कोरोना वायरस: ट्रंप ने कहा- 60 दिनों के लिए सस्पेंड होगा ग्रीन कार्ड

कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच गई है.

लाइव कवरेज

  1. दुनिया का हाल: कहां कितने मामले

    अमरीका की जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार अब तक दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के कुल 24,75,841 मामले हो गए हैं. सबसे ज़्यादा मामले अमरीका (7,86,638) में हैं. अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर स्पेन (200,210) और तीसरे नंबर पर इटली (1,81,228) है.

    इसके अलावा सबसे ज़्यादा संक्रमण वाले देशों की सूची कुछ इस तरह है:

    4) फ़्रांस-1,56,480

    5) जर्मनी-1,47,065

    6) ब्रिटेन-1,25,856

    7) तुर्की-90,980

    8) चीन-83,826

    9) ईरान-83,505

    10) रूस-47,121

    कोरोना वायरस संक्रमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

  2. 'और भयावह हो सकता है कोरोना का कहर...'

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव टेड्रस एडॉनम का कहना है कि अगर हम राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एकजुट नहीं हो पाए तो आने वाले दिनों में कोरोना वायरस का कहर और ज़्यादा भयावह हो सकता है.

    उन्होंने कहा, “ये एक ऐसा वायरस है जिसे अब भी बहुत से देश और बहुत से लोग नहीं समझ पा रहे हैं. कई विकसित देश भी इसे लेकर ग़लत निष्कर्ष निकाल रहे हैं क्योंकि उन्हें सही जानकारी नहीं है.”

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव टेड्रस एडॉनम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव टेड्रस एडॉनम
  3. राष्ट्रपति भवन में कोरोना पॉज़िटिव मामला

    राष्ट्रपति भवन में एक कोरोना पॉज़िटिव मामले की पुष्टि होने के बाद 125 परिवारों को आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है. (ANI)

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. भारत: अब तक का हाल

    स्वाथ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 559 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण के कुल 17656 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 2842 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. इस बीच देश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में बिना लक्षण वाले (एसिंप्टोमैटिक) मरीज़ों के मिलने से चिंताएं बढ़ गई हैं.

    कोरोना संक्रमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस पर देर रात का अपडेट

    • सोमवार को इटली में पहली बार एक दिन में संक्रमण के कुल नए मामलों में कमी आई है. इटली के लिए यह राहत की बात है. इस बीच यूरोप के कई देश अपने यहां लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने लगे हैं.
    • अमरीकी कच्चे तेल की कीमतें पहली बार ज़ीरो से भी नीचे गिरकर माइनस में चली गई हैं. इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब तेल उत्पादक अपने खरीदारों को पैसे देकर तेल भी लेने की बात कह रहे हैं.
    • ब्रिटेन के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से मरने वालों में 449 लोग और जुड़ गए हैं. इसके साथ ही ब्रिटेन में संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 16509 हो गया है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि संक्रमण के नए मामलों में स्थिरता आई है.
    • फ्रांस में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 20 हज़ार के पार हो गया है. हालांकि दूसरे देशों के मुकाबले फ्रांस ने इन आंकड़ों में नर्सिंग होम्स में मरने वालों को भी शामिल किया है.
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस ऐडहेनॉम गेब्रीयेसोस ने एक ब्रीफ़िंग के दौरान कहा कि उन्होंने अमरीका से कुछ भी नहीं छुपाया है. बीते सप्ताह अमरीकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया था कि WHO ने वक़्त रहते दुनिया को कोरोना के ख़तरे से आगाह नहीं किया.
    • दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 24 लाख 72 हज़ार से अधिक हो गए हैं. दुनिया भर में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 70 हज़ार के करीब पहुंच गया है.
    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, AFP

  6. नमस्कार! इस लाइव पेज में बीबीसी हिंदी के सभी पाठकों का स्वागत है.

    हम यहां आपको दिन भर कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी देश-दुनिया की ख़बरें, ताज़ा जानकारियां और लाइव अपडेट्स देंगे. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.