You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 16 हज़ार पार, अब तक 519 की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23.8 लाख पार कर गई है और इसके कारण 1.65 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना से मौत के मामले में चीन पहले नंबर पर: ट्रंप

    व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस की महामारी पर होने वाली दैनिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की दर यूरोप के देशों से कम है.

    ट्रंप ने कहा कि जर्मनी इस मामले में अपवाद है. ट्रंप ने कहा, ''ब्रिटेन, स्विटज़रलैंड, बेल्जियम और फ़्रांस की तुलना में अमरीका में कोरोना से हुई मौत की दर कम है. स्पेन की मौत दर तो अमरीका से चार गुना ज़्यादा है. कोरोना से मौत के मामले में अमरीका पहले नंबर पर नहीं है बल्कि चीन पहले नंबर पर है. हम तो उसके आसपास भी नहीं हैं. इसे आप भी जानते हैं, मैं भी जानता हूं और उन्हें भी पता है.''

  2. अब तक के बड़े अपडेट्स

    • दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 23 लाख पहुंच गई है और अब एक लाख 60 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
    • कोरोना वायरस के संक्रमण की महामारी का कहर थमता नहीं दिख रहा है. यूरोप में इस महामारी से क़रीब एक लाख लोगों की जान जा चुकी है. स्पेन ने लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला किया है. हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमरीका के कुछ राज्यों को खोलने की घोषणा की है. टेक्सस और वर्मोट में सोमवार से कुछ कारोबार खोले जाएंगे.
    • स्पेन के प्रधानमंत्री ने 9 मई तक लॉडआउन बढ़ाने के लिए कहा है. स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सैंचेज़ ने शनिवार को कहा कि वो संसद से 15 दिन और लॉकडाउन बढ़ाने के लिए कहेंगे.
    • तुर्की में कोरोना वायरस के मामले ईरान से भी ज़्यादा हो गए हैं. तुर्की में अब तक कोरोना वायरस के कुल 82,329 मामले सामने आ चुके हैं. इसके साथ ही मध्य-पूर्व में तुर्की कोरोना वायरस की चपेट में सबसे ऊपर आ गया है. तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि पड़ोसी ईरान से भी कोरोना वायरस के संक्रमण के ज़्यादा मामले तुर्की में हो गए हैं.
    • मोरोक्को ने एक महीना और लॉकडाउन बढ़ा दिया है. अब मोरक्को में 20 मई तक लॉकडाउन रहेगा.
    • फ़्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 642 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही फ़्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 19,323 हो गई है. फ़्रांस दुनिया का चौथा देश है जहां कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं.
    • ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 15 हज़ार पार कर गई है. पिछले 24 घंटों में यहां 888 लोगों की मौत हुई है. अब तक कुल 15,464 लोगों की मौत हो चुकी है.
    • बांग्लादेश में कपड़ों की सिलाई करने वाले कामगार सड़क पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं. वो सरकार से लॉकडाउन के दौरान बाक़ी दिहाड़ी के भुगतान की मांग कर रहे हैं.
    • लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करते हुए बांग्लादेश में सैकडों कामगार सड़क पर उतरे और काम के बदले नहीं मिले पैसों की मांग की.
    • न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से मरने वालों की रोज़ाना की संख्या पिछले दो हफ़्तों में सबसे निचले स्तर पर रही. शुक्रावार को 540 लोगों की मौत हुई.
  3. बीबीसी हिन्दी के सभी पाठकों और दर्शकों का आज के लाइव कवरेज में स्वागत है. हम दिन भर देश और दुनिया से कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े हर अपडेट्स आपको यहां देंगे. पिछले 24 घंटों के सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें और आगे के अपडेट्स के लिए इस इस लाइव पेज पर बने रहें.