कोरोना: गृह मंत्रालय जारी करेगा नई गाइडलाइन, कुछ ज़िलों को मिल सकती है ढील

भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1008 हो गई है और संक्रमण की चपेट में आए कुल लोगों की संख्या 31,787 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 26,000 से ऊपर

    ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण से 2 मार्च से 28 अप्रैल के बीच मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,097 हो गई है.

    विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बुधवार को ब्रिटेन की ताज़ा स्थिति बताई.

    सरकारी आँकड़ों में पहली बार केवल अस्पतालों में हुई मौतों को नहीं, बल्कि केयर होम्स और अन्य जगहों पर होने वाली मौतों को भी शामिल किया गया.

    डोमिनिक राब

    इमेज स्रोत, AFP

  2. कर्नाटक में कैमरामैन पॉज़िटिव, डिप्टी सीएम ने ख़ुद को किया क्वारंटीन

    इमरान क़ुरैशी

    बीबीसी हिन्दी के लिए बेंगलुरु से

    कर्नाटक के तीन उपमुख्यमंत्रियों में से एक डॉक्टर सी एन अस्वत नारायण ने एक टीवी कैमरामैन के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद ख़ुद को अपने घर में क्वारंटीन कर लिया है.

    स्वास्थ्य विभाग ने आज उन जगहों का ब्यौरा दिया जहाँ ये कैमरामैन 19 से 24 अप्रैल के बीच गया था. इनमें पाँच मंत्री शामिल थे.

    कैमरामैन ने इन मंत्रियों के बयान रिकॉर्ड किए - गृह मंत्री बासवराज बोम्मई, संस्कृति मंत्री सीटी रवि, आवास मंत्री वी सोमन्ना और मेडिकल एजुकेशन और कोविड-19 मंत्री डॉक्टर के सुधाकर.

    कैमरामैन शहर के दो कोरोना संक्रमित इलाक़ों में काम करते हुए बीमार हो गया.

    उपमुख्यमंत्री के एक क़रीबी और सरकार में एक मंत्री ने बीबीसी से डॉक्टर नारायण के क्वारंटीन पर जाने की पुष्टि की.

    अन्य तीन मंत्रियों - बोम्मई, रवि और डॉक्टर सुधाकर की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद दोनों ने होम क्वारंटीन में रहने की बात कही है.

    आवास मंत्री सोमन्ना की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कैमरामैन के संक्रमण की पुष्टि के बाद कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सवाल किया था कि ये नेता क्वारंटीन पर क्यों नहीं जा रहे.

    डीके शिवकुमार ने कैमरामैन की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए ट्वीट किया,"क्या ये ऐसे लोगों का दोहरा मापदंड नहीं है जिन्हें नागरिकों के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए. ये नियमों का उल्लंघन है. ये सरकार कोविड-19 को लेकर गंभीर नहीं".

    कर्नाटक में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 21वें व्यक्ति की मौत हुई और 11 नए धरोगियों का टेस्ट पॉज़िटिव आया.

  3. दूसरे राज्यों में फँसे लोगों की वापसी की शर्तें

    गृहमंत्रालय का बयान

    इमेज स्रोत, PIB

  4. जर्मनीः अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर 14 जून तक रोक

    विमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जर्मनी ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर 14 जून तक पाबंदी लगा दी है.

    पहले ये रोक 3 मई तक थी पर जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि महामारी के ख़तरे में कोई कमी नहीं आता देख इसे बढ़ाने का फ़ैसला किया गया है.

    जर्मनी में 6,314 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है.

    वहाँ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 1 लाख 60 हज़ार है.

  5. गिनिया बिसाउ के प्रधानमंत्री और तीन मंत्रियों को हुआ कोविड-19

    नुनो गोम्स नाबियाम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़्रीकी देश गिनिया बिसाउ के प्रधानमंत्री नुनो गोम्स नाबियाम और उनकी कैबिनेट के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

    देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि उन्हें मंगलवार को पॉज़िटिव पाया गया जिसके बाद से मंत्रियों को राजधानी बिसाउ में एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है.

    पश्चिम अफ़्रीकी देश में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या 70 से ज़्यादा है और एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है.

