कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 16 हज़ार पार, अब तक 519 की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23.8 लाख पार कर गई है और इसके कारण 1.65 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.

लाइव कवरेज

  1. कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं और कैसे कर सकते हैं बचाव

  2. कोरोना वायरसः संक्रमण के बाद ठीक होने में कितना वक़्त लगता है?

  3. बीबीसी हिन्दी के पाठकों और दशर्कों को इस लाइव पेज के साथ बने रहने के लिए शुक्रिया. अब ये लाइव पेज यहीं समाप्त हो रहा है. कोरोना वायरस की महामारी से जुड़े आगे के सभी अपडेट्स पढ़ने और देखने के लिए यहां क्लिक करें.

  4. अब तक 41.8 लाख नागरिकों के कोरोना टेस्ट हुए- ट्रंप

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब तक 41.8 लाख अमरीकी नागरिकों का कोरोना वायरस टेस्ट हो चुका है और सरकार अधिक से अधिक नागरिकों का कोरोना टेस्ट करने की कोशिश कर रही है.

    उन्होंने दावा किया कि टेस्टिंग के मामले में कोई और देश अमरीका के क़रीब नहीं है.

    साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना से जूझने के काम में और आर्थिक मदद के लिए वो डेमोक्रेट पार्टी के नेताओं से बात कर रहे हैं.

    कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए ट्रंप ने न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कूमो का धन्यवाद किया औरऔर कहा "उन्होंने सरकार के साथ मिल कर बढ़ाया काम किया है."

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

  5. कोरोना: हर रोज़ 18,000,000 फर्जी ईमेल ब्लॉक कर रहा है गूगल

  6. अमरीका में मौतों का आंकड़ा 41 हज़ार के पार हुआ

    अमरीका कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 41 हज़ार से अधिक हो गई है.

    जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमरीका में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74.6 लाख से अधिक हो गई है जबकि इसके कारण अब तक 41,379 लोगों की मौत हुई है.

    हालांकि अमरीका में कोरोना महामारी का केंद्र रहे न्यूयॉर्क में अब कोरोना के ताज़ा मामलों में कमी देखी जा रही है.

    न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कूमो ने कहा है, “अगर डेटा ऐसा ही रहा और कोरोना संक्रमण के ताज़ा मामलों में इसी तरह कमी आती दिखती रही तो कहा जा सकता है कि यहां स्थिति पहले से बेहतर हो रही है. लेकिन ये स्थिति बनी रहेगी या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.”

    साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि अगले सप्ताह से राज्य में कोविड-19 एंडीबॉडी टेस्टिंग अभियान शुरु किया जाएगा ताकि संक्रमितों की संख्या का सही-सही अंदाज़ा लगाया जा सके.

    उन्होंने कहा हर सप्ताह 14 हज़ार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. 'कोरोना वायरस से नहीं मरे तो भूख से मर जाएंगे'

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2000 के पार

    राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 110 ताज़ा मामले सामने आने के बाद यहां कुल आंकड़ा अब 2003 हो गया है.

    अब तक राजधानी में कोरोना से 45 मौतें हुई हैं जबकि इलाज के बाद 290 लोग ठीक भी हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. बंगाल ने ICMR—नाइसेड पर लगाया त्रुटिपूर्ण जांच किट सप्लाई करने का आरोप

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से बीबीसी हिंदी के लिए

    कोरोना पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, Prabhakar Mani Tewari /BBC

    देश भर में फैलते कोरोना संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को आईसीएमआर-नाइसेड पर त्रुटिपूर्ण जांच किट की सप्लाई करने का आरोप लगाया है.

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने अपने ट्वीट्स में आरोप लगाया कि मुहैया कराए गए त्रुटिपूर्ण टेस्ट किट की वजह से जांच के नतीजे मिलने में देरी हो रही है.

    इस बीच, राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 198 तक पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 12 है.

    कोरोना पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, WBDHFW

    अपने एक ट्वीट में स्वास्थ्य विभाग ने कहा, “आईसीएमआर—नाइसेड की ओर से मुहैया कराए गए त्रुटिपूर्ण जांच किट की वजह से कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए नमूनों की दोबारा जांच करनी पड़ रही है. इस वजह से महामारी से लड़ाई के मौजूदा दौर में नतीजे आने में देरी हो रही है और कई अन्य समस्याएं पैदा हो रही हैं. आईसीएमआर को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए.”

    विभाग ने दावा किया है कि दो सप्ताह पहले मिले जांच किट से स्पष्ट नतीजे नहीं मिल रहे हैं जिस कारण अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में देरी हो रही है.

