कोरोना अपडेट: संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, महामारी के कारण आ सकता है अकाल

संयुक्त राष्ट्र ने कहा ग़रीब देशों को महामारी से ज़्यादा ख़तरा. दुनिया के कमज़ोर देशों की मदद के लिए जारी की 6.7 अरब डॉलर की अपील.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, ईरान में फिर से लौटा कोरोना का कहर

    ईरान की चिंता अचानक से बढ़ गई है. ऐसा लग रहा था कि ईरान में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है लेकिन बुधवार को अचानक से संक्रमण के 1,680 नए मामले सामने आए. यह 11 अप्रैल के बाद एक दिन में संक्रमण की सबसे बड़ी संख्या है. ईरान में अब संक्रमण के कुल मामले एक लाख पार कर चुके हैं.

    कहा जा रहा है कि ईरान में कोरोना का कहर फिर से लौट रहा है क्योंकि पिछले चार दिनों से संक्रमण के मामले लगातार बढ़े हैं. मध्य-पूर्व में ईरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह से चपेट में है. ईरान में कोरोना वायरस के दूसरे चरण की बात कही जा रही है.

    ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किअनोउश जहांपोर ने कहा है, ''हमलोग देख रहे हैं कि पिछले तीन-चार दिनों से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. संभव है कि मुल्क में ग़ैर-ज़रूरी यात्राओं के कारण मामले बढ़ रहे हों.''

    ईरान ने 11 अप्रैल से लॉकडाउन में कई तरह की छूट दे दी थी. कम जोखिम वाले इलाक़ों में मस्जिदें भी खोल दी गई थीं. पिछले 24 घंटों में ईरान में 78 लोगों की कोरोना से जान गई है और इसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 6,418 हो गई है.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

  2. कोरोना वायरस: भारत में कैसा है हाल, कितने लोग संक्रमित, कितनों की मौत?

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, AFP

    कोरोना वायरस के चलते भारत में अब तक 1694 लोगों की मौत हो चुकी है.

    वहीं, संक्रमित होने वाले कुल लोगों की संख्या 49391 हो चुकी है. इनमें से 14183 ठीक भी हो चुके हैं.

    केंद्र सरकार ने अल्कोहल के इस्तेमाल से बने हैंड सेनिटाइज़र के निर्यात पर रोक लगा दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केरल में फंसे प्रवासी मजदूरों को बिहार लेकर आने वाली एक विशेष ट्रेन 1189 मजदूरों के साथ कोझिकोड से निकल चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मध्य प्रदेश में कैंसर से जूझ रहे एक 85 वर्षीय डॉक्टर नरेंद्र महादिक ने कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली है.

    डॉ. महादिक बायलेटरल निमोनिया से भी जूझ रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी वह कोरोना वायरस से रिकवर हो गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया.

    उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब, पेट्रोल और डीज़ल पर कर बढ़ाया.

  3. कोरोना वायरस: ब्राज़ील में बीते 24 घंटों में 615 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्राज़ील में कोरोना वायरस की वजह से बीते 24 घंटों में 615 लोगों की मौत हो चुकी है.

    ये आंकड़ा दक्षिणी गोलार्ध के किसी देश में एक दिन में मरने वालों की संख्या के लिहाज़ से सबसे ज़्यादा है.

    ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अब सरकार सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में लॉकडाउन लगाए जाने से जुड़े कदमों का ऐलान कर सकती है.जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक़, ब्राज़ील में अब तक 1.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके साथ ही 8.5 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

  4. कोरोना वायरस: राष्ट्रपति पुतिन ने नए मामले सामने आने के बाद जारी की चेतावनी

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए चिंता व्यक्त की है.

    बीते चार दिनों से रूस में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में काफ़ी उछाल आया है.

    अब तक रूस में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1,65 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है.

    इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 1537 हो चुकी है.

    लेकिन आने वाले दिनों में आवाजाही पर लगे प्रतिबंध हटने जा रहे हैं.

    राष्ट्रपति पुतिन ने लगातार चौथे दिन संक्रमण के दस हज़ार नए मामले सामने आने के बाद चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में जब आवाजाही पर प्रतिबंध हटाए जाएंगे तो इसके बाद लोगों को संयम से काम लेना चाहिए.

  5. कोरोना वायरस सेे जुड़ीं अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर देश कोरोना वायरस को लेकर सचेत न रहे तो इस वायरस की वापसी होने की आशंकाएं प्रबल हैं.
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस वायरस के संक्रमण का ग्राफ़ पूर्वी यूरोप, अफ़्रीका, दक्षिणी पूर्वी एशिया, पूर्वी मेडिटरेनियन क्षेत्र और अमरीकी क्षेत्र में बढ़ रहा है.
    • जर्मनी की सरकार ने दुकानों और स्कूल खोलने के साथ-साथ फुटबॉल लीग को दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी है.
    • ब्रितानी सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़, ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वजह से 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद ब्रिटेन वह यूरोपीय देश बन गया है जहां पर अब तक कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज़्यादा मौते हुई हैं.
    • इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ नर्सेज़ ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर लगभग 90 हज़ार स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.
    • दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से जारी आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. भारत में आर्थिक संकट की वजह से 12.2 करोड़ लोग अपनी नौकरियों से हाथ धो बैठे हैं. इसके साथ ही शेयरिंग टेक्सी सेवा उबर ने अपने 14 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फ़ैसला कर रही है.
  6. अमरीका पर सबसे भयानक हमला है कोरोना वायरस : डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस अमरीका पर सबसे बुरा हमला है.

