कोरोना वायरस: फ्रांस में कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 10,000 के पार-LIVE
फ्रांस में अभी 30 हज़ार से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से सात हज़ार से अधिक इंटेसिव केयर में है.
लाइव कवरेज
कोरोना वायरस: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफ्रीकी-अमरीकी नागरिकों को लेकर जताई चिंता

इमेज स्रोत, Getty Images
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग की मुख्य बातें
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को अपनी शुभेच्छा दी.
ट्रंप ने उन वैज्ञानिकों, कंपनियों और शोधकर्ताओं को धन्यवाद कहा जो वैक्सीन बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि ब्रिटेन ने अमरीका से 200 वेंटिलेटर मांगे हैं. उन्होंने कहा कि हम इसे उनके लिए करने जा रहे हैं.
ट्रंप ने कहा कि ब्लैक-अमरीकन की मृत्यु दर अन्य नस्लीय समूहों की तुलना में बहुत अधिक है, जोकि बहुत बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि यह बहुत भयानक है. अफ्रीकी-अमरीकी नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूरी मदद का आश्वासन भी दिया.
ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए कहा कि ये संगठन अधिकतर पैसा अमरीका से लेता है लेकिन वो चीन को केंद्र में रखता है.
ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में हुए मतदान का बचाव किया.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक़, अमरीका में अभी तक कोविड19 से 12 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना वायरस: तस्वीरों में देखें, कैसे पटरी पर लौट रहा है वुहान शहर
दुनिया के अधिकतर देशों में फैल चुके और तबाही मचा रहे कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी.
कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला चीन के वुहान शहर में ही पाया गया था. इसके बाद वुहान शहर को पूरी तरह से अलग थलग कर दिया गया.
23 जनवरी के बाद से अब पहली बार ऐसा होगा कि वुहान शहर के लोग वुहान से बाहर जा सकेंगे. धीरे-धीरे वुहान शहर वापस सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है. वुहान के वुचांग रेलवे स्टेशन के बाहर कतार में खड़े लोग.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज स्रोत, AFP

इमेज स्रोत, AFP

इमेज स्रोत, AFP

इमेज स्रोत, AFP
कोरोना वायरस-ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने राहत कार्यों के लिए दिया एक बिलियन डॉलर
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
यह आंकड़ा उनकी कुल व्यक्तिगत संपत्ति का लगभग एक चौथाई है.
कोरोना वायरस: फ्रांस में मरने वालों की संख्या 10,000 के पार