  6. बिहार के 20 लाख से ज़्यादा लोग बाहर फँसे हैंः सुशील मोदी

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राज्य के 20 लाख से ज़्यादा लोग दूसरे राज्यों में फँसे हुए हैं और उन्हें ख़ुशी है कि केंद्र ने लोगों को वापस लौटने के लिए मंज़ूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि वापस आने वाले लोगों की निकलने की जगह और गंतव्य स्थल पर जाँच की जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. फँसे प्रवासियों के बारे में एक-दो दिन में बताउँगाः केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से फँसे दूसरे राज्य के लोगों के वापस जाने को लेकर केंद्र सरकार ने जो आदेश दिया है उसपर अन्य राज्यों से विमर्श के बाद वो फिर संपर्क करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. दुनिया के आधे कामगारों की रोज़ी-रोटी पर ख़तराः ILO

    अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने चेतावनी दी है कि दुनिया के लगभग आधे कामगारों की आजीविका महामारी की वजह से छिन सकती है.

    ये संख्या डेढ़ अरब से ज़्यादा कामगारों की हो सकती है.

    कोविड-19 से दुनिया भर में 31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 220,000 लोगों की मौत हो चुकी है.

    एक मज़दूर

    इमेज स्रोत, AFP

    संयुक्त राष्ट्र की संस्था का कहना है कि असंगठित किस्म के पेशों में लगे मज़दूरों पर ज़्यादा ख़तरा है, जैसे खुदरा कारोबारी, मैन्युफ़ैक्चरिंग और खाने के सामानों के उद्योगों से जुड़े लोग.

    महामारी शुरू होने के एक महीने के भीतर ही असंगठित क्षेत्र के दो अरब कामगारों का वेतन 60 प्रतिशत घट चुका है.

    आईएलओ के महानिदेशक गाइ राइडर ने कहा,"लाखों लोगों के लिए कमाई रुकने का मतलब है, खाना बंद,सुरक्षा बंद और भविष्य के रास्ते बंद".

    उन्होंने कहा,"दुनिया में काम करने वालों का असल चेहरा यही कामगार हैं. अगर हमने आज उनकी मदद नहीं की तो वो ख़त्म हो जाएँगे".

  9. Corona Virus पर BBC Hindi का ख़ास Digital Bulletin: कोरोना दिनभर फ़ेसबुक पर सुनिए LIVE

  10. Corona Virus पर BBC Hindi का ख़ास Digital Bulletin: कोरोना दिनभर YouTube पर LIVE

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. दूसरे राज्यों से लौट सकेंगे फँसे मज़दूर, छात्र, पर्यटक

    केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फँसे मज़दूरों, छात्रों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने की अनुमति दे दी है.

    गृह मंत्रालय ने इस बारे में एक नया दिशानिर्देश जारी किया है. इसके अनुसार ऐसे लोग केवल समूहों में आ-जा सकेंगे और यात्रा से पहले उनकी स्क्रीनिंग होगी.

    इसके लिए यात्रियों को भेजने और अपने यहाँ आने देने वाले राज्यों को आपस में सहमति करनी होगी.

    यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. CARTOON OF THE DAY

    KIRTEESH CARTOON
  13. कोरोना वायरस: आगरा मॉडल क्यों हो गया है फेल?

    कोरोना

    इमेज स्रोत, TWITTER/DISTRICT MEGISTRATE AGRA

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सरकार पिछले कुछ दिनों तक जिस आगरा मॉडल की जमकर तारीफ़ कर रही थी, अब वही सरकार आगरा मॉडल के बारे में ज़्यादा बात नहीं कर रही.

    तो आख़िर है क्या आगरा मॉडल और क्यों ये मॉडल फ़ेल हो गया?

    इन सवालों के जवाब जानने के लिए यहां पढ़ें सरोज सिंह की ये रिपोर्ट.

  14. पंजाब में 17 मई तक रहेगा लॉकडाउन, कल से 4 घंटे खुलेंगी दुकानें

    अमरिंदर सिंह

    इमेज स्रोत, CMO Punjab

    पंजाब में लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है यानी वहाँ 17 मई तक कर्फ़्यू जारी रहेगा.

    मगर गुरुवार से संक्रमण से कम प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 4 घंटे के लिए दुकानें ख़ुली रहेंगी. मगर हेयर कटिंग सैलून या ब्यूटी पार्लर अब भी बंद रहेंगी.

    इसकी घोषणा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वीडियो संदेश में कहा कि दो सप्ताह बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और महामारी के नियंत्रण में रहने की सूरत में और ढील दी जाएगी.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कर्फ़्यू में ढील देने का फ़ैसला उन लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो पिछले 38 दिनों से सख़्त पाबंदी के बीच गुज़र कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमरिंदर सिंह ने साथ ही कहा कि विशेषज्ञों की ओर से अलग-अलग तरह के मत आ रहे हैं मगर ऐसा लगता है कि ये संकट जुलाई/अगस्त तक बल्कि सितंबर तक जारी रह सकता है.

    उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर फँसे लोगों को वापस लाने की ज़िम्मेदारी उनकी सरकार की है मगर ऐसे लोगों को वापस आने के बाद 21 दिन क्वारंटीन में रहना होगा.

    उन्होंने साथ ही जोड़ा कि पंजाब की चुनौती विदेशों से बड़ी संख्या में देश लौटे अनिवासी भारतीयों और निज़ामुद्दीन से लौटे तबलीग़ी सदस्यों की वजह से और बढ़ गई.

  15. हैदराबादः घर भेजने की मांग कर रहे प्रवासी मज़दूरों का प्रदर्शन, पुलिस टीम पर पथराव

    हैदराबाद

    इमेज स्रोत, ANI

    हैदराबाद में आईआईटी के भीतर निर्माण कार्य में लगे लगभग 2,400 प्रवासी मज़दूरों ने घर वापस भेजे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. समाचार एजेंसी एएनआई ने संगारेड्डी ग्रामीण पुलिस के हवाले से ख़बर दी है कि इस दौरान कुछ मज़दूरों ने पुलिस टीम पर पथराव किया जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोट लगी और पुलिस की एक गाड़ी को नुक़सान पहुँचा.

    हैदराबाद

    इमेज स्रोत, ANI

  16. हावड़ा में पुलिसवालों पर हमले की घटना में छह गिरफ्तार

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल सरकार ने राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा में मंगलवार शाम लॉकडाउन लागू कराने वाले पुलिसवालों पर हमले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

    मंगलवार शाम को एक बाजार में फल खरीदने के लिए जुटी भारी भीड़ को हटाने का प्रयास करते समय लोगों ने पुलिसवालों पर हमला कर दिया था और उनकी दो गाड़ियों में तोड़-फोड़ की थी.

    इस हमले में दो पुलिसवाले घायल हो गए थे. उसके बाद इलाके में भारी तादाद में पुलिस औऱ रैफ के जवानों को तैनात किया गया था.

    हावड़ा

    इमेज स्रोत, BBC/PRABHAKAR MANI TIWARI

    यह इलाका रेड जोन में होने की वजह से वहां पूर्ण लॉकडाउन चल रहा है.

    घटना के बाद राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात ही हावड़ा नगर निगम के आयुक्त बिजित कृष्णा को हटा कर उनकी जगह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी धवल जैन को आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है.

  17. कोटा से आज शाम बसों से वापस आएँगे पश्चिम बंगाल के हज़ारों छात्र

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राजस्थान के कोटा से बुधवार शाम 2500 से 3000 छात्रों को बसों से वापस लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे तीन दिन बाद पश्चिम बंगाल पहुँच सकेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. मोरक्कोः सैकड़ों क़ैदी संक्रमित

    मोरक्को की एक जेल

    इमेज स्रोत, AFP

    अफ़्रीकी देश मोरक्को की जेलों में 300 से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

    इनमें ज़्यादातर रोगी क़ैदी हैं, पर कुछ जेल कर्मचारियों भी पॉज़िटिव पाए गए हैं.

    पिछले सप्ताह एक जेल में एक क़ैदी के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद बड़े स्तर पर जेलों में टेस्ट किया गया.

    मोरक्को की जेलों में लगभग 80,000 क़ैदी हैं.

    इस महीने की शुरूआत में मोरक्को के शाह ने संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए साढ़े पाँच हज़ार क़ैदियों को रिहा कर दिया था.

    मोरक्को में 4,252 लोग संक्रमित हैं जबकि 165 लोग इससे मारे गए हैं.

  19. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पिता बने

    कोविड-19 से उबरकर इसी सप्ताह काम पर लौटने के दो दिन बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के घर बेटे ने जन्म लिया है.

    उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने बुधवार सुबह लंदन के एक सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया.

    बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स

    इमेज स्रोत, Reuters

    कोरोना संकट के बीच बोरिस जॉनसन के लिए पिछले कुछ सप्ताह बहुत घटनाप्रद रहेः

    • 27 मार्चः संक्रमण की हुई पुष्टि
    • 5 अप्रैलः अस्पताल में भर्ती
    • 7 अप्रैलः आईसीयू में ले जाए गए
    • 12 अप्रैलः अस्पताल से डिस्चार्ज
    • 27 अप्रैलः काम पर लौटे
    • 29 अप्रैलः बेटे का जन्म
  20. लॉकडाउन से जल्द छुटकारा कितना संभव?