    उन्होंने कहा कि अगर चीन समय रहते कदम उठा लेता तो ये वायरस विश्व व्यापी महामारी का रूप अख़्तियार न करता.

    राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी बमवर्षक विमानों की ओर से पर्ल हार्बर द्वीप में हुई बमबारी और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले से की.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह चीन को आरोपित करने के अपने प्रयास को आगे बढ़ाएंगे.

  7. कोरोना वायरस: जर्मनी ने दी दुकानें खोलने की इजाज़त

    जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल

    इमेज स्रोत, EPA

    जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा है कि जर्मन सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को धीमा करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है.

    जर्मन सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए दुकानों को खोलने की इजाज़त दे दी है. इसके अलावा लोगों को अपने परिवारों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर जाकर खानपान करने, वृद्धाश्रमों में रहने वाले लोगों से मिलने-जुलने, और बच्चों को स्कूल जाने की इजाज़त दे दी गई है.

    इसके साथ ही सरकार ने फुटबॉल लीग को दोबारा शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है.

    यूरोप में कोरोना वायरस पहुंचने के बाद ये पहला मौका होगा जब यूरोपीय देश में किसी स्पोर्ट्स इवेंट को आयोजित किया जाएगा.

    हालांकि, जर्मन सरकार अचानक से संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति में आपातकालीन लॉकडाउन लगा सकती है.

  8. कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ सरकार ने दबाव में आकर कोटा से आए बच्चों को घर भेजा

    कोटा से लौटकर आए बच्चे

    इमेज स्रोत, DPRCG

    आलोक प्रकाश पुतुल रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिये

    राजस्थान के कोटा में पढ़ने वाले छत्तीसगढ़ के 2,252 छात्र-छात्राओं को परिजनों के भारी दबाव के बाद क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया गया है.

    इन बच्चों के परिजन पहले दिन से ही बच्चों को घर भेजने की मांग कर रहे थे.

    पिछले सप्ताह ही 90 से अधिक बसों को कोटा भेज कर इन बच्चों को लाया गया था.

    इसके बाद इन्हें सात ज़िला मुख्यालयों में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर में 14 दिनों के लिये भेज दिया गया था.

    लेकिन सप्ताह भर के भीतर ही सरकार ने अपना फ़ैसला वापस लेते हुये, इन सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया है.

    सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 14 दिनों की कुल क्वारंटीन अवधि में अब वे अपने घरों में रहेगे तथा सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य निर्देशों का पालन करेंगे.

    कोटा से छत्तीसगढ़ लौटने वाले बच्चे

    इमेज स्रोत, DPRCG

    श्रमिकों के लिये अलग नियम

    इस बीच राज्य सरकार ने कहा है कि बाहर से आने वाले श्रमिकों को 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखे जाने के लिये राज्य के सभी जिलों के ग्राम पंचायत के गांवों के बाहर क्वारंटीन सेंटर बनाए जा रहे हैं.

    स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को क्वारंटीन सेंटर तैयार करने के संबंध में निर्देशानुसार समुचित कार्रवाही सुनिश्चित करने के लिये कहा है.

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन हेतु क्वारंटीन सेंटर का चिन्हांकन किया जाए. ये क्वारंटीन सेंटर गांव के बाहर होने चाहिए तथा उस क्वारंटीन सेंटर से कोई व्यक्ति बाहर न जा सके, इस हेतु चारों ओर बेरिकेडिंग कराया जाए.

    निर्देश में कहा गया है कि क्वारंटीन किये गये लोगों को 14 दिनों तक किसी भी प्रकार के कैम्पस से बाहर न जाने दिया जाए या अन्य ग्रामीणों से मिलने से वंचित रखा जाए.

    इधर बिलासपुर ज़िले में श्रमिकों के लिये 1066 क्वारंटीन सेंटर बनाये जा चुके हैं. ज़िले के कलेक्टर डॉ. संजय अलंग के अनुसार 1 मई के बाद जो भी मजदूर अन्य राज्यों से आ रहे हैं, उनकी जानकारी लेकर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा. इसके अलावा मजदूरों की जानकारी लेने के लिये गांव-गांव में मुनादी भी कराने के निर्देश दिये गये हैं.

  9. यूरोप में अब तक ब्रिटेन में हुईं कोविड 19 से सबसे ज़्यादा मौतें

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन से आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक़, अब तक ब्रिटेन में 30076 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की ये संख्या इटली और स्पेन समेत किसी भी यूरोपीय देश से ज़्यादा है.

    ब्रितानी सरकार लगातार चौथे दिन प्रतिदिन एक लाख टेस्ट करने का लक्ष्य हासिल करने में नाकामयाब रही है.

    ब्रिटेन में सामुदायिक सचिव रॉबर्ट जेनरिक ने कहा है कि सरकार जल्द ही हर स्थानीय अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने और कोविड 19 के असर से बाहर निकलने की प्रक्रिया पर अपनी योजना बताएगी.

  10. कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    नमस्कार! इस लाइव पेज में बीबीसी हिंदी के सभी पाठकों का स्वागत है. हम यहां आपको दिन भर कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी देश-दुनिया की ख़बरें, ताज़ा जानकारियां और लाइव अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.