इमेज स्रोत, Getty Images
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी दैनिक प्रेस ब्रीफ़िंग में जानकारी दी कि फ्रांस में कोविड 19 से मरने वालों की संख्या दस हज़ार के पार पहुंच गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7,091 लोगों की मौत अस्पताल में हुई और क़रीब 3,237 लोगों की मौत केयर हाउस में हुई.
बीते 24 घंटे में फ्रांस में 607 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. फ्रांस के अस्पतालों में इस समय तक़रीबन 30 हज़ार से अधिक लोग भर्ती हैं और उनमें से सात हज़ार से अधिक गहन देखभाल में हैं.
कोरोना वायरस: ब्रिटेन में मरने वालों की संख्या 6हज़ार के पार, 50 हज़ार से अधिक संक्रमित
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आईसीयू में शिफ़्ट होने के बाद पीएम का काम देख रहे विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कोरोना वायरस संक्रमण और ब्रिटेन की मौजूदा रणनीति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
उनके साथ सर पैट्रिक वॉलेंस (मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार) और चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर क्रिस विटी भी मौजूद थे.
विदेश मंत्री राब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के स्वास्थ्य अपडेट से की.
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को बेहतरीन मेडिकल टीम से बहुत अच्छी देखभाल मिल रही है और रातभर उनकी हालत स्थिर रही."
उन्होंने कहा कि पीएम की सेहत के बारे में सुनकर सभी को सदमा सा लगा.
राब ने कहा, "वो सिर्फ़ एक प्रधानमंत्री नहीं हैं. ना केवल एक बॉस बल्कि वो एक सहयोगी और हमारे दोस्त भी हैं."
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने राब से सवाल किया कि ऐसा कैसे हो गया कि प्रधानमंत्री को अस्पताल जाना पड़ा और कैबिनेट के बहुत से सदस्य आइसोलेशन में हैं.
इस सवाल के जवाब में राब ने कहा कि क्योंकि ये जो वायरस है ये बेहद तेज़ है.
उन्होंने कहा, "हम सभी ने हर नियम का जिस हद तक हो सकता है पालन किया लेकिन यह एक बहुत ख़तरनाक वायरस है. बहुत संक्रामक और इसने ये साबित कर दिया है कि कोई भी ऐसा नहीं है जो बच सके."
चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर क्रिस विटी ने राब की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह वायरस बहुत आसानी से एक इंसान से दूसरे इंसान में पहुंच जाता है और ये वजह अपने आप में यह दिखाती है कि लॉकडाउन ज़रूरी था.
राब ने ब्रिटेन में प्रतिदिन होने वाले टेस्ट की संख्या बढ़ाने के भी संकेत दिये.
ब्रिटेन में अभी तक कोरोना वायरस से छह हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 55 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
ब्रेकिंग न्यूज़, चीनी सरकार जल्द हटाएगी वुहान पर लगी पाबंदियां
चीन के जिस शहर से शुरु हुए कोरोना वायरस ने विश्व के 184 देशों में अपने पैर फैलाए वहां के नागरिकों को अब जल्द राहत मिलने वाली है.
चीनी अधिकारियों का कहना है कि वुहान में लगी पाबंदियां आठ अप्रैल से हटा ली जाएंगी जिसके बाद जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें शहर से बाहर जाने की अनुमति होगी. अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए नागरिकों को उनके स्वस्थ होने का एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसके बाद वो कहीं भी जा सकते हैं.
साथ ही मध्यरात्रि के बाद से वुहान में रेल सेवा और सड़क परिवहन पर लगी पाबंदियों को भी हटा लिया जाएगा.
चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से यहां एक भी मौत नहीं हुई. सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के महज़ 32 नए मामले सामने आए हैं. यह पहली बार है जब चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सोमवार को कोई मौत नहीं हुई.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक डॉ ट्रेडॉस एडहनॉम गीब्रीयसिस ने “महामारी का पता लगाने” और “इस मामले में पारदर्शी रहने” के लिए चीन की तारीफ की.
हालांकि चीन के दावों पर कई लोग सवाल उठाते हैं और मानते हैं कि चीन कोरोना से जुड़े आंकड़े छिपा रहा है.
चीन की तारीफ़ करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि “ये संगठन अधिकतर पैसा अमरीका से लेता है लेकिन वो चीन को केंद्र में रखता है. हम इस मामले को देखेंगे. ये अच्छी बात है कि हमने संगठन की सलाह न मानते हुए पहले ही चीन के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं.”
पिछले साल दिसंबर में इसी प्रांत के वुहान शहर से कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. यह न केवल चीन का पहला मामला था बल्कि दुनिया भर का पहला केस था. इसके बाद 23 जनवरी को सरकार ने वुहान में लॉकडाउन कर दिया था.
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक कुल 81 हज़ार 740 मामले सामने आए हैं और 3,331 लोगों की मौत हुई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
न्यूयॉर्क में 5,000 से ज़्यादा मौतें, अब तक एक दिन में सबसे ज़्यादा 731 लोगों की मौत
अमरीका में कोरोना वायरस का सबसे भयानक रूप झेल रहे न्यूयॉर्क में मरने वालों की संख्या 5,000 को पार कर गई है. न्यूयॉर्क के गवर्नर एन्ड्रयू क्यूमो ने कहा कि सोमवार को 731 लोगों की मौत हुई है जो एक दिन में अब तक मरने वालों की सबसे बड़ी तादाद है. सोमवार के बाद न्यूयॉर्क में अब तक कोरोना वायरस से 5,489 लोगों की मौत हो चुकी है और 38,836 लोग इससे संक्रमित हैं. पड़ोस के न्यू जर्सी में भी मरने वालों की संख्या एक हज़ार पार कर गई है.
मध्य प्रदेश में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत
शुरैह नियाज़ी
भोपाल से बीबीसी हिंदी के लिये
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मंगलवार के दिन 19 कोरोना के मामले सामने आये है.
भोपाल में अब तक आंकड़ा 81 पहुंच चुका है. इनमें से 34 मरीज़ स्वास्थ्य विभाग से ताल्लुक रखते है. वहीं पुलिस विभाग में भी काफी लोग संक्रमित पाये गये है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लॉकडाउन को ओर सख्ती से लागू करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि नियमों को तोड़ने वालों पर फौरन मामला दर्ज किया जाये.
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यह भी संकेत दिये है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने कहा, “अर्थव्यवस्था से ज्यादा जरूरी लोगों की जिंदगी है. अर्थव्यवस्था तो फिर से सुधारी जा सकती है. लेकिन, लोग मरेंगे तो उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता. इसलिए, अगर जरूरत हुई तो लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है. इसका फैसला परिस्थितियों के आधार पर होगा.”
पुलिस विभाग में बढ़ते मामलों को देखते हुये अब फ़ैसला लिया गया है कि तीन थानों के लगभग 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी अब होटल में ही रहेंगे. वे अपने घर नही जायेंगे.
भोपाल में प्रशासन ने अब 63 कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिये है जहां पर आना जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. प्रदेश में कोरोना से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 290 लोग इससे संक्रमित हैं.
इंदौर में कोरोना के मुद्दे पर प्रशासन ने भी सख़्त रुख़ अपना लिया है. जो भी व्यक्ति लॉकडाउन में बाहर निकलता है तो उसे फौरन गिरफ्तार किया जायेगा. सरकार ने ये भी कहा है कि फर्जी मैसेज वायरल करने वालों के ख़िलाफ़ भी कारवाई की जाएगी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मुसलमान घर पर रह कर ही मनाएं शब-ए-बारात
देश भर के मुसलमान धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने मुसलमानों से अपील की है कि वो शब-ए-बारात का पर्व घर पर ही रहकर मनाएं.
शब-ए-बारात के अवसर पर मुसलमान क़ब्रिस्तान जाते हैं और दुनिया से गुज़र चुके अपने परिवार के लोगों के लिए दुआ करते हैं. उसके अलावा मुसलमान रात में मस्जिद जाकर ख़ास नमाज़ पढ़ते हैं और क़ुरान शरीफ़ की तिलावत करते हैं. इस बार बुधवार को शब-ए-बारात है.
जमीयत-उल-उलेमा हिंद के महमूद मदनी, बरेली के मौलाना तौक़ीर रज़ा ख़ान, जमात-ए-इस्लामी के अमीर सैय्यद सादातुल्लाह हुसैनी, फ़तहपुरी मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ़्ती मोकर्रम, जमीयत अहल-ए-हदीस के प्रमुख मौलाना असग़र अली इमाम सलफ़ी, मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ज़फ़रुल इस्लाम ख़ान समेत कई धर्म गुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ख़ास कर मुसलमान नौजवानों से अपील की है कि वो किसी भी हालत में घर से न निकलें और जो भी इबादत करनी हो वो घर पर रहकर ही करें.
उन्होंने मुसलमानों से ख़ास अपील की वो इस मौक़े पर अल्लाह से दुआ करें कि कोरोना वायरस से फैली महामारी से भारत के सभी लोगों की हिफ़ाज़त करें.

