.21 अंक कमज़ोर होकर 31,192.01 के स्तर तक आ गया. वहीं निफ़्टी भी 102.50 अंकों से ज़्यादा कमज़ोरी के साथ 9,136.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज फ़ार्मा सेक्टर में मामूली बढ़त दिख रही है. इसके आलावा निफ़्टी बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, मेटल समेत सभी सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
आटो शेयर टूटे
- मारुति में 3 फ़ीसद से ज़्यादा गिरावट है. महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और आयशर मोटर्स में 1.5 फ़ीसद से ज़्यादा गिरावट है.
बैंक शेयरों में बिकवाली
- एचडीएफ़सी बैंक 3 फ़ीसद, बैंक ऑफ़ बड़ौदा 2.5 फ़ीसद और फ़ेडरल बैंक व बंधन बैंक 2 फ़ीसद टूटकर ट्रेड कर रहे हैं. आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, पीएनबी और एक्सिस बैंक में 1.5 फ़ीसदी से ज़्यादा गिरावट है.
एशियाई बाज़ारों में कमज़ोरी
- एसजीएक्स निफ़्टी में 0.79 फ़ीसद और निक्केई 225 में 0.20 फ़ीसद गिरावट है.
- स्ट्रेट टाइम्स में भी 1.08 फ़ीसद की कमज़ोरी नज़र आ रही है, जबकि हैंगसेंग में 1.49 फ़ीसदी की गिरावट है.
- ताइवान वेटेड में 0.97 फ़ीसद और कोस्पी में 1 फ़ीसदी से ज़्यादा कमज़ोरी दिख रही है.
- शंघाई कंपोज़िट भी 0.13 फ़ीसद की कमज़ोरी के साथ ट्रेड कर रहा है.
रूस: सेंट पीटर्सबर्ग हॉस्पिटल में आग लगने से कई मरे
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ सेंट पीटर्सबर्ग शहर के एक हॉस्पिटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है.
हालांकि मरने वालों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.