कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 16 हज़ार पार, अब तक 519 की मौत
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23.8 लाख पार कर गई है और इसके कारण 1.65 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत ने चीन को रोकने के लिए उठाया यह क़दम?
भारत ने पड़ोसी देशों की कंपनियों से होने वाले निवेश को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भारत सरकार के इस क़दम को कोरोना वायरस की महामारी के दौरान चीनी कंपनियों की ओर से भारतीय कंपनियों के टेकओवर को रोकने के तौर पर देखा जा रहा है.
भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने 17 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि निवेश के नियमों में बदलाव किए गए हैं और इसका उद्देश्य मजबूरी का फ़ायदा उठाकर किसी कंपनी को टेकओवर करने से रोकने के लिए है. हालांकि इसमें चीन का कोई उल्लेख नहीं है. भारत की सरहद से लगे किसी भी देश की कंपनी से होने वाले निवेश में सरकार की मंज़ूरी की लेनी पड़ेगी.
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना लॉकडाउनः नौकरों, ड्राइवरों की ज़िंदगी कैसे चलेगी?
ब्रेकिंग न्यूज़, थाईलैंड में अब तक 47 लोगों की मौत
रविवार को थाईलैंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल 2,765 मामले हो गए हैं. रविवार के 32 नए मामलों में से 28 राजधानी बैंकॉक के हैं. थाईलैंड में कोरोना वायरस से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना: क्या चीन की प्रयोगशाला से आया है ये वायरस?
ब्रेकिंग न्यूज़, जर्मनी में संक्रमण के मामले हुए कम
रोबर्ट कोच इंस्टिट्यूट (RKI) के अनुसार जर्मनी में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,458 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही जर्मनी में संक्रमितों की कुल संख्या 139,897 हो गई है. यहां शनिवार को 3,609 नए मामले सामने आए थे.
रविवार को कुल 184 लोगों की मौत हुई और इसके साथ ही जर्मनी में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 4,294 हो गई है. मरने वालों की तादाद में लगातार कमी आ रही है. शनिवार को 242 लोगों की मौत हुई थी और शुक्रवार को 299 लोगों की जान गई थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस: मध्य प्रदेश में हालात बिगड़ने का ज़िम्मेदार कौन?
ब्रेकिंग न्यूज़, चीन पर चौतरफ़ा उठ रहे सवाल
दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख 60 हज़ार पार कर गई है. अभी मरने वालों की कुल संख्या 160,717 है. इनमें से एक लाख के क़रीब मौत केवल यूरोप में हुई है. दुनिया भर में अमरीका में सबसे ज़्यादा 38,910 लोगों की मौत हुई है.
इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर जानबूझकर वो कोरोना महामारी के लिए ज़िम्मेदार है तो नतीजे भुगतने होंगे. अमरीका में कोरोना के संक्रमण का कहर अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. संक्रमण को देखते हुए अमरीका और कनाडा में एक और महीने तक सीमा बंद रखने पर सहमति बनी है.
इधर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारीज पायने ने कहा है कि कोरोना वायरस के वैश्विक संक्रमण की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस जांच में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका भी जांच होनी चाहिए.ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बात से वो इत्तेफाक रखती हैं कि इस पूरे संकट में कुप्रबंधन साफ़ दिखा है और चीन ने पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं बरती है.
उन्होंने कहा कि इस महामारी के बाद चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में बदलाव आएगा. इससे पहले फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चीन पर सवाल उठाए थे और कहा था कि चीन ने इसे ठीक से मैनेज नहीं किया. मैक्रों ने भी चीन की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए थे.
इमेज स्रोत, Getty Images
ग़रीबों को मुफ़्त में अनाज देने की मांग
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार से आग्रह किया है कि लॉकडाउन के कारण लोगों की आजीविका बुरी तरह से प्रभावित हुई है इसलिए ग़रीबों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाए और उन्हें मुफ़्त में अनाज दिया जाए. चिदंबरम ने कहा कि सरकार को संवेदनशील बनने की ज़रूरत है.
इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना वायरस: स्पेन में 9 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना वायरस से जुड़ी अब तक की बड़ी बातें
अमरीका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि चीन के नेताओं ने कोरोना वायरस की महामारी को लेकर चीज़ों को पारदर्शी नहीं रखा. अमरीकी रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन अब भी पारदर्शी रवैया नहीं अपना रहा है.
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में मंदी आएगी और इससे लाखों बच्चों का जीवन ख़तरे में जा सकता है. यूएन ने कहा है कि ग़रीबी बढ़ने के कारण लाखों बच्चों की जान जा सकती है.
मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा है एक जून से सब कुछ सामान्य हो जाएगा.
जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने अब पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है. इससे पहले कुछ ही प्रांतों में आपातकाल लगाया गया था.
इंडोनेशिया को आशंका है कि मई से जून के बीच कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले और बढ़ेंगे. कई विशेषज्ञों का मानना है कि इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्वी एशिया का इटली बन सकता है.
गल्फ़ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के छह देशों ने कुवैत के कॉमन नेटवर्क फोर फूड सप्लाई सेफ्टी प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. जीसीसी के ट्रेड और उद्योग मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बैठक हुई और इसी में कोरोना वायरस के संक्रमण से खाद्य आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के बीच इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई.
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य-पूर्व में कोरोना से संक्रमण के मामले में तुर्की ईरान से निकला आगे
तुर्की में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 82,329 मामले हो गए हैं. तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फ़हरेतीन कोका ने कहा कि पड़ोसी देश ईरान से भी ज़्यादा तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या हो गई है. इसके साथ ही मध्य-पूर्व में तुर्की में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले हैं.