इमेज स्रोत, epa
अमरीका के लिए मुश्किल हो सकता है ये सप्ताह
कोरोना वायरस से अमरीका में अभी तक 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि न्यूयॉर्क में अब मौत के आंकड़ों में कुछ स्थिरता देखने को मिली है फिर भी इस हफ़्ते को अमरीका के लिए बेहद ख़तरनाक माना जा रहा है.
वॉशिंगटन से बीबीसी संवाददाता विनीत खरे की रिपोर्ट.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
भारत में मरने वालों की संख्या 124 हुई, 4789 लोग संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार शाम तक भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है. कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है. अब ये बढ़कर 4789 हो गई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना असम में बदरूद्दीन अजमल की पार्टी के विधायक गिरफ्तार
दिलीप कुमार शर्मा
असम से, बीबीसी हिंदी के लिए
असम पुलिस ने मंगलवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को कोरोना वायरस के कारण क्वारंटाइन सेंटर में लाए गए लोगों पर उनकी कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार कर लिया है.
लोकसभा सांसद बदरूद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के विधायक इस्लाम पर आरोप है कि विधायक ने सरकार द्वारा स्थापित क्वारंटाइन वार्ड को डिटेंशन सेंटर से भी बदतर बताया.
दरअसल पुलिस के हाथ एक आडियो क्लिप लगी है जिसमें कथित तौर पर विधायक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सरकार ऐसे लोगों (मुसलमान) को भी क्वारंटाइन वार्ड में भेज रही है जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं देखे गए है.
विधायक आडियो क्लिप में दावा कर रहे हैं कि तबलीग़ी जमात के कार्यक्रम से लौटे हुए लोगों को काफी दिन हो गया है और उनमें किसी को भी कोविड 19 पॉजिटिव नहीं है. सरकार द्वारा स्थापित क्वारंटाइन वार्ड में किसी भी तरह की सुविधा नहीं है और यह लोगों के एक वर्ग को मारने की सरकारी साजिश है.
एआईयूडीएफ विधायक और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है.
हालांकि उक्त आडियो क्लिप में मौजूद विधायक की आवाज़ जांच का विषय है जिसकी पुष्टि बीबीसी नहीं करती.
विधायक इस्लाम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए नगांव जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत ने बीबीसी से कहा,"विधायक ने पूछताछ में कबूल किया है कि विवादास्पद वायरल ऑडियो क्लिप उनके द्वारा बनाई गई और कई लोगों को भेजी गई थी. विधायक के मोबाइल फोन में भी हमें वही क्लिप मिली है. हमने इस मामले से जुड़ी कई और चीजें भी बरामद की है.''
पुलिस अधीक्षक कहते है, "नगांव थाने में विधायक के खिलाफ धारा 120 (बी) / 153 ए / 124 ए / 295 ए के तहत एक मामला (सं.877/20) दर्ज किया गया है. फिलहाल विधायक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है."
असम में अब तक कोविड 19 संक्रमित के जो 27 मामले सामने आए है उनमें 26 मामले नई दिल्ली के निजामुद्दीन से जुड़े हैं.
इस मामले में एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल से बात की कोशिश की गई है लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई उत्तर हमें नहीं मिला है.
असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, कुछ लोग सोशल मीडिया पर मरीजों को खराब खाना देने की झूठी अफवाह फैला रहें है लेकिन लॉकडाउन की इस स्थिति में अस्पताल में भर्ती मरीजों और क्वारंटीन में लाए गए लोगों को जो पौष्टिक आहार दिया जा रहा है, वैसा खाना मुझे अपने घर में नहीं मिल रहा है."
राज्य सरकार ने फर्जी खबरों से लोगों को बचाने के लिए मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की थी और कहा था कि असम के सभी गांवों में स्थाई लाउड स्पीकर की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को कोरोना वायरस से जुड़ी बातों से रोजाना जागरूक किया जाएगा. अलग-अलग टेलीविजन और अखबारों में विज्ञापन दिए जाएंगे.फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वेबसाइटों पर कोरोना के खिलाफ चल रहें अभियान की पूरी जानकारी दी जाएगी.इसके अलावा फर्जी खबर के बारे में भी लोगों को अलर्ट किया जाएगा.