    कोरोना पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, Prabhakar Mani Tewari /BBC

    राज्य सरकार का आरोप है कि जब तक नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी, पुणे से किट सीधे भेजे जा रहे थे तब तक कोई समस्या नहीं थी. लेकिन इनके आईसीएमआर—नाइसेड के ज़रिए आने के बाद ही समस्या शुरू हुई है.

    सरकार ने सोमवार से रैपिड एंटीबाडी टेस्ट शुरू करने का फ़ैसला किया है. सरकार ने कोलकाता और हावड़ा जैसे कोरोना हॉट स्पॉट इलाकों लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए सशस्त्र बलों की कई डिवीजनों का गठन किया है जो सोमवार सुबह से रूट मार्च करेंगे.

    ऐसे एक-एक डिवीजन में सात जवान होंगे. इसके अलावा 12 नोडल अफ़सरों को भी नियुक्त किया गया है.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, तेलंगाना में लॉकडाउन 7 मई तक बढ़ा

    तेलंगाना मंत्रिमंडल ने प्रदेश में 7 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला किया है. राज्य सरकार 5 मई को इसकी समीक्षा करेगी. (स्रोतः एएनआई)

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. कुछ देश जहाँ पाबंदियों में दी जा रही है ढील

    ईरान

    इमेज स्रोत, AFP

    ईरान ने सोमवार से अपने यहाँ पाबंदियों में ढील देते हुए बाज़ार और मॉल खोलने का फ़ैसला किया है.

    कुछ दुकानों को शनिवार को भी खोला गया. हालाँकि सोमवार से जो दुकानें खुलेंगी वो मध्यम स्तर के ख़तरे वाली दुकानें होंगी.

    ईरान में सरकारी आंकड़े के हिसाब से 5,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं मगर समझा जाता है कि ये आँकड़ा काफ़ी ज़्यादा है.

    आने वाले दिनों में और भी कुछ देश अपने यहाँ पाबंदियों में ढील देने वाले हैं:

    इसराइल ने पहले ही अपने यहाँ कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है, मगर मॉल अभी बंद रहेंगे.

    पोलैंड ने रविवार से धीरे-धीरे अपने कुछ दुकानों को खोलना शुरू किया है.

    जर्मनी भी अपने यहाँ 800 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी दुकानों और कार डीलर्स व बाइक दुकानों को खोलने देगा.

  12. एयरलाइंस कंपनियाँ अभी टिकट की बुकिंग न करें, सरकार ने दिया निर्देश

    भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि अभी 3 मई को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने के बारे में कोई फ़ैसला नहीं लिया है.

    डीजीसीए ने कहा कि उसकी जानकारी में ये बात आई है कि एयरलाइंस कंपनियों ने 4 मई से यात्रा के लिए टिकट जारी करना शुरू कर दिया है.

    निदेशालय ने सभी एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो इस स्थिति को देखते हुए टिकट की बुकिंग ना करे.

    उसने साथ ही कहा कि एयरलाइंस कंपनियों को उड़ानें शुरू करने से पहले उचित नोटिस दिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कोरोना वायरसः 'हमने कारों, ऐंबुलेंसों, घरों और सड़कों पर लाशें देखीं'

  14. लॉकडाउन में कैसे जी रहे हैं कश्मीर के खानाबदोश समुदाय

  15. भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 519 हुई

    स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों का नया आंकड़ा जारी किया है.

    इसके अनुसार, देश में संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 16,116 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 519 हो गया है.

    आंकड़ों के अनुसार, इस समय सक्रिय संक्रमित मरीज़ों की संख्या 13,295 है जबकी 2301 मरीज़ ठीक हो चुके हैं.

  16. ब्रिटेनः मृतकों की संख्या 16,000 के पार

    ब्रिटेन सरकार के जारी किए गए ताज़ा आँकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 596 और लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

    इसके साथ ही ब्रिटेन में कोरोना से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 16,060 हो गई है.

    शनिवार को 888 लोगों के मरने की ख़बर आई थी.

    ब्रिटेन में अब तक कुल 120,067 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. कोरोना वायरस: कल से देश में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

  18. इस ख़तरनाक़ केमिकल से हो सकता है कोविड-19 का इलाज?

  19. कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौर में बीता सप्ताह तस्वीरों की ज़ुबानी

  20. कोविड-19 जाति, धर्म, रंग, पंथ, भाषा या सीमाओं को नहीं देखताः पीएम मोदी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री मोदी ने लिन्क्डइन पर एक लंबा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि कोरोना किसी भेदभाव को नहीं मानता.