उद्धव ठाकरे चुने गए तीनों दल के नेता, 28 नवंबर को लेंगे शपथ

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस विधायकों ने उद्धव ठाकरे को नेता चुना. 28 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क स्टेडियम में शपथ की तैयारी.

लाइव कवरेज

  1. प्रोटेम स्पीकर कौन होगा?

    बहुमत परीक्षण में विधानसभा स्पीकर की भूमिका अहम होती है.

    परंपरा के अनुसार विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायक को अस्थायी स्पीकर बनाया जाता है लेकिन हमेशा ऐसा नहीं हुआ है.

    शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वो परंपरा का निर्वाह करते हुए सबसे वरिष्ठ विधायक को विधानसभा का स्पीकर बनाएं.

    इस विधानसभा में कांग्रेस के बालासाहेब थोराट सबसे सीनियर विधायक हैं. वो आठ बार विधायक चुने गए हैं.

    दूसरी तरफ़ बीजेपी भी इस पर दावा कर सकती है. बीजेपी के राधाकृष्ण विखे पाटिल छह बार विधायक रह चुके हैं.

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  2. अब क्या करेंगे फडणवीस?

    24 अक्टूबर के चुनावी नतीजे के बाद से महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जद्दोजहद जारी है.

    पिछले हफ़्ते शनिवार को राज्यपाल भगत कोश्यारी ने आनन-फानन में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी लेकिन बहुमत साबित करने के लिए संख्या बल नहीं है.

    विपक्षी पार्टियां मामला सुप्रीम कोर्ट में लेकर गईं कि बिना बहुमत के कोई सरकार कैसे बना सकता है. इसी मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फडणवीस सरकार से 27 नवंबर को बहुमत साबित करने के लिए कहा.

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  3. किसके पास बहुमत?

    27 नंवबर को बहुमत साबित करना है लेकिन उसके पहले तक कई चीज़ें साफ़ हो जाएंगी. बीजेपी के विरोध में गोलबंद हईं शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी बहुमत होने का दावा कर रही हैं.

    दूसरी तरफ़ बीजेपी 170 विधायकों के समर्थन होने का दावा कर रही है.

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  4. महाराष्ट्र में किसके पास कितनी सीटें

    24 अक्तूबर को हुई मतगणना के बाद दलगत स्थिति-

    • बीजेपी - 105
    • शिव सेना - 56
    • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी - 54
    • कांग्रेस - 44
    • अन्य - 29
    • कुल - 288