इमेज स्रोत, Dilip Sharma/BBC
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में 758 लोगों की मौत
ब्रिटेन के स्वास्थ विभाग एनएचएस के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 758 मरीज़ों की मौत हुई है. इस तरह ब्रिटेन में अब तक मरने वालों की संख्या 5655 हो गई है. सोमवार को इसी समय मरने वालों की संख्या 4897 थी.
छत्तीसगढ़: लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ेंगे बच्चे
आलोक प्रकाश पुतुल
रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
लॉकडाउन के दौरान राज्य के लगभग 40 लाख से अधिक स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिये छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिये पोर्टल की शुरुआत की है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली बच्चों को घर पर ही रहकर पढ़ने के लिए ऑनलाईन पोर्टल 'पढ़ई तुंहर दुआर' का आज अपने निवास कार्यालय में शुभारंभ किया.
सरकार का दावा है कि देश में ऑनलाइन पढ़ाई के सबसे बड़े पोर्टल में से एक, इस पोर्टल से छात्र बिना किसी शुल्क के ऑनलाईन पढ़ाई कर सकेंगे.
स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट cgschool.in पर कक्षा एक से 10 तक विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के संसाधनों को इसमें उपलब्ध कराया गया है.
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.
सरकार का दावा है कि इस ई-लर्निंग प्लेटफार्म में ऑनलाईन इंटरएक्टिव कक्षाओं के जरिए शिक्षक और बच्चे अपने-अपने घरों से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लॉकडाउन के साथ ही आने वाले समय में बच्चों की निरंतर पढ़ाई में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी साबित होगा.