पिछले 24 घंटों में तुर्की में कोरोना से संक्रमण के कुल 3,783 मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 121 और लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या 1,890 पहुंच गई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ईरान ने राजधानी तेहरान में पाबंदियों में ढील दी है. शनिवार को कोरोना वायरस से रोज़ाना होने वाली मौतें पिछले एक महीने में सबसे कम रहीं. शनिवार को कुल 73 लोगों की मौत हुई.
ईरान के सरकारी टेलीविज़न का कहना है कि कम जोखिम वाली दुकानें, फैक्ट्रियों और वर्कशॉप्स को राजधानी तेहरान में खोला गया है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मुल्क में कोरोना वायरस से अब तक 5,031 लोगों की मौत हुई है. ईरान में शनिवार का दिन लगातार पाँचवा दिन था जब मौत का आँकड़ा 100 से नीचे रहा. ईरान में संक्रमितों की कुल संख्या 80,868 है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वीडियो कैप्शन, क्या भारत में कोरोना संदिग्ध संक्रमितों के नहीं हो रहे हैं पर्याप्त टेस्ट
न्यूज़ीलैंड में कोरोना से 12वीं मौत की पुुष्टि
न्यूज़ीलैंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से 12वीं मौत की पुष्टि हुई है. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के नए नौ मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1431 हो गई है. सोमवार को न्यूज़ीलैंड में लॉकडाउन पर फ़ैसला होना है और संभव है कि लॉकडाउन ख़त्म किया जा सकता है.
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में कुल 507 मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 15712 हो गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 507 हो गई है.
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में कम मामले क्यों?
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के कम मामले इसलिए हैं क्योंकि यहां समय पर बहुत ही आक्रामक कार्रवाई की गई.
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रेकिंग न्यूज़, 17 मार्च के बाद चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे कम मामले
चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने कहा है कि 18 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमण के 16 नए मामले मिले हैं और यह 17 मार्च के बाद संक्रमण के सबसे कम नए मामले सामने आए हैं.
17 अप्रैल को 27 नए मामले सामने आए थे. चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 82,735 हो गए हैं और इससे अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4,632 हो गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, चीन को नतीजे भुगतने होंगे- ट्रंप
व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रिफिंग के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस को चीन में शुरू होने से पहले रोका जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अभी पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है.
ट्रंप से पूछा गया था कि चीन के वुहान शहर से पिछले साल दिसंबर महीने से कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई और अब तब दुनिया भर में एक लाख 57 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है. क्या इसके लिए चीन को नतीजे भुगतने होंगे?
इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ''अगर उन्होंने जानबूझकर कुछ किया है तो ज़रूर नतीजे भुगतने होंगे. अगर भूल है तो भूल तो भूल ही होती है. लेकिन अगर उन्होंने जानबूझकर कुछ किया है तो इसके नतीजे भुगतने होंगे.''
ट्रंप ने कहा, ''अगर चीन से कहीं चूक हुई है और नियंत्रित नहीं कर पाया या उसने जानबूझकर किया है तो दोनों में बहुत फ़र्क़ है. वो इसकी जाँच कर रहे हैं. ऐसे में हम इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन हमलोग ख़ुद भी इसकी जांच कर रहे हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना: पाकिस्तान में ऐसे पढ़ी जाएगी रमज़ान की नमाज़
ब्रेकिंग न्यूज़, दक्षिण कोरिया महज़ आठ नए मामले
दो महीने में पहली बार दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से संक्रमण का नया मामला सिंगल डिजिट यानी एक अंक में आया है. दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना से संक्रमण के महज़ आठ नए मामले सामने आए.
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पत्रकारों पर फिर भड़के ट्रंप
कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से मीडिया को निशाने पर लिया. इस बार ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर मैगी हैबमन को टारगेट किया.
मैगी हैबमन की न्यूयॉर्क टाइम्स में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ मार्क मेडोस के रोने की रिपोर्ट छपी थी. ट्रंप इस रिपोर्ट को लेकर ख़फ़ा है.
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रंप ने कहा, ''मैंने भी मार्क मेडोस के रोने की एक स्टोरी पढ़ी. ये वही मैगी हैबमन है जिसे रूस की स्टोरी के लिए पुलित्ज़र मिला था लेकिन वो रूस को लेकर ग़लत थी. इन्हें तो पुलित्ज़र वापस करना चाहिए.''
मैगी हैबमन न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट की उन रिपोर्टरों में शामिल थीं जिन्हें 2018 में 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की रिपोर्ट के लिए पुलित्ज़र सम्मान मिला था.
ट्रंप ने कहा, ''मैगी हैबमन थर्ड-रेट रिपोर्टर है. हमलोगों ने इसकी सच्चाई बता दी है कि यह कैसी रिपोर्टर है इसलिए अब स्टोरी कर रही है कि मार्क मेडोस रो रहे थे. न्यूयॉर्क टाइम्स बहुत बेईमान अख़बार है. यह मेरा मानना है. यह कोई आकलन नहीं है बल्कि यह सच है.''
ट्रंप के इस हमले का मैगी हैबमन ने ट्विटर पर जवाब दिया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ''राष्ट्रपति ट्रंप ने मेडोस की स्टोरी को फ़र्ज़ी कहा है. उनका कहना है कि वो किसी और वजह से रो रहे थे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.