ओडिशा में कोरोना के कारण पहली मौत
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण प्रदेश में पहली मौत की पुष्टि की है.
राजधानी भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती 72 साल के एक व्यक्ति की मौत सोमवार 6 अप्रैल को कोरोना के कारण हुई है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो दिन पहले ही इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इन्हें हापरटेंशन की समस्या थी और सांस लेने में भी दिक्कत पेश आ रही थी.
प्रशासन इन व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहा है.
वहीं मंगलवार को भुवनेश्वर में 45 साल के एक व्यक्ति भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1

पोस्ट X समाप्त, 2