इमेज स्रोत, http://cgschool.in/
कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए बनाये गए ख़ास कियोस्क
इमरान क़ुरैशी
बंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
भारत के परंपरागत एसटीडी फ़ोन बूथ और दक्षिण कोरियाई मॉडल से प्रेरणा लेकर केरल के कोच्चि शहर के डॉक्टरों ने कोविड-19 की जाँच के लिए सैंपल एकत्रित करने के लिए ख़ास कियोस्क तैयार किए हैं, जहां जाकर कोई भी अपने सैंपल जमा करा सकता है.
भारत में केरल में पहली बार इस तरह के कियोस्क लगाए जा रहे हैं जिन्हें 'वॉक इन सैंपल कियोस्क्स (विस्क)' कहा जा रहा है.
इस व्यवस्था में ये ध्यान रखा गया है कि सैंपल जाँच कराने आए शख्स और स्वास्थ्यकर्मी के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं होगा. इसमें एक पारदर्शी सतह भी लगाई गई है, जिसके ज़रिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि स्वास्थ्यकर्मी किसी तरह संक्रमित नहीं हों.
भारत में कब ख़त्म होगा लॉकडाउन?
कुछ राज्य सरकार अपनी तरफ़ से भी कुछ प्रतिबंध लगाए रखने के पक्ष में हैं.
तो फिर कैसे खुलेगा ये लॉकडाउन? क्या है सरकार का ब्लूप्रिंट?
इस पर बीबीसी ने बात की एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया से. रणदीप गुलेरिया सरकार की ओर से कोविड-19 के लिए बनाई गई 11 समितियों में से एक के प्रमुख भी हैं.
डॉ. गुलेरिया के मुताबिक़ जिन हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की प्रतिदिन रफ्तार आज भी दोगुनी है, उन इलाक़ों में लॉकडाउन को फ़िलहाल के लिए नहीं हटाया जा सकता.
ये संभव भी नहीं होगा, क्योंकि वहां लॉकडाउन हटाने का मतलब होगा, कोविड-19 के मरीज़ो का एकदम से बढ़ जाना.
जिन जगहों पर आज तक कोई कोरोना के मामले सामने नहीं आए हैं. वहाँ हम धीरे-धीरे लॉकडाउन हटा सकते हैं. पूरे देश में कुल 274 ऐसे ज़िले हैं, जहां अब तक कोरोना के मरीज़ मिले हैं. देश भर में 700 से ज्यादा ज़िले हैं.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, व्हाट्सऐप पर 'बार-बार' फॉर्वर्ड करना होगा मुश्किल
डेविड मॉली
बीबीसी संवाददाता, लंदन
कोरोना वायरस से जुड़ी अफ़वाहों को रोकने के लिए मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने 'बार-बार' संदेश फॉर्वर्ड करने को लेकर पाबंदियां लगा दी हैं.
व्हाट्सऐप के अनुसार जो मैसेज 'बार-बार फॉर्वर्ड' किए जा रहे हैं उन्हें अब यूज़र एक बार में एक ही चैट को फ़ॉर्वर्ड कर सकेंगे.
ये बदलाव आज से लागू हो गए हैं.
जिन मैसेज को पहले पांच बार फॉर्वर्ड किया जा चुका है उन मैसेज को व्हाट्सऐप 'फ्रीक्वेंट फॉर्वर्ड' यानी 'बार-बार फॉर्वर्ड' किए जा रहे मैसेज की सूची में रखेगा.
इस तरह के मैसेज को व्हाट्सऐप पर दो एरो के साथ दिखाया जाएगा जिसका मतलब होगा कि ये मूल मैसेज नहीं हैं.
इन मैसेज को व्हाट्सऐप निजी मैसेज नहीं मानेगा. ये पहली बार नहीं है जब व्हाट्सऐप ने फॉर्वड किए जाने वाले मैसेज पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए हैं.
साल 2018 में व्हाट्सऐप ने फॉर्वर्ड मैसेज पर सीमित रोक लगाते हुए ये सुविधा एक साथ केवल पांच लोगों के मैसेज भेज सकने तक सीमित कर दिया था.
उस वक्त भारत में व्हाट्सऐप पर कई तरह की ग़लत जानकारियां साझा की जा रही थीं और इन्हीं को आधार मान कई जगहों पर लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.
छह महीने बाद जनवरी 2019 में ये सीमित रोक दुनिया भर में लागू कर दी गई थी.

इमेज स्रोत, bbc
पुणे में कोरोना के कारण कुल 8 मौतें
महाराष्ट्र के पुणे में अब तक कोरोना वायरस के कारण 8 लोगों की मौत हो चुकी है.
पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम के अनुसार पुणे मंगलवार को कोविड 19 के कारण तीन मौतें हुई
हैं. वो कहते हैं कि आज जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उन सभी मामलों में मरीज़ों में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य समास्याएं भी थीं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कोरोना: दिल्ली में मरीज़ों की संख्या 30 हज़ार पहुंची तो क्या करेंगे केजरीवाल?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वो कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयार हैं.
उनका कहना है कि इसके लिए पांच सूत्रीय रणनीति बनाई गई है, जिसमें टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट, यानी जांच-पड़ताल, पता लगाना और इलाज, सबसे ज़्यादा ज़रूरी है.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
