ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी ने ट्रंप को कुछ यूं गले लगाया
पीएम मोदी ने ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अहमदाबाद के बाद अब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल देखने आगरा पहुंच गए हैं.
पीएम मोदी ने ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया.
सबकी निगाहें राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच होने वाली बैठक पर है. कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कोई ट्रेड डील पर बात बन सकती है. ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद भारत को मिलने वाली ट्रेड सुविधा ख़त्म कर दी थी.
राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत में गुजराती लोक नृत्य करती महिलाएं.
राष्ट्रपति ट्रंप का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया स्वागत. ट्रंप के साथ अमरीका की फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका भी हैं.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
देखिए- ट्रंप पहुंचे भारत
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंच गए हैं.
डी. आइजनहावर भारत के दौरे पर आने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति थे. वो दिसंबर 1959 में भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए थे. तब भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे.
इस दौरे में उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को भी संबोधित किया था. इसके अलावा उन्होंने भारत की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था और ताजमहल देखने आगरा गए थे.
राष्ट्रपति आइज़नहावर का भारत में जमकर स्वागत किया गया था. अमरीकी मीडिया में इस स्वागत की ख़ूब चर्चा हुई थी क्योंकि भारत तब गुटनिरपेक्षता के साथ था और कम्युनिस्ट शासन वाले सोवियत संघ के क़रीब था.
अहमदाबाद शहर किसी पुलिस छावनी सा नज़र आ रहा है. जहां देखों खाकी वर्दी में तैनात सिपाही ही नज़र आते हैं. सड़क पर भी सुरक्षाबलों की गाड़ियां दौड़ रही हैं. वरिष्ठ अधिकारी भी जवानों के साथ क़दमताल कर रहे हैं और पूरे रूट पर पुलिस की गाड़ियों के सायरन ही सुनाई देते हैं.
पुलिस हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रख रही है. काले कपड़े पहने लोगों या फिर दर्शक-दीर्घा से किसी चीज़ के रूट पर फेंके जाने की ओर भी पुलिस का पूरा ध्यान है.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- अतिथि देवो भवः
पूरा अहमदाबाद शहर ट्रंप और मोदी के बड़े-बड़े कटआउट और होर्डिंगों से पटा पड़ा है. ट्रंप और अमरीका की फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की तस्वीरों वाले होर्डिंग भी लगाए गए हैं. नमस्ते ट्रंप इवेंट को भारत और अमरीकी रिश्तों में मील के पत्थर के तौर पर पेश किया जा रहा है.
राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के सरदार पटेल स्टेडियम में बड़ी भीड़ को संबोधित करेंगे. इसे मोटेरा स्टेडियम भी कहा जा रहा है. एयरपोर्ट से स्टेडियम के 22 किलोमीटर के रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. इस पूरे रूट का नया रंग रोगन किया गया है. इसे फूलों और लाइटों से सजाया गया है.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हिन्दी में ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में ट्रंप ने लिखा है, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं. हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे.''