You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

डोनाल्ड ट्रंप: ताजमहल भारत की सम्पन्न और विविधतापूर्ण संस्कृति की नायाब मिसाल है

अहमदाबाद के बाद अब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल देखने आगरा पहुंच गए हैं.

लाइव कवरेज

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, भारतीय बहुत मेहनती होते हैं: ट्रंप

    भारत एक ऐसा देश है जो कि गर्व से कह सकता है कि उसके नागरिकों के पास अधिकार हैं. यहां हर धर्म के लोग हैं. सैकड़ों भाषाएं हैं. इसके बावजूद भारत में एकता है. भारतीय बहुत ही मेहनती होते हैं. अमरीका में 40 लाख अमरीकी भारतीय हैं और वो बहुत ही मेहनती हैं. हर फील्ड में भारतीय जमकर काम कर रहे हैं. गुजरात के लोग अमरीका में बड़ी संख्या में हैं.

  2. ट्रंप ने मोदी की जमकर तारीफ़ की

    ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में हज़ारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ''मोदी ने भारत के हर गाँव में बिजली पहुंचाई, यह बहुत बड़ी बात है. 32 करोड़ लोग इंटरनेट से जुड़े हुए हैं. सात करोड़ लोगों को गैस सिलिंडर दिया. भारत की जो कहानी है वो जबर्दस्त है.''

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, यह स्वागत मुझे हमेशा याद रहेगा

    बहुत गर्व की बात है कि हमारे ग्रेट फ्रेंड मोदी ने बेहतरीन स्वागत किया. मोदी भारत के लिए ज़ोरदार काम कर रहे हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. मैं यहां बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं.

    यह स्वागत मुझे हमेशा याद रहेगा. मोदी ने इसी शहर में चाय की दुकान में काम किया था. प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही कामयाब नेता हैं. वो बहुत ही मज़बूत नेता हैं.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी ने की जमकर तारीफ़

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप, पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका की जमकर तारीफ़ की.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, मोटेरा में पीएम मोदी का संबोधन

    मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप की मौजूदगी में लोगों को संबोधित करते हुए पीए मोदी ने कहा, ''नमस्ते दुनिया की प्राचीनतम भाषा संस्कृत का शब्द है. नमस्ते शब्द का व्यापक अर्थ होता है. मिस्टर ट्रंप आप उस भूमि पर हैं जहां पांच हज़ार साल पुरानी सभ्यता थी. आप साबरमती के तट पर हैं जिसकी भूमिका भारत की आज़ादी की लड़ाई में रही है.''

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी ने किया नमस्ते ट्रंप

    मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में भारत माता की जय के बाद नमस्ते ट्रंप का नारा लोगों के साथ लगाया. मोदी ने कहा कि मोटेरा स्टेडियम में नया इतिहास बन रहा है.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप और मोदी

    अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी और ट्रंप

  8. मोटेरा स्टेडियम में खचाखच भरा

    ट्रंप के स्वागत में मोटेरा स्टेडियम में खचाखच भरा हुआ दिख रहा. इस स्टेडियम में एक लाख 10 हज़ार लोगों के बैठने की क्षमता है.

  9. मोटेरा स्टेडियम में भारी उत्साह

    मोटेरा स्टेडियम में मौजूद लोगों में भारी उत्साह. ट्रंप की बेटी इवांका के साथ तस्वीरे ले रहे लोग.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, अमित शाह भी पहुंचे मोटेरा स्टेडियम

    राष्ट्रपति ट्रंप और फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंच गए हैं. स्टेडियम में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद हैं.

  11. मोटेरा स्डेडियम पहुंचे ट्रंप

    स्टेडियम में बैठे लोगों ने सफेद टोपी पहनी है जिस पर लिखा है 'नमस्ते ट्रंप'. इसके अलावा हज़ारों लोगों ने ट्रंप का मास्क पहन रखा है.

  12. ट्रंप का स्वागत

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप के आगमन से गुजरात में उत्सव का माहौल

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप

    ट्रंप जिस सरदार पटेल स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने वाले हैं वो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस स्टेडियम में एक लाख 10 हज़ार लोगों की बैठने की क्षमता है.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, साबरमती आश्रम

    साबरमती आश्रम के विजिटर बुक में लिखते राष्ट्रपति ट्रंप और अमरीका की फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, बापू के तीन बंदरों के साथ राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी

  17. साबरमती आश्रम में ट्रंप

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, साबरमती आश्रम में चरखा चलाते राष्ट्रपति ट्रंप

  19. मोदी का गले मिलना

    ट्रंप को लेकर पीएम मोदी की गर्मजोशी

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, गाँधी आश्रम में पहुंचे ट्रंप और मोदी

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पीएम मोदी के साथ पहुंच साबरमती आश्रम.